RBSE Class 9 Social Science Important Questions Civics Chapter 5 लोकतांत्रिक अधिकार

Rajasthan Board RBSE Class 9 Social Science Important Questions Civics Chapter 5 लोकतांत्रिक अधिकार Important Questions and Answers. 

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 9 Social Science in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 9. Students can also read RBSE Class 9 Social Science Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 9 Social Science Notes to understand and remember the concepts easily. The india size and location important questions are curated with the aim of boosting confidence among students.

RBSE Class 9 Social Science Important Questions Civics Chapter 5 लोकतांत्रिक अधिकार

बहुविकल्पीय प्रश्न 

प्रश्न 1. 
निम्नलिखित में से कौनसा अधिकार भारतीय संविधान में अब मूल अधिकार नहीं है- 
(अ) समानता का अधिकार 
(ब) स्वतंत्रता का अधिकार 
(स) सम्पत्ति का अधिकार 
(द) धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार 
उत्तर:
(स) सम्पत्ति का अधिकार

प्रश्न 2. 
'सरकार किसी से भी उसके धर्म, जाति, समुदाय, लिंग, जन्म स्थान के आधार पर भेदभाव नहीं कर सकती।' यह कथन निम्न में से किस मल अधिकार से संबंधित है-
(अ) स्वतंत्रता का अधिकार 
(ब) समानता का अधिकार 
(स) शोषण के विरुद्ध अधिकार 
(द) धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार 
उत्तर:
(ब) समानता का अधिकार 

प्रश्न 3. 
'छुआछत एक दंडनीय अपराध है।' यह किस मूल अधिकार से संबंधित है- 
(अ) स्वतंत्रता का अधिकार 
(ब) शिक्षा व संस्कृति का अधिकार 
(स) समानता का अधिकार 
(द) शोषण के विरुद्ध अधिकार 
उत्तर:
(स) समानता का अधिकार

प्रश्न 4. 
निम्नलिखित में से कौनसा शोषण के विरुद्ध अधिकार से संबंधित नहीं है-
(अ) मनुष्य जाति के अवैध व्यापार का निषेध 
(ब) किसी किस्म के बेगार या जबरन काम लेने का निषेध 
(स) बाल मजदूरी का निषेध 
(द) छुआछूत का निषेध 
उत्तर:
(द) छुआछूत का निषेध

RBSE Class 9 Social Science Important Questions Civics Chapter 5 लोकतांत्रिक अधिकार

प्रश्न 5. 
डॉ. अंबेडकर ने किस मूल अधिकार को हमारे संविधान की आत्मा और हृदय कहा है- 
(अ) स्वतंत्रता का अधिकार 
(ब) समानता का अधिकार 
(स) शोषण के विरुद्ध अधिकार 
(द) संवैधानिक उपचारों का अधिकार 
उत्तर:
(द) संवैधानिक उपचारों का अधिकार 

प्रश्न 6. 
मौलिक अधिकारों का उल्लंघन होने पर न्यायालय में शरण लेने का अधिकार है- 
(अ) समानता का अधिकार 
(ब) शोषण के विरुद्ध अधिकार 
(स) स्वतंत्रता का अधिकार 
(द) संवैधानिक उपचारों का अधिकार 
उत्तर:
(द) संवैधानिक उपचारों का अधिकार 

प्रश्न 7. 
14 वर्ष से कम आयु के बच्चों से खतरनाक कार्य नहीं कराया जा सकता, इसका सम्बन्ध है- 
(अ) स्वतंत्रता के अधिकार से 
(ब) शोषण के विरुद्ध अधिकार से 
(स) संवैधानिक उपचारों के अधिकार से 
(द) समानता के अधिकार से 
उत्तर:
(ब) शोषण के विरुद्ध अधिकार से

प्रश्न 8. 
जिस देश की फौज ने दुनियाभर के विभिन्न स्थानों से 600 लोगों को चुपचाप पकड़ कर गुआंतानामो बे स्थित जेल में डाल दिया था? 
(अ) भारतीय 
(ब) अमेरिकी 
(स) पाकिस्तानी 
(द) रूसी 
उत्तर:
(ब) अमेरिकी

RBSE Class 9 Social Science Important Questions Civics Chapter 5 लोकतांत्रिक अधिकार

प्रश्न 9. 
निम्न में से कौनसे देश में वंशानुगत राजा का शासन है- 
(अ) अमेरिका 
(ब) भारत 
(स) सऊदी अरब 
(द) फ्रांस 
उत्तर:
(स) सऊदी अरब 

प्रश्न 10. 
भारतीय संविधान में मूल अधिकारों की संख्या है- 
(अ) सात 
(ब) छः 
(स) पाँच 
(द) आठ 
उत्तर:
(ब) छः

प्रश्न 11. 
निम्नलिखित में कौनसा स्वतंत्रता के अधिकार का हिस्सा नहीं है? 
(अ) अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता 
(ब) धार्मिक स्वतंत्रता 
(स) संगठन व संघ बनाने की स्वतंत्रता 
(द) देश में कहीं भी आने-जाने की स्वतंत्रता 
उत्तर:
(ब) धार्मिक स्वतंत्रता 

प्रश्न 12. 
'किसी भी व्यक्ति को उसके जीने के अधिकार और निजी स्वतंत्रता से वंचित नहीं किया जा सकता।' यह अधिकार भारतीय संविधान के किस मूल अधिकार से संबंधित है-
(अ) स्वतंत्रता का अधिकार 
(ब) समानता का अधिकार 
(स) शोषण के विरुद्ध अधिकार 
(द) धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार 
उत्तर:
(अ) स्वतंत्रता का अधिकार

