RBSE Class 9 Social Science Important Questions Geography Chapter 2 भारत का भौतिक स्वरूप

Rajasthan Board RBSE Class 9 Social Science Important Questions Geography Chapter 2 भारत का भौतिक स्वरूप Important Questions and Answers. 

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 9 Social Science in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 9. Students can also read RBSE Class 9 Social Science Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 9 Social Science Notes to understand and remember the concepts easily. The india size and location important questions are curated with the aim of boosting confidence among students.

RBSE Class 9 Social Science Important Questions Geography Chapter 2 भारत का भौतिक स्वरूप

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न 1. 
हिमालय की भारत में सर्वोच्च चोटी है-
(अ) माउण्ट एवरेस्ट 
(ब) कंचनजंगा 
(स) के-2 
(द) नंगा पर्वत। 
उत्तर:
(ब) कंचनजंगा 

प्रश्न 2. 
निम्न हिमालय की सबसे लम्बी एवं सबसे महत्त्वपूर्ण श्रृंखला है 
(अ) पीर पंजाल श्रृंखला 
(ब) धौलाधर 
(स) महाभारत 
(द) इनमें से कोई नहीं। 
उत्तर:
(अ) पीर पंजाल श्रृंखला

प्रश्न 3. 
शिवालिक है- 
(अ) आन्तरिक हिमालय 
(ब) निम्न हिमालय 
(स) सबसे बाहरी हिमालय 
(द) इनमें से कोई नहीं। 
उत्तर:
(स) सबसे बाहरी हिमालय 

प्रश्न 4. 
सतलुज तथा काली नदियों के बीच स्थित हिमालय के भाग को कहा जाता है- 
(अ) पंजाब हिमालय 
(ब) हिमाचल हिमालय 
(स) कुमाऊँ हिमालय 
(द) नेपाल हिमालय। 
उत्तर:
(स) कुमाऊँ हिमालय 

RBSE Class 9 Social Science Important Questions Geography Chapter 2 भारत का भौतिक स्वरूप

प्रश्न 5. 
माउण्ट एवरेस्ट की ऊँचाई कितनी है? 
(अ) 8848 मीटर 
(ब) 8481 मीटर 
(स) 8172 मीटर 
(द) 8126 मीटर 
उत्तर:
(अ) 8848 मीटर

प्रश्न 6. 
निम्न हिमाचल तथा शिवालिक के बीच प्रसिद्ध- 
(अ) देहरादून 
(ब) कोटलीदून 
(स) पाटलीदून 
(द) उपरोक्त सभी 
उत्तर:
(द) उपरोक्त सभी

प्रश्न 7. 
उत्तरी मैदान का विस्तार कितने क्षेत्र में है? 
(अ) 6 लाख वर्ग किमी. 
(ब) 7 लाख वर्ग किमी. 
(स) 8 लाख वर्ग किमी. 
(द) 9 लाख वर्ग किमी. 
उत्तर:
(ब) 7 लाख वर्ग किमी. 

प्रश्न 8. 
निम्न में से कौनसी विशेषता उत्तरी मैदान की नहीं है? 
(अ) सघन जनसंख्या 
(ब) समृद्ध मृदा आवरण 
(स) जल का अभाव 
(द) अनुकूल कृषि जलवायु 
उत्तर:
(स) जल का अभाव 

RBSE Class 9 Social Science Important Questions Geography Chapter 2 भारत का भौतिक स्वरूप

प्रश्न 9. 
बाढ़ वाले मैदानों के नये तथा युवा निक्षेपों को क्या कहा जाता हैं? 
(अ) खादर 
(ब) भाबर 
(स) भांगर 
(द) तराई 
उत्तर:
(अ) खादर 

प्रश्न 10. 
भारत की खारे पानी की सबसे बड़ी झील कौनसी है? 
(अ) डल झील 
(ब) फतेहसागर झील 
(स) चिल्का झील 
(द) डीडवाना झील 
उत्तर:
(स) चिल्का झील 

प्रश्न 11. 
राजस्थान के मरुस्थलीय प्रदेश में बहने वाली सबसे बड़ी नदी कौनसी है? 
(अ) यमुना नदी 
(ब) लूनी नदी 
(स) चम्बल नदी 
(द) बनास नदी 
उत्तर:
(ब) लूनी नदी 

प्रश्न 12. 
भारत का एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी कहाँ स्थित है? 
(अ) हिमालय में 
(ब) लक्षद्वीप समूह में 
(स) पश्चिमी घाट में 
(द) अण्डमान और निकोबार द्वीप समूह पर 
उत्तर:
(द) अण्डमान और निकोबार द्वीप समूह पर 

प्रश्न 13. 
दो नदियों के बीच के भाग को क्या कहा जाता है? 
(अ) तराई 
(ब) दोआब
(स) भांगर 
(द) खादर 
उत्तर:
(ब) दोआब

RBSE Class 9 Social Science Important Questions Geography Chapter 2 भारत का भौतिक स्वरूप

प्रश्न 14. 
निम्न में कौनसी नदी हिमालय से निकलती है? 
(अ) रावी 
(ब) व्यास 
(स) चेनाब 
(द) उपरोक्त सभी 
उत्तर:
(द) उपरोक्त सभी

प्रश्न 15. 
नदियाँ पर्वतों से नीचे उतरते समय शिवालिक की ढाल पर 8 से 16 किमी. की चौड़ी पट्टी में गुटिका का निक्षेपण करती है उसे कहा जाता है- 
(अ) भाबर 
(ब) खादर 
(स) दोआब 
(द) तराई 
उत्तर:
(अ) भाबर 

रिक्त स्थान वाले प्रश्न-

निम्न रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

1. हिमालय की पूरी श्रृंखला एक ................ स्थलाकृति को दर्शाती है। (युवा/प्रौढ़) 
2. हिमालय की सबसे उत्तरी भाग में स्थित श्रृंखला को ................. कहते हैं। (शिवालिक/हिमाद्रि) 
3. हिमालय की सबसे बाहरी श्रृंखला को .................... कहा जाता है। (महान हिमालय/शिवालिक) 
4. सतलुज तथा काली नदियों के बीच स्थित हिमालय के भाग को ................. हिमालय के नाम से जाना जाता है। (कुमाऊँ/शिवालिक) 
5. उत्तरी मैदान ...................... मृदा से बना है। (काली/जलोढ़) 
6. ................. झील भारत में खारे पानी की सबसे बड़ी झील है। (डल/चिल्का) 
उत्तर:
1. युवा 
2. हिमाद्रि 
3. शिवालिक 
4. कुमाऊँ 
5. जलोढ़ 
6. चिल्का। 

