RBSE Class 9 Social Science Important Questions Civics Chapter 2 संविधान निर्माण

Rajasthan Board RBSE Class 9 Social Science Important Questions Civics Chapter 2 संविधान निर्माण Important Questions and Answers. 

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 9 Social Science in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 9. Students can also read RBSE Class 9 Social Science Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 9 Social Science Notes to understand and remember the concepts easily. The india size and location important questions are curated with the aim of boosting confidence among students.

RBSE Class 9 Social Science Important Questions Civics Chapter 2 संविधान निर्माण

बहुविकल्पीय प्रश्न

प्रश्न 1. 
दक्षिण अफ्रीका में गोरों के प्रभुत्व के खिलाफ संघर्ष का नेतृत्व किया- 
(अ) नेल्सन मंडेला ने 
(ब) महात्मा गांधी ने 
(स) अबुल कलाम आजाद ने 
(द) सोमनाथ लाहिड़ी ने। 
उत्तर:
(अ) नेल्सन मंडेला ने

प्रश्न 2. 
निम्नलिखित में से किस देश का संविधान इतिहास और भविष्य दोनों की बातें करता है- 
(अ) भारत का संविधान 
(ब) दक्षिण अफ्रीका का संविधान 
(स) संयुक्त राज्य अमेरिका का संविधान 
(द) उपर्युक्त में कोई नहीं। 
उत्तर:
(ब) दक्षिण अफ्रीका का संविधान 

प्रश्न 3. 
निम्नलिखित में से कौन नेता भारतीय संविधान सभा का सदस्य नहीं रहा- 
(अ) पं. जवाहरलाल नेहरू 
(ब) अबुल कलाम आजाद 
(स) भीमराव रामजी अंबेडकर 
(द) महात्मा गांधी। 
उत्तर:
(द) महात्मा गांधी।

प्रश्न 4. 
भारत की संविधान सभा में प्रारूप समिति के अध्यक्ष थे- 
(अ) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद 
(ब) डॉ. भीमराव अंबेडकर 
(स) पं. जवाहर लाल नेहरू 
(द) अबुल कलाम आजाद। 
उत्तर:
(ब) डॉ. भीमराव अंबेडकर  

RBSE Class 9 Social Science Important Questions Civics Chapter 2 संविधान निर्माण

प्रश्न 5. 
भारत की संविधान सभा के अध्यक्ष थे- 
(अ) पं. जवाहर लाल नेहरू 
(ब) वल्लभ भाई पटेल 
(स) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद 
(द) डॉ. भीमराव अंबेडकर। 
उत्तर:
(स) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद 

प्रश्न 6. 
दक्षिण अफ्रीका की आबादी में तीन-चौथाई हिस्सा है- 
(अ) श्वेत लोगों का 
(ब) अश्वेत लोगों का 
(स) रंगीन चमड़ी वालों का 
(द) भारत से गये लोगों का। 
उत्तर:
(ब) अश्वेत लोगों का 

प्रश्न 7. 
26 अप्रैल, 1994 को मध्य रात्रि को दक्षिण अफ्रीका में क्या हुआ? 
(अ) अफ्रीका गणराज्य का नया झंडा लहराया गया। 
(ब) रंगभेद वाली शासन व्यवस्था समाप्त हुई। 
(स) सभी नस्ल के लोगों की मिली-जुली सरकार का गठन हुआ। 
(द) उपरोक्त सभी। 
उत्तर:
(द) उपरोक्त सभी। 

प्रश्न 8. 
भारतीय संविधान सभा के लिए चुनाव हुए- 
(अ) जुलाई, 1946 में 
(ब) जुलाई, 1947 
(स) जुलाई, 1949 में 
(द) जुलाई, 1950 में। 
उत्तर:
(अ) जुलाई, 1946 में 

RBSE Class 9 Social Science Important Questions Civics Chapter 2 संविधान निर्माण

प्रश्न 9. 
भारतीय संविधान लिखने वाली संविधान सभा में सदस्य थे- 
(अ) 424 
(ब) 324 
(स) 299 
(द) 224 
उत्तर:
(स) 299 

प्रश्न 10. 
भारत के संविधान को लागू किया गया- 
(अ) 26 नवम्बर, 1949 को 
(ब) 26 जनवरी, 1950 को 
(स) 15 अगस्त,1947 को 
(द) 26 दिसम्बर, 1946 को। 
उत्तर:
(ब) 26 जनवरी, 1950 को 

