RBSE Class 7 Maths Important Questions Chapter 8 राशियों की तुलना

Rajasthan Board RBSE Class 7 Maths Important Questions Chapter 8 राशियों की तुलना Important Questions and Answers.

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 7 Maths in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 7. Students can also read RBSE Class 7 Maths Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 7 Maths Notes to understand and remember the concepts easily. Students can access the data handling class 7 extra questions with answers and get deep explanations provided by our experts.

RBSE Class 7 Maths Chapter 8 Important Questions राशियों की तुलना

बहुविकल्पात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
20% के समान साधारण भिन्न होगी-
(अ) \(\frac{1}{2}\)
(ब) \(\frac{1}{5}\)
(स) \(\frac{2}{5}\)
(द) \(\frac{5}{2}\)
उत्तर:
(ब) \(\frac{1}{5}\)

RBSE Class 7 Maths Important Questions Chapter 8 राशियों की तुलना

प्रश्न 2.
50 रु. का 12% होगा-
(अ) 6 रु.
(ब) 60 रु.
(स) 50 रु.
(द) 600 रु.
उत्तर:
(अ) 6 रु.

प्रश्न 3.
\(\frac{3}{5}\) भिन्न के समान प्रतिशत संख्या होगी
(अ) 30%
(ब) 50%
(स) 60%
(द) 15%
उत्तर:
(स) 60%

प्रश्न 4.
दशमलव भिन्न 0.75 के समान प्रतिशत संख्या होगी
(अ) 35%
(ब) 25%
(स) 75%
(द) 65%
उत्तर:
(स) 75%

RBSE Class 7 Maths Important Questions Chapter 8 राशियों की तुलना

प्रश्न 5.
75\(\frac{1}{2}\)% के समान दशमलव भिन्न होगी
(अ) 0.755
(ब) 7.55
(स) 75.5
(द) 755
उत्तर:
(अ) 0.755

प्रश्न 6.
200 रु. क्रय मूल्य तथा 230 रु. विक्रय मूल्य हो तो लाभ प्रतिशत है
(अ) 30%
(ब) 15%
(स) 75%
(द) 45%
उत्तर:
(ब) 15%

प्रश्न 7.
एक वस्तु का क्रय मूल्य 400 रु. है, यदि इस पर 15% हानि हो तो विक्रय मूल्य होगा
(अ) 460 रु.
(ब) 340 रु.
(स) 300 रु.
(द) 415 रु.
उत्तर:
(ब) 340 रु.

प्रश्न 8.
एक दुकानदार को 250 रु. की वस्तु पर 20% का लाभ होता है तो उस वस्तु का विक्रय मूल्य होगा
(अ) 240 रु.
(ब) 270 रु.
(स) 300 रु.
(द) 290 रु.
उत्तर:
(स) 300 रु.

RBSE Class 7 Maths Important Questions Chapter 8 राशियों की तुलना

रिक्त स्थानों की पूर्ति

प्रश्न 1.
दो अनुपातों की तुलना, उन्हें समान हर वाली .................... में बदल कर की जा सकती है।
उत्तर:
भिन्नों

प्रश्न 2.
............... का अर्थ होता है प्रत्येक सौ पर।
उत्तर:
प्रतिशत

प्रश्न 3.
0.09% = .......... %
उत्तर:
9

अतिलघुत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
3 km का 300 m के साथ अनुपात ज्ञात कीजिए।
हल:
3 km : 300 m
= 3000 m : 300 m [∵ 1 km = 1000 m]
= 10 : 1

प्रश्न 2.
25 बच्चों में 15 लड़कियाँ हैं। लड़कियों का प्रतिशत निकालिये।
हल:
\(\frac{15}{25}\) × 100 = 60 अर्थात् 60%

RBSE Class 7 Maths Important Questions Chapter 8 राशियों की तुलना

लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
यदि 6 कटोरियों का मूल्य 90 रु. है, तब ऐसी ही 10 कटोरियों का मूल्य क्या होगा?
हल:
∵ 6 कटोरियों का मूल्य = 90 रु.
अतः, 1 कटोरी का मूल्य = \(\frac{90}{6}\) रु.
90 अतः, 10 कटोरियों का मूल्य = \(\frac{90}{6}\) रु. × 10 = 150 रु.

प्रश्न 2.
एक कार 25 लीटर पैट्रोल में 150 km चलती है। 30 लीटर पैट्रोल में यह कितनी दूर चलेगी?
हल:
∵ 25 लीटर पैट्रोल में तय की गई दूरी = 150 km
अतः, 1 लीटर पैट्रोल में दूरी चलेगी = \(\frac{150}{25}\) km
अतः, 30 लीटर पैट्रोल में दूरी चलेगी
= \(\frac{150}{25}\) × 30 km = 180 km

प्रश्न 3.
इडली बनाने के लिए 1 भाग उड़द की दाल तथा 2 भाग चावल की आवश्यकता होती है। इडली के ऐसे मिश्रण में, उड़द की दाल व चावल का प्रतिशत ज्ञात कीजिए।
हल:
मिश्रण को अनुपात रूप में इस प्रकार लिखा जाएगा:
चावल : उड़द की दाल = 2 : 1
अब, कुल भाग 2 + 1 = 3 अर्थात् मिश्रण में \(\frac{2}{3}\) भाग चावल तथा \(\frac{1}{3}\) भाग उड़द की दाल है।
अतः, चावल का प्रतिशत होगा
\(\frac{2}{3}\) × 100% = \(\frac{200}{3}\) = 66\(\frac{2}{3}\)%
तथा उड़द की दाल का प्रतिशत होगा
\(\frac{1}{3}\) × 100% = \(\frac{100}{3}\) = 33\(\frac{1}{3}\)%

RBSE Class 7 Maths Important Questions Chapter 8 राशियों की तुलना

प्रश्न 4.
रवि, राजू तथा राय में 250 रु. इस प्रकार बाँटे गए कि रवि को दो भाग, राजू को तीन भाग तथा राय को पाँच बाग मिले। इस बँटवारे में प्रत्येक को कितना धन मिला तथा उनका प्रतिशत कितना था?
हल:
प्रत्येक के भाग को अनुपात रूप में इस प्रकार लिखा जायेगा 2 : 3 : 5
सभी भागों का योग हुआ 2 + 3 + 5 = 10
रवि को मिला \(\frac{2}{10}\) × 100% = 20%
अर्थात् \(\frac{2}{10}\) - 250 रु. = 50 रु.
राजू को मिला \(\frac{3}{10}\) × 100% = 30%
अर्थात् \(\frac{3}{10}\) × 250 रु. = 75 रु.
राय को मिला \(\frac{5}{10}\) × 100% = 50%
अर्थात् \(\frac{5}{10}\) × 250 रु. = 125 रु.

Bhagya
Last Updated on June 17, 2022, 2:47 p.m.
Published June 17, 2022