Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 7 Maths Chapter 3 आँकड़ो का प्रबंधन Ex 3.4 Textbook Exercise Questions and Answers.
प्रश्न 1.
बताइए कि निम्नलिखित में किसका होना निश्चित है, किसका होना असम्भव है तथा कौन हो भी सकता है, परन्तु निश्चित रूप से नहीं :
(i) आज आप कल से अधिक आयु के हैं।
हल:
निश्चित घटित होगा।
(ii) एक सिक्के को उछालने पर चित आएगा।
हल:
हो सकता है, परन्तु निश्चित रूप से नहीं।
(iii) एक पासे के फेंकने पर 8 आएगा।
हल:
असम्भव।
(iv) अगली ट्रैफिक लाइट हरी दिखेगी।
हल:
हो सकता है परन्तु निश्चित रूप से नहीं।
(v) कल बादल घिरे होंगे।
हल:
हो सकता है परन्तु निश्चित रूप से नहीं।
प्रश्न 2.
एक डिब्बे में 6 कंचे हैं, जिन पर 1 से 6 संख्याएँ अंकित हैं।
(i) संख्या 2 वाले कंचे को इसमें से निकालने की प्रायिकता क्या है? .
(ii) संख्या 5 वाले कंचे को इसमें से निकालने की प्रायिकता क्या है?
हल:
6 कंचों में से एक निकालने के रास्ते 6 हैं इसलिए कुल घटनाएँ = 6
(i) 2 अंक वाला कंचा एक तरह से आ सकता है।
∴ अभीष्ट प्रायिकता = \(\frac{1}{6}\)
(ii) 5 अंक वाला कँचा भी एक तरह से ही आ सकता
∴ अभीष्ट प्रायिकता = \(\frac{1}{6}\)
प्रश्न 3.
यह निर्णय लेने के लिए कि कौनसी टीम खेल प्रारम्भ करेगी, एक सिक्का उछाला जाता है। इसकी क्या प्रायिकता है कि आपकी टीम खेल प्रारम्भ करेगी?
हल:
सिक्के को उछालने पर सम्भव संयोग चित या पट आ सकते हैं।
∴ अभीष्ट प्रायिकता = \(\frac{1}{2}\)