प्रश्न 11. 
भारतीय संविधान की मूल प्रस्तावना में निम्नलिखित में कौनसा शब्द शामिल नहीं था- 
(अ) सम्पूर्ण प्रभुत्व सम्पन्न 
(ब) समाजवादी 
(स) लोकतंत्रात्मक 
(द) गणराज्य। 
उत्तर:
(ब) समाजवादी  

प्रश्न 12. 
भारत में संविधान सभा की प्रथम बैठक कब बुलाई गई? 
(अ) दिसम्बर, 1947 में
(ब) दिसम्बर, 1946 में 
(स) जुलाई, 1946 में 
(द) नवम्बर, 1949 में। 
उत्तर:
(ब) दिसम्बर, 1946 में 

RBSE Class 9 Social Science Important Questions Civics Chapter 2 संविधान निर्माण

प्रश्न 13. 
झारखण्ड पार्टी के संस्थापक थे- 
(अ) अबुल कलाम आजाद 
(ब) टी.टी. कृष्णमाचारी 
(स) जयपाल सिंह 
(द) जी. दुर्गाबाई देशमुख। 
उत्तर:
(स) जयपाल सिंह 

प्रश्न 14. 
भारत के प्रथम राष्ट्रपति थे- 
(अ) जवाहर लाल नेहरू 
(ब) वल्लभ भाई पटेल 
(स) राजगोपालाचारी 
(द) राजेन्द्र प्रसाद। 
उत्तर:
(द) राजेन्द्र प्रसाद।  

प्रश्न 15. 
भारतीय जनसंघ के संस्थापक थे- 
(अ) सोमनाथ लाहिड़ी 
(ब) अटल बिहारी वाजपेयी 
(स) श्यामा प्रसाद मुखर्जी 
(द) भीमराव अम्बेडकर।
उत्तर:
(स) श्यामा प्रसाद मुखर्जी

रिक्त स्थानों की पूर्ति करें-

1. ......... को 28 वर्षों तक दक्षिण अफ्रीका की सबसे भयानक जेल, रोब्वेन द्वीप में कैद रखा गया। (नेल्सन मंडेला/महात्मा गाँधी) 
2. ............ के संविधान से दुनियाभर के लोकतांत्रिक लोग प्रेरणा लेते हैं। (भारत/दक्षिण अफ्रीका) 
3. दक्षिण अफ्रीका का संविधान.......... और भविष्य, दोनों की बात करता है। (अर्थशास्त्र/नीतिशास्त्र/इतिहास) 
4. ............ में मोतीलाल नेहरू और कांग्रेस के आठ अन्य नेताओं ने भारत का एक संविधान लिखा था। (1931/1928) 
5. भारतीय संविधान सभा में तीन वर्षों में कुल ................ दिनों की गंभीर चर्चा हुई। (120/114) 
उत्तर:
1. नेल्सन मंडेला 
2. दक्षिण अफ्रीका 
3. इतिहास 
4. 1928 
5. 114 

RBSE Class 9 Social Science Important Questions Civics Chapter 2 संविधान निर्माण

निम्न वाक्यों में से सत्य/असत्य कथन छाँटिये- 

1. रंगभेद नस्ली भेदभाव पर आधारित उस व्यवस्था का नाम है जो दक्षिण अफ्रीका में विशिष्ट तौर पर चलाई गई। 
2. जिन देशों में लोकतांत्रिक शासन है, वहाँ संविधान का होना जरूरी नहीं है। 
3. भारत का संविधान 26 जनवरी, 1950 को लागू हुआ। 
4. डॉ. राजेन्द्र प्रसाद भारत की संविधान सभा की प्रारूप कमेटी के अध्यक्ष थे। 
5. भारत के संविधान की मूल प्रस्तावना में समाजवादी और पंथनिरपेक्ष शब्द नहीं थे। 
उत्तर:
1. सत्य 
2. असत्य 
3. सत्य 
4. असत्य 
5. सत्य 

निम्न को सुमेलित कीजिए- 

(अ)

(ब) 

1. झारखण्ड पार्टी के संस्थापक 

भीमराव रामजी अंबेडकर 

2. भारत के प्रथम राष्ट्रपति 

कन्हैयालाल माणिकलाल मुंशी 

3. रिपब्लिक पार्टी ऑफ इण्डिया के संस्थापक 

श्यामाप्रसाद मुखर्जी 

4. स्वतंत्र पार्टी के संस्थापक 

डॉ. राजेन्द्र प्रसाद 

5. भारतीय जनसंघ के संस्थापक 

जयपाल सिंह 

उत्तर:

