RBSE Class 6 Science Important Questions Chapter 7 पौधों को जानिए

Rajasthan Board RBSE Class 6 Science Important Questions Chapter 7 पौधों को जानिए  Important Questions and Answers.

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 6 Science in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 6. Students can also read RBSE Class 6 Science Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 6 Science Notes to understand and remember the concepts easily. Browsing through class 6 science chapter 4 extra questions that includes all questions presented in the textbook.

RBSE Class 6 Science Chapter 7 Important Questions पौधों को जानिए

बहुचयनात्मक प्रश्न:

प्रश्न 1. 
हरे एवं कोमल तने वाले पौधे क्या कहलाते हैं? 
(अ) झाड़ी
(ब) शाक 
(स) वृक्ष
(द) विसपी लता 
उत्तर:
(ब) शाक 

RBSE Class 6 Science Important Questions Chapter 7 पौधों को जानिए 

प्रश्न 2. 
पौधों का कौनसा भाग मिट्टी के अन्दर होता है?  
(अ) जड़
(ब) तना 
(स) पत्ती
(द) पुष्प 
उत्तर:
(अ) जड़

प्रश्न 3. 
निम्नांकित में से कौनसा स्त्रीकेसर का भाग नहीं। 
(अ) वर्तिका 
(ब) वर्तिकान 
(स) परागकोश 
(द) अंडाशय 
उत्तर:
(स) परागकोश 

प्रश्न 4. 
अंडाशय में पायी जाने वाली छोटी - छोटी गोल संरचनाएँ क्या कहलाती हैं? 
(अ) तंतु
(ब) बीजांड. 
(स) पुंकेसर 
(द) बाह्यदल 
उत्तर:
(ब) बीजांड. 

प्रश्न 5. 
निम्नांकित में से किसमें मूसला जड़ पायी जाती। 
(अ) मूली
(ब) गाजर 
(स) चना
(द) उपरोक्त सभी 
उत्तर:
(द) उपरोक्त सभी 

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:

प्रश्न 1. 
...................... जल का संवहन करता है। 
उत्तर:
तना

RBSE Class 6 Science Important Questions Chapter 7 पौधों को जानिए

प्रश्न 2. 
पत्ती की रेखित संरचनाएँ ..................... कहलाती है। 
उत्तर:
शिरा

प्रश्न 3.
जड़ों को मिट्टी में पौधों का ....................... कहा जाता है। 
उत्तर:
स्थिरक

प्रश्न 4. 
पुष्प के केन्द्र में स्थित भाग को .................... कहते हैं। 
उत्तर:
स्त्रीकेसर।

निम्न में से सत्य / असत्य कथन छाँटिए:

प्रश्न 1. 
पत्तियाँ वाष्पोत्सर्जन क्रिया द्वारा भोजन बनाती हैं।
उत्तर:
असत्य

प्रश्न 2. 
पुष्प के केन्द्र में स्थित भाग को स्त्रीकेसर कहते
उत्तर:
सत्य

RBSE Class 6 Science Important Questions Chapter 7 पौधों को जानिए

प्रश्न 3. 
तना जल का संवहन करता है। 
उत्तर:
सत्य

प्रश्न 4. 
प्रकाश संश्लेषण में जल व ऑक्सीजन का उपयोग होता है।
उत्तर:
असत्य

प्रश्न 5. 
जड़ें खनिज पदार्थों का अवशोषण करती हैं।
उत्तर:
सत्य

कॉलम - 1 में दिए गए शब्दों का मिलान कॉलम - 2 से कीजिए:

प्रश्न 1. 

कॉलम - 1

कॉलम - 2

(1) विसर्पी लता

(A) गर्म लोहे का ठण्डा होना

(2) शाक

(B) बर्फ का पिघलना

(3) झाड़ी

(C) जल का वाष्प में बदलना

(4) वृक्ष

(D) गर्म लोहे का फैलना

उत्तर:

कॉलम - 1

कॉलम - 2

(1) विसर्पी लता

(C) जल का वाष्प में बदलना

(2) शाक

(D) गर्म लोहे का फैलना

(3) झाड़ी

(B) बर्फ का पिघलना

(4) वृक्ष

(A) गर्म लोहे का ठण्डा होना


RBSE Class 6 Science Important Questions Chapter 7 पौधों को जानिए

प्रश्न 2.