RBSE Class 9 Social Science Important Questions Civics Chapter 5 लोकतांत्रिक अधिकार

प्रश्न 13. 
भारत में कानून द्वारा राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की स्थापना की गई- 
(अ) 1990 में 
(ब)1991 में 
(स) 1992 में 
(द) 1993 में
उत्तर:
(द) 1993 में

प्रश्न 14. 
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की नियुक्ति करता है- 
(अ) राष्ट्रपति 
(ब) उपराष्ट्रपति 
(स) प्रधानमंत्री 
(द) लोक सेवा आयोग 
उत्तर:
(अ) राष्ट्रपति 

प्रश्न 15. 
सर्वोच्च न्यायालय ने भोजन के अधिकार को निम्न में से किस अधिकार का हिस्सा माना है-
(अ) जीवन का अधिकार 
(ब) शोषण के विरुद्ध अधिकार 
(स) समानता का अधिकार 
(द) धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार 
उत्तर:
(अ) जीवन का अधिकार 

रिक्त स्थानों की पूर्ति करें- 

1. ............. में एक वंश का शासन चलता है। (सऊदी अरब/पाकिस्तान) 
2. ............. लोगों के तार्किक दावे हैं, इन्हें समाज से स्वीकृति और अदालतों द्वारा मान्यता मिली होती है। (अधिकार/कर्त्तव्य) 
3. संविधान ने .............. को दण्डनीय अपराध घोषित किया है। (आरक्षण/छुआछूत) 
4. ............ शासन वह है जहाँ किसी भी धर्म को अधिकारिक धर्म की मान्यता नहीं होती। (धार्मिक/धर्मनिरपेक्ष) 
5. डॉ. अम्बेडकर ने ........... के अधिकार को हमारे संविधान की आत्मा और हृदय कहा है। (स्वतंत्रता/संवैधानिक उपचारों) 
उत्तर:
1. सऊदी अरब 
2. अधिकार 
3. छुआछूत 
4. धर्मनिरपेक्ष 
5. संवैधानिक उपचारों 

RBSE Class 9 Social Science Important Questions Civics Chapter 5 लोकतांत्रिक अधिकार

निम्न कथनों में से सत्य/असत्य कथन छाँटिये- 

1. सर्वोच्च न्यायालय या उच्च न्यायालयों को मौलिक अधिकार लागू कराने के मामले में रिट जारी करने का अधिकार है। 
2. अल्पसंख्यकों को अपनी पसंद का शैक्षिक संस्थान स्थापित करने का अधिकार नहीं है। 
3. हमारा संविधान किसी किस्म के 'बेगार या जबरन' काम लेने का निषेध करता है। 
4. किसी भी नागरिक को देश के किसी भी हिस्से में जाने की स्वतन्त्रता नहीं है। 
5. कानून के राज का अर्थ है कि कोई भी व्यक्ति कानून से ऊपर नहीं है। 
उत्तर:
1. सत्य 
2. असत्य 
3. सत्य 
4. असत्य 
5. सत्य 

स्तंभ 'अ' को स्तंभ 'ब' से सुमेलित कीजिए- 

स्तंभ (अ)

स्तंभ (ब) 

(1) निःशुल्क और अनिवार्य शिक्षा

जीवन का अधिकार

(2) अल्पसंख्यकों के हितों की रक्षा

समानता का अधिकार 

(3) कानून का शासन 

स्वतंत्रता का अधिकार

(4) बालश्रम और बेगारी पर रोक

संस्कृति एवं शिक्षा सम्बन्धी अधिकार

(5) भोजन का अधिकार 

शोषण के विरुद्ध अधिकार 

उत्तर: 

स्तंभ (अ)

स्तंभ (ब) 

(1) निःशुल्क और अनिवार्य शिक्षा

स्वतंत्रता का अधिकार

(2) अल्पसंख्यकों के हितों की रक्षा

संस्कृति एवं शिक्षा सम्बन्धी अधिकार

(3) कानून का शासन 

समानता का अधिकार 

(4) बालश्रम और बेगारी पर रोक

शोषण के विरुद्ध अधिकार

(5) भोजन का अधिकार 

जीवन का अधिकार

RBSE Class 9 Social Science Important Questions Civics Chapter 5 लोकतांत्रिक अधिकार

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न 

प्रश्न 1. 
किस देश में एक वंश का शासन चलता है? 
उत्तर(5) भोजन का अधिकार 
सऊदी अरब में। 

प्रश्न 2. 
पूर्व यूगोस्लाविया के किस प्रान्त में जातीय नरसंहार हुआ? 
उत्तर:
कोसोवो प्रान्त में। 

प्रश्न 3. 
किस देश में महिलाओं को मताधिकार प्राप्त नहीं है? 
उत्तर:
सऊदी अरब में। 

प्रश्न 4. 
संवैधानिक उपचारों के अधिकार के विषय में डॉ. अम्बेडकर ने क्या कहा है? 
उत्तर:
संवैधानिक उपचारों के अधिकार को डॉ. अम्बेडकर ने संविधान की आत्मा और हृदय कहा है। 

प्रश्न 5. 
भारत में राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग की स्थापना कब हुई? 
उत्तर:
भारत में 1993 में राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग की स्थापना हुई। 

