RBSE Class 11 Maths Important Questions Chapter 7 क्रमचय और संचयं

Rajasthan Board RBSE Class 11 Maths Important Questions Chapter 7 क्रमचय और संचयं Important Questions and Answers.

The questions presented in the RBSE Solutions for Class 11 Hindi are solved in a detailed manner. Get the accurate RBSE Solutions for Class 11 all subjects will help students to have a deeper understanding of the concepts.

RBSE Class 11 Maths Chapter 7 Important Questions क्रमचय और संचयं

अतिलघूतरात्मक प्रश्न- 

प्रश्न 1.
∠4, ∠5 तथा ∠6 का ल.स. लिखिए ।
हल:
ल.स. = ∠6

प्रश्न 2.
तीन मनुष्यों के बीच 4 कोट, 5 कमीज व 6 टोप हैं । वे इन्हें कितने प्रकार से पहन सकते हैं?
हल:
अभीष्ट प्रकार = 4P3 × 5P3 × 6P3
= 4.3.2 × 5.4.3 × 6.5.4
= 172800

RBSE Class 11 Maths Important Questions Chapter 7 क्रमचय और संचयं

प्रश्न 3.
यदि n वस्तुओं में से, p वस्तुएँ एक प्रकार की, 9 वस्तुएँ दूसरे प्रकार की, r तीसरे प्रकार की तथा अन्य भिन्न-भिन्न हैं, तो क्रमचयों की संख्या लिखिए।
हल:
\(\frac{n !}{p ! q ! r !}\)

प्रश्न 4.
यदि nP6 = 30 × nP4, तो n का मान लिखिए ।
हल:
RBSE Class 11 Maths Important Questions Chapter 7 क्रमचय और संचयं 1
या (n - 4) (n - 5) = 30
या n2 - 9n - 10 = 0
(n - 10) (n + 1) = 0
∴ n = 10

प्रश्न 5.
nCr + nCr - 1 का मान लिखिए ।
हल:
n + 1Cr

प्रश्न 6.
क्रिकेट के 12 खिलाड़ियों में से 9 की टीम कितने प्रकार से बनाई जा सकती है जबकि कप्तान सदैव रहे ?
हल:
11C8 = \(\frac{11 \times 10 \times 9}{3.2 .1}\) [∵ 11C8 = 11C3]
= 11 × 5 × 3 = 165

प्रश्न 7.
5 लड़के और 5 लड़कियों को कितने प्रकार से गोल मेज के चारों ओर बिठाया जा सकता है जबकि कोई दो लड़कियाँ एक साथ न बैठें ?
हल:
∠5.∠4

प्रश्न 8.
10 व्यक्तियों को एक गोल मेज के चारों ओर कितने प्रकार से बिठाया जा सकता है जबकि किन्हीं दो क्रमों में सबके पड़ौसी समान न हों ?
हल:
∠9 = 362880.

RBSE Class 11 Maths Important Questions Chapter 7 क्रमचय और संचयं

प्रश्न 9.
किसी विद्यार्थी के लिए 9 विषयों में से 5 विषय चयन के कितने तरीके होंगे, यदि दो (2) विषय अनिवार्य हों?
हल:
7C3 = \(\frac{7.6 .5}{3.2 .1}\) = 35

प्रश्न 10.
यदि nC10 = nC12 तो n का मान ज्ञात करें तब nC5 का मान लिखें।
हल:
nC10 = nC12
या तो 10 = 12 जो सम्भव नहीं है।
या n = 10 + 12 = 22
22C5 = \(\frac{22 \times 21 \times 20 \times 19 \times 18}{1 \times 2 \times 3 \times 4 \times 5}\)
= 26334.

