RBSE Solutions for Class 6 Social Science Civics Chapter 2 विविधता एवं भेदभाव

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 6 Social Science Civics Chapter 2 विविधता एवं भेदभाव Textbook Exercise Questions and Answers.

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 6 Social Science in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 6. Students can also read RBSE Class 6 Social Science Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 6 Social Science Notes to understand and remember the concepts easily. The class 6 social science chapter 3 question answer are curated with the aim of boosting confidence among students.

RBSE Class 6 Social Science Solutions Civics Chapter 2 विविधता एवं भेदभाव

RBSE Class 6 Social Science विविधता एवं भेदभाव InText Questions and Answers


पृष्ठ 16 

प्रश्न 1. 
उन कथनों को देखिए जो आपको ग्रामीण एवं शहरी लोगों के बारे में सही लगे। जिन कधनों से आप सहमत हैं, उन पर निशान लगाइए। 
उत्तर:
ग्रामीण लोग:

  1. आधे से ज्यादा भारतीय गाँवों में रहते हैं। (√ ) 
  2. गाँव के लोग आधुनिक प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करना पसंद नहीं करते हैं। (x) 
  3. फसल की बुवाई और कटाई के समय परिवार के लोग खेतों में 12 से 14 घंटों तक काम करते हैं। (√ ) 
  4. ग्रामीण लोग काम की तलाश में शहरों की ओर स्थानान्तरण करने को बाध्य होते हैं। (√ )

शहरी लोग:

  1. शहरी जीवन बड़ा आसान होता है। यहाँ के लोग बिगड़े हुए और आलसी होते हैं। (x)
  2. शहरों में लोग अपने परिवार के सदस्यों के साथ बहुत कम समय बिताते हैं। (√ ) 
  3. शहरी लोग केवल पैसे की चिन्ता करते हैं, लोगों की नहीं। (x)
  4. शहरों में रहना बहुत महंगा पड़ता है। लोगों की कमाई का एक बहुत बड़ा हिस्सा किराए और आने - जाने में खर्च हो जाता है। (√ )

RBSE Solutions for Class 6 Social Science Civics Chapter 2 विविधता एवं भेदभाव

प्रश्न 2. 
क्या आपके दिमाग में ग्रामीण या शहरी लोगों को लेकर किसी भी प्रकार के पूर्वाग्रह हैं? 
उत्तर:
हमारे दिमाग में ग्रामीण या शहरी लोगों को लेकर कोई पूर्वाग्रह नहीं हैं।

प्रश्न 3. 
क्या दूसरे लोगों के दिमाग में भी ये पूर्वाग्रह हैं? 
उत्तर:
दूसरे लोगों के दिमाग में भी पूर्वाग्रह नहीं होने चाहिए क्योंकि हमारे आस - पास के लोगों ने अक्सर यही विचार व्यक्त किया है। 

प्रश्न 4. 
लोगों के दिमाग में ये पूर्वाग्रह क्यों होते हैं? 
उत्तर:
लोगों के दिमाग में ये पूर्वाग्रह निम्न कारणों से होते है:

  1. अज्ञानता 
  2. दूसरों के प्रति नकारात्मक दृष्टि रखना 
  3. दूसरों से अपने को श्रेष्ठ मानना 
  4. परस्पराएँ या प्रथाएँ। 

प्रश्न 5.
जिन पूर्वाग्रहों को आपने अपने आस - पास महसूस किया है, उनकी एक सूची बनाइए। ये पूर्वाग्रह लोगों के व्यवहार को कैसे प्रभावित करते हैं? 
उत्तर:
पूर्वाग्रहों की सूची:

  1. ग्रामीण लोग बहुत अंधविश्वासी होते हैं। 
  2. प्रामीण लोग स्वास्थ्य को लेकर सतर्क नहीं होते। 
  3. शहरी लोग केवल पैसे की चिन्ता करते हैं, लोगों की नहीं। 
  4. शहरी लोगों पर भरोसा नहीं किया जा सकता, वे चालाक और भ्रष्ट होते हैं। 
  5. लड़के का रोना उसकी कमजोरी की निशानी है। 

ये पूर्वाग्रह लोगों के व्यवहार को उनके प्रति नकारात्मक बनाते हैं। ये धारणाएं लोगों को एक ही प्रकार के खांचे में जड़ देती हैं और वे हमें प्रत्येक इन्सान को एक अनोखे और अलग व्यक्ति की तरह देखने से रोक देती हैं और उस व्यक्ति के गुण व क्षमताओं की उपेक्षा हो जाती है। 