RBSE Class 9 Social Science Important Questions Civics Chapter 5 लोकतांत्रिक अधिकार

प्रश्न 6. 
गुआंतानामो बे किस बात को लेकर चर्चा में थी? 
उत्तर:
क्यूबा के नजदीक स्थित गुआंतानामो बे में अमेरिका ने लगभग 600 लोगों को दुनिया के विभिन्न हिस्सों से पकड़कर जेल में डाल दिया था। 

प्रश्न 7. 
'एमनेस्टी इंटरनेशनल' के बारे में आप क्या जानते हैं? 
उत्तर:
यह स्वयंसेवकों का अंतर्राष्ट्रीय संगठन है जो मानवाधिकारों के लिये अभियान चलाता है तथा दनियाभर में मानवाधिकारों की अवहेलना पर स्वतंत्र रिपोर्ट प्रकाशित करता है। 

प्रश्न 8. 
क्या सऊदी अरब में धर्म की स्वतंत्रता है? 
उत्तर:
नहीं, वहाँ लोगों को धार्मिक स्वतंत्रता प्राप्त नहीं है। वहाँ के प्रत्येक नागरिक के लिये मुसलमान होना अनिवार्य है। गैर-मुस्लिम प्रवासियों को निजी तौर पर अपना धर्म मानने की छूट है किंतु सार्वजनिक तौर पर नहीं। 

प्रश्न 9. 
अधिकार से आप क्या समझते हैं? 
उत्तर:
अधिकार लोगों के तार्किक दावे हैं, इन्हें समाज से स्वीकृति और अदालतों द्वारा मान्यता मिली होती है। 

प्रश्न 10. 
मौलिक अधिकार से आप क्या समझते हैं? 
उत्तर:
कुछ ऐसे अधिकार हैं जो हमारे जीवन के लिये मूलभूत एवं परमावश्यक हैं, उन्हें संविधान में विशेष स्थान दिया है। इन्हीं अधिकारों को मौलिक अधिकार कहते हैं। 

RBSE Class 9 Social Science Important Questions Civics Chapter 5 लोकतांत्रिक अधिकार

प्रश्न 11. 
समय-समय पर न्यायालयों ने ऐसे फैसले दिये हैं जिनसे मूल अधिकारों का दायरा बढ़ा है। ये अधिकार कौनसे हैं? 
अथवा 
कुछ ऐसे अधिकारों के नाम दीजिए जो मौलिक अधिकारों से उत्पन्न हुए हैं। 
उत्तर:

  • प्रेस की स्वतंत्रता का अधिकार 
  • सूचना का अधिकार 
  • शिक्षा का अधिकार 
  • भोजन का अधिकार। 

प्रश्न 12. 
किन्हीं तीन बुराइयों का वर्णन करें, जिन्हें शोषण के विरुद्ध अधिकार के अन्तर्गत गैर-कानूनी घोषित किया गया है। 
उत्तर:

  • मनुष्यों का अवैध व्यापार 
  • बेगार श्रम 
  • बाल मजदूरी। 

प्रश्न 13. 
'छुआछूत' क्या है? 
उत्तर:
छुआछूत कोई ऐसा विश्वास या सामाजिक व्यवहार है जिसके द्वारा व्यक्ति दूसरे व्यक्ति को उसके किसी खास जाति या समुदाय में जन्म होने के कारण हेय दृष्टि से देखता है तथा अछूत समझता है। 

प्रश्न 14. 
'जीवन के अधिकार' या 'व्यक्तिगत स्वतंत्रता' का क्या अभिप्राय है? 
उत्तर:
किसी भी व्यक्ति को उसके जीवन के अधिकार या व्यक्तिगत स्वतंत्रता से कानून द्वारा स्थापित प्रक्रिया के अतिरिक्त और किसी तरीके से वंचित नहीं किया जा सकता है। 

प्रश्न 15. 
'बंधुआ मजदर' से क्या तात्पर्य है? 
उत्तर:
जब बेगारी किसी मजदूर को जीवन भर के लिये करनी पड़ती है तो उसे 'बंधुआ मजदूर' कहा जाता है। 

RBSE Class 9 Social Science Important Questions Civics Chapter 5 लोकतांत्रिक अधिकार

प्रश्न 16. 
'धर्मनिरपेक्षता' से क्या तात्पर्य है?
उत्तर:
'धर्मनिरपेक्षता' इस विचार पर आधारित है कि शासन का काम सिर्फ मानव के बीच के मामलों को देखना है न कि मानव तथा भगवान से उसके संबंधों के बीच के मामलों को देखना। 

प्रश्न 17. 
'धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकार' का क्या अर्थ है? 
उत्तर:

  • इसका अर्थ है कि प्रत्येक नागरिक को अपनी पसंद के धर्म को मानने, उसका पालन करने तथा उसके प्रचार का अधिकार है। 
  • प्रत्येक धार्मिक समूह या संप्रदाय अपने धार्मिक मामलों के प्रबंध के लिये स्वतंत्र है। 

प्रश्न 18. 
शिक्षा का अधिकार क्या है? 
उत्तर:
14 वर्ष तक के समस्त बच्चों को मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा दिलाना। 

प्रश्न 19. 
'रिट' क्या है? 
उत्तर:
यह एक आधिकारिक दस्तावेज है जिसमें सरकार के लिये अदालती आदेश होता है। यह उच्च न्यायालय या सर्वोच्च न्यायालय द्वारा जारी किया जाता है। 

