Rajasthan Board RBSE Class 9 Social Science Important Questions Civics Chapter 1 लोकतंत्र क्या? लोकतंत्र क्यों? Important Questions and Answers.
बहुविकल्पीय प्रश्न
Class 9 Civics Chapter 1 Extra Questions And Answers In Hindi प्रश्न 1.
डेमोक्रेसी शब्द किस भाषा का है?
(अ) हिन्दी
(ब) संस्कृत
(स) अरबी
(द) अंग्रेजी।
उत्तर:
(द) अंग्रेजी।
लोकतंत्र क्या लोकतंत्र क्यों Extra Question Answer प्रश्न 2.
निम्नलिखित में से कौनसी लोकतंत्र की विशेषता नहीं है-
(अ) प्रमुख फैसले निर्वाचित नेताओं के हाथ में
(ब) स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावी मुकाबला
(स) नागरिकों को अधिकार व स्वतंत्रताएँ नहीं
(द) एक व्यक्ति-एक वोट-एक मोल।
उत्तर:
(स) नागरिकों को अधिकार व स्वतंत्रताएँ नहीं
Class 9 Civics Chapter 1 Questions And Answers In Hindi प्रश्न 3.
निम्नलिखित में से कौनसा लोकतंत्र का गुण नहीं है-
(अ) अधिक जवाबदेही युक्त शासन
(ब) गलतियों में सुधार की गुंजाइश
(स) मतभेदों और टकरावों के मध्य संतुलन
(द) अस्थिर शासन।
उत्तर:
(द) अस्थिर शासन।
Class 9th Civics Chapter 1 Question Answer In Hindi प्रश्न 4.
निम्नलिखित में से कौनसा लोकतंत्र का दोष नहीं है-
(अ) गलतियों में सुधार की गुंजाइश
(ब) भ्रष्टाचार तथा अधिक खर्चीला शासन
(स) निर्णयों में देरी
(द) अस्थिर शासन।
उत्तर:
(अ) गलतियों में सुधार की गुंजाइश
Class 9 Civics Chapter 1 Question Answer In Hindi प्रश्न 5.
निम्नलिखित में से किस देश में औरतों को वोट देने का अधिकार नहीं है-
(अ) भारत
(ब) फ्रांस
(स) सऊदी अरब
(द) संयुक्त राज्य अमेरिका।
उत्तर:
(स) सऊदी अरब
Class 9 Sst Civics Chapter 1 Question Answer In Hindi प्रश्न 6.
जनरल मुशर्रफ के शासन वाले पाकिस्तान को लोकतंत्र नहीं कहा जा सकता क्योंकि-
(अ) लोगों ने राष्ट्रीय और प्रान्तीय असेम्बलियों के लिए अपने प्रतिनिधि चुने।
(ब) 2002 में एक जनमत संग्रह करा के अपना कार्यकाल पाँच वर्ष के लिए बढ़ाया।
(स) चुने हुए प्रतिनिधि अन्तिम फैसला नहीं कर सकते थे।
(द) लोगों को मत देने का अधिकार प्राप्त था।
उत्तर:
(स) चुने हुए प्रतिनिधि अन्तिम फैसला नहीं कर सकते थे।
लोकतंत्र क्या है Class 9 प्रश्न 7.
पाकिस्तान में जनरल परवेज मशर्रफ ने सैनिक तख्तापलट का नेतत्व किया-
(अ) 1999 में
(ब) 2000 में
(स) 2002 में
(द) 2004 में
उत्तर:
(अ) 1999 में
Civics Class 9 Chapter 1 In Hindi Question Answer प्रश्न 8.
"चीन में 2002-03 में हुए चुनावों में सिर्फ कम्युनिस्ट पार्टी वों में सिर्फ कम्युनिस्ट पार्टी व उससे सम्बद्ध कुछ छोटी पार्टियों के सदस्यों को ही चुनाव लड़ने की अनुमति मिली।" इसमें लोकतंत्र की किस विशेषता का उल्लंघन हुआ है-
(अ) प्रमुख फैसले निर्वाचित नेताओं के हाथ में होने चाहिए।
(ब) चुनावी मुकाबला स्वतंत्र, निष्पक्ष तथा बहुविकल्पी होना चाहिए।
(स) एक व्यक्ति को एक मत प्राप्त होना चाहिए।
(द) लोगों को एक निश्चित अवधि में नेताओं के निर्वाचन का अधिकार होना चाहिए।
उत्तर:
(ब) चुनावी मुकाबला स्वतंत्र, निष्पक्ष तथा बहुविकल्पी होना चाहिए।
लोकतंत्र क्या लोकतंत्र क्यों प्रश्न उत्तर Class 9 प्रश्न 9.
