RBSE Class 6 Science Important Questions Chapter 13 चुंबकों द्वारा मनोरंजन

Rajasthan Board RBSE Class 6 Science Important Questions Chapter 13 चुंबकों द्वारा मनोरंजन Important Questions and Answers.

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 6 Science in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 6. Students can also read RBSE Class 6 Science Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 6 Science Notes to understand and remember the concepts easily. Browsing through class 6 science chapter 4 extra questions that includes all questions presented in the textbook.

RBSE Class 6 Science Chapter 13 Important Questions चुंबकों द्वारा मनोरंजन

बहुचयनात्मक प्रश्न:

प्रश्न 1. 
निम्नलिखित में से चुम्बकीय पदार्थ कौनसा है? 
(अ) प्लास्टिक 
(ब) जूता 
(स) चाकू
(द) किताब 
उत्तर:
(स) चाकू

RBSE Class 6 Science Important Questions Chapter 13 चुंबकों द्वारा मनोरंजन 

प्रश्न 2. 
चुम्बक में कितने ध्रुव होते हैं?
(अ) दो
(ब) तीन 
(स) चार
(द) पाँच 
उत्तर:
(अ) दो

प्रश्न 3. 
निम्न में अचुम्बकीय पदार्थ है। 
(अ) लोहा
(ब) निकिल 
(स) कोबाल्ट 
(द) चाँदी 
उत्तर:
(द) चाँदी 

प्रश्न 4. 
चुम्बक किन दिशाओं को बताता है?
(अ) पूर्व - पश्चिम 
(ब) उत्तर - दक्षिण 
(स) उत्तर - पूर्व 
(द) दक्षिण - पश्चिम 
उत्तर:
(ब) उत्तर - दक्षिण 

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:

प्रश्न 1. 
जिन पदार्थों में लोहे को आकर्षित करने का गुण पाया जाता है, वे ..................... कहलाते हैं। 
उत्तर:
चुम्बक 

प्रश्न 2. 
चुम्बक के ध्रुव इसके ................... के नजदीक होते हैं। 
उत्तर:
सिरों

RBSE Class 6 Science Important Questions Chapter 13 चुंबकों द्वारा मनोरंजन

प्रश्न 3. 
लोहे के टुकड़ों से बनाये गये चुम्बक ..................... होते हैं। 
उत्तर:
कृत्रिम चुम्बक।

निम्न में से सत्य / असत्य कथन छाँटिए:

प्रश्न 1. 
मैग्नेटाइट एक कृत्रिम चुम्बक है। 
उत्तर:
असत्य

प्रश्न 2. 
प्रत्येक चुम्बक के दो ध्रुव होते हैं - उत्तरी ध्रुव तथा दक्षिणी ध्रुव।
उत्तर:
सत्य

प्रश्न 3. 
चुम्बक को गर्म करने पर उसका गुण बढ़ जाता है।
उत्तर:
असत्य

प्रश्न 4. 
छड़ चुम्बकों को सुरक्षित रखने के लिए उनके जोड़ों के समान ध्रुवों को पास-पास रखा जाना चाहिए।
उत्तर:
असत्य

RBSE Class 6 Science Important Questions Chapter 13 चुंबकों द्वारा मनोरंजन

प्रश्न 5. 
दो चुम्बकों के असमान ध्रुव एक-दूसरे को आकर्षित करते हैं।
उत्तर:
सत्य

कॉलम - 1 में दिए गए शब्दों का मिलान कॉलम - 2 से कीजिए:

प्रश्न 1. 

कॉलम - 1

कॉलम - 2

(1) मैग्नेटाइट

(A) कोबाल्ट

(2) कम्पास

(B) प्राकृतिक चुम्बक

(3) चुम्बकीय पदार्थ

(C) दिशा सूचक

(4) अचुम्बकीय पदार्थ

(D) प्लास्टिक

उत्तर:

कॉलम - 1

कॉलम - 2

(1) मैग्नेटाइट

(B) प्राकृतिक चुम्बक

(2) कम्पास

(C) दिशा सूचक

(3) चुम्बकीय पदार्थ

(A) कोबाल्ट

(4) अचुम्बकीय पदार्थ

(D) प्लास्टिक


अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न:

प्रश्न 1. 
कृत्रिम चुम्बक किन आकृतियों के बनाए जाते
उत्तर:
आजकल विभिन्न आकृतियों के कृत्रिम चुम्बक बनाए जाते हैं, जैसे - छड़ चुम्बक, नाल चुम्बक, बेलनाकार तथा गोलान्त चुम्बक आदि। 

प्रश्न 2. 
चुम्बक की खोज का श्रेय किसे दिया जाता है? 
उत्तर:
प्राचीन यूनान के 'मैग्नस' नामक गडरिए को। 

RBSE Class 6 Science Important Questions Chapter 13 चुंबकों द्वारा मनोरंजन

"प्रश्न 3. 
किस सम्राट के पास ऐसा रथ था जिसमें दिशा बताने वाली महिला की मूर्ति थी? 
उत्तर:
चीन के सम्राट 'हुआंग टी' के पास।

प्रश्न 4. 
छड़ चुम्बकों को सुरक्षित रखने के लिए क्या करना चाहिए? 
उत्तर:
छड़ चुम्बकों को सुरक्षित रखने के लिए:

  1. उनके जोड़ों के असमान ध्रुवों को पास-पास रखा जाना चाहिए। 
  2. इन चुम्बकों को लकड़ी के टुकड़े से पृथक् करके इनके सिरों पर नर्म लोहे के दो टुकड़े लगाने चाहिए। 

प्रश्न 5. 
नाल - चुम्बक का भण्डारण किस प्रकार करना चाहिए? 
उत्तर:
नाल - चुम्बक का भण्डारण करने के लिए इसके ध्रुवों के सम्पर्क में लोहे का एक टुकड़ा रखना चाहिए। 

प्रश्न 6. 
चुम्बक के उत्तरी ध्रुव को परिभाषित करें। 
उत्तर:
चुम्बक का जो सिरा उत्तर दिशा की ओर आकर्षित होता है, वह चुम्बक का उत्तरी ध्रुव कहलाता है। 

प्रश्न 7. 
एक प्राकृतिक चुम्बक का नाम लिखिये। 
उत्तर:
मैग्नेटाइट। 

प्रश्न 8. 
क्या लोहे का बुरादा चुम्बक के सभी स्थानों पर समान रूप से चिपकता है? 
उत्तर:
नहीं, इसकी अधिकांश मात्रा चुम्बक के दोनों सिरों के पास चिपकती है। 

RBSE Class 6 Science Important Questions Chapter 13 चुंबकों द्वारा मनोरंजन

प्रश्न 9. 
चुम्बकीय पदार्थ किसे कहते हैं? 
उत्तर:
जो पदार्थ चुम्बक की ओर आकर्षित होते हैं, वे चुम्बकीय पदार्थ कहलाते हैं। जैसे - लोहा, निकिल, कोबाल्ट आदि। 

प्रश्न 10. 
कंपास में कितनी सुइयां लगी होती हैं? 
उत्तर:
एक। 

प्रश्न 11. 
चुम्बक के दो समान ध्रुव आकर्षित होंगे या प्रतिकर्षित? 
उत्तर:
प्रतिकर्षित। 

प्रश्न 12. 
अचुम्बकीय पदार्थ किसे कहते हैं? 
उत्तर:
जो पदार्थ चुम्बक की ओर आकर्षित नहीं होते, अचुम्बकीय पदार्थ कहलाते हैं। 

लघूत्तरात्मक प्रश्न:

प्रश्न 1. 
चुम्बकीय और अचुम्बकीय पदार्थों में अन्तर बताइये। 
उत्तर:

चुम्बकीय पदार्थ

अचुम्बकीय पदार्थ

(i) जो पदार्थ चुम्बक की ओर आकर्षित होते हैं, वे चुम्बकीय पदार्थ कहलाते हैं।

(i) जो पदार्थ चुम्बक की ओर आकर्षित नहीं होते, वे अचुम्बकीय पदार्थ कहलाते हैं।

(ii) लोहा, निकिल, कोबाल्ट जैसी वस्तुएँ चुम्बकीय पदार्थ हैं।

(ii) कागज, प्लास्टिक, रबड़ जैसी वस्तुएँ चुम्बकीय

पदार्थ हैं।


प्रश्न 2. 
चुम्बक के कितने ध्रुव होते हैं? समझाइए। 
उत्तर:
सभी चुम्बक के दो ध्रुव होते हैं, चाहे उनका आकार कैसा भी हो। उत्तर दिशा की ओर निर्देश करने वाला सिरा चुम्बक का उत्तरी ध्रुव कहलाता है जबकि दक्षिण दिशा की ओर निर्देश करने वाला सिरा दक्षिणी ध्रुव कहलाता है। सम्पूर्ण चुम्बक की तुलना में इसके ध्रुवों में ही सर्वाधिक आकर्षण पाया जाता है। 

