RBSE Solutions for Class 6 Social Science History Chapter 1 क्या, कब, कहाँ और कैसे

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 6 Social Science History Chapter 1 क्या, कब, कहाँ और कैसे Textbook Exercise Questions and Answers.

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 6 Social Science in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 6. Students can also read RBSE Class 6 Social Science Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 6 Social Science Notes to understand and remember the concepts easily. The class 6 social science chapter 3 question answer are curated with the aim of boosting confidence among students.

RBSE Class 6 Social Science Solutions History Chapter 1 क्या, कब, कहाँ और कैसे

RBSE Class 6 Social Science क्या, कब, कहाँ और कैसे InText Questions and Answers


पृष्ठ 3 

प्रश्न 1.
आज लोग यात्राएँ क्यों करते हैं? 
उत्तर:
आज लोग प्रायः निम्न कारणों से यात्राएँ करते हैं:

  1. काम की तलाश में 
  2. प्राकृतिक आपदाओं के कारण 
  3. अध्ययन हेतु 
  4. धार्मिक कारणों से 
  5. व्यापार करने हेत 
  6. पर्यटन हेतु 
  7. नाते - रिश्तेदारों से मिलने हेतु आदि। 

RBSE Solutions for Class 6 Social Science Chapter 1 क्या, कब, कहाँ और कैसे

पृष्ठ 5 

प्रश्न 2.
क्या तुम बता सकती हो कि कठोर सतह पर लेख लिखवाने के क्या लाभ थे? ऐसा करवाने में क्या - क्या कठिनाइयाँ आती थीं? 
उत्तर:
कठोर सतह पर लेख लिखवाने के निम्न लाभ थे:

  1. इन्हें खुली जगहों पर भी स्थापित किया जा सकता था।
  2. ये आसानी से खराब नहीं हो सकते थे। 
  3. ये लम्बे समय तक सुरक्षित बने रहते थे।

कठिनाइयों:

  1. कठोर सतह पर हर व्यक्ति नहीं लिख सकता था। 
  2. कठोर सतह पर लिखने में बहुत समय लगता था। 
  3. इसके लिए नुकीले औजार मिलना मुश्किल । 

पृष्ठ 6 

प्रश्न 3.
क्या पुरातत्वविदों को बहुधा कपड़ों के अवशेष मिलते होंगे? 
उत्तर:
नहीं, पुरातत्वविदों को बहुधा कपड़ों के अवशेष नहीं मिलते होंगे। 

पृष्ठ 8

प्रश्न 4.
पृष्ठ 3 पर दो तिथियाँ हैं, उनका पता लगाओ। इनके लिए तुम किस अक्षर समूह का प्रयोग करोगे? 
उत्तर:
पृष्ठ 3 पर दो तिथियाँ हैं:

  • 4700 वर्ष पूर्व
  • 2500 वर्ष पूर्व । इनके लिए हम बी.सी. (ई.पू.) अक्षर समूह का प्रयोग करेंगे।

RBSE Class 6 Social Science क्या, कब, कहाँ और कैसे Textbook Questions and Answers


आओ याद करें:
प्रश्न 1. 
निम्नलिखित का सुमेल करो -

नर्मदा घाटी

पहला बड़ा राज्य

मगध

आखेट तथा संग्रहण

गारो पहाड़ियाँ सिंधु तथा इसकी

लगभग 2500 वर्ष पूर्व के नगर

सहायक नदियाँ

आरंभिक कृषि

गंगा घाटी

प्रथम नगर


उत्तर:

नर्मदा घाटी

आखेट तथा संग्रहण

मगध

पहला बड़ा राज्य

गारो पहाड़ियाँ सिंधु तथा इसकी

आरंभिक कृषि

सहायक नदियाँ

प्रथम नगर

गंगा घाटी

लगभग 2500 वर्ष पूर्व के नगर


प्रश्न 2. 
पाण्डुलिपियों तथा अभिलेखों में एक प्रमुख अन्तर बताओ। 
उत्तर:
पाण्डुलिपियाँ प्रायः ताड़पत्रों अथवा भोजपत्रों पर हाथ से लिखी मिलती हैं तथा इनके नष्ट होने की संभावना अधिक होती है। जबकि अभिलेख पत्थर अथवा धातु जैसी अपेक्षाकृत कठोर सतहों पर उत्कीर्ण किए गए मिलते हैं। इनके नष्ट होने की संभावना कम होती है। 