जिंबाब्वे में रॉबर्ट मुगावे के शासनकाल में निम्न में से कौनसा तथ्य लोकतांत्रिक रहा-
(अ) चुनाव नियमित रूप से होते थे।
(ब) चुनाव में सरकार गलत तरीके भी अपनाती थी।
(स) सरकार ने कई बार संविधान में परिवर्तन करके अपनी जवाबदेही को कम किया था।
(द) अखबार स्वतंत्र थे पर सरकार की आलोचना करने वाले पत्रकारों को परेशान किया जाता था।
उत्तर:
(अ) चुनाव नियमित रूप से होते थे।
Class 9 Civics Ch 1 Question Answer In Hindi प्रश्न 10.
लोकतांत्रिक शासन पद्धति दूसरों से बेहतर है क्योंकि-
(अ) यह स्थायी सरकार देती है।
(ब) यह मितव्ययी होती है।
(स) इसमें फैसले जल्दी होते हैं।
(द) यह अधिक जवाबदेह होती है।
उत्तर:
(द) यह अधिक जवाबदेह होती है।
लोकतंत्र क्या लोकतंत्र क्यों Question Answer प्रश्न 11.
लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था दूसरों से बेहतर है क्योंकि-
(अ) यह अधिक जवाबदेह होता है।
(ब) यह नागरिकों का सम्मान बढ़ाता है।
(स) इसमें गलती सुधारने की संभावना है
(द) उपर्युक्त सभी।
उत्तर:
(द) उपर्युक्त सभी।
लोकतांत्रिक राजनीति कक्षा 9 अध्याय 1 Notes प्रश्न 12.
किस शासन व्यवस्था में सभी नागरिकों को राजनीति में सक्रिय भागीदारी का अवसर मिलता है?
(अ) राजशाही में
(ब) तानाशाही में
(स) एक दलीय शासन व्यवस्था में
(द) लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था में
उत्तर:
(द) लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था में
Class 9 Political Science Chapter 1 Question Answers In Hindi प्रश्न 13.
राजनीतिक समानता के सिद्धान्त पर आधारित शासन है-
(अ) राजतंत्र
(ब) अधिनायक तंत्र
(स) कुलीन तंत्र
(द) लोकतंत्र
उत्तर:
(द) लोकतंत्र
प्रश्न 14.
जिंबाब्वे आजाद हुआ-
(अ) 1930 में
(ब) 1947 में
(स) 1980 में
(द) 2017 में
उत्तर:
(स) 1980 में
प्रश्न 15.
