RBSE Class 6 Social Science Important Questions Civics Chapter 7 नगर प्रशासन

Rajasthan Board RBSE Class 6 Social Science Important Questions Civics Chapter 7 नगर प्रशासन Important Questions and Answers.

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 6 Social Science in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 6. Students can also read RBSE Class 6 Social Science Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 6 Social Science Notes to understand and remember the concepts easily. The class 6 social science chapter 3 question answer are curated with the aim of boosting confidence among students.

RBSE Class 6 Social Science Important Questions Civics Chapter 7 नगर प्रशासन


बहुचयनात्मक प्रश्न

प्रश्न 1. 
छोटे शहरों में नगर निगम को जिस नाम से जाना जाता है, वह है
(अ) ग्राम सभा 
(ब) ग्राम पंचायत
(स) नगरपालिका 
(द) नगर निगम 
उत्तर:
(स) नगरपालिका 

RBSE Class 6 Social Science Important Questions Civics Chapter 7 नगर प्रशासन

प्रश्न 2. 
पूना एक बड़ा शहर है, इस नगर के निर्वाचित निकाय को कहा जाता है
(अ) नगर निगम 
(ब) जिला परिषद
(स) नगर पालिका 
(द) पंचायत समिति 
उत्तर:
(अ) नगर निगम

प्रश्न 3. 
नगर निगम के निर्णयों को लागू करने का काम करते हैं
(अ) पार्षद 
(ब) पार्षदों की समितियाँ
(स) मुख्य सचिव 
(द) आयुक्त 
उत्तर:
(द) आयुक्त

प्रश्न 4. 
निम्न में से जो कार्य नगर निगम का नहीं है, वह है
(अ) सड़कों पर रोशनी की व्यवस्था करना 
(ब) पानी की सुविधा उपलब्ध कराना 
(स) कूड़ा इकट्ठा करना 
(द) रेलवे स्टेशन बनवाना
उत्तर:
(द) रेलवे स्टेशन बनवाना

प्रश्न 5. 
नगर निगम को पैसा मिलता है
(अ) गृह कर से 
(ब) सम्पत्ति कर से
(स) मनोरंजन कर से 
(द) उपर्युक्त सभी से 
उत्तर:
(द) उपर्युक्त सभी से 

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए

1. छोटे शहरों में नगर प्रशासन चलाने वाले संस्थान को .............................. कहते हैं।
उत्तर:
नगरपालिका

2. नगर निगम का काम यह सुनिश्चित करना भी है कि शहर में .............................. न फैलें। 
उत्तर:
बीमारियाँ

3. ज्यादातर .............................. ही यह निर्णय लेते हैं कि अस्पताल या पार्क कहाँ बनेगा। 
उत्तर:
निगम पार्षद

4. आयुक्त और प्रशासनिक कर्मचारियों को .............................. द्वारा नियुक्ति की जाती है, जबकि पार्षद .............................. होते हैं। 
उत्तर:
सरकार, निर्वाचित

निम्न में सत्य/असत्य कथन छाँटिए

1. शहर को अलग-अलग वार्डों में बांटा जाता है और हर वार्ड से एक पार्षद का चुनाव होता है। 
उत्तर:
सत्य

2. बड़े शहर में नगर प्रशासन चलाने वाले संस्थान को नगर पालिका कहते हैं और छोटे कस्बों में इसे नगर निगम कहते हैं।
उत्तर:
असत्य

3. पार्षदों की समितियाँ एवं पार्षद विभिन्न मुद्दों पर निर्णय लेने का काम करते हैं। 
उत्तर:
सत्य

4. सारे बाडौं के पार्षदों की सम्मिलित राय से एक बजट बनाया जाता है और उसी बजट के अनुसार पैसा खर्च किया जाता है। 
उत्तर:
सत्य

5. गंगाबाई की आयुक्त को दी गई चेतावनी के बाद दो दिन के अंदर नियमित रूप से सफाई होने लगी। 
उत्तर:
असत्य