आओ चर्चा करें:
प्रश्न 3. 
रशीदा के प्रश्न को फिर से पढ़ो। इसके क्या उत्तर हो सकते हैं? 
उत्तर:
रशीदा का प्रश्न था कि 'यह कोई कैसे जान सकता है कि इतने वर्षों पहले क्या हुआ था?' 
इस प्रश्न के निम्न उत्तर हो सकते हैं:

  1. पाण्डुलिपियों द्वारा 
  2. शिलालेखों एवं अभिलेखों द्वारा 
  3. पुरातात्विक सामग्री द्वारा, यथा - इमारतों के अवशेषों, चित्रों, मतियों, औजारों, हथियारों, बर्तनों, आभूषणों, सिक्कों, जानवरों की हड्डियों द्वारा। 

RBSE Solutions for Class 6 Social Science Chapter 1 क्या, कब, कहाँ और कैसे

प्रश्न 4. 
पुरातत्वविदों द्वारा पाई जाने वाली इसी वस्तुओं की एक सूची बनाओ। इनमें से कौनसी वस्तुएँ पत्थर की बनी हो सकती है? 
उत्तर:
पुरातत्वविदों द्वारा पाई जाने वाली वस्तुओं की सूची:

  1. इमारतों के अवशेष
  2. चित्र 
  3. मूर्तियाँ 
  4. औजार 
  5. हथियार 
  6. बर्तन 
  7. आभूषण 
  8. सिक्के 
  9. जानवरों की हदियाँ 
  10. अभिलेख 
  11. शिलालेय 
  12. पांडुलिपि 

इनमें से निम्न वस्तुएँ पत्थर की बनी हो सकती हैं:

  1. इमारतों के अवशेष 
  2. चित्र (पत्थरों/शिलाओं / दीवारों पर) 
  3. मूर्तियाँ 
  4. औजार 
  5. हथियार 
  6. आभूषण 
  7. अभिलेख 
  8. शिलालेख 

प्रश्न 5. 
साधारण स्त्री तथा पुरुष अपने कार्यों का विवरण क्यों नहीं रखते थे? इसके बारे में तुम क्या सोचते हो? 
उत्तर:
हमारे विचार में साधारण स्त्री तथा पुरुष अपने कार्यों का विवरण निम्न कारणों से नहीं रखते थे:

  1. शिक्षा एवं लेखन कार्य प्राय: उच्च वर्ग तक ही सीमित था। 
  2. साधारण स्त्री तथा पुरुष लेखन कला से अपरिचित थे। 
  3. विवरण रखने की कोई उचित विधि उपलब्ध नहीं थी। 
  4. साधारण लोग अपने कार्यों का विवरण रखने का कोई उपयोग नहीं समझते थे। 

प्रश्न 6. 
कम से कम दो ऐसी बातों का उल्लेख करो जिनसे तुम्हारे अनुसार राजाओं और किसानों के जीवन में भिन्नता का पता चलता है। 
उत्तर:

  1. राज महलों में रहते थे जबकि किसान झोपड़ियों में रहते थे। 
  2. राजा अपने लोगों तथा राज्य की रक्षा का कार्य करता था जबकि किसान राजा एवं लोगों के लिए खाद्यान्न उगाया करते थे। 
  3. राजा अपनी विजयों तथा उपलब्धियों का विवरण रखते थे जबकि किसान अपने कार्यों का कोई लेखा नहीं रखते थे।
Bhagya
Last Updated on June 2, 2022, 12:03 p.m.
Published May 31, 2022