(अ)

(ब) 

1. झारखण्ड पार्टी के संस्थापक 

जयपाल सिंह

2. भारत के प्रथम राष्ट्रपति 

डॉ. राजेन्द्र प्रसाद

3. रिपब्लिक पार्टी ऑफ इण्डिया के संस्थापक 

भीमराव रामजी अम्बेडकर 

4. स्वतंत्र पार्टी के संस्थापक 

कन्हैयालाल माणिकलाल मुंशी 

5. भारतीय जनसंघ के संस्थापक 

श्यामाप्रसाद मुखर्जी।

RBSE Class 9 Social Science Important Questions Civics Chapter 2 संविधान निर्माण

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न 

प्रश्न 1. 
भारतीय संविधान सभा में प्रारूप समिति के अध्यक्ष कौन थे? 
उत्तर:
डॉ. भीमराव अम्बेडकर।

प्रश्न 2. 
नेल्सन मंडेला को कितने वर्षों तक तथा कहाँ कैद में रखा गया? 
उत्तर:
नेल्सन मंडेला को 28 वर्षों तक दक्षिण अफ्रीका की जेल-रोब्बेन द्वीप में कैद में रखा गया। 

प्रश्न 3. 
दक्षिण अफ्रीका की रंगभेदी सरकार का अन्त कब हुआ? 
उत्तर:
26 अप्रैल, 1994 ई. को। 

प्रश्न 4. 
भारतीय रियासतों के विलय में निर्णायक भूमिका किसने निभायी? 
उत्तर:
वल्लभभाई झावरभाई पटेल ने। 

प्रश्न 5. 
भारतीय संविधान का दर्शन संविधान के किस भाग में है? 
उत्तर:
संविधान की प्रस्तावना में। 

RBSE Class 9 Social Science Important Questions Civics Chapter 2 संविधान निर्माण

प्रश्न 6. 
संविधान क्या है? 
उत्तर:
संविधान देश के सर्वोच्च कानूनों का एक आलेख है जिसमें देश की राजनीति तथा समाज को व्यवस्थित करने वाले मूलभूत नियम सम्मिलित होते हैं। 

प्रश्न 7. 
संविधान की प्रस्तावना क्या होती है? 
उत्त:
संविधान की प्रस्तावना संविधान की भूमिका होती है जिसमें संविधान के आदर्श तथा मूलभूत सिद्धान्तों का उल्लेख होता है। 

प्रश्न 8. 
रंगभेद की नीति क्या है? 
उत्तर:
चमड़ी के रंग के आधार पर मनुष्य-मनुष्य के बीच भेदभाव करने की नीति को रंगभेद की नीति कहते हैं। 

प्रश्न 9. 
संविधान सभा क्या है? 
उत्तर:
संविधान नामक आलेख के प्रारूप को तैयार करने वाली निर्वाचित प्रतिनिधियों की एक सभा को संविधान सभा कहते हैं। 

प्रश्न 10. 
भारतीय संविधान, संविधान सभा द्वारा कब पारित किया गया और इसे कब लागू किया गया? 
उत्तर:
भारतीय संविधान सभा ने 26 नवम्बर, 1949 को संविधान के प्रारूप को पारित किया तथा 26 1950 को इसे लागू किया गया।

RBSE Class 9 Social Science Important Questions Civics Chapter 2 संविधान निर्माण

प्रश्न 11. 
संविधान सभा के किन्हीं दो कांग्रेसी सदस्यों के नाम लिखिये। 
उत्तर:

  • पं. जवाहर लाल नेहरू 
  • अबुल कलाम आजाद। 

प्रश्न 12. 
संविधान सभा के किन्हीं दो गैर-कांग्रेसी सदस्यों के नाम लिखिये। 
उत्तर:

  • भीमराव रामजी अंबेडकर 
  • श्यामा प्रसाद मुखर्जी। 

प्रश्न 13. 
दक्षिण अफ्रीका में गोरी सरकार के शासन के दौरान लोगों के प्रमुख समूह कौन-कौनसे थे? 
उनर:

  • श्वेत 
  • अश्वेत 
  • रंगीन चमड़ी वाले लोग (मिली-जुली नस्लों वाले लोग) और 
  • भारत मूल के लोग। 

