RBSE Class 6 Social Science Notes History Chapter 10 नए साम्राज्य और राज्य

These comprehensive RBSE Class 6 Social Science Notes History Chapter 10 नए साम्राज्य और राज्य will give a brief overview of all the concepts.

RBSE Class 6 Social Science Notes History Chapter 10 नए साम्राज्य और राज्य

→ समुद्रगुप्त के बारे में हमें इलाहाबाद में अशोक स्तंभ पर खुदे एक लंबे अभिलेख से पता चलता है। 

→ प्रशस्ति का अर्थ होता है 'प्रशंसा'। यह एक विशेष किस्म का अभिलेख होता है। 

→ इलाहाबाद प्रशस्ति के अनुसार समुद्रगुप्त एक योद्धा, युद्धों को जीतने वाला राजा, विद्वान तथा एक उत्कृष्ट कवि था। 

→ कवि कालिदास और खगोलशास्त्री आर्यभट्ट समुद्रगुप्त के दरबार में थे। 

RBSE Class 6 Social Science Notes History Chapter 10 नए साम्राज्य और राज्य

→ हर्षवर्धन ने लगभग 1400 वर्ष पहले शासन किया। उनके दरबारी कवि बाणभट्ट ने उनकी जीवनी 'हर्षचरित' लिखी है।

→ इस काल में दक्षिण भारत के सबसे महत्वपूर्ण राजवंश पल्लव तथा चालुक्य थे। 

→ ुलकेशिन द्वितीय सबसे प्रसिद्ध चालुक्य राजा थे। इन्होंने पल्लव राजा पर भी आक्रमण किया था।

→ तत्कालीन समय में प्रशासन की प्राथमिक इकाई गाँव होते थे। कुछ महत्वपूर्ण प्रशासकीय पद आनुवंशिक बन गये थे। स्थानीय प्रशासन में वहाँ के प्रमुख व्यक्तियों का बहुत बोलबाला रहता था। आय का मुख्य साधन भूमि कर था। 

→ एक सुसंगठित सेना के साथ-साथ अब एक नये प्रकार की सेना भी बनने लगी थी जिन्हें सामंत संभालते थे।

→ दक्षिण के राज्यों में कई स्थानीय सभाओं के काम करने का उल्लेख मिलता है।

→ उस समय रचित नाटकों तथा कुछ अन्य स्रोतों से जनसाधारण के जीवन की थोड़ी झलक मिलती है। चीनी यात्री फा-शिएन समाज में प्रचलित छुआछूत की बुराई की ओर इंगित करता है। 

Prasanna
Last Updated on June 3, 2022, 12:25 p.m.
Published June 3, 2022