सत्य/असत्य कथन वाले प्रश्न-

निम्न में से सत्य/असत्य कथन छाँटिए-

1. प्रवाल पॉलिप्स कम समय तक जीवित रहने वाले सूक्ष्म प्राणी हैं। ( ) 
2. आस्ट्रेलिया का 'ग्रेट बैरियर रीफ' प्रवाल रोधिका का उदाहरण है। ( ) 
3. भारत का एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी लक्षद्वीप पर स्थित है। ( )  
4. चिल्का झील पश्चिमी तट पर स्थित है। ( ) 
5. अरावली पहाड़ी के पश्चिमी किनारे पर थार का मरुस्थल स्थित है। ( ) 
6. प्रायद्वीपीय पठार पर काली मिट्टी पायी जाती है। ( ) 
उत्तर:
1. सत्य 
2. सत्य 
3. असत्य 
4. असत्य 
5. सत्य 
6. सत्य 

RBSE Class 9 Social Science Important Questions Geography Chapter 2 भारत का भौतिक स्वरूप

मिलान करने वाले प्रश्न- 

निम्न को सुमेलित कीजिए-

(अ)

(ब) 

1. माउण्ट एवरेस्ट ऊँचाई

भारत  

2. कंचन जुंगा की ऊँचाई

नेपाल

3. धौलागिरि की स्थिति

8848 मीटर

4. नंदादेवी की स्थिति

8598 मीटर 

5. थाल घाट की स्थिति

पूर्वी घाट 

6. चिल्का झील की स्थिति 

पश्चिमी घाट 

उत्तर: 

(अ)

(ब) 

1. माउण्ट एवरेस्ट ऊँचाई

8848 मीटर 

2. कंचन जुंगा की ऊँचाई

8598 मीटर 

3. धौलागिरि की स्थिति

नेपाल 

4. नंदादेवी की स्थिति

भारत

5. थाल घाट की स्थिति

पश्चिमी घाट 

6. चिल्का झील की स्थिति 

पूर्वी घाट

RBSE Class 9 Social Science Important Questions Geography Chapter 2 भारत का भौतिक स्वरूप

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1. 
भारत के प्रमुख भू-आकृतिक विभाग या भौतिक स्वरूप कौनसे हैं? 
उत्तर:

  • हिमालय पर्वत श्रृंखला 
  • उत्तरी मैदान 
  • प्रायद्वीपीय पठार 
  • भारतीय मरुस्थल 
  • तटीय मैदान 
  • द्वीप-समूह 

प्रश्न 2. 
पामीर संधि द्वारा जुड़ी दो पर्वत श्रृंखलाओं के नाम बताइए। 
उत्तर:
हिंदुकुश एवं कुनलुन पर्वत श्रृंखलाएँ। 

प्रश्न 3. 
दून किसे कहते हैं? 
उत्तर:
निम्न हिमालय एवं शिवालिक के बीच स्थित लम्बी घाटियों को दून कहते हैं। 

प्रश्न 4. 
किन्हीं दो प्रसिद्ध दून के नाम लिखिए। 
उत्तर:

  • देहरादून 
  • पाटलीदून। 

प्रश्न 5. 
किस नदी द्वारा हिमालय की सबसे पूर्वी सीमा का निर्माण होता है? 
उत्तर:
ब्रह्मपुत्र नदी। 

RBSE Class 9 Social Science Important Questions Geography Chapter 2 भारत का भौतिक स्वरूप

प्रश्न 6. 
प्रमुख उत्तर-पूर्वी या पूर्वांचल पहाड़ियों के नाम बताइए।
उत्तर:
पटकाई पहाड़ी, नागा पहाड़ी, मणिपुर पहाड़ी तथा मिजो पहाड़ी। 

प्रश्न 7. 
उस नदी तन्त्र का नाम बताइए जिसने उत्तरी मैदानों का निर्माण किया। 
उत्तर:
उत्तरी विशाल मैदानों का निर्माण सिन्धु, गंगा एवं ब्रह्मपुत्र नदियों तथा उनकी सहायक नदियों द्वारा हुआ। 

प्रश्न 8. 
उत्तरी विशाल मैदानों का निर्माण कैसे हुआ? 
उत्तर:
हिमालय के गिरिपाद में स्थित विशाल बेसिन में लाखों वर्ष तक नदियों द्वारा लाई गई, जलोढ़ मिट्टी के भरते जाने से उत्तरी विशाल मैदानों का निर्माण हुआ। 

प्रश्न 9. 
वितरणिकाएँ किसे कहते हैं ? 
उत्तर:
सिल्ट के जमाव के कारण नदियाँ अपने निचले बहाव में कई धाराओं में विभाजित हो जाती हैं। इन्हीं धाराओं को वितरणिकाएँ कहते हैं।

प्रश्न 10. 
दोआब किसे कहते हैं? 
उत्तर:
दो नदियों के बीच के भाग को दोआब कहते हैं। 

RBSE Class 9 Social Science Important Questions Geography Chapter 2 भारत का भौतिक स्वरूप

प्रश्न 11. 
दुनिया का सबसे बड़ा बसा हुआ नदी-द्वीप कौनसा है? 
उत्तर:
ब्रह्मपत्र नदी में स्थित माजोली द्वीप दनिया का सबसे बडा बसा हआ नदी द्वीप है। 

प्रश्न 12. 
भू-आकृति में विविधता के आधार पर उत्तरी मैदान को कितने भागों में बाँटा जा सकता है? 
उत्तर:
चार भागों में-

  • भाबर, 
  • तराई, 
  • बांगर तथा 
  • खादर। 

प्रश्न 13. 
'तराई' किसे कहते हैं? 
उत्तर:
उत्तरी मैदान में भाबर क्षेत्र के दक्षिण में छोटी धाराएँ एवं नदियाँ फिर से निकलती हैं तथा एक नम एवं दलदली क्षेत्र का निर्माण करती हैं, जिसे 'तराई' कहते हैं। 

प्रश्न 14. 
'बांगर' क्या है? 
उत्तर:
पुराने जलोढ़ द्वारा निर्मित यह उत्तरी मैदान का सबसे बड़ा हिस्सा है। यह नदियों के बाढ़ मैदानों के ऊपर स्थित है। 

प्रश्न 15. 
'खादर' किसे कहते हैं? 
उत्तर:
बाढ़ के मैदानों के नए एवं युवा जलोढ़ निक्षेपों को 'खादर' कहते हैं। 

RBSE Class 9 Social Science Important Questions Geography Chapter 2 भारत का भौतिक स्वरूप

प्रश्न 16. 
प्रायद्वीपीय पठार के दो विस्तृत विभाजन कौनसे हैं? 
उत्तर:

  • मध्य उच्च भूमि एवं 
  • दक्कन का पठार। 

प्रश्न 17. 
विंध्य श्रृंखला की सीमाएँ बताइए। 
उत्तर:
विंध्य श्रृंखला दक्षिण में मध्य उच्च भूमि तथा उत्तर-पश्चिम में अरावली से घिरी हुई है। 

प्रश्न 18. 
मध्य उच्च भूमि की प्रमुख नदियों के नाम बताइए। 
उत्तर:
चंबल, सिंध, बेतवा तथा केन आदि इस क्षेत्र की प्रमुख नदियाँ हैं। 

प्रश्न 19. 
मध्य उच्च भूमि के पूर्वी विस्तार स्थानीय रूप से क्या कहलाते हैं? 
उत्तर:
बुंदेलखण्ड एवं बघेलखण्ड। 

प्रश्न 20. 
कौनसा पठार दामोदर नदी द्वारा सिंचित होता है? 
उत्तर:
छोटा नागपुर पठार। 

RBSE Class 9 Social Science Important Questions Geography Chapter 2 भारत का भौतिक स्वरूप

प्रश्न 21. 
दक्कन पठार के उत्तर-पूर्वी विस्तार के नाम बताइए। 
उत्तर:
मेघालय, कार्बी एंगलौंग पठार एवं उत्तरी कचार पहाड़ी। 

प्रश्न 22. 
पूर्वी घाट का विस्तार बताइए। 
उत्तर:
पूर्वी घाट महानदी घाटी से लेकर दक्षिण में नीलगिरी तक विस्तृत है। इनके द्वारा दक्कन पठार के पूर्वी किनारों का निर्माण किया जाता है। 

प्रश्न 23. 
शेवराय एवं जावेडी की पहाड़ियाँ कहाँ स्थित हैं? 
उत्तर:
ये पहाड़ियाँ पूर्वी घाट के दक्षिण-पश्चिम में स्थित हैं। 

प्रश्न 24. 
भारतीय मुख्य भू-भाग का दक्षिणी शीर्ष बिन्दु कौनसा है? 
उत्तर:
इन्दिरा बिन्दु। 

प्रश्न 25. 
दक्कन ट्रैप क्या है? 
उत्तर:
प्रायद्वीपीय पठार की काली मृदा वाले क्षेत्र को दक्कन ट्रैप कहा जाता है। यह आग्नेय चट्टानों से बना हुआ है। 

RBSE Class 9 Social Science Important Questions Geography Chapter 2 भारत का भौतिक स्वरूप

प्रश्न 26. 
अरावली पहाड़ियाँ कहाँ स्थित हैं? 
उत्तर:
अरावली पहाड़ियाँ प्रायद्वीपीय पठार के पश्चिमी एवं उत्तर-पश्चिमी किनारों पर स्थित हैं। 

प्रश्न 27. 
भारतीय मरुस्थल की एक मात्र बड़ी नदी का नाम बताइए। 
उत्तर:
लूनी। 

प्रश्न 28. 
'बरखान' क्या है? 
उत्तर:
यह बालू का अर्द्ध-चंद्राकार टीला होता है। 

प्रश्न 29. 
पश्चिम तट के भागों के नाम बताइए। 
उत्तर:

  • कोंकण तट-यह तट का सबसे उत्तरी हिस्सा है। 
  • कन्नड़ मैदान-यह तट का मध्य विस्तार है। 
  • मालाबार तट-यह तट का दक्षिणी विस्तार है। 

प्रश्न 30. 
पूर्वी तट के दो भाग कौनसे हैं? 
उत्तर:

  • उत्तरी सरकार एवं 
  • कोरोमण्डल तट। 

RBSE Class 9 Social Science Important Questions Geography Chapter 2 भारत का भौतिक स्वरूप

प्रश्न 31. 
पूर्वी तट पर स्थित उन नदियों के नाम बताइए जिनके द्वारा विस्तृत डेल्टा का निर्माण किया जाता है। 
उत्तर:
गोदावरी, महानदी, कृष्णा एवं कावेरी। 

प्रश्न 32. 
चिल्का झील कहाँ स्थित है? 
उत्तर:
चिल्का झील उड़ीसा में महानदी डेल्टा के दक्षिण में स्थित है। 

प्रश्न 33. 
भारत में खारे पानी की सबसे बड़ी झील कौनसी है? 
उत्तर:
भारत में खारे पानी की सबसे बड़ी झील चिल्का झील है। 

प्रश्न 34. 
लक्षद्वीप समूह को पहले किस नाम से जाना जाता था? इसका पुनर्नामकरण कब हुआ? 
उत्तर:

  • पहले इन्हें लकादीव, मीनीकाय एवं एमीनदीव के नाम से जाना जाता था। 
  • इनका पुनर्नामकरण 1973 में हुआ। 

प्रश्न 35. 
लक्षद्वीप द्वीप-समूह के उस द्वीप का नाम बताइए जहाँ एक पक्षी अभयारण्य है तथा जहाँ मनुष्य निवास नहीं करते हैं। 
उत्तर:
पिटली द्वीप। 

RBSE Class 9 Social Science Important Questions Geography Chapter 2 भारत का भौतिक स्वरूप

प्रश्न 36. 
'ग्रेट बैरियर रीफ' कहाँ स्थित है? 
उत्तर:
आस्ट्रेलिया में। 

प्रश्न 37. 
अण्डमान एवं निकोबार द्वीप-समूहों की किन्हीं दो विशेषताओं का उल्लेख कीजिए। 
उत्तर:

  • ये द्वीप-समूह आकार में बड़े, संख्या में बहुल तथा बिखरे हुए हैं। 
  • इन द्वीप-समूहों में जन्तु एवं पादपों का वैविध्य है तथा यहाँ घने जंगल हैं। 

प्रश्न 38. 
भारत का एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी कहाँ स्थित है? 
उत्तर:
भारत का एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी अण्डमान तथा निकोबार द्वीप-समूह के बैरेन द्वीप पर स्थित है। 

प्रश्न 39. 
पश्चिमी घाट के सर्वोच्च शिखर का नाम बताइये। 
उत्तर:
पश्चिमी घाट का सर्वोच्च शिखर है-'अनाईमुडी' (2695 मीटर)। 

प्रश्न 40. 
थार का मरुस्थल कहाँ स्थित है? 
उत्तर:
थार का मरुस्थल राजस्थान राज्य में अरावली पहाड़ी के पश्चिमी किनारे पर स्थित है। 

RBSE Class 9 Social Science Important Questions Geography Chapter 2 भारत का भौतिक स्वरूप

प्रश्न 41. 
माउण्ट एवरेस्ट की ऊँचाई कितनी है? 
उत्तर:
माउण्ट एवरेस्ट की ऊँचाई 8848 मीटर है। 