प्रश्न 14. 
ऐसी दो घटनाओं के नाम बताइए जिनके बाद से सभी लोकतांत्रिक देशों में एक लिखित संविधान रखने का प्रचलन शुरू हुआ।उत्तर:

  • ब्रिटेन के विरुद्ध स्वतंत्रता संघर्ष के पश्चात्, अमेरिकी लोगों द्वारा अपने लिए संविधान तैयार किया गया। 
  • फ्रांसीसी क्रांति के पश्चात् वहां के लोगों ने एक लोकतांत्रिक संविधान का अनुमोदन किया। 

प्रश्न 15. 
भारतीय संविधान सभा द्वारा संविधान पर चर्चा शुरू करने से बहुत पहले ही नेताओं के बीच किन आधारभूत मूल्यों पर सहमति थी? 
उत्तर:
राष्टीय आंदोलन के दौरान निम्न आधारभत मल्यों पर सहमति थी। 

  • सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार। 
  • स्वतंत्रता एवं समानता का अधिकार। 
  • अल्पसंख्यकों के अधिकारों की सुरक्षा। 

RBSE Class 9 Social Science Important Questions Civics Chapter 2 संविधान निर्माण

प्रश्न 16. 
संविधान सभा की चर्चा का क्या महत्त्व है? 
उत्तर:

  • इन चर्चाओं ने संविधान के प्रबंधों को औचित्य प्रदान किया। 
  • इनका उपयोग संविधान के किसी भी अनुच्छेद का अर्थ ज्ञात करने के लिए किया जाता है। 

प्रश्न 17. 
भारतीय संविधान की प्रस्तावना की शुरुआत 'हम भारत के लोग....' से होती है। यहाँ पर 'हम' शब्द से क्या आशय है? 
उत्तर:
संविधान की प्रस्तावना के प्रारंभ के 'हम भारत के लोग.....' शब्द से अभिप्राय है कि संविधान का निर्माण एवं अधिनियमन जनता द्वारा चुने हुए प्रतिनिधियों के द्वारा किया गया है। 

प्रश्न 18. 
संविधान संशोधन से आप क्या समझते हैं? 
उत्तर:
लोगों की इच्छा तथा समाज में आए बदलावों के अनुरूप संविधान को नियमित रूप से संशोधित करते रहने की जरूरत होती है। संविधान के उपबन्धों में इस तरह के संशोधन को 'संविधान संशोधन' कहते हैं। 

प्रश्न 19. 
भारतीय संविधान सभा का निर्माण किस तरह हुआ? 
उत्तर:
भारत की संविधान सभा का चुनाव तत्कालीन प्रान्तीय विधानसभाओं के सदस्यों द्वारा किया गया था। 

प्रश्न 20. 
भारतीय संविधान की मूल प्रस्तावना में भारत को कैसा गणराज्य घोषित किया गया है? 
उत्तर:
सम्पूर्ण प्रभुत्वसम्पन्न, लोकतंत्रात्मक गणराज्य। 

RBSE Class 9 Social Science Important Questions Civics Chapter 2 संविधान निर्माण

लघूत्तरात्मक प्रश्न 

प्रश्न 1. 
संविधान की प्रस्तावना का क्या महत्त्व है? 
उत्तर:
संविधान की प्रस्तावना का महत्त्व-

  • संविधान की प्रस्तावना में वह दर्शन होता है जिस पर पूरा संविधान निर्मित होता है। 
  • यह सरकार के कानूनों तथा कार्यों के परीक्षण तथा मूल्यांकन का मापदण्ड प्रदान करता है। यह भारतीय संविधान की आत्मा है। 

प्रश्न 2. 
'संविधान एक जीवित आलेख है।' सिद्ध कीजिये। 
उत्तर:

  • संविधान एक ऐसा आलेख है जिसका क्रियाशील संस्थाओं की आवश्यकताओं, अपेक्षाओं तथा आकांक्षाओं के साथ निरन्तर विकास होता रहता है। 
  • यह सरकार तथा नागरिकों की गतिविधियों की सीमाओं को निर्धारित करने में सहायता करता है। 

प्रश्न 3. 
'भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है।' स्पष्ट करें। 
उत्तर:
भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है क्योंकि-

  • भारत में सभी नागरिकों को कोई भी धर्म अपनाने की स्वतंत्रता है। 
  • भारत सरकार का अपना कोई धर्म नहीं है। 
  • भारतीय सरकार सभी धर्मों के विश्वासों तथा रिवाजों को बराबर सम्मान देती है। 