कॉलम - 1

कॉलम - 2

(1) जड़

(A) जल संवहन

(2) तना

(B) जल अवशोषण

(3) पत्ती

(C) प्रकाश - संश्लेषण

(4) पुष्प

(D) जनन

उत्तर:

कॉलम - 1

कॉलम - 2

(1) जड़

(B) जल अवशोषण

(2) तना

(A) जल संवहन

(3) पत्ती

(C) प्रकाश - संश्लेषण

(4) पुष्प

(D) जनन



प्रश्न 3. 

कॉलम - 1

कॉलम - 2

(1) भूमिगत भाग

(A) तना

(2) शिरा विन्यास

(B) पुष्प

(3) पुंकेसर

(C) जड़

(4) आरोही भाग

(D) पत्ती

उत्तर:

कॉलम - 1

कॉलम - 2

(1) भूमिगत भाग

(C) जड़

(2) शिरा विन्यास

(D) पत्ती

(3) पुंकेसर

(B) पुष्प

(4) आरोही भाग

(A) तना


अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न:

प्रश्न 1. 
खरपतवार क्या है? 
उत्तर:
खेतों, बगीचे और गमलों में स्वतः ही उग आने वाले अनचाहे पौधे खरपतवार कहलाते हैं।

RBSE Class 6 Science Important Questions Chapter 7 पौधों को जानिए

प्रश्न 2. 
खनिज पौधे के अन्य भागों तक कैसे पहुँचते हैं? 
उत्तर:
जल तथा खनिज तने की पतली नलिकाओं द्वारा पत्तियों तथा पौधे के अन्य भागों तक पहुँचते हैं। 

प्रश्न 3. 
पत्ती का चपटा हरा भाग क्या कहलाता है? 
उत्तर:
फलक। 

प्रश्न 4. 
क्या सभी पत्तियों में पर्णवृत होता है?
उत्तर:
सामान्यत: सभी पत्तियों में पर्णवृत पाया जाता है। 

प्रश्न 5. 
मध्य शिरा किसे कहते हैं? 
उत्तर:
पत्ती के मध्य में पायी जाने वाली मोटी शिरा, मध्य शिरा कहलाती है। 

प्रश्न 6. 
आलू में मंड कहाँ से एकत्रित होता है? 
उत्तर:
आलू में मंड पौधे के अन्य भागों से आकर एकत्रित होता है। 

प्रश्न 7. 
पत्ती का कौन-सा भाग मंड का संश्लेषण करता है? 
उत्तर:
सूर्य के प्रकाश की तरफ वाले पत्ती के भाग में ही मंड का संश्लेषण होता है। 

प्रश्न 8. 
चने एवं मक्का की जड़ें किस रूप में एक - दूसरे से भिन्न हैं? 
उत्तर:
चने में केवल एक मुख्य जड़ होती है, जबकि मक्के में सभी जड़ें एक समान होती हैं। 

RBSE Class 6 Science Important Questions Chapter 7 पौधों को जानिए

प्रश्न 9. 
हमारे द्वारा खाई जाने वाली किन्हीं चार जड़ों के नाम लिखिए। 
उत्तर:
गाजर, मूली, शकरकंद और शलजम। 

प्रश्न 10. 
पुंकेसर के विभिन्न भागों के नाम लिखिए। 
उत्तर:
परागकोश और तंतु। 

प्रश्न 11. 
अपने घर अथवा विद्यालय में पाए जाने वाले वृक्ष, झाड़ी अथवा विसी लता के दो - दो पौधों के नाम लिखिए। 
उत्तर:
(i) वृक्ष - आम, नीम। 
(ii) झाड़ी - नींबू, बेर। 
(iii) विसपी लता - मनी प्लांट, अंगूर। 

प्रश्न 12. 
पत्ती, तने से किस प्रकार जुड़ी होती है? 
उत्तर:
पत्ती, तने से पर्णवृत द्वारा जुड़ी होती है। 

