RBSE Solutions for Class 6 Science Chapter 12 विद्युत तथा परिपथ

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 6 Science Chapter 12 विद्युत तथा परिपथ Textbook Exercise Questions and Answers.

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 6 Science in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 6. Students can also read RBSE Class 6 Science Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 6 Science Notes to understand and remember the concepts easily. Browsing through class 6 science chapter 4 extra questions that includes all questions presented in the textbook.

RBSE Class 6 Science Solutions Chapter 12 विद्युत तथा परिपथ

RBSE Class 6 Science विद्युत तथा परिपथ Textbook Questions and Answers


प्रश्न 1. 
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
(क) एक युक्ति जो परिपथ को तोड़ने के लिए उपयोग की जाती है, ................................. कहलाती है। 
(ख) एक विद्युत सेल में ................................. टर्मिनल होते हैं। 
उत्तर:
(क) स्विच 
(ख) दो। 

RBSE Solutions for Class 6 Science Chapter 12 विद्युत तथा परिपथ

प्रश्न 2. 
निम्नलिखित कथनों पर 'सही' या 'गलत' का चिह्न लगाइए
(क) विद्युत धारा धातुओं से होकर प्रवाहित हो सकती है।
(ख) विद्युत परिपथ बनाने के लिए धातु के तारों के स्थान पर जूट की डोरी प्रयुक्त की जा सकती है।
(ग) विद्युत - धारा थर्मोकोल की शीट से होकर प्रवाहित हो सकती है। 
उत्तर:
(क) सही 
(ख) गलत 
(ग) गलत। 

प्रश्न 3. 
व्याख्या कीजिए कि निग्न चित्र में दर्शाई गई व्यवस्था में बल्ब क्यों नहीं दीप्तिमान होता है?
RBSE Solutions for Class 6 Science Chapter 12 विद्युत तथा परिपथ 1
उत्तर:
उपरोक्त चित्र में दर्शाई गई व्यवस्था में बल्ब दीप्तिमान नहीं होता है क्योंकि बल्ब एवं विद्युत सेल के मध्य एक विद्युतरोधी उपकरण भी लगा हुआ है, जिस कारण विद्युत परिपथ पूरा नहीं हो पाता और विद्युत धारा प्रवाहित नहीं हो पाती। 

प्रश्न 4. 
नीचे दर्शाए गए आरेख को पूरा कीजिए और बताइए कि बल्ब को दीप्तिमान करने के लिए तारों के स्वतंत्र सिरों को किस प्रकार जोड़ना चाहिए?
RBSE Solutions for Class 6 Science Chapter 12 विद्युत तथा परिपथ 2
उत्तर:
बल्ब को दीप्तिमान करने के लिए हमें तारों के स्वतंत्र सिरों को बल्ब के टर्मिनलों धनात्मक सिरे एवं ऋणात्मक सिरे से जोड़ना चाहिए।
RBSE Solutions for Class 6 Science Chapter 12 विद्युत तथा परिपथ 3

प्रश्न 5. 
विद्युत स्विच को उपयोग करने का क्या प्रयोजन है? कुछ विद्युत साधित्रों के नाम बताइए जिनमें स्विच उनके अन्दर ही निर्मित होते हैं।
उत्तर:
विद्युत स्विच एक सरल युक्ति (उपकरण) होता है, जो विद्युत धारा के प्रवाह को रोकने या प्रारम्भ करने के लिए विद्युत परिपथ को तोड़ने या पूरा करने के लिए इस्तेमाल होता है। फ्रिज, कूकर, स्वचालित आयरन, सैंडविच मेकर, माइक्रोवेव आदि कुछ ऐसे विद्युत साचित्र होते हैं, जिनमें स्विच उनके अन्दर ही निर्मित होते हैं। 

प्रश्न 6. 
ऊपर दिए गए प्रश्न 4 में दर्शाए गए चित्र में सुरक्षा पिन की जगह यदि रबड़ लगा दें तो क्या बल्ब दीप्तिमान होगा? 
उत्तर:
चित्र में सुरक्षा पिन की जगह रबड़ लगा देने पर बल्ब दीप्तिमान नहीं होगा, क्योंकि रबड़ विद्युतरोधी पदार्थ होता है। इस कारण इसमें से विद्युत का प्रवाह नहीं हो पाता है। 

प्रश्न 7. 
क्या नीचे दिखाए गए परिपथ में बल्ब दीप्तिमान होगा?
RBSE Solutions for Class 6 Science Chapter 12 विद्युत तथा परिपथ 4
उत्तर:
नहीं, क्योंकि परिपच अपूर्ण है। इसमें बल्ब के एक ही टर्मिनल पर धातु का तार लगा हुआ है, दूसरे सिरे पर नहीं। इसलिए विद्युत का प्रवाह नहीं हो पायेगा। 

प्रश्न 8. 
किसी वस्तु के साथ 'चालक - परीक्षित्र' का उपयोग करके यह देखा गया कि बल्ब दीप्तिमान होता है। क्या इस वस्तु का पदार्थ विद्युत - चालक है या विद्युतरोधक? व्याख्या कीजिए। 
उत्तर:
इस वस्तु का पदार्थ विद्युत का चालक है, क्योंकि विद्युत, केवल विद्युत चालक पदार्थों में से ही प्रवाहित हो सकती है। इसके विपरीत विद्युतरोधक पदार्थ वे होते हैं जो विद्युत धारा को अपने अन्दर से प्रवाहित नहीं होने देते। अगर वस्तु का पदार्थ विद्युतरोधक होता तो बल्य दीप्तिमान नहीं होता। परन्तु बल्ब दीप्तिमान हो रहा है, इसलिए वस्तु का पदार्थ विद्युत चालक है। 

RBSE Solutions for Class 6 Science Chapter 12 विद्युत तथा परिपथ

प्रश्न 9. 
आपके घर में स्विच की मरम्मत करते समय विद्युत - मिस्तरी रबड़ के दस्ताने क्यों पहनता है? व्याख्या कीजिए।
उत्तर:
विद्युत स्विच की मरम्मत करते समय विद्युत-मिस्तरी रबड़ के दस्ताने पहनते हैं, क्योंकि रबड़ विद्युत का कुचालक होता है अर्थात् विद्युतरोधक होता है। इस कारण यह विद्युतमिस्तरी को विद्युत के झटकों से बचाते हैं। 

प्रश्न 10. 
विद्युत - मिस्तरी द्वारा उपयोग किए जाने वाले औजार, जैसे - पेचकस और प्लायर्स के हत्थों पर प्रायः प्लास्टिक या रबड़ के आवरण चड़े होते हैं। क्या आप इसका कारण समझा सकते हैं? 
उत्तर:
चूंकि प्लास्टिक और रबड़ दोनों ही पदार्थ विद्युत रोधक होते हैं, इसलिए विद्युत - मिस्तरी द्वारा उपयोग किए जाने वाले औजारों पर इनके आवरण चड़े होते हैं। इनके आवरण के कारण विद्युत का झटका (करंट) नहीं लगता है।

Bhagya
Last Updated on May 30, 2022, 4:46 p.m.
Published May 30, 2022