RBSE Solutions for Class 6 Science Chapter 4 वस्तुओं के समूह बनाना

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 6 Science Chapter 4 वस्तुओं के समूह बनाना Textbook Exercise Questions and Answers.

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 6 Science in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 6. Students can also read RBSE Class 6 Science Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 6 Science Notes to understand and remember the concepts easily. Browsing through class 6 science chapter 4 extra questions that includes all questions presented in the textbook.

RBSE Class 6 Science Solutions Chapter 4 वस्तुओं के समूह बनाना

RBSE Class 6 Science वस्तुओं के समूह बनाना InText Questions and Answers


पृष्ठ 27

प्रश्न 1. 
क्या हमने यह पता लगाया है कि कुछ पदार्थों का उपयोग एक से अधिक प्रकार की वस्तुओं को बनाने में किया जाता है? 
उत्तर:
हाँ, हमने पाया है कि कुछ पदार्थों का उपयोग एक से अधिक प्रकार की वस्तुओं को बनाने में किया जाता है। उदाहरणस्वरूप लकड़ी का उपयोग कुसी, मेज, बैलगाड़ी और इसके पहिए, स्केल, बल्ला आदि पदार्थों को बनाने में किया जाता है। 

RBSE Solutions for Class 6 Science Chapter 4 वस्तुओं के समूह बनाना

पृष्ठ 30 

प्रश्न 2. 
क्या गैसें भी जल में विलीन हो जाती हैं? 
उत्तर:
हाँ, कुछ गैसें जल में विलीन हो जाती हैं। जैसे- ऑक्सीजन गैस। यह गैस जल में विलीन होने के बाद ही जलीय पादपों एवं जीवों को उपलब्ध हो पाती है।

RBSE Class 6 Science वस्तुओं के समूह बनाना Textbook Questions and Answers


प्रश्न 1. 
लकड़ी से बनाई जा सकने वाली पाँच वस्तुओं के नाम लिखिए।
उत्तर:
लकड़ी से बनाई जा सकने वाली वस्तुएँ:

  1. बल्ला 
  2. मेज 
  3. कुर्सी 
  4. दरवाजा 
  5. पलंग।

प्रश्न 2. 
निम्नलिखित में से चमकदार पदार्थों का चयन कीजिएकाँच की प्याली, प्लास्टिक का खिलौना, स्टील का चम्मच, सूती कमीज। 
उत्तर:
काँच की प्याली और स्टील का चम्मच। 

प्रश्न 3. 
निम्नलिखित वस्तुओं का मिलान उन पदार्थों से कीजिए,जिनसे उन्हें बनाया जा सकता है। याद रखिए कोई वस्तु एक से अधिक पदाधों से भी मिलकर बनी हो सकती है तथा किसी दिए गए पदार्थ का उपयोग बहुत-सी वस्तुओं को बनाने में भी किया जा सकता है।

वस्तुएँ

पदार्थ

पुस्तक`

काँच

गिलास

लकड़ी

कुर्सी

कागज

खिलौना

चमड़ा

जूते

प्लास्टिक


उत्तर:
(i) पुस्तक - कागज। 
(ii) गिलास - काँच, लकड़ी, प्लास्टिक। 
(iii) कुसी - लकड़ी, प्लास्टिक। 
(iv) खिलौना - कांच, लकड़ी, कागज, चमड़ा, प्लास्टिक।
(v) जूते - चमड़ा, प्लास्टिक। 

प्रश्न 4. 
नीचे दिए गए कथन सत्य हैं अथवा असत्य। इसका उल्लेख कीजिए
(क) पत्थर पारदर्शी होता है जबकि काँच अपारदशी होता है। 
(ख) नोटबुक में युति होती है जबकि रबड़ (इरेजर) में नहीं होती। 
(ग) चाक जल में विलीन हो जाता है। 
(घ) लकड़ी का टुकड़ा जल पर तैरता है। 
(ङ) चीनी जल में विलीन नहीं होती। 
(च) तेल जल के साथ मिश्रणीय है। 
(छ) बालू ( रेत ) जल में निःसादित हो जाता है। 
(ज) सिरका जल में विलीन हो जाता है। 
उत्तर:
(क) असत्य 
(ख) असत्य 
(ग) असत्य 
(घ) सत्य 
(ङ) असत्य 
(च) असत्य 
(छ) सत्य 
(ज) सत्य। 

प्रश्न 5. 
नीचे कुछ वस्तुओं तथा पदार्थों के नाम दिए गए हैंजल, बॉस्केट बाल, संतरा, चीनी, ग्लोब, सेब तथा मिट्टी का घड़ा। इनको इस प्रकार समूहित कीजिए
(क) गोल आकृति तथा अन्य आकृतियाँ 
(ख) खाद्य तथा अखाद्य। 
उत्तर:
(क) गोल आकृतियाँ - बास्केट बॉल, संतरा, ग्लोब, मिट्टी का घड़ा। अन्य आकृतियाँ - सेब, चीनी। 
(ख) खाद्य - जल, संतरा, चीनी, सेव। अखाद्य - बास्केट बॉल, ग्लोब, मिट्टी का पड़ा। 

RBSE Solutions for Class 6 Science Chapter 4 वस्तुओं के समूह बनाना

प्रश्न 6. 
जल में तैरने वाली जिन वस्तुओं को आप जानते हैं उनकी सूची बनाइए। जाँच कीजिए और देखिए कि क्या वे तेल अथवा मिट्टी के तेल पर तैरती हैं। 
उत्तर:
जल में तैरने वाली वस्तुएँकागज की नाव, सूखी पत्तियाँ, लकड़ी का टुकड़ा, पंख, गुब्बारा, फुटबॉल, प्लास्टिक की बॉल, थर्मोकॉल, माचिस की तीली, नाव आदि। ये सभी उपरोक्त वस्तुएँ तेल अथवा मिट्टी के तेल पर भी तैरती हैं। 

प्रश्न 7. 
निम्नलिखित में समूह में मेल न खाने वाला ज्ञात कीजिए
(क) कुर्सी, पलंग, मेज, बच्चा, अलमारी 
(ख) गुलाब, चमेली, नाव, गेंदा, कमल 
(ग) ऐलुमिनियम, आयरन, ताँबा, चाँदी, रेत
(घ) चीनी, नमक, रेत, कॉपर सल्फेट 
उत्तर:
(क) बच्या 
(ख) नाव 
(ग) रेत 
(घ) रेत।

Bhagya
Last Updated on May 28, 2022, 5:42 p.m.
Published May 28, 2022