प्रश्न 13. 
क्या पत्तियों में मंड होता है? 
उत्तर:
हाँ, पत्तियों में मंड पाया जाता है। 

प्रश्न 14. 
तने और पत्ती को जल कैसे प्राप्त होता है? 
उत्तर:
जड़ें, तने और पत्ती को जल पहुँचाने का कार्य करती हैं। 

प्रश्न 15. 
कोमल तने वाले पौधों के अध्ययन के लिए किस प्रकार के पौधों का उपयोग करना चाहिए? 
उत्तर:
कोमल तने वाले पौधों के अध्ययन के लिए सामान्यतः 'खरपतवार' का उपयोग करना चाहिए। 

RBSE Class 6 Science Important Questions Chapter 7 पौधों को जानिए

प्रश्न 16. 
पत्तियों द्वारा संश्लेषित भोजन किस रूप में संग्रहित होता है? 
उत्तर:
पत्तियों द्वारा संश्लेषित भोजन पौधे के विभिन्न भागों में मण्ड (स्टार्च) के रूप में संग्रहित हो जाता है। 

प्रश्न 17. 
'पार्वं जड़' क्या होती है? 
उत्तर:
पौधों की मूसला जड़ से निकली छोटी जड़ों को पार्श्व जड़ कहते हैं।

लघूत्तरात्मक प्रश्न:

प्रश्न 1. 
विसपी लता एवं आरोही पौधों में अन्तर बताइये। 
उत्तर:
जब कमजोर तने के कारण पौधे सीधे खड़े नहीं हो पाते और भूमि पर फैल जाते हैं, तब वे 'विसपी लता' कहलाते हैं। जबकि कुछ पौधे आस - पास के ढांचे की सहायता से ऊपर चढ़ जाते हैं, ऐसे पौधे 'आरोही पौधे' कहलाते हैं। 

प्रश्न 2. 
शिरा - विन्यास किसे कहते हैं? यह कितने प्रकार का होता है? 
उत्तर:
पौधे की पत्तियों पर शिराओं द्वारा बनाया गया डिजाइन 'शिरा-विन्यास' कहलाता है। यह दो प्रकार का होता है

  1. जालिका शिरा - विन्यास: जब यह डिजाइन मध्य शिरा के दोनों ओर जाल जैसा होता है, तो वह जालिका शिरा - विन्यास कहलाता है। 
  2. समांतर शिरा - विन्यास: जब पत्ती में शिराएँ एकदूसरे के समान्तर पायी जाती हैं, तब ऐसा शिरा - विन्यास, समान्तर शिरा-विन्यास कहलाता है। 

RBSE Class 6 Science Important Questions Chapter 7 पौधों को जानिए

प्रश्न 3. 
प्रकाश - संश्लेषण को समझाइये।
उत्तर:
प्रकाश: संश्लेषण वह प्रक्रिया है, जिसमें पत्तियाँ। सूर्य के प्रकाश, जल, कार्बन-डाइ-ऑक्साइड और हरे रंग के एक पदार्थ की उपस्थिति में अपना भोजन बनाती हैं। इस प्रक्रिया में ऑक्सीजन गैस बाहर निकलती है। 

प्रश्न 4. 
वाष्पोत्सर्जन की प्रक्रिया को समझाइये। 
उत्तर:
वाष्पोत्सर्जन: जिस क्रिया द्वारा पौधे जल को पत्ती से जल वाष्प के रूप में बाहर निकालते हैं, उसे वाष्पोत्सर्जन कहते हैं। इस क्रिया के द्वारा पौधे बड़ी मात्रा में जल को वायुमण्डल में छोड़ते हैं। 

प्रश्न 5. 
जड़ें कितने प्रकार की होती हैं? स्पष्ट कीजिए। 
उत्तर:
जड़ें मुख्यतः दो प्रकार की होती हैं।

  1. मूसला जड़: जिन पौधों में जड़ें असमान होती हैं उनमें एक मुख्य जड़ और शेष छोटी - छोटी जड़ें होती हैं, उनमें मुख्य जड़ को 'मूसला जड़' कहते है तथा छोटी जड़ें 'पार्श्व जड़ें' कहलाती हैं। जैसे - चने में। 
  2. रेशेदार जड़: जब पौधों में कोई मुख्य जड़ नहीं होती, बल्कि सभी जड़ें एक समान दिखाई देती हैं तब वह "झकड़ा जड़' अथवा 'रेशेदार जड़' कहलाती है। जैसे - मक्का में। 