प्रश्न 4. 
दक्षिण अफ्रीका की रंगभेदी गोरी सरकार द्वारा उठाये गए रंगभेदी कदमों का उल्लेख कीजिये। 
उत्तर:

  • दक्षिण अफ्रीका की रंगभेदी सरकार ने दक्षिण अफ्रीका के लोगों की त्वचा के रंग के आधार पर दो भागों- (1) गोरे लोग (2) काले लोग-में बांट दिया। 
  • रंगभेदी नीति अश्वेत लोगों के लिए दमनात्मक थी। उन्हें संगठन बनाने या अपने साथ हो रहे दुर्व्यवहारों का विरोध करने की स्वतंत्रता नहीं थी। 
  • उनके लिए निवास, यातायात के साधन, अस्पताल, विद्यालय तथा मनोरंजन के साधनों की व्यवस्था गोरे लोगों से अलग थी। 

RBSE Class 9 Social Science Important Questions Civics Chapter 2 संविधान निर्माण

प्रश्न 5. 
दक्षिण अफ्रीका में लोकतांत्रिक सरकार की स्थापना कब की गई? काले लोगों के नेताओं ने अपने साथियों से क्या अपील की? 
उत्तर:

  • दक्षिण अफ्रीका में लोकतांत्रिक सरकार की स्थापना 26 अप्रैल, 1994 को की गई थी। 
  • काले लोगों के नेताओं ने अपने साथियों से गोरे लोगों के शासन के दौरान श्वेत लोगों द्वारा अश्वेतों पर किये गए अत्याचार के लिए उन्हें क्षमा कर देने की अपील की। 

प्रश्न 6. 
हमें संविधान की आवश्यकता क्यों है? 
अथवा 
संविधान के प्रमुख कार्यों का उल्लेख कीजिए। 
उत्तर:
संविधान निम्नलिखित प्रमुख कार्य करता है, इसलिए हमें संविधान की आवश्यकता है- 

  • यह सहयोग एवं विश्वास की वह भावना पैदा करता है. ताकि विभिन्न तरह के लोग एक-साथ मिल-जुल कर रह सकें। 
  • संविधान यह स्पष्ट करता है कि सरकार का निर्माण कैसे होगा तथा निर्णय लेने की अन्तिम शक्ति किसके पास होगी। 
  • यह सरकार की शक्तियों की सीमा तय करता है तथा जनता के अधिकारों का उल्लेख करता है। 
  • यह लोगों की एक अच्छे समाज के निर्माण की इच्छा को व्यक्त करता है। 

प्रश्न 7. 
भारतीय संविधान के निर्माण के समय की कठिन परिस्थितियों का उल्लेख कीजिये। 
उत्तर:

  • भारत एक विस्तृत तथा विविधता से भरा देश था। जिसकी जनता लम्बे वर्षों के बाद गुलामी से मुक्त होकर हाल ही एक स्वतंत्र नागरिक बनी थी। 
  • देश के विभाजन में लाखों लोग मारे गये थे। 
  • देशी रियासतों को भारत या पाकिस्तान में अपना विलय करने या स्वतंत्र रहने की इजाजत दे दी थी। 

प्रश्न 8. 
1994 के बाद दक्षिण अफ्रीका के संविधान में क्या परिवर्तन किये गए हैं? 
उत्तर:
1994 के बाद दक्षिण अफ्रीका के संविधान में निम्नलिखित परिवर्तन किये गये हैं-

  • इस संविधान ने बहुजातीय सरकार के निर्माण का मार्ग खोल दिया। 
  • दक्षिण अफ्रीका के सभी लोगों को बिना किसी भेदभाव के समान अधिकार दिए गए। 
  • राजनीतिक दलों पर रोक तथा मीडिया पर प्रतिबन्ध समाप्त कर दिये गये। 

RBSE Class 9 Social Science Important Questions Civics Chapter 2 संविधान निर्माण

प्रश्न 9. 
रंगभेद क्या है? दक्षिण अफ्रीका की गोरी सरकार की रंगभेद की राजनीति को स्पष्ट कीजिए। 
उत्तर:
रंगभेद-रंगभेद नस्ली भेदभाव पर आधारित उस व्यवस्था का नाम है जो दक्षिण अफ्रीका में गोरे शासकों द्वारा विशिष्ट रूप से चलायी गयी। यह इस प्रकार थी दक्षिण अफ्रीका की रंगभेद की राजनीति-दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद की राजनीति ने लोगों को चमड़ी के रंग के आधार पर बाट दिया। गोर शासक गोरे लोगों के अलावा शेष सब (अश्वेत, भारतीय मूल और रंगीन चमड़ी वाले लोग) को छोटा और नीचा मानते थे। 