प्रश्न 3. 
दो चुम्बकों के बीच आकर्षण एवं प्रतिकर्षण किन स्थितियों में पाया जाता है? स्पष्ट करें। 
उत्तर:
जब दो चुम्बकों के असमान ध्रुव आमने: सामने होते हैं तो वे एक - दूसरे को आकर्षित करते हैं। इसके विपरीत जब दोनों चुम्बकों के समान ध्रुव आमने - सामने होते हैं, तो वे एक - दूसरे को प्रतिकर्षित करते हैं। इस प्रकार असमान ध्रुव आकर्षण तथा समान ध्रुव प्रतिकर्षण को प्रदर्शित करते हैं। 

RBSE Class 6 Science Important Questions Chapter 13 चुंबकों द्वारा मनोरंजन

प्रश्न 4. 
क्या चुम्बक अपने गुण खो सकता है? उदाहरण द्वारा समझाइये। 
उत्तर:
हाँ, चुम्बक भी अपने गुण खो सकते हैं। निम्न परिस्थितियों में चुम्बक अपने गुण खो देते हैं। 

  1. चुम्बक को गर्म करने पर 
  2. चुम्बक को हथौड़े से पीटने पर 
  3. चुम्बक को ऊँचाई से गिराने पर 
  4. उचित रख: रखाव के अभाव में भी ये अपने गुण खो देते हैं। 

निबन्धात्मक प्रश्न:

प्रश्न 1. 
चुम्बकों के गुण बनाये रखने के लिए हमें क्या सावधानियाँ रखनी चाहिए? 
उत्तर:
चुम्बक अपने गुण न खोये, इसके लिए हमें कुछ सावधानियाँ रखनी चाहिए, जैसे:

  1. छड़ चुम्बकों को सुरक्षित रखने के लिए इनके जोड़ों के असमान ध्रुवों को पास - पास रखना चाहिए। 
  2. इन चुम्बकों को लकड़ी के टुकड़े से पृथक् करके इनके सिरों पर नर्म लोहे के दो टुकड़े लगाने चाहिए। 
  3. नाल-चुम्बक का भण्डारण करने के लिए इसके । ध्रुवों के सम्पर्क में लोहे का एक टुकड़ा रखना चाहिए। 
  4. चुम्बक को कैसेट, मोबाइल, टेलीविजन, म्यूजिक सिस्टम, सीडी, कम्प्यूटर जैसे उपकरणों से दूर रखना चाहिए। 

प्रश्न 2. 
कंपास की संरचना को समझाइये। 
उत्तर:
कंपास: यह चुम्बकों के दिशा - निर्धारण के गुण पर आधारित एक सरल उपकरण है। कंपास (दिक्सूचक) सामान्यतया काँच के ढक्कन वाली एक छोटी डिब्बी होती है। इस डिब्बी के अन्दर एक चुम्बकित सुई एक धुरी पर लगी होती है, जो स्वतंत्रतापूर्वक घूम सकती है। इसमें एक डायल भी होता है, जिस पर दिशाएँ अंकित होती हैं। जहाँ दिशा - निर्धारण करना होता है, उस स्थान पर कंपास को रखते हैं। विरामावस्था में इसकी सुई उत्तर - दक्षिण दिशा बताती है। कंपास को तब तक घुमाते हैं जब तक कि डायल पर अंकित उत्तर - दक्षिण के चिह्न, सुई के दोनों सिरों पर न आ जाएँ। चुम्बकीय सुई के उत्तरी ध्रुव की पहचान के लिए सामान्यतः इसे अलग रंग से पेंट किया जाता है। उत्तर - दक्षिण दिशा ज्ञात होने के बाद हम पूर्व-पश्चिम दिशा का भी पता लगा सकते हैं। इस प्रकार कंपास की सहायता से दिशा का निर्धारण कर लिया जाता है।

Prasanna
Last Updated on May 31, 2022, 4:18 p.m.
Published May 31, 2022