लोकतंत्र बेहतर निर्णय लेने की संभावना को बढ़ाता है, क्योंकि-
(अ) इसका आधार व्यापक चर्चा व बहसें हैं।
(ब) इसमें नियमित चुनाव होते हैं।
(स) इसका आधार राजनीतिक समानता है।
(द) यहाँ नैतिकता को कोई जगह नहीं होती।
उत्तर:
(अ) इसका आधार व्यापक चर्चा व बहसें हैं।
रिक्त स्थानों की पूर्ति करें-
1. .......... में जनरल परवेज मुशर्रफ ने अक्टूबर, 1999 में सैनिक तख्तापलट की अगुवाई की। (पाकिस्तान/बांग्लादेश)
2. लोकतंत्र में अन्तिम निर्णय लेने की शक्ति ............... के पास होनी चाहिए। (जनता द्वारा निर्वाचित प्रतिनिधियों/सेना के अधिकारियों)
3. 1930 में आजाद होने के बाद .............. में हर छः वर्ष बाद राष्ट्रपति चुनने के लिए चुनाव कराये जाते हैं। (चीन/मैक्सिको)
4. लोकतंत्र ........... और ......... चुनावों पर आधारित होना चाहिए। (मनमाने, विकल्पहीन/निष्पक्ष, स्वतंत्र)
5. जिंबाब्वे को ............. में अल्पसंख्यक गोरों के शासन से मुक्ति मिली। (1930/1980)
उत्तर:
1. पाकिस्तान
2. जनता द्वारा निर्वाचित प्रतिनिधियों
3. मैक्सिको
4. निष्पक्ष, स्वतंत्र
5. 1980
निम्न वाक्यों में से सत्य/असत्य कथन छाँटिये-
1. लोकतंत्र सरकार का एक ऐसा रूप है जिसमें शासकों का चुनाव लोग करते हैं।
2. लोकतंत्र में अंतिम फैसला सेना के अधिकारी लेते हैं।
3. लोकतंत्र सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार होता है।
4. लोकतंत्र में फैसले शीघ्रता से लिये जाते हैं।
5. लोकतंत्रीय शासन पद्धति में शासक लोगों के प्रति उत्तरदायी नहीं होते।
उत्तर:
1. सत्य
2. असत्य
3. सत्य
4. असत्य
5. असत्य
निम्न को सुमेलित कीजिए-
(अ) |
(ब) |
1. लीगल फ्रेमवर्क आर्डर, 2002 |
मैक्सिको |
2. राष्ट्रीय जन संसद |
जिंबाब्वे |
3. पी आर आई पार्टी |
भारत |
4. जानु-पी. एफ. दल |
पाकिस्तान |
5. बहुदलीय चुनावी व्यवस्था |
चीन |
उत्तर:
(अ) |
(ब) |
1. लीगल फ्रेमवर्क आर्डर, 2002 |
पाकिस्तान |
2. राष्ट्रीय जन संसद |
चीन |
3. पी आर आई पार्टी |
मैक्सिको |
4. जानु-पी. एफ. दल |
जिंबाब्वे |
5. बहुदलीय चुनावी व्यवस्था |
भारत |
अतिलघुत्तरात्मक प्रश्न
प्रश्न 1.
विश्व के किन्हीं चार लोकतांत्रिक देशों के नाम बताइये।
उत्तर:
प्रश्न 2.
लोकतांत्रिक सरकार की किन्हीं दो विशेषताओं का उल्लेख करें।
उत्तर:
प्रश्न 3.
लोकतंत्र के किन्हीं दो गुणों का उल्लेख करें।
उत्तर:
प्रश्न 4.
लोकतंत्र के किन्हीं दो दोषों का उल्लेख करें।
उत्तर:
प्रश्न 5.
लोकतंत्र में निर्णय लेने की अंतिम शक्ति किसके पास होनी चाहिए?
उत्तर:
जनता या जनता द्वारा निर्वाचित प्रतिनिधियों के पास।
प्रश्न 6.
ऐसे दो देशों के नाम लिखिये जहाँ बहुदलीय चुनाव होते हैं।
उत्तर:
प्रश्न 7.
अब्राहम लिंकन ने लोकतंत्र की क्या परिभाषा दी है?
उत्तर:
अब्राहम लिंकन के अनुसार, लोकतंत्र जनता का, जनता के लिए और जनता द्वारा शासन है।
प्रश्न 8.
सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार से क्या आशय है?
उत्तर:
सभी वयस्क नागरिकों को बिना किसी भेदभाव के मतदान के अधिकार को सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार कहा जाता है।
प्रश्न 9.
आप लोकतंत्र को सरकार के दूसरे रूपों से किस प्रकार अलग करेंगे?
उत्तर:
सरकार के दूसरे रूपों में सभी नागरिकों की राजनैतिक सहभागिता नहीं पायी जाती है जबकि लोकतंत्र सभी नागरिकों की राजनीतिक सहभागिता पर निर्भर करता है।
प्रश्न 10.
लोकतंत्र के दो प्रमुख प्रकार कौनसे हैं?
उत्तर:
प्रश्न 11.
अलोकतांत्रिक सरकार से क्या आशय है?