निम्न स्तंभों का सही मिलान कीजिये

1. पार्षद

(अ) सरकार द्वारा नियुक्त सरकारी अधिकारी

2. आयुक्त

(ब) भारत सरकार

3. बजट

(स) नगर के एक वार्ड से निर्वाचित सदस्य

4. आयकर

(द) नगर निगम

5. गृहकर

(य) नगर निगम का वार्षिक आय - व्यय का ब्यौरा


उत्तर:

1. पार्षद

(स) नगर के एक वार्ड से निर्वाचित सदस्य

2. आयुक्त

(अ) सरकार द्वारा नियुक्त सरकारी अधिकारी

3. बजट

(य) नगर निगम का वार्षिक आय - व्यय का ब्यौरा

4. आयकर

(ब) भारत सरकार

5. गृहकर

(द) नगर निगम


अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1. 
नगरपालिका से क्या आशय है? 
उत्तर:
नगरपालिका छोटे नगरों के स्थानीय स्वशासित निकाय को कहते हैं।

प्रश्न 2. 
कर क्या है? 
उत्तर:
कर वह धनराशि है जिसे लोग सरकार द्वारा सेवाएँ प्रदान करने हेतु सरकार को देती है। 

प्रश्न 3. 
जिला कलेक्टर कौन है? 
उत्तर:
जिला कलेक्टर केन्द्रीय सरकार द्वारा नियुक्त एक अधिकारी है जो कि एक राज्य में एक जिले का शीर्ष अधिकारी होता है। 

प्रश्न 4. 
निगम पार्षदों की समिति द्वारा लिए गए निर्णयों को कौन लागू करता है? 
उत्तर:
निगम का आयुक्त उन निर्णयों को लागू करता है। 

प्रश्न 5. 
निगम की परिषद के समक्ष बाई की मांगों को कौन रखता है? 
उत्तर:
वार्ड का पार्षद निगम की परिषद के समक्ष वार्ड की मांगों को रखता है। 

प्रश्न 6. 
नगर निगम के प्रमुख को क्या कहते हैं? 
उत्तर:
महापौर मेयर। 

RBSE Class 6 Social Science Important Questions Civics Chapter 7 नगर प्रशासन

प्रश्न 7. 
नगर निगम का मुख्य प्रशासनिक अधिकारी कौन होता है? 
उत्तर:
निगम आयुक्त। 

प्रश्न 8. 
बड़े नगरों की स्थानीय स्वशासन की संस्था को क्या कहते हैं? 
उत्तर:
नगर निगम। 

लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1. 
नगर निगम का गठन किस प्रकार होता है?
अथवा 
नगर निगम के संगठन को स्पष्ट कीजिए। 
उत्तर:
नगर निगम पार्षदों, महापौर, उपमहापौर, निगमआयुक्त तथा अन्य कर्मचारियों से मिलकर बनता है। नगर निगम में समूचे शहरे को कुछ वार्डों में विभाजित किया जाता है। प्रत्येक वार्ड के लोग वयस्क मताधिकार द्वारा अपने वार्ड का प्रतिनिधि चुनते हैं जिसे पार्षद कहा जाता है और पूरे शहर के लोग वयस्क मताधिकार द्वारा नगर निगम के मुखिया को चुनते हैं जिसे महापौर या मेयर कहा जाता है। निर्वाचित सदस्य अपनों में से ही उपमहापौर चुनते इसके अतिरिक्त नगर निगम के निर्णयों का रिकार्ड रखने तथा उनको कार्यान्वित करने के लिए सरकार द्वारा निगम आयुक्त व अन्य कर्मचारियों को नियुक्त किया जाता है। 

प्रश्न 2. 
नगर निगम के मुख्य कार्य लिखिए। 
उत्तर:
नगर निगम के मुख्य कार्य:

  1. नगर में जल - आपूर्ति, विद्युत तथा सफाई की व्यवस्था करना।
  2. महामारियों से बचाव, अस्पतालों, स्वास्थ्य केन्द्रों व औषधालयों को व्यवस्था करना।
  3. विद्यालयों तथा सार्वजनिक पुस्तकालयों की व्यवस्था करना। 
  4. पालनापरों, अनाथालयों तथा शिशु कल्याण केन्द्रों की व्यवस्था करना। 
  5. श्मशान घाट / कब्रिस्तान तथा जन्म / मृत्यु के पंजीकरण की व्यवस्था करना। 

प्रश्न 3. 
नगर निगम की चार मुख्य समितियों के नाम लिखिए। 
उत्तर:

  • स्वच्छता व सफाई समिति 
  • शिक्षा समिति 
  • जल आपूर्ति समिति 
  • विद्युत आपूर्ति समिति। 

प्रश्न 4. 
एक गाँव और एक नगर में क्या अन्तर हैं? 
उत्तर:
एक गाँव और एक नगर में अन्तर:

  1. एक गाँव के मुकाबले शहर ज्यादा बड़ा और अधिक फैला हुआ होता है। 
  2. एक गाँव के मुकाबले शहर की गलियाँ ज्यादा चौड़ी. होती है, गाँव के बाजारों की तुलना में यहाँ के बाजारों में ज्यादा भीड़ - भाड़ होती है। 
  3. एक नगर में गाँव की अपेक्षा पानी, बिजली और अस्पताल की ज्यादा सुविधाएँ होती हैं। 
  4. गाँव की तुलना में नगर में ज्यादा वाहन होते हैं और यातायात को नियंत्रित करना पड़ता है। 

निबन्धात्मक प्रश्न

प्रश्न 1. 
एक नगर निगम किस प्रकार अपने कार्यों को करता है? 
उत्तर:
नगर - निगम की कार्यप्रणाली: समूचे शहरे को अलग - अलग वार्डों में बाँटा जाता है और हर वार्ड से एक पार्षद का चुनाव होता है। इसके अतिरिक्त समूचे शहर के सदस्य नगर निगम के मुखिया - महापौर / मेयर - का भी चुनाव करते हैं। समस्त पार्षदों और मेयर से मिलकर नगर परिषद बनती है। नगर - परिषद की बैठकों की अध्यक्षता मेयर करता है। नगर परिषद की कार्यप्रणाली को निम्न प्रकार स्पष्ट किया गया है:

1. बजट पारित करना: सारे वार्डों के पार्षद नगर परिषद की बैठक में सम्मिलित होते हैं और सबकी सम्मिलित राय से बजट बनाया जाता है, जिसमें सालभर के आय के स्रोतों से होने वाली कुल आय तथा विभिन्न कार्यों पर किये जाने वाले व्यय का ब्यौरा होता है। उसी बजट के अनुसार विभिन्न कार्यों पर पैसा खर्च किया जाता है। पार्षद यह प्रयास करते हैं कि उनके वार्ड की विशिष्ट जरूरतें परिषद के सामने रखी जा सकें। 

2.  निर्णय लेना: नगर निगम के कुछ निर्णय ऐसे होते हैं जो सारे शहर को प्रभावित करते हैं। ऐसे जटिल निर्णय पार्षदों के समूह द्वारा लिये जाते हैं।

3. समितियाँ: कुछ पार्षद मिलकर समितियाँ बनाते हैं जो विभिन्न मुद्दों पर विचार - विमर्श कर निर्णय लेती हैं। पार्षदों को समितिय हो पानी, कचरा उठाने, सड़कों पर रोशनी आदि की व्यवस्थाएं करती हैं। 

4. निर्णयों को लागू करना: जहाँ पार्षदों की समितियाँ एवं पार्षद विभिन्न मुद्दों पर निर्णय लेने का काम करते हैं। वहीं उन्हें लागू करने का काम निगम आयुक्त (कमिश्नर) और प्रशासनिक कर्मचारी करते हैं। आयुक्त और प्रशासनिक कर्मचारियों की सरकार द्वारा नियुक्ति की जाती है।

Bhagya
Last Updated on June 13, 2022, 10:56 a.m.
Published June 13, 2022