RBSE Solutions for Class 6 Social Science Geography Chapter 3 पृथ्वी की गतियाँ

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 6 Social Science Geography Chapter 3 पृथ्वी की गतियाँ Textbook Exercise Questions and Answers.

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 6 Social Science in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 6. Students can also read RBSE Class 6 Social Science Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 6 Social Science Notes to understand and remember the concepts easily. The class 6 social science chapter 3 question answer are curated with the aim of boosting confidence among students.

RBSE Class 6 Social Science Solutions Geography Chapter 3 पृथ्वी की गतियाँ

RBSE Class 6 Social Science पृथ्वी की गतियाँ Textbook Questions and Answers


प्रश्न 1. 
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए। 
(i) पृथ्वी के अक्ष का झुकाव कोण क्या है? 
उत्तर:
पृथ्वी के अक्ष का झुकाब कोण 661/2° है। 

RBSE Solutions for Class 6 Social Science Geography Chapter 3 पृथ्वी की गतियाँ

(ii) घूर्णन एवं परिक्रमण को परिभाषित करें। 
उत्तर:
घूर्णन: पृथ्वी का अपने अक्ष पर घूमना घूर्णन कहलाता हैं।
परिक्रमण: सूर्य के चारों ओर एक स्थिर कक्ष में पृथ्वी की गति को परिक्रमण कहते हैं। 

(iii) लीप वर्ष क्या है? 
उत्तर:
लीप वर्ष: पृथ्वी सूर्य का एक चक्कर 365% दिन में लगाती है। लेकिन एक वर्ष 365 दिन का माना जाता है। 6 घंटे इसमें बचे रहते हैं। चार वर्षों में प्रत्येक वर्ष के बचे| हुए 6 घंटे मिलकर एक दिन यानी 24 घंटे के बराबर हो जाते हैं। इस अतिरिक्त दिन को फरवरी के महीने में जोडा जाता है। इस प्रकार प्रत्येक चौथे वर्ष फरवरी माह 28 के बदले 29 दिन का होता है। इस प्रकार ऐसा वर्ष जिसमें 366 दिन होते हैं उसे लीप वर्ष कहा जाता है। वर्ष 2020 लीप वर्ष है। सन् 2024 अगला लीप वर्ष होगा।

(iv) उत्तर एवं दक्षिण अयनांतों में अंतर बताइए।
अथवा 
उत्तर एवं दक्षिण अयनांतों की विशेषताएँ बताइये। 
उत्तर:

उत्तर अयनांत

दक्षिण अयनांत

1. 21 जून को उत्तरी गोलार्थ सूर्य की तरफ झुका होने से इस गोलार्धं में सबसे लंबा दिन तथा सबसे छोटी रात होती है। पृथ्वी की इस अवस्था को उत्तर अयनांत कहते हैं।

22 दिसम्बर को दक्षिणी गोलार्थ सूर्य की ओर झुका होने से इस गोलार्ध में सबसे लंबा दिन और सबसे छोटी रात होती है। पृथ्वी की इस अवस्था को दक्षिणी अयनांत कहते हैं।

2. इस स्थिति में सूर्य की किरणें कर्क रेखा पर सीधी पड़ती हैं।

इस स्थिति में सूर्य की किरणें मकर रेखा पर सीधी पड़ती हैं।

3. उत्तरी गोलार्ध के बहुत बड़े भाग में सूर्य की रोशनी प्राप्त होती है, इसलिए विषुवत् वृत्त के उत्तरी भाग में गर्मी, का मौसम होता है। इसके ठीक विपरीत स्थिति दक्षिणी गोलार्ध में होती है।

दक्षिणी गोलाई के बहुत बड़े भाग में सूर्य की रोशनी प्राप्त होती है, इसलिए विषुवत् वृत्त के दक्षिणी भाग में गर्मी का मौसम होता है। इस समय इसके ठीक विपरीत स्थिति उत्तरी गोलार्थ में होती है।