प्रश्न 20. 
'PIL' से क्या तात्पर्य है? 
उत्तर:
PIL या जनहित याचिका के अन्तर्गत कोई नागरिक या नागरिकों का समूह किसी विशेष कानून या सरकारी कार्रवाई के विरुद्ध जनहित की सुरक्षा हेतु सर्वोच्च न्यायालय या उच्च न्यायालय से संपर्क कर सकता है। 

RBSE Class 9 Social Science Important Questions Civics Chapter 5 लोकतांत्रिक अधिकार

प्रश्न 21. 
दक्षिण अफ्रीका के संविधान में नागरिकों को किस तरह के नए अधिकार मिले हैं? 
उत्तर:
दक्षिण अफ्रीका के संविधान में नागरिकों में निजता का अधिकार, पर्यावरण का अधिकार, पर्याप्त आवास पाने का अधिकार तथा स्वास्थ्य सेवाओं व भोजन-पानी का अधिकार मिले हैं। 

प्रश्न 22. 
निजता के अधिकार को स्पष्ट कीजिए। 
उत्तर:
निजता के अधिकार के कारण नागरिकों और उनके घरों की तलाशी नहीं ली जा सकती, उनके फोन टैप नहीं किये जा सकते आदि। 

प्रश्न 23. 
पर्यावरण के अधिकार से क्या आशय है?
उत्तर:
पर्यावरण के अधिकार से आशय है-ऐसा पर्यावरण पाने का अधिकार जो नागरिकों के स्वास्थ्य के प्रतिकूल न हो। 

प्रश्न 24. 
दलित से क्या आशय है? 
उत्तर:
दलित से आशय है-ऐसी जाति में जन्मा व्यक्ति जिसे दूसरी जातियों के व्यक्ति छूने लायक नहीं मानते। 

प्रश्न 25. 
जातीय समूह से क्या आशय है? 
उत्तर:
जातीय समूह से आशय है-मानव जाति का ऐसा समूह जिसमें लोग आपस में एक मूल वंश या सम्यक वंश के हों तथा वे सांस्कृतिक आचरणों, धार्मिक विश्वासों व ऐतिहासिक स्मृतियों से परस्पर जुड़े हों। 

RBSE Class 9 Social Science Important Questions Civics Chapter 5 लोकतांत्रिक अधिकार

लघूत्तरात्मक प्रश्न 

प्रश्न 1. 
अधिकार क्या हैं? लोकतंत्र में अधिकारों की क्या जरूरत है? 
उत्तर:
अधिकार से आशय-अधिकार लोगों के तार्किक दावे हैं. इन्हें समाज से स्वीकति और अदालतों द्वारा मान्यता मिली होती है। 
लोकतंत्र में अधिकारों की आवश्यकता-

  • लोकतंत्र की स्थापना के लिए अधिकारों का होना आवश्यक है। इस हेतु लोकतंत्र में हर नागरिक को वोट देने और चुनाव लड़कर प्रतिनिधि चुने जाने के अधिकार का होना आवश्यक है। इसके साथ ही लोकतांत्रिक चुनाव हों इसके लिए भी लोगों को अपने विचारों के व्यक्त करने की, राजनैतिक पार्टी बनाने और राजनैतिक गतिविधियों की स्वतंत्रता का होना आवश्यक है। 
  • लोकतंत्र में अधिकार बहुसंख्यकों के दमन से अल्पसंख्यकों की रक्षा करते हैं। 
  • अधिकार स्थितियों के बिगड़ने पर एक तरह की गारण्टी होते हैं। 

प्रश्न 2. 
मूल अधिकारों का उल्लेख करें, जो संविधान द्वारा नागरिकों को प्रदान किये गये हैं। 
उत्तर:

  • समानता का अधिकार। 
  • स्वतंत्रता का अधिकार। 
  • शोषण के विरुद्ध अधिकार। 
  • धर्म की स्वतंत्रता का अधिकार। 
  • संस्कृति तथा शिक्षा संबंधी अधिकार। 
  • संवैधानिक उपचारों का अधिकार। 

प्रश्न 3. 
जनहित याचिका क्या है? 
उत्तर:
जनहित याचिका के अन्तर्गत कोई नागरिक अथवा नागरिकों का एक समूह, किसी विशेष कानन अथवा सरकार की कार्यविधियों के विरोध में सार्वजनिक हितों की सुरक्षा के लिये उच्चतम न्यायालय अथवा उच्च न्यायालय की शरण में जा सकता है। व्यक्ति न्यायाधीश को अपनी शिकायत पोस्टकार्ड पर लिख सकता है। यदि न्यायाधीश उसे सार्वजनिक हित में सही पाता है तो मामला न्यायालय में ले जाया जायेगा। 

प्रश्न 4. 
भारतीय संविधान द्वारा आश्वासित अधिकारों को मूल अधिकार क्यों कहते हैं? 
उत्तर:
भारतीय संविधान द्वारा आश्वासित अधिकारों को मूल अधिकार इसलिये कहते हैं, क्योंकि-

  • ये अधिकार नागरिकों के सम्पूर्ण विकास के लिये आवश्यक होते हैं। 
  • ये अधिकार संविधान द्वारा सभी नागरिकों को दिये गये हैं और कोई भी सरकार इन्हें रदद नहीं कर सकती। 
  • ये लोकतंत्र की धुरी हैं। 
  • ये कानून के न्यायालयों में लागू किये जाते हैं। 