प्रश्न 6. 
अध्ययन के लिए पुष्यों का चयन करते समय गेंदा, सूरजमुखी अथवा गुलदाउदी क्यों नहीं लेने चाहिए? 
उत्तर:
अध्ययन के लिए पुष्यों का चयन करते समय हमें गेंदा, सूरजमुखी अथवा गुलदाउदी नहीं चुनने चाहिए क्योंकि ये सब एक पुष्प नहीं हैं बल्कि पुष्पों का गुच्छा हैं। इसलिए इनका चुनाव करने पर हमें अध्ययन में असुविधा हो सकती है। 

RBSE Class 6 Science Important Questions Chapter 7 पौधों को जानिए

प्रश्न 7. 
एक पुंकेसर का चित्र बनाकर उसे नामांकित कीजिए। 
उत्तर:
RBSE Class 6 Science Important Questions Chapter 7 पौधों को जानिए 1

प्रश्न 8. 
एक स्त्रीकेसर का स्वच्छ नामांकित चित्र बनाइए।
उत्तर:
RBSE Class 6 Science Important Questions Chapter 7 पौधों को जानिए 2

प्रश्न 9. 
पत्तियों क्या-क्या कार्य करती हैं? 
उत्तर:
पत्तियाँ निम्नलिखित कार्य करती हैं।

  1. पत्तियाँ जल को वाष्पोत्सर्जन की क्रिया द्वारा जलवाष्प के रूप में बाहर निकालती हैं। 
  2. हरी पत्तियां सूर्य के प्रकाश की उपस्थिति में कार्बनडाइ-ऑक्साइड एवं जल से क्रिया कर भोजन बनाती हैं। 

प्रश्न 10. 
पौधे की पत्ती के शिरा-विन्यास एवं जड़ के प्रकार के बीच क्या सम्बन्ध होता है? 
उत्तर:
जिन पौधों की पत्तियों का शिरा: विन्यास जालिका रूपी होता है, उनकी जड़ मूसला जड़ होती है। जबकि जिन पत्तियों का शिरा - विन्यास समान्तर होता है, उन पौधों की जड़ें रेशेदार प्रकार की होती हैं।

RBSE Class 6 Science Important Questions Chapter 7 पौधों को जानिए

प्रश्न 11. 
क्या आप इस बात से सहमत हैं कि तना दोतरफा मार्ग की तरह कार्य करता है? चित्र में लिखिए कि तने से कौन - से पदार्थ ऊपर की ओर जाते हैं और कौन से नीचे की ओर आते हैं। 
उत्तर:
हाँ, हम इस बात से सहमत हैं। यह दोतरफा मार्ग की तरह कार्य करता है।
RBSE Class 6 Science Important Questions Chapter 7 पौधों को जानिए 3

प्रश्न 12. 
गुलाब के पुष्प के बाह्यदल एवं पंखुड़ियों का भली - भाँति अवलोकन कीजिए तथा निम्न प्रश्नों के।
उत्तर:
दीजिए:
1.इसमें कितने बाह्यदल हैं? 
2.  क्या ये आपस में जुड़े हैं अथवा स्वतंत्र हैं? 
3. बाह्यदल एवं पंखुड़ियाँ किन रंगों की हैं? 
4. आपके फूल में पंखुड़ियों की संख्या कितनी है? 
5.  क्या वे एक - दूसरे से जुड़ी हैं अथवा स्वतंत्र हैं? 
उत्तर:

  1. इसमें पाँच बाह्यदल हैं। 
  2. स्वतंत्र हैं। 
  3. बाह्यदल हरे रंग एवं पंखुड़ियाँ गुलाबी रंग की हैं। 
  4. पंखुड़ियों की संख्या अनेक है। 
  5. पंखुड़ियाँ स्वतंत्र हैं। 

