RBSE Solutions for Class 6 Science Chapter 7 पौधों को जानिए

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 6 Science Chapter 7 पौधों को जानिए Textbook Exercise Questions and Answers.

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 6 Science in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 6. Students can also read RBSE Class 6 Science Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 6 Science Notes to understand and remember the concepts easily. Browsing through class 6 science chapter 4 extra questions that includes all questions presented in the textbook.

RBSE Class 6 Science Solutions Chapter 7 पौधों को जानिए

RBSE Class 6 Science पौधों को जानिए InText Questions and Answers

पृष्ठ 54

प्रश्न 1. 
मनी प्लांट, सेम, लौकी तथा अंगर के तने किस प्रकार के हैं? ये शाक, झाड़ी और पेड़ से किस प्रकार भिन्न हैं? आपके विचार से इनमें से कुछ को ऊपर चढ़ने के लिए सहारे की आवश्यकता क्यों पड़ती है?
उत्तर:
ये कमजोर तने वाले पौधे हैं। शाक, झाड़ी और पेड़ की तुलना में इनके तने कमजोर होने के कारण ये सीधे खड़े नहीं हो सकते। इसलिए या तो भूमि पर फैल जाते हैं या आस - पास के डाँचे की सहायता से ऊपर चढ़ जाते हैं। इस कारण ये आरोही अथवा विसपी लताएँ तना कमजोर होने के कारण ही इनमें से कुछ को ऊपर चढ़ने के लिए सहारे की आवश्यकता पड़ती है।

RBSE Class 6 Science पौधों को जानिए Textbook Questions and Answers

प्रश्न 1. 
निम्न कथनों को ठीक करके लिखिए
(क)तना मिट्टी से जल एवं खनिज अवशोषित करता हैं।
(ख) पत्तियाँ पौधे को सीधा खड़ा रखती हैं। 
(ग) जड़ें जल को पत्तियों तक पहुँचाती हैं। 
(घ) पुष्प में पुंकेसरों एवं पंखुड़ियों की संख्या सदा समान होती है। 
(ङ) यदि किसी पुष्प के बादल परस्पर जुड़े हों तो उसकी पंखुड़ियाँ भी आपस में जुड़ी होंगी। 
(च) यदि किसी पुष्प की पंखड़ियाँ परस्पर जुड़ी हों तो स्वीकेसर पंखुड़ियों से जुड़ा होगा। 
उत्तर:
(क) जड़ें मिट्टी से जल एवं खनिज अवशोषित करती हैं। 
(ख) तना पौधे को सीधा खड़ा रखता है। 
(ग) तन जल को पत्तियों तक पहुंचाता है। 
(घ) पुष्य में पुंकेसरों एवं पंखुड़ियों की संख्या असमान भी हो सकती है। 
(ङ) यदि किसी पुष्प के बादल परस्पर जुड़े हों तो उसकी पंखुड़ियाँ स्वतंत्र भी हो सकती हैं। आवश्यक नहीं कि वे परस्पर जुड़ी हों। 
(च) यदि किसी पुष्प की पंखड़ियाँ परस्पर जुड़ी हों तो आवश्यक नहीं कि स्वीकेसर पंखुड़ियों से जुझ हुआ ही होगा। वह स्वतंत्र भी हो सकता है। 

RBSE Solutions for Class 6 Science Chapter 7 पौधों को जानिए

प्रश्न 2. 
निम्न के चित्र बनाइए(क) पत्ती (ख) मूसला जड़ (ग) एक पुष्य जिसका आपने ( पाठ्यपुस्तक की ) सारणी 7.3 में अध्ययन किया हो। 
उत्तर:
RBSE Solutions for Class 6 Science Chapter 7 पौधों को जानिए 1

प्रश्न 3. 
क्या आप अपने घर के आस-पास ऐसे पौधों को जानते हैं जिनका तना लम्बा परन्तु दुर्बल हो? इसका नाम लिखिए। आप इसे किस वर्ग में रखेंगे? 
उत्तर:
हाँ, सेम का पौधा। हम इसे बिसी लता में रखेंगे।

प्रश्न 4. 
पौधे में तने का क्या कार्य है? 
उत्तर:
पौधे में तने के मुख्य कार्य निम्न प्रकार से हैं