  • पृथक्करण की नीति-अश्वेतों को वोट डालने का अधिकार नहीं था। इनकी बस्तियाँ, विद्यालय, अस्पताल, सिनेमा हॉल, थियेटर, होटल, बसें, टैक्सियाँ, जन शौचालय आदि एकदम अलग थे। उन गिरिजाघरों में भी उनका प्रवेश वर्जित था जहाँ पर श्वेत लोग पूजा करते थे।  
  • अश्वेतों को अधिकारों का न दिया जाना-अश्वेतों को संगठन बनाने और इस भेदभावपूर्ण व्यवहार का विरोध करने का अधिकार नहीं था। 

प्रश्न 10. 
दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरुद्ध काले, रंगीन त्वचा वाले तथा भारतीयों द्वारा किये गए संघर्ष की चर्चा कीजिए। 
उत्तर:

  • दक्षिण अफ्रीका में अश्वेत लोगों ने रंगभेद की राजनीति का विरोध प्रकट करने के लिए रैलियां निकाली तथा हड़ताल की। 
  • अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस ने गोरों की अलगाव की भेदभावपूर्ण सरकारी नीति के विरुद्ध लड़ाई लड़ी। 
  • कई देशों ने रंगभेद की जातिवादी तथा अन्यायपूर्ण नीति के रूप में विरोध किया। 

प्रश्न 11. 
दक्षिण अफ्रीका में संविधान निर्माण हेतु गोरे और काले लोगों में विचार-विमर्श के बाद किन बातों पर सहमति हुई? 
उत्तर:
दक्षिण अफ्रीका में गोरे और अश्वेत लोगों के बीच काफी लम्बे समय तक बातचीत चली। इसमें दोनों पक्षों में निम्न बातों पर सहमति हुई- 

  • गोरे लोग बहुमत के शासन के सिद्धान्त तथा एक व्यक्ति एक वोट को मान गये। वे गरीब लोगों और मजदूरों के कुछ बुनियादी अधिकारों पर भी सहमत हुए। 
  • अश्वेत लोग इस बात पर सहमत हुए कि सिर्फ बहुमत के आधार पर फैसले नहीं होंगे अर्थात् बहुमत पर आधारित शासक स्वेच्छाचारी नहीं होगा तथा अल्पसंख्यक गोरे लोगों की सम्पत्ति नहीं छीनी जाएगी। 
  • वे इस बात पर भी सहमत हुए-सर्कार कैसे चुनी जायेगी, उसके क्या अधिकार तथा सीमाएँ हैं; नागरिकों के अधिकार क्या होंगे तथा ये संवैधानिक नियम सबसे ऊपर होंगे और कोई भी सरकार उनकी उपेक्षा नहीं कर सकती। 

प्रश्न 12. 
दक्षिण अफ्रीका के लिए नया संविधान बनाने में कौन-सी कठिनाइयाँ आयीं? 
उत्तर:
दक्षिण अफ्रीका के लिए नया संविधान बनाने में निम्न प्रमुख कठिनाइयाँ आयीं- 

  • इस नये लोकतंत्र में दमन करने वाले और दमन सहने वाले, दोनों ही साथ-साथ समान हैसियत से रहने की योजना बना रहे थे। लेकिन दोनों के लिए ही एक-दूसरे पर भरोसा कर पाना आसान नहीं था। उनके अन्दर अपने-अपने किस्म के डर थे। वे अपने हितों की रखवाली चाहते थे। 
  • बहुसंख्यक अश्वेत चाहते थे कि लोकतंत्र में बहुमत के शासन वाले मूल सिद्धान्त से कोई समझौता न हो। उन्हें बहुत सारे सामाजिक और आर्थिक अधिकार चाहिए थे। 
  • अल्पसंख्यक गोरों को अपनी सम्पत्ति और अपने विशेषाधिकारों की चिन्ता थी। संविधान निर्माताओं को इन दोनों के मध्य समझौते का रास्ता अपनाना था। 