RBSE Class 9 Social Science Important Questions Civics Chapter 5 लोकतांत्रिक अधिकार

प्रश्न 5. 
कानून के शासन की व्याख्या कीजिये। 
उत्तर:

  • 'कानून का शासन' किसी भी लोकतंत्र का आधार है। इसका अर्थ है कि कोई भी व्यक्ति कानून से ऊपर नहीं है। इस आधार पर किसी राजनेता या सरकारी अधिकारी या एक साधारण नागरिक के बीच कोई भेदभाव नहीं किया जा सकता। 
  • प्रत्येक नागरिक, प्रधानमंत्री से लेकर दूर-दराज के गाँव के एक गरीब नागरिक तक सभी पर समान कानून लागू होता है। 
  • कोई भी व्यक्ति कानूनी तौर पर किसी खास व्यवहार का दावा नहीं कर सकता, चाहे वह कितना ही महत्त्वपूर्ण व्यक्ति क्यों न हो। 

प्रश्न 6. 
आर्थिक, सामाजिक तथा सांस्कृतिक अधिकारों पर अंतर्राष्ट्रीय प्रतिज्ञापत्र में किन अधिकारों को मान्यता दी है? 
उत्तर:
अन्तर्राष्ट्रीय प्रतिज्ञा पत्र में निम्न अधिकारों को स्वीकार किया गया है-

  • काम करने अर्थात् काम द्वारा प्रत्येक व्यक्ति के लिये आजीविका प्राप्त करने के अवसर का अधिकार। 
  • स्वस्थ एवं सुरक्षित कार्य परिस्थितियों तथा उचित वेतन प्राप्त करने का अधिकार। 
  • पर्याप्त भोजन, वस्त्र एवं आवास समेत पर्याप्त जीवन-स्तर प्राप्त करने का अधिकार। 
  • सामाजिक सुरक्षा एवं बीमा का अधिकार।
  • स्वास्थ्य का अधिकार; बीमारी के समय इलाज, प्रजनन काल में महिलाओं का खास ख्याल तथा महामारियों से रोकथाम करना। 
  • मुफ्त एवं अनिवार्य स्कूली शिक्षा तथा उच्चतर शिक्षा तक समान पहुँच का अधिकार। 

प्रश्न 7. 
एमनेस्टी इंटरनेशनल क्या है? गुआन्तानामो 'बे' में इसने क्या सूचनाएँ एकत्र की थीं? 
उत्तर:
एमनेस्टी इंटरनेशनल-एमनेस्टी इंटरनेशनल मानवाधिकारों के लिए काम करने वाले कार्यकर्ताओं का एक अन्तर्राष्ट्रीय संगठन है। यह संगठन दुनिया भर में मानवाधिकारों के उल्लंघन पर स्वतंत्र रिपोर्ट जारी करता है। गुआन्तानामो बे के कैदियों की स्थितियों के बारे में इसने निम्न सूचनाएँ एकत्र की- 

  • इसने बताया कि इन कैदियों के साथ ज्यादती की जा रही है। 
  • उनके साथ अमेरिकी काननों के अनुसार भी व्यवहार नहीं किया जा रहा है। 
  • अनेक कैदियों ने भूख हड़ताल करके इन स्थितियों के खिलाफ विरोध करना चाहा पर उनको जबरन खिलाया गया या नाक के रास्ते उनके पेट में भोजन पहुँचाया गया। 
  • जिन कैदियों को आधिकारिक रूप से निर्दोष करार दिया गया था, उनको भी नहीं छोड़ा गया। 

संयुक्त राष्ट्र द्वारा करायी गई एक स्वतंत्र जाँच में भी इन बातों की पुष्टि हुई। 

प्रश्न 8. 
कोई ऐसे तीन प्रावधान बताइए जो भारत को एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र बनाते हैं। 
उत्तर:
कोई धर्मनिरपेक्ष देश या राष्ट्र वह होता है जहाँ का शासन किसी भी धर्म को आधिकारिक धर्म की मान्यता नहीं देता। भारत एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र है क्योंकि- 

  • यहाँ लोग विभिन्न धर्मों का पालन करते हैं । यहाँ हर किसी को अपना धर्म मानने, उस पर आचरण करने और उसका शांतिपूर्वक प्रचार करने का अधिकार है। 
  • भारतीय शासन किसी एक धर्म को आधिकारिक धर्म घोषित नहीं करता है, बल्कि शासन सभी धर्मों के प्रति समभाव रखता है। 
  • भारतीय संविधान में धर्म के आधार पर भेदभाव को वर्जित किया गया है। 

RBSE Class 9 Social Science Important Questions Civics Chapter 5 लोकतांत्रिक अधिकार

प्रश्न 9. 
उन नये अधिकारों की चर्चा कीजिये जिसकी गारंटी दक्षिणी अफ्रीकी संविधान द्वारा नागरिकों को दी गई है। 
अथवा 
ऐसे कौन-से अधिकार हैं जो दक्षिण अफ्रीकी जनता को तो प्राप्त हैं किंतु हमें नहीं ? 
उत्तर:

  • निजता का अधिकार ताकि नागरिक या उसके घरों की तलाशी न ली जाये, उनके फोन टेप न किये जायें तथा उनके संचार-व्यवहार को न खोला जाये। 
  • पर्याप्त आवास प्राप्त करने का अधिकार। 
  • एक ऐसे पर्यावरण का अधिकार जो उनके स्वास्थ्य तथा उनकी अच्छाई के लिये हानिकारक न हो। 
  • स्वास्थ्य सेवा तथा पर्याप्त भोजन एवं जल प्राप्त करने का अधिकार, किसी भी व्यक्ति को आपात चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने से इनकार नहीं किया जा सकता। 