प्रश्न 42. 
माउण्ट एवरेस्ट किस देश में स्थित है? 
उत्तर:
माउण्ट एवरेस्ट नेपाल में स्थित है। 

प्रश्न 43. 
भारत में स्थित हिमालय के कोई दो शिखरों के नाम लिखिए। 
उत्तर:

  • कंचनजंगा 
  • नंगा पर्वत।

प्रश्न 44. 
भारत में दून के नाम से किसे जाना जाता है? 
उत्तर:
निम्न हिमालय तथा शिवालिक के बीच में स्थित लम्बवत् घाटी को दून के नाम से जाना जाता है। 

प्रश्न 45. 
पंजाब हिमालय किसे कहा जाता है? 
उत्तर:
सतलुज एवं सिन्धु के बीच स्थित हिमालय के भाग को पंजाब हिमालय कहा जाता है। 

RBSE Class 9 Social Science Important Questions Geography Chapter 2 भारत का भौतिक स्वरूप

प्रश्न 46. 
कौनसी नदियाँ नेपाल हिमालय का सीमांकन करती हैं? 
उत्तर:
काली तथा तिस्ता नदियाँ नेपाल हिमालय का सीमांकन करती हैं। 

प्रश्न 47. 
उत्तरी मैदान की कोई दो विशेषताएँ बताइए। 
उत्तर:

  • यह सघन जनसंख्या वाला भौगोलिक क्षेत्र है। 
  • यह अत्यन्त उपजाऊ मैदान है। 

प्रश्न 48. 
सिन्धु की कोई दो सहायक नदियों के नाम बताइये। 
उत्तर:

  • झेलम 
  • सतलुज। 

प्रश्न 49. 
उत्तरी मैदान किस प्रकार की मृदा से निर्मित है? 
उत्तर:
उत्तरी मैदान जलोढ़ मृदा से निर्मित है। 

प्रश्न 50. 
पश्चिमी घाट स्थित दो पर्वत शिखरों के नाम बताइये। 
उत्तर:

  • अनाईमुडी 
  • डोडा बेटा। 

RBSE Class 9 Social Science Important Questions Geography Chapter 2 भारत का भौतिक स्वरूप

लघूत्तरात्मक प्रश्न 

प्रश्न 1. 
भारत की भूमि की भौतिक विभिन्नताओं को समझाइए। 
उत्तर:
भारत की भूमि में अनेक भौतिक विभिन्नताएँ पाई जाती हैं। इनका वर्णन निम्न प्रकार है- 

  • उत्तर में असममित उच्चावच पाया जाता है। यहाँ अवसादी शैलों से निर्मित हिमालय पर्वत श्रृंखला स्थित है जिसमें ऊँचे शिखर, गहरी घाटियाँ तथा तेज बहने वाली नदियाँ स्थित हैं। 
  • उत्तरी मैदान जलोढ़ निक्षेपों से बने हैं तथा ये भी नवीन स्थलाकृतियाँ हैं। इसमें भी भाबर, तराई, बांगर तथा खादर के रूप में उच्चावच की भिन्नता देखने को मिलती है। 
  • दक्षिण में प्रायद्वीपीय पठार है जो आग्नेय तथा रूपान्तरित शैलों से निर्मित है जहाँ कम ऊँची पहाड़ियाँ तथा चौड़ी घाटियाँ हैं। 
  • पूर्वी तथा पश्चिमी किनारों पर तटीय मैदान पाये जाते हैं। 

प्रश्न 2. 
पश्चिम से पूर्व तक स्थित क्षेत्रों के आधार पर हिमालय का वर्गीकरण कीजिए। 
उत्तर:
पश्चिम से पूर्व तक स्थित क्षेत्रों के आधार पर हिमालय का विभाजन निम्न प्रकार है- 

  • पंजाब हिमालय-यह भाग सिन्धु एवं सतलज नदियों के मध्य जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में फैला हुआ है। 
  • कुमाऊँ हिमालय-यह सतलुज एवं काली नदियों के बीच स्थित हिमालय का भाग है। 
  • नेपाल हिमालय-काली एवं तिस्ता नदियों के बीच स्थित हिमालय का भाग है। 
  • असम हिमालय-हिमालय का वह हिस्सा जो तिस्ता एवं दिहांग नदियों के बीच स्थित है। 

प्रश्न 3. 
भारत के पूर्वी हिस्सों की पर्वत श्रेणियों पर एक टिप्पणी लिखिए। 
उत्तर:
ब्रह्मपुत्र नदी के पूर्व में स्थित श्रेणियों को पूर्वी हिमालय के नाम से जाना जाता है। इसका वर्णन अग्र है- 

  • दिहांग श्रृंखला के आगे हिमालय तेजी से दक्षिण की ओर मुड़कर पूर्वी सीमा के साथ फैल जाता है। इसे पूर्वांचल कहा जाता है। 
  • पूर्वांचल में पटकाई, नागा पहाड़ियाँ, मिजो पहाड़ियाँ तथा मणिपुर पहाड़ियाँ शामिल हैं। 
  • भारत-बांग्लादेश सीमा के अनुदिश मेघालय में क्रमशः पश्चिम की ओर वे जयंतिया, खासी तथा गारो पहाड़ियों के रूप में सामने आती हैं। 

प्रश्न 4. 
शिवालिक पर्वत श्रेणी की प्रमख विशेषताओं का उल्लेख कीजिये। 
उत्तर:
हिमालय की बाहरी श्रृंखला को शिवालिक कहा जाता है। इसकी प्रमुख विशेषताएँ ये हैं-

  • इस पर्वत श्रेणी की चौड़ाई 10 से 50 किमी. एवं ऊँचाई 900 से 1100 मीटर के मध्य है। 
  • यह पर्वत श्रेणी जलोढ़ अवसादों से निर्मित है। 
  • शिवालिक और हिमाचल के बीच दून घाटी स्थित है। देहरादून ऐसी घाटी में स्थित है। 

RBSE Class 9 Social Science Important Questions Geography Chapter 2 भारत का भौतिक स्वरूप

प्रश्न 5. 
उत्तर के मैदान भारत के सर्वाधिक सघन आबादी वाले क्यों हैं? 
उत्तर:
इसके निम्न कारण हैं-

  • हिमालयी तथा प्रायद्वीपीय नदियों ने अपनी जलोढ़ों द्वारा इस विशाल मैदान का निर्माण किया है। 
  • उपजाऊ काँप मिट्टी, पर्याप्त जलापूर्ति तथा अनुकूल जलवायविक परिस्थितियों ने इसे कृषि की दृष्टि से देश का सर्वाधिक उत्पादक क्षेत्र बना दिया है। 
  • यहाँ रेल एवं सड़क परिवहन का अच्छा एवं विकसित नेटवर्क है। इसके कारण व्यक्ति एवं वस्तु के परिवहन में आसानी होती है। 

