RBSE Solutions for Class 6 Social Science Civics Chapter 4 लोकतांत्रिक सरकार के मुख्य तत्त्व

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 6 Social Science Civics Chapter 4 लोकतांत्रिक सरकार के मुख्य तत्त्व Textbook Exercise Questions and Answers.

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 6 Social Science in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 6. Students can also read RBSE Class 6 Social Science Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 6 Social Science Notes to understand and remember the concepts easily. The class 6 social science chapter 3 question answer are curated with the aim of boosting confidence among students.

RBSE Class 6 Social Science Solutions Civics Chapter 4 लोकतांत्रिक सरकार के मुख्य तत्त्व

RBSE Class 6 Social Science लोकतांत्रिक सरकार के मुख्य तत्त्व InText Questions and Answers


पृष्ठ 41 

प्रश्न 1. 
अश्वेत लोग किस - किस तरह से भेदभाव का सामना कर रहे थे। ऐसे 5 भेदभावों की सूची बनाइए।
उत्तर:

  1. विभिन्न प्रजातियों के लोगों को एक - दूसरे से सम्बन्ध बनाने की इजाजत नहीं थी। 
  2. अश्वेत लोग आम सुविधाओं का इस्तेमाल नहीं कर सकते थे। 
  3. अश्वेतों के लिए अलग अस्पताल व अस्पताल की गाड़ियाँ थीं।
  4. अश्वेतों की गाड़ियों में सुविधाएं उपलब्ध नहीं थीं। 
  5. श्वेत - अश्वेतों के लिए रेला, बसें तथा बस स्टैंड भी अलग - अलग होते थे। 

RBSE Solutions for Class 6 Social Science Civics Chapter 4 लोकतांत्रिक सरकार के मुख्य तत्त्व

प्रश्न 2. 
हेक्टर और उसके साथी किस बात के खिलाफ संघर्ष कर रहे थे? 
उत्तर:
हेक्टर और उसके साथी 'जुलू भाषा' सीखना चाहते थे जबकि उन पर अफ्रीकान्स' भाषा सीखने के लिए जोर डाला जा रहा था। हेक्टर और उसके साथी 'अफ्रीकान्स' सीखने का विरोध कर रहे थे। 

प्रश्न 3. 
क्या सभी लोगों के साथ बराबरी का व्यवहार होना जरूरी है? क्यों? 
उत्तर:
हाँ, सभी लोगों के साथ बराबरी का व्यवहार होना जरूरी है क्योंकि सभी मनुष्य प्रकृति से बराबर हैं और सबके व्यक्तित्व के विकास के लिए सबके साथ बराबरी का व्यवहार होना आवश्यक है। 

पृष्ठ 41 

प्रश्न 1. 
एक निर्धारित समय के बाद चुनाव होते रहने का क्या जरूरत है? 
उत्तर:
एक निर्धारित समय के बाद नियमित चुनाव होते रहने से लोगों का सरकार पर नियंत्रण बना रहता है। 

पृष्ठ 44 

प्रश्न 1. 
माया की कहानी को दोबारा पढ़िए। क्या आपको लगता है कि पुलिस द्वारा की गई हेक्टर की हत्या को रोका जा सकता था? कैसे? 
उत्तर:
हाँ, पुलिस द्वारा हेक्टर की हत्या को रोका जा सकता था:

  • समझा - बुझाकर आंदोलन को स्थगित कराकर। 
  • आंदोलनकारियों की मांग पर सहानुभूतिपूर्ण विचार करके उक्त दोनों स्थिति के पूरा न होने पर, छारों पर ध्यान से व विवेकपूर्ण कार्यवाही करके हेक्टर की हत्या को रोका जा सकता था। 

पृष्ठ 45  

प्रश्न 1. 
माया की कहानी में सरकार ने क्या इस विचार का समर्थन किया था कि सभी लोग बराबर हैं? 
उत्तर:
नहीं। 

प्रश्न 2. 
डा. अंबेडकर की कहानी में क्या अस्पृश्यता के विचार से समानता के विचार को ठेस पहुँची? 
उत्तर:
हाँ, अस्पृश्यता के विचार से समानता के विचार को ठेस पहुंची। 

पृष्ठ 46 

प्रश्न 1. 
आपके अनुसार फीस घटा देने से लड़कियों को स्कूल जाने में कैसे मदद मिलेगी?
उत्तर:
फीस घटा देने से लड़कियों की विद्यालयों में संख्या बढ़ेगी तथा उनके माँ - बाप उन्हें स्कूल भेजने के लिए प्रोत्साहित होंगे क्योंकि वे अब उनकी फीस के भार को वहन करने में सक्षम होंगे।

