Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 7 Maths Chapter 10 प्रायोगिक ज्यामिती Ex 10.3 Textbook Exercise Questions and Answers.
प्रश्न 1.
ΔDEF की रचना कीजिए, ताकि DE = 5 cm, DF = 3 cm और mZEDF = 90° हो।
हल:
रचना के चरण
1. सबसे पहले दी गई मापों . F के अनुसार एक रफ आकृति खींचिए।
2. रेखाखण्ड DE = 5 cm खींचिए।
3. ∠EDX = 90° का 5 cm E खींचिए।
4. D को केन्द्र मानकर 3 cm की त्रिज्या का चाप खींचिए, जो DX को बिन्दु F पर काटता है।
5. पटरी की सहायता से EF को मिलाइए। यही अभीष्ट ADEF होगा।
प्रश्न 2.
एक समद्विबाहु त्रिभुज की रचना कीजिए, जिसकी प्रत्येक समान भुजा की लम्बाई 6.5 cm हो और उनके बीच का कोण 110° का हो।
हल:
रचना के चरण
1. सर्वप्रथम दी गई मापों के अनुसार एक रफ आकृति खींचिए।
2. रेखाखण्ड BC = 6.5 cm खींचिए।
3. ∠CBX = 110° का कोण बनाइए।
4. B को केन्द्र मानकर 6.5 cm की त्रिज्या का चाप खींचिए जो BX को A पर काटता है।
5. पटरी की सहायता से AC को मिलाइए। ΔABC अभीष्ट त्रिभुज होगा।
प्रश्न 3.
BC = 7.5 cm और AC = 5 cm और m∠C = 60° वाले ΔABC की रचना कीजिए।
हल:
रचना के चरण
1. सबसे पहले दी गई मापों के अनुसार एक रफ आकृति खींचिए।
2. अब रेखाखण्ड BC = 7.5 cm खींचिए।
3. ∠BCX = 60° खींचिए।
4. C को केन्द्र मानकर 5 cm का चाप खींचिए जो CX को A पर काटता है।
5. पटरी की. सहायता से AB को मिलाइए। ΔABC अभीष्ट त्रिभुज होगा।