प्रश्न 13. 
पौधे के प्रमुख भागों का नाम तथा उनका कार्य बताइए। 
उत्तर:
पौधे के प्रमुख भागों का नाम तथा कार्य निम्नानुसार है। 

  1. जड़ जड़ें मिट्टी से जल का अवशोषण करती हैं। 
  2. तना - जल एवं खनिज को पत्ती एवं पौधे के अन्य भागों तक पहुँचाता है। 
  3. पत्ती - पत्तियाँ भोजन संश्लेषित करती हैं। 
  4. पुष्प - जनन में भाग लेते हैं। 

निबन्धात्मक प्रश्न:

प्रश्न 1. 
शाक, झाड़ी एवं वृक्ष में अन्तर स्पष्ट कीजिए। 
उत्तर:

  1. शाक - हरे एवं कोमल तने वाले पौधे शाक कहलाते हैं। ये सामान्यतया छोटे होते हैं तथा इनमें अक्सर विभिन्न शाखाएँ भी नहीं होती हैं। जैसे टमाटर पत्ति का पौधा। विन्य 
  2. झाड़ी - इनका तना कठोर परन्तु अधिक मोटा नहीं प्रका होता है। इनमें शाखाएँ तने के आधार के समीप से निकलती हैं। जैसे-नींबू का पौधा 
  3. वृक्ष - ये बहुत ऊंचे होते हैं और इनके तने बहुत मजबूत व गहरे भूरे रंग के होते हैं। इनमें शाखाएँ तने के ऊपरी भाग से निकलती हैं। जैसे - आम का पौधा। 

RBSE Class 6 Science Important Questions Chapter 7 पौधों को जानिए

प्रश्न 2. 
"तना जल का संवहन करता है।" एक प्रयोग द्वारा समझाइये। 
उत्तर:
इस प्रयोग के लिए हमें एक गिलास, जल, लाल स्याही, एक शाकीय पौधा तथा एक ब्लेड की आवश्यकता प्रश्न पडेगी। प्रयोग - सबसे पहले गिलास में एक - तिहाई जल डालते उत्त हैं। फिर जल में लाल स्याही की कुछ बूंदें डालेंगे। अब शाकीय पौधे के तने को आधार से काटकर चित्रानुसार पारद गिलास में रखते हैं और अगले दिन इन शाखाओं का प्रयो अवलोकन करते हैं। हमें हम देखते हैं कि शाक के कुछ भाग लाल दिखाई देते हैं।  तने को चित्रानुसार मोटाई में काटकर हम इस लाल रंग इसके को आसानी से देख सकते हैं।
RBSE Class 6 Science Important Questions Chapter 7 पौधों को जानिए 4
इस प्रकार इस प्रयोग से स्पष्ट होता है कि जल तने में ऊपर की ओर चढ़ता है अर्थात् तना जल का संवहन करता है। लाल स्याही की तरह ही जल में विलीन खनिज, जल के साथ तने में ऊपर तक पहुंच जाते हैं। 

प्रश्न 3. 
एक पत्ती की संरचना का सचित्र वर्णन कीजिए।
उत्तर:
तने पर लगी हरे रंग की संरचनाएँ पत्तियों कहलाती हैं। पत्ती का वह भाग जिसके द्वारा वह तने से जुड़ी होती किन खर है, पर्णवृन्त कहलाता है। पत्ती के चपटे हरे भाग को फलक कहते हैं। पत्ती पर रेखित संरचनाएं पायी जाती हैं। जिस जिन्हें शिराएँ कहते हैं। इनमें से पत्ती के मध्य में एक खरप मोटी शिरा पायी जाती है जिसे मध्य शिरा कहते हैं। क्रिन उत्तर पत्तियों पर शिराओं द्वारा बनाए गए डिजाइन को शिरा विन्यास कहते हैं। शिरा विन्यास जालिका रूपी या समान्तर प्रकार का हो सकता है।
RBSE Class 6 Science Important Questions Chapter 7 पौधों को जानिए 5

प्रश्न 4. 
पौधों में होने वाली वाष्पोत्सर्जन की प्रक्रिया को प्रयोग द्वारा समझाइये। 
उत्तर:
पौधों में वाष्पोत्सर्जन की प्रक्रिया होती है। इस प्रयोग के लिए हमें एक शाकीय पौधा, पॉलीथीन के दो पारदर्शी थैले और थोड़े से धागे की जरूरत होगी।