पृष्ठ 17 

प्रश्न 1. 
नीचे दिए गए कथनों की सूची में से तालिका को भरिए। अपने उत्तर के कारणों पर चर्चा कीजिए। 
वे बहुत ही सुशील हैं। 
उनका बात करने का तरीका बड़ा सौम्य और मधुर है। 
वे शारीरिक रूप से बलिष्ठ हैं। 
वे शरारती हैं। 
वे नृत्य करने और चित्रकारी में निपुण हैं। 
वे रोते नहीं हैं। 
वे ऊधमी हैं। 
वे खेल में निपुण हैं। 
वे खाना पकाने में निपुण हैं। 
वे भावुक हैं। 
उत्तर:

लड़का

लड़की

1. वे शारीरिक रूप से बलिष्ठ हैं।

वे बहुत ही सुशील हैं।

2. वे शरास्ती हैं।

उनका बात करने का तरीका बड़ा सौम्य और मधुर है।

3. वे रोते नहीं हैं।

वे नृत्य करने और चित्रकारी में निपुण हैं।

4. वे खेल में निपुण हैं।

वे खाना पकाने में निपुण हैं।

5. वे उधमी हैं।

वे भावुक है।

उक्त उत्तर के कारण हैं - लड़का व लड़की के सम्बन्ध में समाज में व्याप्त उनके स्वभाव, उनके कार्य और शरीरसौष्ठव सम्बन्धी आम पूर्व - धारणाएँ। 

पृष्ठ 18 

एन.सी.ई.आर.टी की कक्षा 6 की पाठ्यपुस्तक'सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन - 1' के पृष्ठ - 18 पर दिए गए चित्र को देखें और निम्न प्रश्नों के उत्तर दें

प्रश्न 1. 
वे बच्चे अपने से जुड़ी रूढिबद्ध धारणाओं के बारे में क्या कह रहे हैं और क्यों? 
उत्तर:
ये बच्चे अपने से जुड़ी रूदिबद्ध धारणाओं के बारे में हम लोगों को धिक्कार रहे हैं क्योंकि हम लोगों ने इनका तिरस्कार किया है, इनका मजाक उड़ाया है तथा उनको अपने भाग्य पर छोड़ दिया है। 

प्रश्न 2. 
आपकी राय में क्या खास जरूरतों वाले बच्चों को सामान्य स्कूल में पड़ना चाहिए या उनके लिए अलग स्कूल होने चाहिए? अपने जवाब के पक्ष में तर्क दीजिए। 
उत्तर:
हमारी राय में खास जरूरतों वाले बच्चों को, जहाँ तक संभव हो, सामान्य स्कूल में ही पढ़ाना चाहिए। इससे उनमें हीन भावना नहीं आयेगी और वे अपने को समाज का अंग मानेंगे। इससे सामाजिक एकता को बल मिलेगा। 

पृष्ठ 19 

प्रश्न 1. 
वे कोमल एवं मृदु स्वभाव की हैं। वे बहुत ही सुशील हैं।'-ऐसे कथनों को लेकर उन पर चर्चा कीजिए कि ये कैसे केवल लड़कियों पर लागू किए जाते हैं? क्या लड़कियों में ये गुण जन्म से ही होते हैं या वे ऐसा व्यवहार समाज से सीखती हैं? आपकी उन लड़कियों के बारे में क्या राय है जो कोमल एवं मृदु स्वभाव की नहीं होती और शरारती होती हैं? 
उत्तर:
समाज की मान्यताओं के आधार पर ऐसे कथन लड़कियों पर लागू किये जाते हैं। सामान्यतः जन्म से ही लड़कियों कोमल स्वभाव की और सुशील होती हैं तथा बाद में वे ऐसा व्यवहार अपने परिवार, सामाजिक मान्यताओं तथा स्कूल से सीखती हैं। बहुत सी लड़कियों कोमल स्वभाव की नहीं होती व शरारती होती हैं। इसके पीछे उनकी पारिवारिक व सामाजिक परिस्थितियों का काफी योगदान होता है।