प्रश्न 6. 
दक्कन के पठार की लाक्षणिक विशेषताओं का वर्णन कीजिए। 
उत्तर:
दक्कन के पठार की लाक्षणिक विशेषताएँ निम्न प्रकार हैं- 

  • दक्कन का पठार नर्मदा नदी के दक्षिण में स्थित एक त्रिभुजाकार भू-भाग है। उत्तर में इसके आधार हिस्से का निर्माण सतपुड़ा श्रेणी द्वारा किया जाता है। कैमूर, मैकाल तथा महादेव श्रेणियाँ इसके पूर्वी विस्तार का निर्माण करती हैं। 
  • पश्चिम में इसकी ऊँचाई अधिक है जो पूर्व में धीरे-धीरे कम होती जाती है। 
  • इस पठार का एक भाग उत्तर-पूर्व में भी है जिसे स्थानीय रूप से मेघालय, कार्बी एंगलौंग पठार तथा उत्तर ही के नाम से जाना जाता है। इसकी तीन महत्त्वपूर्ण श्रृंखलाएँ गारो, खासी तथा जयंतिया हैं। 

प्रश्न 7. 
पश्चिमी घाट का संक्षिप्त वर्णन कीजिए। 
उत्तर:
पश्चिमी घाट का संक्षिप्त वर्णन निम्न प्रकार है-

  • पश्चिमी घाट दक्षिण के पठार के पश्चिमी सिरे पर पश्चिमी तट के समानान्तर स्थित हैं। 
  • इनकी ऊँचाई 900 से 1600 मीटर है। 
  • पश्चिमी घाट में पर्वतीय वर्षा होती है। 
  • पश्चिमी घाट की ऊँचाई उत्तर से दक्षिण की ओर बढ़ती जाती है। 
  • अनाईमुडी (2695 मी.) तथा डोडा बेटा (2633 मी.) इस घाट के ऊँचे शिखर हैं। 

प्रश्न 8. 
पूर्वी घाट की तीन प्रमुख विशेषताएँ लिखिए। 
उत्तर:

  • पूर्वी घाट द्वारा दक्कन के पठार के पूर्वी किनारों का निर्माण किया जाता है। इसकी ऊँचाई पश्चिमी घाट की अपेक्षा कम है। इसकी औसत ऊँचाई 600 मी. है। 
  • यह महानदी घाटी से दक्षिण में नीलगिरी तक फैला हुआ है। यह बंगाल की खाड़ी में गिरने वाली नदियों द्वारा खण्डित, अनियमित तथा असतत् है। 
  • महेन्द्रगिरी (1500 मी.) पूर्वी घाट की सबसे ऊँची चोटी है। पूर्वी घाट के दक्षिण-पश्चिम में शेवराय एवं जावेडी की पहाड़ियाँ स्थित हैं। 

RBSE Class 9 Social Science Important Questions Geography Chapter 2 भारत का भौतिक स्वरूप

प्रश्न 9. 
अरावली पहाड़ियों की कोई तीन विशेषताएँ बताइए। 
उत्तर:

  • अरावली की पहाड़ियाँ प्रायद्वीपीय पठार के पश्चिमी एवं उत्तरी-पश्चिमी किनारों पर स्थित हैं। 
  • ये अत्यधिक अपरदित हैं तथा टूटी-फूटी पहाड़ियों के रूप में पाई जाती हैं। 
  • ये दक्षिण-पश्चिम से लेकर उत्तर-पूर्व दिशाओं में गजरात से दिल्ली तक फैली हई हैं। 

प्रश्न 10. 
भारतीय मरुस्थल को किस नाम से जाना जाता है? इसकी कोई तीन विशेषताएँ लिखिए। 
उत्तर:
भारतीय मरुस्थल को 'थार के मरुस्थल' के नाम से जाना जाता है। इसकी विशेषताएँ ये हैं- 

  • भारतीय मरुस्थल अरावली पहाड़ियों की पश्चिमी सीमाओं पर स्थित है। यह एक अनियमित बाल का मैदान है जो बालू के टीलों से ढका पड़ा है। 
  • यह क्षेत्र 150 मि.मी. प्रतिवर्ष से भी कम वर्षा प्राप्त करता है। इस क्षेत्र की एकमात्र बड़ी नदी लूनी है। 
  • इस क्षेत्र की जलवायु शुष्क है तथा यहाँ वनस्पति बहुत कम पायी जाती है। केवल वर्षा के दिनों में ही यहाँ जलधाराएँ दिखती हैं। 

प्रश्न 11. 
प्रवाल पर एक संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए। 
उत्तर:
प्रवाल एक प्रकार के जीव होते हैं जो कम समय तक जीवित रहने वाले होते हैं तथा बहुत सूक्ष्म होते हैं। ये समूह में रहते हैं। ये छिछले तथा उष्ण जल में विकसित होते हैं। प्रवाल कैल्शियम कार्बोनेट का स्त्राव निकालते हैं। इनसे निकला हुआ स्त्राव तथा इनकी अस्थियाँ टीले के रूप में निक्षेपित होती हैं। ये निक्षेप मुख्यतः तीन प्रकार के होते हैं-(1) प्रवाल रोधिका, (2) तटीय प्रवाल भित्ति तथा (3) प्रवाल वलय द्वीप। आस्ट्रेलिया का 'ग्रेट बैरियर रीफ' एक प्रसिद्ध प्रवाल रोधिका है। प्रवाल वलय द्वीप गोलाकार या हार्स शू आकार वाले रोधिका होते हैं। 

प्रश्न 12. 
भारत के भू-आकृतिक विभाग एक-दूसरे के पूरक हैं। यह सिद्ध करने वाले तीन तथ्य लिखो। 
उत्तर:
भारत के भू-आकृतिक विभाग एक-दूसरे के पूरक हैं, यह निम्न तथ्यों से सिद्ध होता है- 

  • उत्तरी पर्वत जल एवं वनों के प्रमुख स्रोत हैं जबकि उत्तरी मैदान देश को पर्याप्त अन्न उपलब्ध कराते हैं। 
  • पठारी भाग में पर्याप्त खनिज पाये जाते हैं जिससे औद्योगीकरण को बल मिला है। 
  • तटीय क्षेत्र मत्स्यन तथा पोत सम्बन्धी क्रिया-कलापों के लिए उपयुक्त हैं। 