प्रश्न 10. 
भारत में महिलाओं तथा बच्चों की सुरक्षा के लिये किन्हीं तीन प्रमुख संवैधानिक प्रावधानों का वर्णन करें। 
उत्तर:
(1) समानता का अधिकार-इसके अन्तर्गत महिलाओं तथा बच्चों के लिये राज्य विशेष प्रावधान कर सकता है। 
(2) शोषण के विरुद्ध अधिकार-(i) इसके अन्तर्गत महिलाओं तथा बच्चों को खरीदना और बेचना कानून के अनुसार दण्डनीय अपराध होगा। 
(ii) इसके अन्तर्गत 14 वर्ष से कम आयु का कोई बालक किसी फैक्टरी अथवा खान अथवा और किसी खतरनाक रोजगार में काम नहीं करेगा। 

प्रश्न 11. 
'संवैधानिक उपचार के अधिकार' पर एक संक्षिप्त टिप्पणी लिखें। 
उत्तर:

  • इस अधिकार के माध्यम से ही अन्य सभी मूल अधिकार प्रभावी बनते हैं तथा राज्य की तानाशाही गतिविधियों पर नियंत्रण रखा जा सकता है। 
  • जब हमारे किसी अधिकार का किसी अन्य नागरिक अथवा निजी निकाय या सरकार द्वारा अतिक्रमण किया जाता है तो हम इस संबंध में सीधे सर्वोच्च न्यायालय या उच्च न्यायालय से संपर्क कर सकते हैं। 
  • यदि विधायिका या कार्यपालिका की कोई कार्रवाई हमारे किसी भी मौलिक अधिकार को सीमित करती है या उसका उल्लंघन करती है तो यह गैर-कानूनी होगी। हम ऐसे कानून, ऐसी नीतियों तथा सरकारी या गैर-सरकारी एजेंसियों, जैसे-बैंक, विद्युत बोर्ड या शैक्षणिक संस्थानों को चुनौती दे सकते हैं। 

प्रश्न 12. 
स्वतंत्रता के अधिकार के तहत भारतीय संविधान प्रत्येक नागरिक को कौन-कौनसी स्वतंत्रताएँ प्रदान करता है? 
उत्तर:
स्वतंत्रता का अधिकार-स्वतंत्रता के अधिकार के तहत भारतीय संविधान प्रत्येक नागरिक को निम्नलिखित स्वतंत्रताएँ प्रदान करता है- 

  • वाक् एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता। 
  • शांतिपूर्ण सभा या सम्मेलन करने की स्वतंत्रता 
  • संगठन या संघ बनाने की स्वतंत्रता 
  • देश के अन्दर कहीं भी निवास करने की स्वतंत्रता 
  • देश में अबाध भ्रमण की स्वतंत्रता 
  • व्यवसायं की स्वतंत्रता। 

RBSE Class 9 Social Science Important Questions Civics Chapter 5 लोकतांत्रिक अधिकार

प्रश्न 13. 
NHRC के बारे में आप क्या जानते हैं? इसकी शक्तियों के बारे में संक्षिप्त में लिखिये। 
उत्तर:
(1) NHRC या राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (National Human Rights Commission) एक स्वतंत्र आयोग है जिसकी स्थापना 1993 में की गई थी। 

(2) इस आयोग की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा की जाती है। इसमें अवकाश प्राप्त न्यायाधीश, अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक शामिल होते हैं। इसकी प्रमुख शक्तियाँ ये हैं 
(i) यह किसी अन्य अदालत की तरह सम्मन जारी कर सकता है। 
(ii) यह किसी भी सरकारी अधिकारी से पूछताछ कर सकता है तथा आधिकारिक दस्तावेजों की माँग कर सकता है। 
(iii) यह किसी भी जेल का निरीक्षण कर सकता है तथा कार्य-स्थल पर जाँच के लिये अपने दल भेज सकता है। 

प्रश्न 14. 
राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के प्रमख कार्य क्या हैं ? 
उत्तर:
राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के प्रमुख कार्य निम्नलिखित हैं-

  • देश में मानव अधिकारों को प्रोत्साहित करना। 
  • मानव अधिकारों के उल्लंघन के किसी मामले में स्वतंत्र तथा विश्वसनीय जाँच करना। 
  • देश में मानवाधिकारों को बढ़ाने तथा चेतना जगाने का काम करना। 
  • सरकार को अपनी जाँच की रिपोर्ट तथा सिफारिशों को प्रस्तुत करने के लिये अथवा पीड़ित व्यक्ति की ओर से न्यायालय में दखल देना। 

प्रश्न 15. 
वाक् एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार की संक्षिप्त व्याख्या कीजिये। इसकी क्या सीमाएँ 
उत्तर:
(1) वाक एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार किसी भी लोकतंत्र की एक अनिवार्य विशेषता है। 
(2) हमें अलग तरीकों से सोचने तथा उसके अनुसार अपने विचारों को व्यक्त करने का अधिकार है। हम सरकार या किसी संगठन के कार्यों एवं गतिविधियों की आलोचना करने के लिये स्वतंत्र हैं। 
(3) हम पंफलेट, पत्रिका या अखबारों के माध्यम से अपने विचारों से जनता के बीच प्रसार कर सकते हैं। 