(v) विषुव क्या है? 
उत्तर:
विषुव: 21 मार्च एवं 23 सितंबर को सूर्य की किरणों विषुवत् वृत्त पर सीधी पड़ती हैं। इस अवस्था में कोई भी द्रुव सूर्य की ओर नहीं झुका होता है, इसलिए पूरी पृथ्वी पर रात एवं दिन अरायर होते हैं। इसे विषुव कहा जाता है। 

(vi) दक्षिणी गोलार्ध में उत्तरी गोलार्धं की अपेक्षा उत्तर एवं दक्षिण का अयनांत अलग-अलग समय में होता है, क्यों? 
उत्तर:
पृथ्वी का जो भाग सूर्य के नजदीक होता है, वह ज्यादा ऊष्मा प्राप्त करता है और वहाँ गर्मी होती है तथा जो भाग दूर होता है वह कम ऊष्मा प्रास करता है और वहाँ सर्दी होती है। दक्षिणी गोलार्ध 22 दिसम्बर को सूर्य के सबसे नजदीक होता है अतः उस दौरान वहां ग्रीष्म ऋतु होती है और उत्तरी गोलार्थ में शीत ऋतु होती है। इसी तरह 21 जून को दक्षिणी गोलार्ध सूर्य से सबसे अधिक दूर होता है अतः इस अवधि में वहाँ शीत ऋतु होती है और उत्तरी गोलार्थ में ग्रीष्म ऋतु होती है। 

(vii) ध्रुवों पर लगभग 6 महीने का दिन एवं 6 महीने की रात होती है, क्यों? 
उत्तर:
पृथ्वी के अपने पथ पर परिक्रमण करते समय 6 माह तक उत्तर ध्रुव तथा 6 माह तक दक्षिण ध्रुष सूर्य की तरफ शुका रहता है। इससे पूर्वो पर लगभग 6 महीने तक दिन तथा लगभग 6 महीने तक राज रहती है। 

प्रश्न 2. 
सही उत्तर चिह्नित (√) कीजिए। 
(i) पृथ्वी को सूर्य के चारों ओर की गति को कहा जाता है:
(क) घूर्णन
(ख) परिक्रमण 
(ग) झुकाव 

(ii) सूर्य की सीधी किरणे विषुवत् वृत्त पर किस दिन पड़ती 
(क) 21 मार्च 
(ख) 21 जून 
(ग) 22 दिसंबर 

(iii) गर्मी में क्रिसमस का पर्व कहाँ मनाया जाता है:
(क) जापान
(ख) भारत 
(ग) ऑस्ट्रेलिया 

(iv) ऋतुओं में परिवर्तन पृथ्वी की किस गति के कारण होता है:
(क) पूर्णन
(ख) परिक्रमण 
(ग) गुरुत्वाकर्षण
उत्तर:
(i) (ख) परिक्रमण
(ii) (क) 21 मार्च 
(iii) (ग) ऑस्ट्रेलिया 
(iv) (ख) परिक्रमण। 

RBSE Solutions for Class 6 Social Science Geography Chapter 3 पृथ्वी की गतियाँ

प्रश्न 3. 
खाली स्थान भरें।
(i) एक लीप वर्ष में दिनों की संख्या ............. होती है। 
(ii) पृथ्वी की प्रतिदिन की गति को ............. कहते हैं। 
(iii) पृथ्वी सूर्य के चारों ओर ............. कक्षा में घूमती है। 
(iv) 21 जून को सूर्य की किरणें ............. रेखा पर सीधी पड़ती हैं। 
(v) .............. ऋतु में दिन छोटे होते हैं। 
उत्तर:
(i) 366 
(ii) घूर्णन 
(iii) दीर्घवृत्ताकार 
(iv) कर्क 
(v) शीत।

Bhagya
Last Updated on June 4, 2022, 5:53 p.m.
Published June 4, 2022