प्रश्न 13. 
भारतीय मरुस्थल पर टिप्पणी लिखिए। 
उत्तर:
अरावली पहाड़ी के पश्चिम में थार का मरुस्थल है। यह बालू के टिब्बों से ढंका एक तरंगित मैदान है। यहाँ पर वर्षा 150 मि.मी. से भी कम होती है। अतः यहाँ वनस्पति बहुत कम पायी जाती है। वर्षा नदी में यहाँ पर कुछ सरिताएँ दिखती हैं परन्तु वे बालू में ही विलीन हो जाती हैं। लूनी इस क्षेत्र की सबसे लम्बी नदी है। यह क्षेत्र अधिकांशतः अर्धचन्द्राकार बालू के टीलों से ढका हुआ है। 

RBSE Class 9 Social Science Important Questions Geography Chapter 2 भारत का भौतिक स्वरूप

प्रश्न 14. 
लक्षद्वीप समूह पर टिप्पणी लिखिए। 
उत्तर:
यह अरब सागर में केरल के मालाबार तट के पास स्थित है। यह छोटे प्रवाल द्वीपों से बना हुआ है। पहले लक्षद्वीप को लकादीव, मीनीकाय तथा एमीनदीव के नाम से जाना जाता था। यह द्वीप-समूह 32 वर्ग किमी. के छोटे क्षेत्र में फैला हुआ है। कावारत्ती द्वीप लक्षद्वीप का प्रशासनिक मुख्यालय है। लक्षद्वीप समूह पर विभिन्न प्रकार के जन्तु एवं पादप पाए जाते हैं। 

प्रश्न 15. 
अण्डमान एवं निकोबार द्वीप-समूह पर टिप्पणी लिखिए। 
उत्तर:
यह द्वीप-समूह बंगाल की खाड़ी में आकार में बड़ी संख्या में बहुल एवं बिखरे हुए हैं। यह द्वीप मुख्यतः दो भागों में बाँटा गया है-उत्तर में अण्डमान तथा दक्षिण में निकोबार । यह माना जाता है कि यह द्वीप-समूह निमज्जित पर्वत श्रेणियों के शिखर हैं। इस द्वीप-समूह पर पाए जाने वाले जन्तुओं एवं पादपों में काफी विविधता पायी जाती है। इस द्वीप की जलवायु विषुवतीय है तथा यह घने जंगलों से आच्छादित है। 

निबन्धात्मक प्रश्न 

प्रश्न 1. 
भारत के प्रमुख भौतिक स्वरूपों का संक्षिप्त वर्णन कीजिए। 
अथवा 
भारत के भू-आकृतिक विभाजन का वर्णन कीजिए। 
उत्तर:
भारत के भौतिक स्वरूप भौगोलिक रूप से अत्यधिक विस्तृत क्षेत्र में फैले होने के कारण भारत का भौगोलिक उच्चावच एकसमान नहीं है। उसमें अनेक विभिन्नताएँ पाई जाती हैं। भौतिक विभिन्नताओं के आधार पर भारत को निम्न भौतिक स्वरूपों में बाँटा गया है- 
(1) हिमालय पर्वत श्रृंखला-यह भारत की उत्तरी सीमा पर स्थित है। भूगर्भीय रूप से यह युवा एवं बनावट के दृष्टिकोण से मोड़दार पर्वत श्रृंखला है। यह अत्यधिक असम शृंखला है। यह पर्वत श्रृंखला 2400 किमी. की लम्बाई में एक अर्द्ध-वृत्त में फैली है। कश्मीर में इसकी चौड़ाई 400 किमी. तथा अरुणाचल में 150 किमी. है। इस पर्वत श्रृंखला में विश्व की सर्वाधिक ऊँची चोटी माउण्ट एवरेस्ट स्थित है। 

(2) उत्तरी मैदान-यह मैदान लगभग 2,400 किमी. लम्बा तथा 240 से 320 किमी. चौड़ा है। यह तीन नदी प्रणालियों सिन्ध गंगा तथा ब्रह्मपत्र के आपसी संक्रियाओं का परिणाम है। यह उपजाऊ 

(3) प्रायद्वीपीय पठार-यह आग्नेय एवं कायान्तरित चट्टानों से बनी एक उच्च भूमि है। इसमें चौड़ी एवं उथली घाटियाँ एवं गोलाकार पहाड़ियाँ पाई जाती हैं। इस पठार के दो प्रमुख भाग हैं-मध्य उच्च भूमि तथा दक्कन का पठार। 

(4) भारतीय मरुस्थल-यह अरावली पहाड़ी के पश्चिमी किनारों की ओर स्थित है। यहाँ की जलवायु शुष्क है तथा बहुत कम मात्रा में वनस्पतियाँ पाई जाती हैं। यहाँ अधिकांश भागों पर रेत के टीले पाए जाते हैं। 

(5) तटीय मैदान-ये मैदान प्रायद्वीपीय पठार के पूर्वी एवं पश्चिमी किनारों के अनुदिश फैले हुए हैं। 

(6)द्वीप समूह-इसमें दो द्वीप-समूह शामिल हैं-लक्षद्वीप द्वीप-समूह तथा अण्डमान एवं निकोबार द्वीप-समूह । लक्षद्वीप द्वीप-समूह अरब सागर में स्थित है जबकि अण्डमान एवं निकोबार द्वीप-समूह बंगाल की खाड़ी में स्थित हैं। 

RBSE Class 9 Social Science Important Questions Geography Chapter 2 भारत का भौतिक स्वरूप

प्रश्न 2. 
हिमालय पर्वत श्रृंखला का वर्णन कीजिए। 
अथवा 
हिमालय पर्वतीय क्षेत्र के प्रमुख भागों का भौगोलिक वर्णन कीजिये। 
उत्तर: 
हिमालय पर्वत श्रृंखला हिमालय पर्वत श्रृंखला का वर्णन निम्न शीर्षकों में किया जा सकता है- 
(1) स्थिति, आकृति एवं विस्तार-हिमालय पर्वत श्रृंखला भारत की उत्तरी सीमा पर विस्तृत है। यह एक नवीन एवं वलित पर्वत श्रृंखला है। हिमालय पर्वत श्रृंखलाएँ पश्चिम से पूर्व दिशा में सिन्धु से लेकर ब्रह्मपुत्र तक फैली हैं। ये 2400 किमी. की लम्बाई में एक अर्द्ध-वृत्त का निर्माण करती हैं। कश्मीर में इसकी चौड़ाई 400 किमी. तथा अरुणाचल में 150 किमी. है। यह विश्व की सबसे ऊँची पर्वत श्रेणी है तथा अत्यधिक असम है। इसके पश्चिमी भाग की अपेक्षा पूर्वी भाग की ऊँचाई में अधिक विविधता पाई जाती है। 

