RBSE Class 8 Maths Important Questions Chapter 1 परिमेय संख्याएँ

Rajasthan Board RBSE Class 8 Maths Important Questions Chapter 1 परिमेय संख्याएँ Important Questions and Answers.

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 8 Maths in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 8. Students can also read RBSE Class 8 Maths Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 8 Maths Notes to understand and remember the concepts easily. Practicing the class 8 maths chapter 6 try these solutions will help students analyse their level of preparation.

RBSE Class 8 Maths Chapter 1 Important Questions परिमेय संख्याएँ

बहुविकल्पीय प्रश्न

प्रश्न 1.
परिमेय संख्याएँ संवत हैं
(अ) योग और गुणन के अन्तर्गत
(ब) योग और व्यवकलन के अन्तर्गत
(स) योग, व्यवकलन और गुणन के अन्तर्गत
(द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:
(स) योग, व्यवकलन और गुणन के अन्तर्गत

प्रश्न 2.
निम्न में से परिमेय संख्या साहचर्य नहीं है
(अ) योग के लिए
(ब) गुणन के लिए
(स) दोनों (अ) व (ब) के लिए
(द) भाग के लिए
उत्तर:
(द) भाग के लिए

RBSE Class 8 Maths Important Questions Chapter 1 परिमेय संख्याएँ

प्रश्न 3.
\(\frac{a}{b}\) का योज्य प्रतिलोम होगा
(अ) \(\frac{a}{b}\)
(ब) \(-\frac{a}{b}\)
(स) \(\frac{b}{a}\)
(द) a × b
उत्तर:
(ब) \(-\frac{a}{b}\)

प्रश्न 4.
\(\frac{-11}{15} \times \frac{-3}{7}=\frac{-3}{7} \times \frac{-11}{15}\) के अन्तर्गत उपयोग किए गए गुणधर्म का नाम लिखिए
(अ) गुणन क्रम विनिमेयता
(ब) गुणनात्मक प्रतिलोम
(स) गुणन सहचारिता
(द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:
(अ) गुणन क्रम विनिमेयता

प्रश्न 5.
\(\frac{8}{21}\) का गुणनात्मक प्रतिलोम होगा
(अ) \(-\frac{8}{21}\)
(ब) 1
(स) 0
(द) \(\frac{21}{8}\)
उत्तर:
(द) \(\frac{21}{8}\)

प्रश्न 6.
\(\frac{1}{4}\) और \(\frac{1}{2}\) के मध्य परिमेय संख्या बताइए
(अ) \(\frac{3}{4}\)
(ब) 1
(स) \(\frac{3}{8}\)
(द) \(\frac{1}{8}\)
उत्तर:
(स) \(\frac{3}{8}\)

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए

प्रश्न 1.
परिमेय संख्याएँ व्यवकलन के अन्तर्गत ________ हैं।
उत्तर:
संवृत

प्रश्न 2.
परिमेय संख्याओं के लिए परिमेय संख्या..... ____ योज्य तत्समक है।
उत्तर:
शून्य

RBSE Class 8 Maths Important Questions Chapter 1 परिमेय संख्याएँ

प्रश्न 3.
\(\frac{3}{8}\) × ____ = 1 × \(\frac{3}{8}=\frac{3}{8}\)
उत्तर:
1

प्रश्न 4. 
________ संख्याओं को संख्या रेखा पर निरूपित किया जा सकता है।
उत्तर:
परिमेय

प्रश्न 5.
दी हई दो परिमेय संख्याओं के मध्य ________ परिमेय संख्याएँ होती हैं।
उत्तर:
अपरिमित।

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
परिमेय संख्या किसे कहते हैं?
उत्तर:
ऐसी संख्या जिसे \(\frac{p}{q}\) के रूप में लिखा जा सकता हो, जहाँ p और q पूर्णांक हैं तथा q ≠ 0 है, परिमेय संख्या कहलाती है।

प्रश्न 2.
परिमेय संख्याओं के लिए गुणनात्मक तत्समक क्या
उत्तर:
1

प्रश्न 3.
\(\frac{-2}{3} \times \frac{4}{5}\) का मान ज्ञात कीजिए।
उत्तर:
\(\frac{-2}{3} \times \frac{4}{5}=\frac{-8}{15}\)

प्रश्न 4.
\(-\frac{7}{19}\) का योज्य प्रतिलोम लिखो तथा उत्तर की जाँच कीजिए।
उत्तर:
\(-\frac{7}{19}\) का योज्य प्रतिलोम \(\frac{7}{19}\), होगा।
जाँच- \(-\frac{-7}{19}+\frac{7}{19}=\frac{-7+7}{19}=\frac{0}{19}\) = 0 है।

प्रश्न 5.
\(\frac{3}{8}\) और \(\frac{1}{2}\) का माध्य ज्ञात कीजिए।
उत्तर:
\(\left(\frac{3}{8}+\frac{1}{2}\right)\) ÷ 2 = \(\left(\frac{3+4}{8}\right)\) ÷ 2 = \(\frac{7}{8} \times \frac{1}{2}=\frac{7}{16}\)

RBSE Class 8 Maths Important Questions Chapter 1 परिमेय संख्याएँ

प्रश्न 6.
क्या 1\(\frac{2}{3}\) का गुणनात्मक प्रतिलोम 0.6 है? क्यों अथवा क्यों नहीं?
उत्तर:
हाँ, 0.6, 1\(\frac{2}{3}\) का गुणनात्मक प्रतिलोम है।
क्योंकि 0.6 × 1\(\frac{2}{3}\) = \(\frac{6}{10} \times \frac{5}{3}=\frac{30}{30}\) = 1

Prasanna
Last Updated on May 19, 2022, 12:07 p.m.
Published May 19, 2022