उत्तर:
अलोकतांत्रिक सरकार वह सरकार है जिसमें शासक का चुनाव जनता द्वारा नहीं किया जाता और न ही वह जनता के प्रति उत्तरदायी होती है।
प्रश्न 12.
लोकतांत्रिक सरकार के बेहतर फैसले लेने का क्या कारण है?
उत्तर:
लोकतांत्रिक सरकारें व्यापक चर्चा व विचार-विमर्श के बाद ही फैसला लेती हैं। इसलिए इनके फैसले बेहतर होते हैं।
प्रश्न 13.
क्या समकालीन इराक को लोकतांत्रिक देश कहा जाना चाहिए?
उत्तर:
नहीं। यद्यपि, इराक में एक चुनी हुई सरकार है किन्तु अभी भी यहाँ वास्तविक शक्ति अमेरिका और मित्र देशों के पास ही है, न कि चुने गए प्रतिनिधियों के पास।।
प्रश्न 14.
लोकतांत्रिक सरकार की क्या सीमाएँ हैं?
उत्तर:
लोकतांत्रिक सरकार संवैधानिक कानूनों एवं नागरिक अधिकारों की सीमाओं में रहकर कार्य करती है।
प्रश्न 15.
लोकतंत्र में चुनाव कैसे होने चाहिए?
उत्तर:
लोकतंत्र में चुनाव निष्पक्ष और स्वतंत्र होने चाहिए जिसमें सत्तासीन लोगों के लिए हार-जीत के समान अवसर हों।
प्रश्न 16.
चीन में नियमित रूप से चुनावों का आयोजन होता है। क्या इसे एक लोकतंत्र कहा जाना चाहिए? क्यों?
उत्तर:
नहीं. नियमित रूप से चनावों के आयोजन के बावजद हम चीन को लोकतंत्र नहीं कह सकते. क्योंकि लोगों के सामने कोई वास्तविक और गंभीर विकल्प नहीं होता।
प्रश्न 17.
मताधिकार लोकतंत्र से किस तरह संबंधित है?
उत्तर:
लोकतंत्र में प्रत्येक वयस्क नागरिक के पास एक मत होना चाहिए तथा प्रत्येक मत का मूल्य समान होना चाहिए।
लघूत्तरात्मक प्रश्न
प्रश्न 1.
एक उदाहरण द्वारा समझाइये कि एक लोकप्रिय सरकार गैर-लोकतांत्रिक भी हो सकती है।
उत्तर:
जिंबाब्वे में मुगावे की सरकार जनता के बीच बहुत लोकप्रिय है, किन्तु उसने चुनावों में गलत हथकण्डों को अपनाया है, जन-विरोधों और प्रदर्शनों को अवैधानिक घोषित कर दिया। अतः यह लोकप्रिय है, लेकिन वास्तविक अर्थों में लोकतांत्रिक नहीं।
प्रश्न 2.
लोकतंत्र से क्या आशय है? परिभाषित कीजिये।
उत्तर:
लोकतंत्र शासन का एक ऐसा रूप है जिसमें-
अब्राहम लिंकन के शब्दों में "लोकतंत्र जनता का, जनता के लिए और जनता द्वारा शासन है।"
प्रश्न 3.
सऊदी अरब और एस्टोनिया लोकतांत्रिक देश क्यों न कहलवा सके?
उत्तर:
लोकतंत्र में वयस्क मताधिकार होना चाहिए तथा प्रत्येक मत का समान मूल्य होना चाहिए। परन्तु सऊदी अरब और एस्टोनिया में इस सिद्धान्त को नहीं अपनाया जाता है। सऊदी अरब में महिलाओं को मत देने का अधिकार नहीं है। एस्टोनिया में रूसी अल्पसंख्यक लोगों को मत देने का अधिकार मुश्किल से मिलता है।
प्रश्न 4.
'लोकतंत्र नागरिकों की प्रतिष्ठा में वृद्धि करता है।' स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
लोकतंत्र नागरिकों की प्रतिष्ठा में वृद्धि करता है क्योंकि-
प्रश्न 5.
क्या आप सहमत हैं कि लोकतंत्र निर्णय लेने की गुणवत्ता को सुधारता है? स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
हाँ, लोकतंत्र निर्णय लेने की गुणवत्ता को सुधारता है, क्योंकि-
प्रश्न 6.