(2) विभाजन-देशान्तरीय विस्तार के साथ हिमालय पर्वत श्रृंखलाओं को निम्न तीन मुख्य भागों में बाँटा जा सकता है- 
(i) महान या आन्तरिक हिमालय या हिमाद्रि-यह सर्वाधिक निरन्तर श्रेणी है, जिसकी औसत ऊँचाई 6,000 मी. है। इसमें दुनिया की सर्वाधिक ऊँची चोटी भी स्थित है। इसका आन्तरिक भाग ग्रेनाइट का बना हुआ है। इसके मोड़ की प्रकृति असममित है। यह साल भर बर्फ से ढंका रहता है तथा इससे कई हिमनद बाहर निकलते हैं। 

(ii) निम्न हिमालय-इसे हिमाचल भी कहा जाता है। यह हिमाद्रि के दक्षिण में स्थित है तथा सर्वाधिक कटे-फटे पर्वत तन्त्र का निर्माण करता है। इसकी ऊँचाई 3,700 मी. से 4500 मी. के बीच है। यह श्रेणी अपने हिल स्टेशनों के लिए प्रसिद्ध है।

(iii) शिवालिक-यह हिमालय की सबसे बाहरी श्रेणी है। इसकी ऊँचाई 900 मी. से 1,100 मी. के बीच तथा चौड़ाई 10 से 50 किमी. के बीच है। यह सुदूर उत्तर में स्थित मुख्य हिमालयी श्रेणियों से निकलने वाली नदियों द्वारा लाई गई अवसादों से बनी है। इसमें कई प्रसिद्ध 'दून' स्थित हैं। 

पश्चिम से पूर्व तक स्थित क्षेत्रों के आधार पर हिमालय को निम्न प्रकार से विभाजित किया जा सकता है-
(i) पंजाब हिमालय-सतलुज एवं सिन्धु के बीच स्थित क्षेत्र। 
(ii) कुमाऊँ हिमालय-सतलुज एवं काली नदियों के बीच। 
(iii) नेपाल हिमालय-काली तथा तिस्ता नदियों के बीच। 
(iv) असम हिमालय-तिस्ता तथा दिहांग नदियों के बीच। 

(3) पूर्वांचल-ब्रह्मपुत्र नदी हिमालय की सबसे पूर्वी सीमा बनाती है। दिहांग गार्ज के बाद हिमालय दक्षिण की ओर एक तीव्र मोड़ बनाते हुए भारत की पूर्वी सीमा के साथ फैल जाता है। इन्हें पूर्वांचल या पूर्वी पहाड़ियों के नाम से जाना जाता है। ये पहाड़ियाँ उत्तर-पूर्वी राज्यों में विस्तृत हैं। ये अवसादी शैल की बनी हैं। यहाँ घने जंगल हैं। पूर्वांचल में पटकाई, नागा, मिजो तथा मणिपुर पहाड़ियाँ आती हैं। 

प्रश्न 3. 
प्रायद्वीपीय पठार का वर्णन कीजिए। 
अथवा 
प्रायद्वीपीय पठार की प्रमुख विशेषताएँ बतलाइए। 
उत्तर: 
प्रायद्वीपीय पठार प्रायद्वीपीय पठार की प्रमुख विशेषताओं का वर्णन अग्र प्रकार है-
(1) स्थिति, आकृति एवं निर्माण-प्रायद्वीपीय पठार उत्तर के मैदान के दक्षिण में स्थित है। यह एक मेज की आकृति वाला स्थल है जो पुराने क्रिस्टलीय, आग्नेय तथा रूपान्तरित शैलों से बना है। यह बहुत प्राचीनतम भूभाग है। यह गोंडवानालैण्ड के टूटने एवं अपवाह के कारण बना था। इस पठारी भाग में चौड़ी तथा छिछली घाटियाँ एवं गोलाकार पहाड़ियाँ हैं। 

(2) मुख्य भाग-प्रायद्वीपीय पठार को निम्न दो मुख्य भागों में बाँटा जा सकता है- 
(i) मध्य उच्च भूमि-नर्मदा नदी के उत्तर में स्थित प्रायद्वीपीय पठार का भू-भाग मध्य उच्च भूमि कहलाता है। इसके अन्तर्गत मालवा का पठार, बुन्देलखण्ड का पठार तथा छोटा नागपुर पठार शामिल हैं। अरावली श्रेणी तथा विन्ध्य श्रेणी इस भाग की मुख्य पर्वत श्रेणियाँ हैं। इस क्षेत्र की प्रमुख नदियाँ चम्बल, सिंध, बेतवा तथा केन हैं जो दक्षिण पश्चिम से उत्तर-पूर्व की तरफ बहती हैं। 

(ii) दक्षिण का पठार-दक्षिण का पठार की आकृति त्रिभुजाकार है। यह नर्मदा नदी के दक्षिण में स्थित है। प्रायद्वीपीय पठार का यह भाग ज्यादा बड़ा है। 

मुख्य पहाड़ियाँ एवं श्रृंखलाएँ-उत्तर में इसके चौड़े आधार पर सतपुड़ा की श्रृंखला है। अन्य शृंखलाओं में महादेव, कैमूर की पहाड़ी तथा मैकाल श्रृंखला मुख्य हैं। इस पठार का एक भाग उत्तर-पूर्व में भी देखा जा सकता है, जिसे स्थानीय रूप से मेघालय, कार्बी एंगलौंग पठार तथा उत्तर कचार पहाड़ी के नाम से जाना जाता है। इस हिस्से में पश्चिम से पूर्व की ओर तीन महत्त्वपूर्ण श्रृंखलाएँ गारो, खासी तथा जयन्तिया हैं। 

प्रमुख नदियाँ एवं ढाल-महानदी, गोदावरी, कृष्णा, कावेरी, नर्मदा, ताप्ती आदि इस प्रदेश की प्रमुख नदियाँ हैं। दक्षिण के पठार का ढाल पूर्व की तरफ है, इसी कारण इस क्षेत्र की अधिकतर नदियाँ यथा-महानदी, गोदावरी, कृष्णा, कावेरी आदि पूर्व दिशा में प्रवाहित होकर बंगाल की खाड़ी में गिरती हैं, केवल नर्मदा व ताप्ती नदियाँ ही पश्चिम में अरब सागर में गिरती हैं। 

(3) घाट-दक्षिण के पठार के पश्चिमी तथा पूर्वी सिरे पर क्रमशः पश्चिमी तथा पूर्वी घाट हैं। 
(i) पश्चिमी घाट-दक्षिण के पठार का पश्चिम की तरफ उठा हुआ किनारा पश्चिमी घाट के नाम से जाना जाता है। यह पश्चिमी तट के समानान्तर स्थित है। ये लगातार हैं तथा केवल दरों के द्वारा ही इनमें से आया-जाया जा सकता है। इनकी ऊँचाई 900 से 1600 मी. है। पश्चिमी घाट में पर्वतीय वर्षा होती है। यह वर्षा घाट के पश्चिमी ढाल पर आर्द्र हवा के टकराकर ऊपर उठने से होती है। इस घाट की ऊँचाई उत्तर से दक्षिण की ओर बढ़ती जाती है। अनाईमुडी (2695 मी.) तथा डोडा बेटा (2633 मी.) इस भाग के प्रमुख ऊँचे शिखर हैं। 