पृष्ठ 22 

प्रश्न 1. 
रूढिबद्ध धारणाओं एवं भेदभाव में क्या अन्तर हैं? 
उत्तर:
रूढिबद्ध धारणाएँ किसी व्यक्ति या व्यक्ति समूह के बारे में समाज में पहले से ही बनाए गए विचार हैं जबकि भेदभाव तब होता है जब लोग इन रूदिवस धारणाओं के आधार पर उन्हें नीचा दिखाने, या कुछ गतिविधियों में भाग लेने या किसी खास नौकरी को करने या कुएँ से पानी लेने से रोकते हैं। 

प्रश्न 2. 
आपके अनुसार जिस व्यक्ति के साथ भेदभाव होता है, उसे कैसा महसूस होता है? 
उत्तर:
जिस व्यक्ति के साथ भेदभाव होता है, उसे यह अन्यायपरक लगता है। इससे उसका आत्मविश्वास और आत्म - सम्मान डगमगाता है और उसमें अलगाव की भावना पैदा हो जाती है। 

पृष्ठ 24 

प्रश्न 1. 
बच्चे पैसा देने को तैयार थे, फिर भी गाड़ीवानों ने उन्हें ले जाने से मना कर दिया। क्यों? 
उत्तर:
चूँकि बच्चे दलित परिवारों से आते थे। इसलिए गाड़ीवानों ने उनको पैसा देने के बावजूद मना कर दिया कि उन बच्चों को गाड़ी में बिठाने से गाड़ी प्रदूषित हो जाएगी। 

प्रश्न 2. 
स्टेशन पर लोगों ने डा. अंबेडकर और उनके भाइयों के साथ कैसे भेदभाव किया? 
उत्तर:
डा. अंबेडकर और उनके भाइयों के बारे में यह पता लगने पर कि वे महार जाति के हैं, स्टेशन पर लोगों ने उनके साथ अन्यायपूर्ण भेदभाव किया। 

प्रश्न 3. 
महार होने का पता चलने पर स्टेशन मास्टर की जो प्रतिक्रिया हुई थी, उसे देखकर बचपन में अंबेडकर को कैसा लगा होगा? अपने शब्दों में वर्णन कीजिए। 
उत्तर:
महार होने का पता चलने पर स्टेशन मास्टर की प्रतिक्रिया को देखकर बालक अंबेडकर के हृदय पर भारी चोट लगी होगी। उन्होंने सोचा होगा कि क्या किसी दलित परिवार में जन्म लेना गुनाह है? 

प्रश्न 4. 
क्या आपको कभी अपने प्रति लोगों के पूर्वाग्रह का अनुभव हुआ है? या आपने दूसरों के प्रति भेदभाव भरे व्यवहार को देखा है? उससे आपको कैसा महसूस हुआ? 
उत्तर:
नहीं, मुझे कभी अपने प्रति लोगों के पूर्वाग्रह का अनुभव नहीं हुआ है। हाँ, हमने दूसरों के प्रति भेदभाव भरे व्यवहार को देखा है और उससे हमें वह व्यवहार अन्यायपरक लगा।

पृष्ठ 25 

प्रश्न 1. 
दलित के अलावा कई अन्य समुदाय हैं जिनके साथ भेदभाव किया जाता है। क्या आप भेदभाव के कुछ अन्य उदाहरण सोच सकते हैं? 
उत्तर:
दलित के अलावा स्त्रियों तथा आदिवासियों के साथ भेदभाव किया जाता है। हाँ, हम भेदभाव के कुछ उदाहरण सोच सकते हैं। जैसे - परिवार में लड़की की तुलना में लड़के
को अधिक महत्व देना; उसे अधिक सुविधाएं देना आदि। 

प्रश्न 2. 
उन तरीकों पर चर्चा कीजिए जिनके द्वारा खास जरूरतों वाले' लोगों के साथ भेदभाव किया जा सकता हैं? 
उत्तर:
'खास जरूरतों वाले' लोगों के साथ भेदभाव किये जा सकने वाले तरीके हैं:

  1. विद्यालयों में प्रवेश न देना 
  2. उनको हीन व कमजोर मानना 
  3. उनकी सहायता न करना 
  4. उन्हें अपने पास न बैठने देना आदि।

RBSE Class 6 Social Science विविधता एवं भेदभाव Textbook Questions and Answers

प्रश्न 1. 
निम्नलिखित कथनों का मेल कराइए।रूढिबद्ध धारणाओं को कैसे चुनौती दी जा रही है, इस पर चर्चा कीजिए:

(क) दो डाक्टर खाना खाने बैठे थे और उनमें से एक ने मोबाइल पर फोन करके

(1) दमा का पुराना मरीज है।

(ख) जिस बच्चे ने चित्रकला प्रतियोगिता जीती, वह मंच पर

(2) एक अंतरिक्ष यात्रीबनने का सपना अंततः पूरा हुआ।

(ग) संसार के सबसे तेज धावकों में से एक

(3) अपनी बेटी से बात की जो उसी समय स्कूल से लौटी थी।

(घ) वह बहुत अमीर नहीं थी, लेकिन उसका

(4) पुरस्कार लेने के लिए एक पहियावाली कुसों पर गया।

उत्तर:

(क) दो डाक्टर खाना खाने बैठे थे और उनमें से एक ने मोबाइल पर फोन करके

(3) अपनी बेटी से बात की जो उसी समय स्कूल से लौटी थी।

(ख) जिस बच्चे ने चित्रकला प्रतियोगिता जीती, वह मंच पर

(4) पुरस्कार लेने के लिए एक पहियावाली कुसों पर गया।

(ग) संसार के सबसे तेज धावकों में से एक

(1) दमा का पुराना मरीज है।

(घ) वह बहुत अमीर नहीं थी, लेकिन उसका

(2) एक अंतरिक्ष यात्रीबनने का सपना अंततः पूरा हुआ।

रूढिबद्ध धारणाओं को निम्नलिखित प्रकार से चुनौती दी जा रही है:

  1. सभी जातियों के अच्चों को एक ही साथ समान शिक्षा दी जा रही है। 
  2. अधिकतर परिवार लड़के और लड़कियों को समान शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। 
  3. सभी लोगों को समान परिवहन के साधन, पार्क, सड़कें, अस्पताल व अन्य सुविधाएं प्राप्त हैं। 
  4. अन्तर्जातीय विवाह हो रहे हैं।

प्रश्न 2. 
लड़कियाँ माँ - बाप के लिए बोझ हैं, यह रूढिबद्ध धारणा एक लड़की के जीवन को किस तरह प्रभावित करती है? उसके अलग - अलग पाँच प्रभावों का उल्लेख कीजिए।
उत्तर:
लड़कियाँ माँ - बाप के लिए मोश हैं' यह रूदिबद्ध धारणा एक लड़की के जीवन को निम्न प्रकार से प्रभावित करती है:

  1. लड़कियों को लड़कों की तुलना में कम महत्त्व दिया जाता है। उन्हें हतोत्साहित किया जाता है। इससे वे अपने अध्ययन पर ध्यान केन्द्रित नहीं कर पाती हैं। 
  2. उन्हें सदैव परिवार का अस्थायी सदस्य माना जाता है।
  3. उन्हें घर के कार्यों को करने के लिए बाध्य किया जाता है तथा उन इन कार्यों में ही व्यस्त रखा जाता है। 
  4. उन्हें अपने घर से बाहर जाकर अपने दोस्तों के साथ खेलने कृदने व मनोरंजन करने की अनुमति नहीं दी जाती है।
  5. उनके स्वास्थ्य का भी पूरा ख्याल नहीं रखा जाता है। 

RBSE Solutions for Class 6 Social Science Civics Chapter 2 विविधता एवं भेदभाव

प्रश्न 3. 
भारत का संविधान समानता के बारे में क्या कहता है? आपको यह क्यों लगता है कि सभी लोगों में समानता होना जरूरी है? 
उत्तर:
भारतीय संविधान में समानता - भारतीय संविधान में समानता के अधिकार को एक अहम् मूल्य की तरह माना गया है जो हम सभी को एक भारतीय के रूप में जोड़ती है। इसके अन्तर्गत निम्नलिखित समानताएं सम्मिलित हैं:

  1. कानून के सामने सभी व्यक्ति समान हैं और सबको कानून का समान संरक्षण प्राप्त है। 
  2. किसी भी नागरिक को उसकी जाति, धर्म, रंग, लिंग तथा जन्म स्थान आदि के आधार पर सार्वजनिक स्थानों पर प्रवेश से रोका नहीं जायेगा। 
  3. सभी नागरिकों को शिक्षा तथा सरकारी नौकरियाँ प्राप्त करने में अक्सर की समानता का अधिकार है, लेकिन संविधान ने सरकार पर यह विशेष जिम्मेदारी भी डाली है कि वह गरीबों और मुख्यधारा से अलग - थलग पड़ गए समुदायों को इस समानता के अधिकार के फायदे दिलवाने के लिए आरक्षण प्रदान करने जैसे विशेष कदम उठाए। 
  4. अस्पृश्यता (हुआछूत) को अपराध घोषित किया गया है और इसे कानूनी रूप से खत्म कर दिया गया है। 
  5. सेना तथा शिक्षा सम्बन्धी उपाधियों को छोड़कर अन्य सभी प्रकार की उपाधियों का अन्त कर दिया गया है। 

हमें सभी लोगों में समानता होना निम्न स्थितियों के लिए आवश्यक लगता है:

  1. सामुदायिक एकता की भावना को सजीव रूप प्रदान करने हेतु।
  2. राष्ट्रीय एकता व अखंडता के लिए। 
  3. समानता का अधिकार हम सभी को एक भारतीय के रूप में जोड़ता है। 
  4. संविधान निर्माताओं के इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए कि भारत में सभी लोगों को बराबर माना जाये। 
  5. सभी लोगों के व्यक्तित्व के विकास के लिए समान अवसर प्रदान करने हेतु। 

प्रश्न 4. 
कई बार लोग हमारी उपस्थिति में ही पूर्वाग्रह से भरा आचरण करते हैं। ऐसे में हम कोई विरोध करने की स्थिति में नहीं रहते, क्योंकि मुँह पर तुरन्त कुछ कहना मुश्किल जान पड़ता है। अपनी कक्षा को दो समूहों में बाँटिए और प्रत्येक समूह इस पर चर्चा करे कि दी गई परिस्थिति में वे क्या करेंगे: 
(क) गरीब होने के कारण एक सहपाठी को आपका दोस्त चिढ़ा रहा है। 
(ख) आप अपने परिवार के साथ टी.वी. देख रहे हैं और उनमें से कोई सदस्य किसी खास धार्मिक समुदाय पर पूर्वाग्रहग्रस्त टिप्पणी करता है। 
(ग) आपकी कक्षा के बच्चे एक लड़की के साथ मिलकर खाना खाने से इन्कार कर देते हैं क्योंकि वे सोचते हैं कि वह गंदी है। 
(घ) किसी समुदाय के खास उच्चारण का मजाक उड़ाते हुए कोई आपको चुटकुला सुनाता है। 
(ङ) लड़के, लड़कियों पर टिप्पणी कर रहे हैं कि लड़कियाँ उनकी तरह नहीं खेल सकतीं। उपर्युक्त परिस्थितियों में विभिन्न समूहों ने कैसा बर्ताव करने की बात की है, इस पर कक्षा में चर्चा कीजिए, साथ ही इन मुद्दों को उठाते समय कक्षा में कौनसी समस्यायें आ सकती हैं, इस पर भी बातचीत कीजिए। 
उत्तर:
(क) हमें प्रत्येक के व्यक्तित्व का सम्मान करना चाहिए तथा सामाजिक पृष्ठभूमि के आधार पर किसी की मजाक नहीं उड़ानी चाहिए। 
(ख) मैं उसे ऐसा करने से रोकना चाहूँगा क्योंकि हमारे संविधान ने सभी धर्मवलम्बियों को समान स्वतंत्रता व आदरप्रदान किया है। 
(ग) मैं अपनी कक्षा के उन साथियों को यह सलाह देना चाहँगा कि हमें सबके साथ मित्रवत व्यवहार करना चाहिए और किसी के पहनावे वा दिखाई देने के आधार पर उसकी उपेक्षा नहीं करनी चाहिए। 
(घ) किसी के उच्चारण का मजाक उड़ाना सही नहीं है क्योंकि उच्चारण स्थान स्थान पर भिन्न - भिन्न हो जाता है। 
(ङ) मैं उन लड़कों को कल्पना चावला तथा सुनीता विलियम का उदाहरण देकर यह समझाने का प्रयत्न करूंगा कि लड़कियाँ किसी भी तरह से लड़कों से कम नहीं होती हैं।

Bhagya
Last Updated on June 2, 2022, 6:01 p.m.
Published June 2, 2022