लोकतंत्र राजशाही और सैनिक शासन से किस तरह भिन्न है? शासन के प्रत्येक रूप का एक उदाहरण भी दीजिए।
उत्तर:
लोकतंत्र सरकार का एक ऐसा रूप है जिसमें शासकों का जनता द्वारा चुनाव किया जाता है; जबकि राजशाही सरकार का वह रूप है जिसमें शासक को शासन का अधिकार जन्म के आधार पर अपने पूर्ववर्ती शासक से प्राप्त होता है और सैनिक शासन में तानाशाह शासक जनता की अनुमति के स्थान पर अपनी शक्ति के बल पर शासन सत्ता हथिया लेता है। लोकतंत्र का उदाहरण संयुक्त राज्य अमेरिका है, तो राजशाही का सऊदी अरब तथा सैनिक शासन का म्यांमार।
प्रश्न 7.
'एक चुनी हुई सरकार लोकतांत्रिक सरकार सिद्ध करने के लिए पर्याप्त नहीं है।' इसे किन्हीं दो उदाहरणों के साथ स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
लोकतंत्र-लोकतंत्र में चुनी हुई सरकार ही पर्याप्त नहीं होती है बल्कि अंतिम निर्णय लेने की शक्ति भी जनता द्वारा निर्वाचित प्रतिनिधियों के हाथों में होनी चाहिए। इसे निम्नलिखित दो उदाहरणों द्वारा स्पष्ट किया जा सकता है-
उक्त दोनों यद्यपि चुनी हुई हैं, लेकिन अन्तिम निर्णय लेने की शक्ति निर्वाचित प्रतिनिधियों के हाथों में न होकर विदेशी शक्तियों के हाथ में है। अतः ये सरकारें वास्तविक अर्थ में लोकतांत्रिक.नहीं हैं।
प्रश्न 8.
लोकतंत्र में मंत्री अपने विभाग के नौकरशाह (ब्यूरोक्रेट्स) से ज्यादा प्रभावशाली क्यों होता है?
उत्तर:
लोकतंत्र में मंत्री अपने विभाग के नौकरशाह से अधिक प्रभावशाली होता है क्योंकि-
प्रश्न 9.
क्या नियमित चुनाव कराना लोकतांत्रिक शासन की गारंटी है? सउदाहरण स्पष्ट कीजिए।
अथवा
ऐसे दो देशों के उदाहरण दीजिए जहाँ नियमित रूप से चुनाव कराये जाते हैं, किन्तु उन्हें लोकतांत्रिक देश क्यों नहीं कहा जा सकता?
उत्तर:
केवल नियमित चुनाव कराना ही लोकतांत्रिक शासन की गारंटी नहीं है, लोकतंत्र के लिए यह आवश्यक है कि चुनाव नियमित होने के साथ-साथ स्वतंत्र तथा निष्पक्ष भी होने चाहिए। यदि नियमित चुनाव स्वतंत्र तथा निष्पक्ष नहीं हैं, तो उसे वास्तविक लोकतंत्र नहीं कहा जा सकता। उदाहरण के लिए चीन में चुनावों का आयोजन नियमित रूप से होता है, लेकिन चुनाव में भाग लेने वाले उम्मीदवार केवल साम्यवादी दल के ही हो सकते हैं; अन्य दलों को चुनाव में भाग लेने का अधिकार नहीं है। इस प्रकार ये चुनाव स्वतंत्र चुनाव नहीं कहलाये जा सकते क्योंकि इसमें जनता के समक्ष मतदान का कोई अन्य विकल्प ही नहीं होता। उसे अन्ततः शासक दल और उसके द्वारा अनुमोदित प्रत्याशियों में से ही चुनाव कराना होता है।
इसी प्रकार मैक्सिको में 1930 से 2000 तक प्रत्येक चुनाव में पी.आर.आई. ही विजयी होती आयी। यहाँ के चुनावों में विपक्षी दल कभी जीत नहीं पाए क्योंकि पी.आर.ई. चुनाव में गंदे हथकंडे अपनाकर जीतने के लिए कुख्यात थी। ये चुनाव स्वतंत्र तथा निष्पक्ष नहीं होते थे।
अतः यह कहना सही है कि नियमित चुनाव करा लेना ही लोकतांत्रिक शासन की गारण्टी नहीं है।
प्रश्न 10.