(ii) पूर्वी घाट-पूर्वी घाट दक्षिण के पठार के पूर्वी किनारे पर स्थित है। पूर्वी घाट की औसत ऊँचाई 600 मी. है। इनका विस्तार महानदी घाटी से दक्षिण में नीलगिरी तक है। ये अनियमित हैं। बंगाल की खाड़ी में गिरने वाली नदियों ने इनको जगह-जगह पर काट दिया है। शिखर महेन्द्रगिरी (1500 मी.) पूर्वी घाट का सबसे ऊँचा शिखर है। पूर्वी घाट के दक्षिण-पश्चिम में शेवराय तथा जावेडी की पहाड़ियाँ स्थित हैं। 

(4) उपजाऊ मृदा-प्रायद्वीपीय पठार में लावा निर्मित उपजाऊ काली मृदा पाई जाती है। इसे 'दक्कन ट्रैप' के नाम से भी जाना जाता है। 

(5) खनिज सम्पदा-प्रायद्वीपीय पठार में आग्नेय चट्टानों की उपस्थिति पाई जाती है। प्राचीनतम चट्टानों से निर्मित होने के कारण इसमें विपुल खनिज सम्पदा के भण्डार पाये जाते हैं। 

RBSE Class 9 Social Science Important Questions Geography Chapter 2 भारत का भौतिक स्वरूप

प्रश्न 4. 
भारत के समुद्रतटीय मैदान का विस्तृत वर्णन कीजिए। 
उत्तर: 
भारत के समुद्रतटीय मैदान भारत के दक्षिण में प्रायद्वीपीय पठार के दोनों तरफ विभिन्न चौड़ाइयों के तटीय मैदान स्थित हैं। इन मैदानों को दो भागों में विभाजित किया जा सकता है- 
(1) पश्चिमी तटीय मैदान-पश्चिमी तटीय मैदान, पश्चिमी घाट तथा अरब सागर के बीच स्थित एक संकीर्ण मैदान है। यह मैदान कच्छ की खाड़ी से लेकर कुमारी अन्तरीप तक फैला हुआ है। इस मैदान के तीन मुख्य भाग हैं-
(i) कोंकण तट-पश्चिमी तट के उत्तरी भाग को कोंकण (मुम्बई तथा गोवा) तट कहते हैं। 
(ii) कन्नड़ मैदान-मध्य भाग को कन्नड़ मैदान कहते हैं। 
(iii) मालाबार तट-दक्षिणी भाग को मालाबार तट कहते हैं। 
प्रमुख नदियाँ-पश्चिमी तटीय मैदान में नर्मदा, ताप्ती तथा मांडवी आदि नदियाँ प्रवाहित होती हैं। 
प्रमुख बन्दरगाह-कान्डला, मुम्बई, मारमागोआ, कोचीन व मंगलौर आदि इस भाग के प्रमुख बन्दरगाह हैं। 

(2) पूर्वी तटीय मैदान-यह बंगाल की खाड़ी के साथ गंगा नदी के मुहाने से कुमारी अन्तरीप तक फैला हुआ है। यह मैदान अपेक्षाकृत चौड़ा तथा समतल है। इसे दो भागों में बाँटा जा सकता है- 
(i) उत्तरी सरकार-इस तट के उत्तरी भाग को 'उत्तरी सरकार' के नाम से जाना जाता है। 
(ii) कोरोमण्डल तट-पूर्वी तटीय मैदान के दक्षिणी भाग को 'कोरोमण्डल तट' कहा जाता है। 
प्रमुख नदियाँ-पूर्वी तटीय मैदान में प्रवाहित होने वाली प्रमुख नदियाँ महानदी, गोदावरी, कृष्णा तथा कावेरी हैं। ये इस तट पर विशाल डेल्टा का निर्माण करती हैं। उड़ीसा में महानदी के डेल्टा के दक्षिण में स्थित चिल्का झील भारत में खारे पानी की सबसे बड़ी झील है। 

प्रमुख बन्दरगाह-विशाखापट्टनम, चेन्नई, पारादीप व तूतीकोरिन इस तटीय मैदान के प्रमुख बन्दरगाह हैं। 

प्रश्न 5. 
भारत के द्वीप समूहों पर लेख लिखिए। 
उत्तर:
भारत का मुख्य स्थल भाग अत्यधिक विशाल है तथा भारत की काफी लम्बी तटीय सीमा भी है। इसके अलावा भारत के दो प्रमुख द्वीप-समूह भी हैं-लक्षद्वीप समूह तथा अण्डमान एवं निकोबार द्वीप-समूह। इनका विस्तृत विवेचन निम्न प्रकार है- 
(1) लक्षद्वीप द्वीप-समूह-यह द्वीप समूह अरब सागर में स्थित है। यह द्वीप समूह केरल के मालाबार तट के पास स्थित है। यह द्वीपों का समूह छोटे प्रवाल द्वीपों से बना हुआ है। लक्षद्वीप को पहले लकादीव, मीनीकाय तथा एमीनदीव के नाम से जाना जाता था परन्तु वर्ष 1973 में इसका नाम लक्षद्वीप रखा गया। यह द्वीप समूह 32 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है। इस द्वीप पर विभिन्न प्रकार की पादप व जन्तुओं की प्रजातियाँ पायी जाती हैं। कावारत्ती द्वीप लक्षद्वीप का प्रशासनिक मुख्यालय है तथा पिटली द्वीप एक पक्षी अभयारण्य है। 

(2) अण्डमान एवं निकोबार द्वीप समूह-अण्डमान एवं निकोबार द्वीप समूह बंगाल की खाड़ी में स्थित है। यह द्वीप समूह आकार में बड़े, संख्या में बहुल एवं बिखरे हुए हैं। यह द्वीप समूह मुख्य रूप से दो भागों में बाँटा गया है-उत्तर में अण्डमान तथा दक्षिण में निकोबार। यह माना जाता है कि यह द्वीप समूह निमज्जित पर्वत श्रेणियों के शिखर है। यह द्वीप समूह विषुवत वृत्त के समीप स्थित है अतः यहाँ की जलवायु विषुवतीय है। यह द्वीप घने जंगलों से आच्छादित है तथा यहाँ पर विभिन्न प्रकार की प्रजातियों के पादप एवं जन्तु पाए जाते हैं। 

admin_rbse
Last Updated on May 25, 2022, 12:21 p.m.
Published May 24, 2022