RBSE Class 6 Social Science लोकतांत्रिक सरकार के मुख्य तत्त्व Textbook Questions and Answers


प्रश्न 1. 
आज दक्षिण अफ्रीका में माया का जीवन कैसा होगा? 
उत्तर:
आज दक्षिण अफ्रीका में माया का जीवन भेदभावरहित होगा क्योंकि 1994 से दक्षिण अफ्रीका के लोकतांत्रिक देश में सभी प्रजातियों के लोगों को बराबर माना जाता है। वह ऐसे स्कूल में पढ़ सकती है, जहाँ सभी प्रजातियों के बच्चे साथ - साथ पढ़ रहे हैं। वह ऐसे अस्पताल में अपना इलाज करवा सकती है जहाँ सभी तरह के लोगों का इलाज होता है। वह मतदान अधिकार प्राप्त कर सकती है तथा मनवांछित भाषा का अध्ययन कर सकती है। वह एक स्वतंत्र जीवन जी सकती है। 

प्रश्न 2. 
किन विभिन्न तरीकों से लोग सरकार की प्रक्रियाओं में भाग लेते हैं? 
उत्तर:
लोग निम्न तरीकों से सरकार की प्रक्रियाओं में भाग लेते हैं:

  1. एक निश्चित अन्तराल के बाद होने वाले नियमित चुनावों में भाग लेकर। 
  2. जुलूस निकालकर, हड़ताल करके, धरना देकर या हस्ताक्षर अभियान चलाकर सरकार के गलत कामों का विरोध करके व उसके सही कामों का समर्थन करके। 
  3. टेलीविजन के बाद - विवाद में भाग लेकर। 
  4. अखबारों में निबन्ध लिखकर। 

प्रश्न 3. 
विभिन्न विवादों और मुद्दों को सुलझाने के लिए सरकार की जरूरत क्यों होती है? 
उत्तर:
दो सामाजिक समूहों के बीच विवादों को यदि सुलझाया नहीं जाए तो उनके बीच स्थिति हिंसा का रूप ले सकती है। इसलिए सामाजिक समूहों के विभिन्न विवादों और मुद्दों को सुलझाने के लिए एक निष्पक्ष तथा शक्ति सम्पन्न संस्था की जरूरत होती है। सरकार ही ऐसी संस्था की भूमिका निभा सकती है। सरकार के अंग के रूप में पुलिस और न्यायपालिका ऐसे विभिन्न मुद्दों को सुलझाकर समाज में शांति की स्थापना करती है। 

RBSE Solutions for Class 6 Social Science Civics Chapter 4 लोकतांत्रिक सरकार के मुख्य तत्त्व

प्रश्न 4. 
सभी लोगों के साथ समानता का व्यवहार हो, इसे सुनिश्चित करने के लिए सरकार क्या कदम उठाती है?
उत्तर:
सभी लोगों के साथ समानता का व्यवहार करने के लिए सरकार अग्न कदम उठाती है:

  1. सभी प्रकार के भेदभावों को दूर करने के लिए यह कानून बनाती है और उनें लागू करती है। 
  2. यह सभी वर्गों के लोगों के लिए समान सुविधाएं प्रदान करने के प्रावधान बनाती है। 
  3. विभिन्न वर्गों को समानता के स्तर तक लाने के लिए अनेक शैक्षणिक, आर्थिक तथा सामाजिक योजनाओं को लागू करती है। 

प्रश्न 5. 
पाठ को एक बार और पढ़कर लोकतांत्रिक सरकार के मुख्य तत्वों की एक सूची बनाइए। उदाहरण के लिए सभी लोग बराबर हैं। 
उत्तर:
लोकतांत्रिक सरकार के मुख्य तत्वों की सूची:

  1. सभी लोग बराबर हैं। 
  2. उनमें आर्थिक स्तर, लिंग, जाति, धर्म के आधार पर कोई भेदभाव नहीं किया जाता है। 
  3. सबको सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार प्राप्त है। 
  4. एक निश्चित समयान्तराल के बाद नियमित चुनाव होते हैं। 
  5. लोग वोट देने के अतिरिक्त सरकार के कार्यों में रुचि लेकर और उसकी आलोचना करके सरकार में अपनी भागीदारी निभाते हैं। 
  6. वह विवादों का समाधान शांतिपूर्वक तथा निष्पक्षता के साथ करती है।
  7. लोकतांत्रिक सरकार समानता तथा न्याय के प्रति बचनबद्ध होती है।
Bhagya
Last Updated on June 2, 2022, 6:03 p.m.
Published June 2, 2022