लोकतंत्र की प्रमुख विशेषताओं का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।
उत्तर:
लोकतंत्र की प्रमुख विशेषताएँ निम्नलिखित हैं-
प्रश्न 11.
लोकतंत्र का मूल्यांकन करने के लिए हमें किन बातों पर ध्यान देना चाहिए? (किन्हीं तीन का उल्लेख कीजिए।)
उत्तर:
लोकतंत्र का मूल्यांकन-किसी देश में लोकतंत्र के मूल्यांकन के लिए हमें निम्नलिखित बातों पर ध्यान देना चाहिए-
प्रश्न 12.
लोकतंत्र किसे कहते हैं? किन्हीं दो गुणों का उल्लेख कीजिये।
अथवा
लोकतंत्र के समर्थन में तीन तर्क दीजिए।
अथवा
लोकतंत्र के किन्हीं तीन गुणों की विवेचना कीजिए।
उत्तर:
लोकतंत्र से आशय-इसके लिए प्रश्न सं. 2 का उत्तर देखें।
लोकतंत्र के गुण-लोकतंत्र के तीन प्रमुख गुण निम्नलिखित हैं-
प्रश्न 13.
लोकतंत्र के विपक्ष में कोई तीन तर्क दीजिये।
उत्तर:
लोकतंत्र के दोष-लोकतंत्र के तीन प्रमुख दोष निम्नलिखित हैं-
प्रश्न 14.
लोकतांत्रिक तथा गैर-लोकतांत्रिक चुनावों में अन्तर स्पष्ट करें।
उत्तर:
लोकतांत्रिक तथा गैर-लोकतांत्रिक चुनावों के अन्तर को निम्न तालिका द्वारा स्पष्ट किया गया है-
लोकतांत्रिक चुनाव |
गैर-लोकतांत्रिक चुनाव |
1. लोकतांत्रिक चुनावों के अन्तर्गत सभी लोगों के पास एक मत और एक मूल्य होता है। |
1. गैर-लोकतांत्रिक देशों के अन्तर्गत सभी नागरिकों को मत देने का अधिकार नहीं होता। |
2. लोकतंत्र में नियमित अन्तराल में चुनाव होते हैं। |
2. गैर-लोकतंत्र में नियमित अन्तराल में चुनाव नहीं होते। |
3. लोकतंत्र में स्वतंत्र तथा निष्पक्ष चुनावों की व्यवस्था होती है। |
3. गैर-लोकतंत्र देशों में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों की व्यवस्था नहीं होती। |
प्रश्न 15.
"1930 में स्वतंत्रता प्राप्ति से लेकर मैक्सिको में हर छः वर्ष बाद नियमित चुनाव होते आ रहे हैं। लेकिन फिर भी इसे लोकतांत्रिक देश नहीं कह सकते।" इस कथन के समर्थन में कोई तीन तर्क दें।
उत्तर:
यद्यपि 1930 से लेकर हर छः वर्ष बाद मैक्सिको में नियमित चुनाव होते आ रहे हैं, तथापि इसे हम वास्तविक लोकतंत्र नहीं कह सकते क्योंकि-
(1) चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष नहीं-मैक्सिको में चुनाव स्वतंत्र तथा निष्पक्ष नहीं होते हैं। चुनाव जीतने के लिए मैक्सिको का सत्ताधारी दल शासन की मशीनरी का अपने पक्ष में दुरुपयोग करता है तथा अन्य गलत तरीके अपनाता है, जिसके कारण अन्य दलों के प्रत्याशी जीत नहीं पाते।
(2) मीडिया का पक्षपातपूर्ण रवैया-यहाँ मीडिया विरोधी राजनैतिक दलों की कार्यविधियों की उपेक्षा करता है और उनकी आलोचना करता है। दूसरी तरफ सत्ताधारी पी. आर. आई. अपने प्रत्याशियों के प्रचार के लिए बहुत अधिक धन खर्च करती है।
(3) मतदान करने में कठिनाई-सत्ताधारी दल द्वारा कभी-कभी पोलिंग बूथ आखिरी मिनट में एक स्थान से दूसरे स्थान पर बदल दिये जाते हैं, जिससे लोगों को अपना मतदान करने में कठिनाई होती है।
प्रश्न 16.