  • तना, जड़ों से जल और खनिज लवणों का अवशोषण कर उन्हें पत्तियों तक पहुंचाता है। 
  • यह भोजन को पत्तियों से पौधे के अन्य भागों तक पहुंचाता है। 
  • यह पौधे को सहारा प्रदान करता है। 

प्रश्न 5. 
निम्न में से किन पत्तियों में जालिकारूपी शिराविन्यास पाया जाता है? गेहूँ, तुलसी, मक्का, घास, धनिया, गुडहल। 
उत्तर:
तुलसी, धनिया एवं गुड़हल में जालिकारूपी शिराविन्यास पाया जाता है। 

प्रश्न 6. 
यदि किसी पौधे की जड़ रेशेदार हो तो उसकी पत्ती का शिरा - विन्यास किस प्रकार का होगा? 
उत्तर:
किसी पौधे की जड़ रेशेदार होने पर उसकी पत्तियों का शिरा - विन्यास समान्तर शिरा - विन्यास होगा। 

प्रश्न 7. 
यदि किसी पौधे की पत्ती में जालिकारूपी शिरा - विन्यास हो तो उसकी जड़ें किस प्रकार की होंगी? 
उत्तर:
पत्तियों में जालिकारूपी शिरा-विन्यास होने पर पौधे की जड़ें मूसला प्रकार की होंगी। 

प्रश्न 8. 
क्या आप किसी पौधे की पत्ती की छाप को देखकर यह पहचान कर सकते है कि उसकी जड़मूसला जड़ होगी अथवा झकड़ा जड़? कैसे? 
उत्तर:
हाँ, हम किसी पौधे की पत्ती की छाप को देखकर उसको जड़ के प्रकार को पहचान सकते हैं। इसके लिए हम एक पत्ती को एक सफेद कागज के नीचे रखते हैं और पेंसिल को कुछ तिरछा पकड़कर, इसकी नोक से कागज के उस भाग को, जिसके नीचे पत्ती है, धीरे - धीरे रगड़ते हैं। ऐसा करने पर हमें कुछ रेखाओं के साथ पत्ती की छाप दिखाई देती है। यदि इस छाप में शिरा - विन्यास जालिकारूपी दिखाई देता है तो जड़ मूसला जड़ होगी। यदि इस छाप में शिराविन्यास समान्तर हुआ तो जड़ श्कड़ा जड़ होगी। 

प्रश्न 9. 
पुष्प के विभिन्न भागों के नाम लिखिए। 
उत्तर:
पुष्य के विभिन्न भाग निम्न प्रकार से हैं

  1. बाह्य दल 
  2. पंखुड़ियाँ 
  3. पुंकेसर 
  4. स्वीकेसर। 

प्रश्न 10. 
निम्न में से किन पौधों में फूल होते हैं? घास, मक्का , गेहूँ, मिर्च, टमाटर, तुलसी, पीपल, शीशम, बरगद, आम, जामुन, अमरूद, अनार, पपीता, केला, नींबू, गन्ना, आलू, मूंगफली।
उत्तर:
मिर्च, टमाटर, तुलसी, शीशम, आम, जामुन, अमरूद, अनार, पपीता, नीयू, केला और मूंगफली। 

प्रश्न 11. 
पौधों के उस भाग का नाम लिखिए जो अपना भोजन बनाता है। इस प्रक्रम को क्या कहते हैं? 
उत्तर:
पत्तियाँ अपना भोजन बनाती हैं। यह प्रक्रम प्रकाशसंश्लेषण कहलाता है। 

RBSE Solutions for Class 6 Science Chapter 7 पौधों को जानिए

प्रश्न 12. 
पुष्प के किस भाग में अंडाशय मिलता है? 
उत्तर:
अंडाशय पुष्य के स्वीकेसर में मिलता है। यह स्वीकेसर का सबसे निचला और उभरा हुआ भाग होता है।

प्रश्न 13. 
ऐसे दो पुष्पों के नाम लिखिए जिनमें से प्रत्येक में संयुक्त और अलग-अलग बाह्यदल हों। 
उत्तर:

  • संयुक्त बाहादल - मटर, गुडहला। 
  • पृथक् बाहादल - सरसों, मूली।
Bhagya
Last Updated on May 30, 2022, 4:39 p.m.
Published May 28, 2022