RBSE Class 7 Maths Important Questions Chapter 4 सरल समीकरण

Rajasthan Board RBSE Class 7 Maths Important Questions Chapter 4 सरल समीकरण Important Questions and Answers.

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 7 Maths in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 7. Students can also read RBSE Class 7 Maths Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 7 Maths Notes to understand and remember the concepts easily. Students can access the data handling class 7 extra questions with answers and get deep explanations provided by our experts.

RBSE Class 7 Maths Chapter 4 Important Questions सरल समीकरण

बहुविकल्पात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
x + 3 = 7 हो तो x का मान होगा
(अ) 2
(ब) 3
(स) 12
(द) 4
उत्तरः
(द) 4

RBSE Class 7 Maths Important Questions Chapter 4 सरल समीकरण

प्रश्न 2.
किसी संख्या के दुगुने में 8 जोड़ने पर योगफल 18 प्राप्त होता है। इसे सांकेतिक रूप में लिखने पर वाक्य होगा
(अ) x + 8 = 18
(ब) 2x + 8 = 18
(स) 2x - 8 = 18
(द) 2x + 18 = 8
उत्तरः
(ब) 2x + 8 = 18

प्रश्न 3.
\(\frac{x}{4}\) = 5 को हल करने पर x का मान होगा
(अ) 9
(ब) 10
(स) 20
(द) 14
उत्तरः
(स) 20

RBSE Class 7 Maths Important Questions Chapter 4 सरल समीकरण

प्रश्न 4.
8 - x = 3 को हल करने पर मान आएगा.
(अ) + 5
(ब) - 5
(स) 11
(द) - 11
उत्तरः
(अ) + 5

प्रश्न 5.
2(4x + 5) = 10 में x का मान है
(अ) 1
(ब) 2
(स) 0
(द) \(\frac{1}{2}\)
उत्तरः
(स) 0

प्रश्न 6.
\(\frac{m}{2}\) = 5 का हल है
(अ) 10
(ब) \(\frac{5}{2}\)
(स) \(\frac{2}{5}\)
(द) 7
उत्तरः
(अ) 10

प्रश्न 7.
4p - 2 = 16 में p का मान होगा-
(अ) \(\frac{9}{2}\)
(ब) 4
(स) \(\frac{7}{2}\)
(द) 18
उत्तरः
(अ) \(\frac{9}{2}\)

प्रश्न 8.
किसी संख्या के तिगुने और 11 का योग 32 है। वह संख्या ज्ञात कीजिए।
(अ) 21
(ब) 33
(स) 3
(द) 7
उत्तरः
(द) 7

RBSE Class 7 Maths Important Questions Chapter 4 सरल समीकरण

रिक्त स्थानों की पूर्ति

प्रश्न 1.
एक समीकरण में दोनों पक्षों में व्यंजकों का मान ................. होना चाहिए।
उत्तर:
बराबर

प्रश्न 2.
किसी समीकरण के बाएँ और दाएँ पक्षों को परस्पर बदलने पर ........... नहीं बदलता।
उत्तर:
समीकरण

प्रश्न 3.
समीकरण, एक चरों वाली .............. होती है।
उत्तर:
समिका

प्रश्न 4.
यदि समिका के दोनों पक्षों में ............... शून्येतर संख्या से गुणा करें या भाग दें, तो भी वह समिका सत्य होती है।
उत्तर:
एक ही/समान।

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
4x + 5 = 65 को हल करो।
उत्तर:
4x + 5 = 65
या 4r = 65 - 5
या 4x = 60
या x = \(\frac{60}{4}\) = 15 उत्तर

प्रश्न 2.
x के तिगुने और 14 का योग 35 है। इसे समीकरण के रूप में लिखिये।
उत्तर:
3x + 14 = 35

प्रश्न 3.
किसी संख्या के एक-तिहाई में 5 जोड़ने पर 8 प्राप्त होता है। इसे समीकरण के रूप में लिखिये।
उत्तर:
\(\frac{x}{3}\) + 5 = 8

RBSE Class 7 Maths Important Questions Chapter 4 सरल समीकरण

प्रश्न 4.
3n + 7 = 1 को सामान्य कथन के रूप में लिखिये।
उत्तर:
n के 3 गुने में 7 जोड़ने पर 1 प्राप्त होता है।

लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
प्रयत्न एवं मूल विधि से हल कीजिए
x + 3 = 7
उत्तर:
RBSE Class 7 Maths Important Questions Chapter 4 सरल समीकरण 1

प्रश्न 2.
सीमा ने अपने धन में से 178 रु. खर्च कर दिये। फिर उसके पास 237 रु. शेष बचे हों तो बताओ सीमा के पास पहले कितने रुपये थे?
हल:
माना उसके पास x रु. थे।
x - 178 = 237
x = 178 + 237
= 415 रु.

प्रश्न 3.
किसी संख्या का तिगुना 270 है तो संख्या ज्ञात करो।
हल:
माना संख्या x है अतः संख्या का तिगुना = 3x
प्रश्नानुसार 3x = 270
x = \(\frac{270}{3}\) = 90
अतः संख्या का मान 90 है।

RBSE Class 7 Maths Important Questions Chapter 4 सरल समीकरण

प्रश्न 4.
वह संख्या ज्ञात कीजिए जिसका एक चौथाई, 7 से 3 अधिक है।
हल:
माना वह संख्या x है,
अतः इसका एक-चौथाई = \(\frac{x}{4}\)
संख्या \(\left(\frac{x}{4}\right)\) संख्या 7 से 3 अधिक है।
अतः, \(\frac{x}{4} \)- 7 = 3
या \(\frac{x}{4}\) = 3 + 7 = 10
या \(\frac{x}{4} \times \frac{4}{1}\) = 10 × 4
[दोनों पक्षों को 4 से गुणा करने पर]
या x = 40 उत्तर

प्रश्न 5.
सोनिया की माता की आयु सोनिया की आयु के तीन गुने से 5 वर्ष अधिक है। सोनिया की आयु ज्ञात कीजिए, यदि उसकी माता की आयु 44 वर्ष है।
हल:
माना सोनिया की आयु x है, अतः इसका तीन गुने से 5 अधिक
= 3x + 5
सोनिया की माता की आयु = 44 वर्ष
अतः प्रश्नानुसार 3x + 5 = 44
या 3x = 44 - 5
या 3x = 39 
या \(\frac{3 x}{3}\) = \(\frac{39}{3}\)
या x = 13
अतः, सोनिया की आयु 13 वर्ष है।

Bhagya
Last Updated on June 17, 2022, 10:54 a.m.
Published June 17, 2022