प्रयोग - सामान्यतः यह प्रयोग हमें दिन के समय करना चाहिए, जब धूप खिली हो। इसके अलावा हमें एक स्वस्थ, भली - भाँति सिंचित और धूप में रखा हुआ पौधा लेना चाहिए। सबसे पहले चित्रानुसार पौधे की पत्ती वाली शाखा को एक पॉलीथीन की थैली से ढककर धागे से बाँध देते हैं तथा दूसरी पॉलीथीन की खाली थैली पर भी धागा बाँधकर इन्हें धूप में रख देते हैं। कुछ घंटों बाद हम देखते हैं कि पत्ती वाली थैली में जल की कुछ बूंदें दिखाई देती हैं। जल की यह बूंदें पत्ती से जलवाष्य के रूप में निकली हैं। यह क्रिया ही 'वाष्पोत्सर्जन' कहलाती है। पौधे इस क्रिया के द्वारा बड़ी मात्रा में जल को वायुमण्डल में छोड़ते हैं। 

RBSE Class 6 Science Important Questions Chapter 7 पौधों को जानिए 6

RBSE Class 6 Science Important Questions Chapter 7 पौधों को जानिए

प्रश्न 5.
"जड़ें जल को ऊपर संवहन करती हैं।" एक क्रियाकलाप की सहायता से समझाइये। 
उत्तर:
इस क्रियाकलाप के लिए हमें दो गमले, कुछ मिट्टी, खुरपी, ब्लेड अथवा कैंची तथा जल की जरूरत होगी। क्रियाकलाप-इसके लिए सबसे पहले बगीचे से किसी खरपतवार के एक जैसे दो पौधे सावधानी से उखाड़ते हैं, जिससे कि उनकी जड़ों को नुकसान न पहुंचे। इसके बाद खरपतवार के एक पौधे को एक गमले 'क' में जड़ सहित मिट्टी डालकर लगा देते हैं जबकि दूसरे पौधे को गमलेख' में जड़ें काटकर लगाते हैं। इनमें नियमित रूप से जल देते हैं। एक सप्ताह बाद हम देखते हैं कि गमले 'ख' का पौधा स्वस्थ नहीं है जबकि गमले 'क' का पौधा स्वस्थ है।
RBSE Class 6 Science Important Questions Chapter 7 पौधों को जानिए 7
चूँकि पौधे 'क' में जल को ऊपर संवहन करने के लिए जडें थीं, इसलिए वह स्वस्थ है: जबकि पौधे 'ख' में मिट्टी से ऊपर जल को संवहन करने के लिए जड़ें नहीं थीं, इसलिए वह अस्वस्थ है। इस प्रकार स्पष्ट है कि 'जड़ें जल का ऊपर की ओर संवहन करती हैं।' 

प्रश्न 6. 
पुष्प की संरचना का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
पुष्प में मुख्यतः निम्न भाग पाये जाते हैं।

  1. बाह्यदल - छोटी पत्ती जैसी संरचना, जिससे कली ढकी होती है, बाह्यदल कहलाता है। यह कली का प्रमुख भाग होता है। 
  2. पंखुड़ियाँ - खिले हुए पुष्प का प्रमुख भाग पंखुड़ियाँ होती हैं। विभिन्न पुष्यों की पंखुड़ियाँ अलग-अलग रंगों की होती हैं। 
  3. पुंकेसर - यह पुष्प का नर भाग होता है। यह मुख्यतः दो भागों-परागकोश एवं तंतु में बँटा होता है। 
  4. स्त्रीकेसर - यह पुष्प का सबसे भीतरी भाग होता है। यह वर्तिका, वर्तिकार तथा अंडाशय तीन भागों में बँटा होता है। 

प्रश्न 7. 
एक पुष्य का स्वच्छ नामांकित चित्र बनाइए। 
उत्तर:
RBSE Class 6 Science Important Questions Chapter 7 पौधों को जानिए 8

Prasanna
Last Updated on May 30, 2022, 5 p.m.
Published May 30, 2022