RBSE Class 9 Social Science Important Questions Civics Chapter 2 संविधान निर्माण

प्रश्न 13. 
संविधान सभा द्वारा पैंसठ साल से भी पहले बनाए गए संविधान को हम क्यों मानते हैं? 
उत्तर:
संविधान के मानने के कारण-69 साल के बाद भी संविधान सभा द्वारा बनाए गए संविधान को हमारे द्वारा मानने के प्रमुख कारण निम्नलिखित हैं- 

  • व्यापक सहमतियों पर आधारित-संविधान सिर्फ संविधान सभा के सदस्यों के विचारों को ही व्यक्त नहीं करता, बल्कि यह अपने समय की व्यापक सहमतियों को व्यक्त करता है। 
  • प्रतिनिधिपूर्ण संविधान सभा-संविधान सभा भी भारत के लोगों का ही प्रतिनिधित्व कर रही थी। देश के सभी भौगोलिक क्षेत्रों का इसमें उचित प्रतिनिधित्व हो गया था। सभी राजनैतिक दलों, सभी समूह, जाति, वर्ग, धर्म और पेशों के लोग इसमें थे। 
  • व्यवस्थित कार्यप्रणाली-संविधान सभा का काम काफी व्यवस्थित, खुला और सर्वसम्मति बनाने के प्रयास पर आधारित था। 

प्रश्न 14. 
भारतीय संविधान सभा की कार्यप्रणाली को स्पष्ट कीजिए। 
उत्तर:
भारतीय संविधान सभा की कार्यप्रणाली-जिस तरह संविधान सभा ने काम किया, वह संविधान को एक तरह की पवित्रता और वैधता देता है। 

  • संविधान सभा का काम काफी व्यवस्थित, खुला और सर्वसम्मति बनाने के प्रयास पर आधारित था। 
  • सबसे पहले कुछ बुनियादी सिद्धान्त तय किए गए और उन पर सबकी सहमति बनाई गई। 
  • बुनियादी सिद्धान्तों पर सहमति के बाद प्रारूप कमेटी के प्रमुख डॉ. बी. आर. अंबेडकर ने चर्चा के लिए एक प्रारूप संविधान बनाया। संविधान के प्रारूप की प्रत्येक धारा पर कई-कई दौर में चर्चा हुई। दो हजार से ज्यादा संशोधनों पर विचार हुआ। 

निबन्धात्मक प्रश्न 

प्रश्न 1. 
विश्व में लोकतंत्र को प्रोत्साहित करने में नेल्सन मंडेला की भूमिका का उल्लेख कीजिये। 
उत्तर:

  • दक्षिण अफ्रीका में नेल्सन मंडेला के नेतृत्व में अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस ने गोरी सरकार की रंगभेद की नीति के विरुद्ध अहिंसावादी आंदोलन चलाया। 
  • रंगभेद के विरुद्ध आंदोलन में भाग लेने के कारण 1964 में उसे उम्र कैद की सजा दी गई। मंडेला ने 28 वर्ष तक जेल में रहते हुए रंगभेद विरोधी आंदोलन का नेतृत्व किया। 
  • सन 1990 में अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस की गतिविधियों तथा विश्व के अन्य देशों से मिले समर्थन के कारण, दक्षिण अफ्रीकी शासन विश्व में पूर्णतया अकेला पड़ गया। 
  • अन्ततः 1994 में दक्षिण अफ्रीका की गोरी सरकार ने दक्षिण अफ्रीका को गणतंत्र घोषित किया। 28 साल बाद नेल्सन मंडेला को जेल से 1994 में रिहा किया गया तथा 1994 में देश के पहले लोकतांत्रिक चुनाव हुए तथा नेल्सन मंडेला दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति निर्वाचित हुए। 

RBSE Class 9 Social Science Important Questions Civics Chapter 2 संविधान निर्माण

प्रश्न 2. 
संविधान क्या है? इसका क्या औचित्य (महत्त्व) है? 
उत्तर:
संविधान का अर्थ-एक देश का संविधान लिखित नियमों का एक आलेख है जो कि देश में रहने वाले सभी लोगों को स्वीकृत होता है। यह सर्वोच्च कानून है, जो देश में रहने वाले लोगों के बीच तथा लोगों और सरकार के बीच सम्बन्ध सुनिश्चित करता है। संविधान का महत्त्व (औचित्य) संविधान के महत्त्व या औचित्य का विवेचन निम्नलिखित बिन्दुओं के अन्तर्गत किया गया है- 