सीमाएँ-

  • किंतु इसका उपयोग हम दूसरों के विरुद्ध हिंसा फैलाने के लिये नहीं कर सकते हैं। 
  • हम इसका उपयोग जनता को सरकार के विरुद्ध भड़काने के लिये नहीं कर सकते हैं। 
  • कोई भी व्यक्ति ऐसी झूठी या घटिया बातें करके किसी दूसरे को अपमानित नहीं कर सकता जिससे उसके सम्मान को हानि होती हो।

प्रश्न 16. 
"बीते वर्षों के दौरान अधिकारों का दायरा बढ़ा है।" इन विस्तृत होते अधिकारों का उल्लेख कीजिए। 
उत्तर:
समय-समय पर अदालतों ने ऐसे फैसले दिए हैं जिनसे अधिकारों का दायरा बढ़ा है। प्रेस की स्वतंत्रता का अधिकार, सूचना का अधिकार और शिक्षा का अधिकार जैसे अधिकार मौलिक अधिकारों का ही विस्तार है, उन्हीं से निकले हैं। यथा- 

  • विचारों एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अन्तर्गत ही प्रेस की स्वतंत्रता आती है। सूचना का अधिकार भी विचारों एवं अभिव्यक्ति की आजादी के मौलिक अधिकार के अन्तर्गत आता है। इसके तहत हमें सरकारी दफ्तरों से सूचना माँगने और पाने का अधिकार है।। 
  • शिक्षा का अधिकार भी मौलिक अधिकारों का ही विस्तार है। अब स्कूली शिक्षा हर भारतीय का अधिकार बन चुकी है। 14 वर्ष तक के सभी बच्चों को मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा दिलाना सरकार की जिम्मेदारी है। 
  • हाल में ही सर्वोच्च न्यायालय ने जीवन के अधिकार को नया विस्तार देते हुए उसमें भोजन के अधिकार को भी शामिल कर दिया है। 

RBSE Class 9 Social Science Important Questions Civics Chapter 5 लोकतांत्रिक अधिकार

निबन्धात्मक प्रश्न 

प्रश्न 1. 
मूल अधिकारों की प्रमुख विशेषताएँ क्या हैं? 
उत्तर:
मूल अधिकारों की प्रमुख विशेषताएँ निम्नलिखित हैं- 

  • सार्वभौमिक-ये अधिकार सार्वभौमिक हैं अर्थात् ये बिना किसी भेदभाव के भारत के सभी नागरिकों के लिये हैं। 
  • प्रतिबंध-हमारे अधिकार पूर्ण नहीं हैं। प्रत्येक अधिकार पर कुछ प्रतिबंध लगाये गये हैं। 
  • न्यायपूर्ण-मूल अधिकार न्यायपूर्ण हैं अर्थात् यदि कोई व्यक्ति अथवा सरकार उसके अधिकारों का उल्लंघन करती है तो नागरिक न्यायालय की शरण में जा सकते हैं। 
  • व्यापक-ये अधिकार व्यापक होते हैं। वे हमारे सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक तथा धार्मिक हितों की सुरक्षा करते हैं। 
  • रोक के योग्य-राष्ट्रीय आपातकालीन स्थिति में इन अधिकारों को रोका जा सकता है। 
  • लोकतंत्र का आधार-इन अधिकारों को हमारे लोकतंत्र का आधार माना जाता है। 

प्रश्न 2. 
मूल अधिकारों का विस्तार से उल्लेख करें जो संविधान द्वारा नागरिकों को प्रदान किये गये हैं। 
अथवा 
मौलिक अधिकार किसे कहते हैं? भारतीय संविधान द्वारा आपको प्राप्त अधिकारों का वर्णन कीजिये। 
उत्तर:
मूल अधिकार से आशय-कुछ ऐसे अधिकार जो हमारे जीवन के लिए मूलभूत एवं परम आवश्यक हैं और उन्हें संविधान में विशेष स्थान दिया गया है। इन्हीं अधिकारों को मौलिक अधिकार कहते हैं। 

भारतीय संविधान में प्रदत्त मूल अधिकार 
भारतीय संविधान में नागरिकों को निम्नलिखित मूल अधिकार प्रदान किये गये हैं- 
(1) समानता का अधिकार-संविधान के अनुसार भारत में किसी व्यक्ति को कानून के समक्ष समता या कानून के समान संरक्षण से वंचित नहीं किया जा सकता। सरकार किसी से भी उसके धर्म, वंश, जाति, लिंग और जन्म स्थान के आधार पर कोई भेदभाव नहीं कर सकती। इनके आधार पर किसी को सार्वजनिक स्थलों के प्रवेश से वंचित नहीं किया जा सकता तथा सरकार में किसी पद पर नियुक्ति या रोजगार के मामले में सभी को अवसर की समानता है। 

(2) स्वतंत्रता का अधिकार-भारतीय संविधान में प्रत्येक नागरिक को छ: स्वतंत्रताएँ प्रदान की गई हैं। ये हैं (i) अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता (ii) शांतिपूर्ण ढंग से एकत्रित होने की स्वतंत्रता (ii) संगठन और संघ बनाने की स्वतंत्रता (iv) देश में कहीं भी आने-जाने की स्वतंत्रता (v) देश के किसी भी भाग में बसने की स्वतंत्रता तथा (vi) कोई भी काम-धन्धा या व्यवसाय करने की स्वतंत्रता। 