'अन्य शासन व्यवस्थाओं से लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था बेहतर है।' क्यों? स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था शासन की दूसरी व्यवस्थाओं जैसे-राजतंत्र, अधिनायकतंत्र, सैनिकतंत्र आदि से बेहतर है क्योंकि-
प्रश्न 17.
जिंबाब्वे को लोकतांत्रिक क्यों नहीं कहा जा सकता? कोई तीन कारण दें।
उत्तर:
जिंबाब्वे को निम्न कारणों से लोकतांत्रिक नहीं कहा जा सकता-
प्रश्न 18.
लोकतांत्रिक और गैर-लोकतांत्रिक सरकार में अन्तर स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
लोकतांत्रिक और गैर-लोकतांत्रिक सरकार में प्रमुख अन्तर निम्नलिखित हैं-
निबन्धात्मक प्रश्न
प्रश्न 1.
लोकतंत्र क्या है? इसकी विशेषताओं का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
लोकतंत्र का अर्थ-लोकतंत्र शासन का एक ऐसा रूप है जिसमें-
लोकतंत्र की विशेषताएँ
लोकतंत्र की प्रमुख विशेषताएँ निम्नलिखित हैं-
(1) जनता द्वारा निर्वाचित सरकार-लोकतंत्र शासन का एक रूप है जिसमें जनता शासकों का चुनाव करती है।
(2) प्रमुख फैसले निर्वाचित नेताओं के हाथ-लोकतंत्र में अंतिम निर्णय लेने की शक्ति लोगों द्वारा चुने हुए प्रतिनिधियों के पास ही होती है।
(3) स्वतंत्र और निष्पक्ष नियतकालीन चुनाव-लोकतंत्र में नियतकालीन चुनाव की व्यवस्था होती है। लेकिन लोकतंत्र के लिए सिर्फ चुनाव कराना ही पर्याप्त नहीं है। चुनाव में एक से ज्यादा वास्तविक राजनैतिक विकल्पों के बीच चुनने की स्थिति होनी चाहिए। लोगों के पास यह विकल्प रहना चाहिए कि वे चाहें तो शासक दल को गद्दी से उतार दें। इस प्रकार लोकतंत्र निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनावों पर आधारित होता है।
(4) एक व्यक्ति-एक वोट-एक मोल-लोकतंत्र में हर वयस्क नागरिक का एक वोट होता है और हर वोट का मूल्य समान होता है।
(5) कानून का राज और अधिकारों का आदर-लोकतंत्र में सरकार नागरिकों को कुछ मूलभूत अधिकार प्रदान करती है। इसमें नागरिकों को सोचने की, अपनी राय बनाने की, सार्वजनिक रूप से अपने विचार व्यक्त करने की, संगठन बनाने की, विरोध करने तथा अन्य राजनैतिक गतिविधियाँ करने की स्वतंत्रताएँ प्रदान करती है।
कानन की नजर में सभी लोग समान होते हैं तथा नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए एक स्वतंत्र न्यायपालिका होती है जिसके आदेशों का पालन सब लोग करते हैं। सरकार संवैधानिक कानूनों और नागरिक अधिकारों के दायरे में काम करती है।
प्रश्न 2.