  • भरोसा और सहयोग-संविधान साथ रह रहे विभिन्न तरह के लोगों के बीच जरूरी भरोसा और सहयोग विकसित करता है। 
  • सरकार का गठन-संविधान यह स्पष्ट करता है कि सरकार का गठन कैसे होगा और किसे फैसले लेने का अधिकार होगा। 
  • अधिकारों का निर्धारण-संविधान सरकार के अधिकारों की सीमा तय करता है और हमें बताता है कि नागरिकों के क्या अधिकार हैं। 
  • लोगों की आकांक्षाओं की अभिव्यक्ति-संविधान एक अच्छे समाज के गठन के लिए लोगों की आकांक्षाओं को व्यक्त करता है। 

प्रश्न 3. 
भारतीय संविधान की प्रस्तावना में किन चार आदर्शों पर बल दिया गया है? 
उत्तर:
प्रस्तावना में निहित आदर्श-भारतीय संविधान की प्रस्तावना में निम्नलिखित आदर्शों पर बल दिया गया- 
(1) न्याय-प्रस्तावना में कहा गया है कि भारत के समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय प्राप्त कराने के लिए इस संविधान को भारत के लोग अंगीकृत करते हैं। इसका अभिप्राय यह है कि भारतीय नागरिकों के साथ जाति, धर्म तथा लिंग के आधार पर कोई भेदभाव नहीं किया जायेगा। सामाजिक असमानताओं को कम करने तथा सबके कल्याण के लिए उपेक्षित वर्गों के लिए कार्य करना होगा। 

(2) स्वतंत्रता-प्रस्तावना में कहा गया है कि नागरिकों को विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता प्रदान की जायेगी। 

(3)समानता-संविधान की प्रस्तावना में नागरिकों को प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्रदान करने पर बल दिया है। इसका आशय यह है कि कानून के सामने सभी समान हैं; सरकार कोई भेदभावपूर्ण कानून नहीं बनायेगी। साथ ही सरकार नागरिकों के व्यक्तित्व के विकास के लिए सबको समान अवसर प्रदान करेगी। 

(4) बंधुत्व-प्रस्तावना में नागरिकों में बंधुता बढ़ाने पर बल दिया गया है अर्थात् प्रस्तावना में कहा गया है कि संविधान भारत के नागरिकों के बीच बंधुता बढ़ाने का प्रयास करेगा। संविधान सब नागरिकों के साथ एक परिवार के सदस्यों की तरह व्यवहार करेगा। कोई भी नागरिक अपने साथी नागरिक के साथ हीनता का व्यवहार नहीं करेगा। 

RBSE Class 9 Social Science Important Questions Civics Chapter 2 संविधान निर्माण

प्रश्न 4. 
भारतीय संविधान में सांस्थानिक व्यवस्थाओं की किस तरह व्याख्या की गई है? 
उत्तर:
भारतीय संविधान में सांस्थानिक व्यवस्थाओं की व्याख्या भारतीय संविधान में सांस्थानिक व्यवस्थाओं की व्याख्या निम्न प्रकार की गई है- 
(1) चुनाव की प्रक्रिया तथा शासन संस्थाओं की शक्तियों का निर्धारण-भारतीय संविधान द्वारा देश पर शासन करने के लिए व्यक्तियों के चुनाव की प्रक्रिया प्रदान की गई है तथा यह बताया गया है कि किन नियमों के तहत शासकों का चुनाव किया जाएगा। यह तय करता है कि किसके पास, कौनसा निर्णय करने के लिए कितनी शक्ति होगी तथा कौन किस बारे में फैसले लेगा

(2) सरकार की सीमा तथा नागरिकों के अधिकारों का निर्धारण-संविधान नागरिकों को कुछ अधिकार देकर यह तय करता है कि सरकार के कार्य करने की सीमा क्या है। सरकार जनता के इन अधिकारों का उल्लंघन नहीं कर सकती। 

(3) संवैधानिक उपचारों की व्यवस्था-संविधान में भारतीय जनता के मूल अधिकारों के उल्लेख के साथ साथ उनको अवरोधित करने की स्थिति में संवैधानिक उपचारों की भी व्यवस्था करता है। 

(4) सरकार के अंगों की स्पष्ट व्याख्या-संविधान सरकार के सभी तीन अंगों-विधायिका, न्यायपालिका तथा कार्यपालिका की संरचना, शक्ति तथा उनके कार्यों की स्पष्ट व्याख्या करता है। 

admin_rbse
Last Updated on May 26, 2022, 12:04 p.m.
Published May 26, 2022