किसी भी व्यक्ति को जीवन के अधिकार व निजी स्वतंत्रता से वंचित नहीं किया जायेगा तथा सभी को निवारक नजरबंदी के अधिकार दिये गये हैं। 

(3) शोषण के विरुद्ध अधिकार-संविधान ने कमजोर वर्ग के शोषण को समाप्त करने के लिए यह अधिकार प्रदान किया है कि (i) संविधान मनुष्य जाति के अवैध व्यापार का निषेध करता है। (ii) संविधान किसी किस्म की बेगार का निषेध करता है। (iii) संविधान बाल मजदूरी का भी निषेध करता है। 

(4) धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार-भारत एक धर्मनिरपेक्ष राज्य है। यहाँ प्रत्येक व्यक्ति को अपना धर्म मानने, उस पर आचरण करने और शांतिपूर्वक उसका प्रचार करने का अधिकार है। 

(5) सांस्कृतिक और शिक्षा सम्बन्धी अधिकार-नागरिकों को अपनी भाषा तथा संस्कृति को बचाने का अधिकार है। सरकारी शिक्षण संस्थाओं में प्रवेश के लिए धर्म के आधार पर निषेध नहीं किया जा सकता तथा सभी अल्पसंख्यकों को अपनी निजी शिक्षण संस्थाएँ खोलने का अधिकार है। 

(6) संवैधानिक उपचारों का अधिकार-संवैधानिक उपचारों के अधिकार के अन्तर्गत उक्त मूल अधिकारों को न्यायालय में वादयोग्य बनाया गया है। 

RBSE Class 9 Social Science Important Questions Civics Chapter 5 लोकतांत्रिक अधिकार

प्रश्न 3. 
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के बारे में आप क्या जानते हैं? उसकी शक्तियों का वर्णन कीजिये। 
उत्तर:
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग-राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग कानन द्वारा निर्मित एक स्वतंत्र आयोग है। इसकी स्थापना भारत में सन् 1993 में की गई। इसके अध्यक्ष की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा की जाती है। इसमें अवकाशप्राप्त न्यायाधीश, अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक को ही नियुक्त किया जा सकता है। 

आयोग की शक्तियाँ 
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की प्रमुख शक्तियाँ निम्नलिखित हैं- 

  • यह आयोग मानवाधिकार के उल्लंघन के किसी भी मामले में स्वतंत्र और विश्वसनीय जांच करता है। यह अपनी जांच रिपोर्ट को सरकार के समक्ष रखता है। 
  • यह आयोग देश में मानवाधिकारों को बढ़ाने और उनके प्रति चेतना जागृत करने का कार्य करता है। 
  • आयोग अन्य अदालत की तरह जांच हेतु सम्मन जारी कर सकता है। 
  • यह किसी भी सरकारी अधिकारी से पूछताछ कर सकता है तथा आधिकारिक दस्तावेजों की माँग कर सकता 
  • यह किसी भी जेल का निरीक्षण कर सकता है तथा घटना-स्थल पर अपनी जांच के लिए दल भेज सकता 

प्रश्न 4. 
स्वतंत्रता का अधिकार कई अधिकारों का समूह है। चर्चा कीजिए। 
उत्तर:
स्वतंत्रता का अधिकार संविधान द्वारा प्रदत्त मौलिक अधिकारों में से एक है। यह छः विभिन्न अधिकारों का एक समूह है। 
(1) वाक् एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता-इसके तहत नागरिकों को बैठकें आयोजित करने, प्रदर्शन करने, रैलियाँ निकालने आदि के अधिकार प्राप्त हैं। 

(2) शांतिपूर्ण सभा का अधिकार-इसका तात्पर्य है कि वे लोग जो उपर्युक्त गतिविधियों में हिस्सा ले रहे हैं उन्हें अपने साथ न तो कोई हथियार रखने चाहिये और न ही किसी हिंसात्मक गतिविधि में भाग लेना चाहिये। शांतिपूर्ण तरीकों से सभाओं आदि के आयोजन का उन्हें अधिकार है। 

(3) संगठन एवं संघ निर्माण की स्वतंत्रता-इसका अर्थ है कि लोगों को अपने अधिकारों के लिये लड़ने तथा अपनी मांगों को पूरा करने के लिये इच्छित संगठन एवं संघ बनाने की पूर्ण स्वतंत्रता है। किंतु इस तरह की संस्थाओं को किसी भी तरह की राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों में शामिल नहीं होना चाहिए।

(4) देश के अंदर कहीं बस जाने की स्वतंत्रता-प्रत्येक नागरिक अपनी इच्छित जगह पर अपना घर बना सकता है। अर्थात् किसी भी प्रदेश का स्थायी निवासी किसी दूसरे प्रदेश में जाकर रह सकता है। 

(5) देश में अबाध भ्रमण की स्वतंत्रता-भारत का प्रत्येक नागरिक अपनी इच्छित जगह पर देश में कहीं भी बिना किसी भेदभाव के भ्रमण कर सकता है। 

(6) पेशे की स्वतंत्रता-लोगों को अपने इच्छित व्यवसाय, रोजगार, व्यापार आदि को बिना किसी भेदभाव के करने की स्वतंत्रता है। 
अतः हम कह सकते हैं कि स्वतंत्रता का अधिकार एक अधिकार न होकर कई अधिकारों का समूह है। 

admin_rbse
Last Updated on May 26, 2022, 8:19 p.m.
Published May 26, 2022