लोकतंत्र के प्रमुख गुण-दोषों को बताइये।
उत्तर:
लोकतंत्र के गुण गैर-लोकतांत्रिक सरकारों की तुलना में लोकतंत्र अपेक्षाकृत श्रेष्ठ शासन है क्योंकि लोकतंत्र में अग्रलिखित गुण पाये जाते हैं-
(1) उत्तरदायी सरकार-लोकतंत्र अन्य प्रकार की सरकारों से श्रेष्ठ है क्योंकि यह लोगों की जरूरतों को पूरा करती है तथा इनको पूरा करने के लिए जनता के प्रति उत्तरदायी होती है। गैर-लोकतांत्रिक सरकारों के शासक लोगों के प्रति उत्तरदायी नहीं होते हैं। इसलिए लोगों की जरूरतों को पूरा करना उनकी इच्छा पर निर्भर करता है।
(2) सही निर्णय-लोकतंत्र परामर्श तथा विचार-विमर्श पर आधारित है। इसलिए इनमें निर्णय लेने से पूर्व अनेक संस्थाओं तथा पर्याप्त लोगों द्वारा काफी विचार-विमर्श किया जाता है जिससे निर्णयों में त्रुटियाँ नहीं होती हैं।
(3) नागरिकों का सम्मान-लोकतंत्र राजनीतिक समानता पर आधारित है जो अमीर और गरीब, शिक्षित अशिक्षित सभी को समान अधिकार व स्वतंत्रताएँ प्रदान करता है। लोग किसी शासक की प्रजा न होकर स्वयं अपने शासक हैं। इस प्रकार लोकतंत्र में नागरिकों की जो हैसियत होती है, वह किसी अन्य व्यवस्था में नहीं होती।
(4) गलत निर्णयों में सुधार-लोकतांत्रिक व्यवस्था दूसरी व्यवस्थाओं से बेहतर है क्योंकि इसमें हमें अपनी गलती ठीक करने का अवसर भी मिलता है। लोकतंत्र में गलतियों को ज्यादा देर तक छुपाए नहीं रखा जा सकता। इन गलतियों पर सार्वजनिक चर्चा की गुंजाइश लोकतंत्र में है और फिर इनमें सुधार करने की गुंजाइश भी है। इसका आशय यह है कि या तो शासक समूह या सरकार अपना फैसला बदले अन्यथा जनता आगामी चुनाव में सरकार को बदल देगी। गैर-लोकतांत्रिक सरकारों में ऐसा नहीं किया जा सकता।
लोकतंत्र के प्रमुख दोष लोकतंत्र के प्रमुख दोष निम्नलिखित हैं-
प्रश्न 3.
गैर-लोकतांत्रिक देशों के कुछ सामान्य लक्षणों का उल्लेख करें।
उत्तर:
गैर-लोकतांत्रिक देशों के सामान्य लक्षण
गैर-लोकतांत्रिक देशों के कुछ सामान्य लक्षण निम्नलिखित हैं-
(1) नियतकालिक स्वतंत्र तथा निष्पक्ष निर्वाचन का अभाव-गैर-लोकतांत्रिक देशों में या तो नियतकालिक निर्वाचन होते ही नहीं हैं और यदि होते हैं तो वे केवल दिखावे भर के लिए होते हैं। ये निर्वाचन स्वतंत्र और निष्पक्ष नहीं होते हैं। जनता को मत देने में विकल्प नहीं होते। इस कारण मत के द्वारा जनता सत्ताधारी दल या शासकों को हटा नहीं सकती।
(2) विरोध तथा विपक्ष का अभाव-गैर-लोकतांत्रिक शासनों में विरोध को सहन नहीं किया जाता। इसलिए विपक्षी राजनैतिक दल का प्रश्न ही नहीं उठता। इसमें स्वतंत्र श्रमिक संघों का भी अभाव होता है। केवल वही ट्रेड यूनियन सुरक्षित रह सकती है जो सरकार की नीतियों का समर्थन करे। इसमें मीडिया पर भी सरकार का नियंत्रण रहता है।
(3) नागरिकों के मूलभूत अधिकार तथा स्वतंत्रताओं का अभाव-गैर-लोकतांत्रिक सरकारों में नागरिकों को मूलभूत अधिकार व स्वतंत्रताएँ प्रदान नहीं की जाती हैं। सब लोग तानाशाह या सैन्य शासक की दया पर निर्भर रहते हैं। किसी को भी बिना किसी कारण के कैद किया जा सकता है अथवा बिना मुकदमे के सजा दी जा सकती है।
(4) संवैधानिक शासन का अभाव-लोकतांत्रिक शासन जहाँ संवैधानिक कानूनों की सीमाओं में कार्य करता है, वहाँ गैर-लोकतांत्रिक शासन में सत्ताधारी का आदेश ही कानून होता है और उसकी इच्छा ही संविधान होती है।