प्रश्न 11.
एक व्यक्ति, छः दोस्तों को आमंत्रित करना चाहता है। कितनी विधियों से वह उन्हें आमंत्रण भेज सकता है यदि वह तीन नौकरों को रखता है?
हल:
चूँकि एक कार्ड तीन नौकरों में से किसी भी एक द्वारा भेजा जा सकता है अत: पहले मित्र को आमंत्रण पत्र भेजने की विधियाँ = 3 इसी प्रकार छ: मित्रों का आमंत्रण पत्र भेजने हेतु 3 विधियाँ हैं।
अत: वांछित विधियों की संख्या
= 3 × 3 × 3 × 3 × 3 × 3
= 36 = 729

प्रश्न 12.
सिद्ध करो कि-
nPn = 6. nPn - 3
हल:
RBSE Class 11 Maths Important Questions Chapter 7 क्रमचय और संचयं 2

RBSE Class 11 Maths Important Questions Chapter 7 क्रमचय और संचयं

प्रश्न 13.
यदि (n + 2)! = 20n! तो n का मान ज्ञात कीजिये।
हल:
(n + 2)! = 20n!
⇒ (n + 2) (n + 1) n! = 20n !
⇒ (n + 2) (n + 1) = 20
⇒ n2 + 3n - 18 = 0
⇒ (n + 6) ( n - 3) = 0
⇒ n = 3, -6
n = - 6 असम्भव है, अत: n = 3 होगा।

प्रश्न 14.
कितनी विधियों से 6 सेबों को 3 लड़कों के मध्य बाँटा जा सकता है, प्रत्येक लड़के को सेब प्राप्त करने का कोई प्रतिबन्ध नहीं है?
हल:
प्रत्येक सेब 3 लड़कों में से किसी को भी दिया जा सकता है और यह 3 विधियों से हो सकता है
इसलिये कुल विधियों की संख्या = 36
= 3 × 3 × 3 × 3 × 3 × 3
= 27 × 27
= 729

प्रश्न 15.
12 व्यक्तियों में से 4 व्यक्तियों को कितनी विधियों से चुन सकते हैं जिसमें कि शर्त यह है कि एक विशिष्ट व्यक्ति अवश्य शामिल होना चाहिए ।
हल:
समूहों की संख्या 11C3 = \(\frac{11 \times 10 \times 9}{1 \times 2 \times 3}\)
= 165

प्रश्न 16.
एक स्कूल के छात्र संघ की बैठक में 18 छात्र उपस्थित हुए । प्रत्येक एक-दूसरे से केवल एक बार ही हाथ मिलाता है। कुल हाथ मिलाने वालों की संख्या ज्ञात करें।
हल:
छात्रों की संख्या 18
यहाँ प्रत्येक छात्र दूसरे छात्र से केवल एक बार हाथ मिलाता है। एक समय में 18 में से दो-दो समूह की संख्या हमें प्राप्त करनी है।
इसलिये हाथ मिलाने वालों की संख्या = 18C2 = \(\frac{18 \times 17}{1 \times 2}\)
= 9 × 17
= 153

RBSE Class 11 Maths Important Questions Chapter 7 क्रमचय और संचयं

लघूत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
निम्नलिखित को सिद्ध कीजिये-
(i) nPr = n . n - 1Pr - 1 = n (n - 1) n - 2Pr - 2
हल:
RBSE Class 11 Maths Important Questions Chapter 7 क्रमचय और संचयं 3

(ii) n. nPr = n (n - r + 1) nPr - 1
हल:
RBSE Class 11 Maths Important Questions Chapter 7 क्रमचय और संचयं 4

प्रश्न 2.
सिद्ध कीजिये कि
nPr = n - 1Pr + r n - 1Pr - 1
हल:
RBSE Class 11 Maths Important Questions Chapter 7 क्रमचय और संचयं 5

RBSE Class 11 Maths Important Questions Chapter 7 क्रमचय और संचयं

प्रश्न 3. n का मान ज्ञात कीजिये यदि
2n + 1Pn - 1 : 2n - 1Pn = 3 : 5
हल:
RBSE Class 11 Maths Important Questions Chapter 7 क्रमचय और संचयं 6
⇒ 10 (2n + 1) = 3 (n + 2) (n + 1)
⇒ 20n + 10 = 3 (n2 + 3n + 2)
⇒ 3n2 - 11n - 4 = 0
⇒ (3n + 1) (n - 4) = 0, n = - \(\frac{1}{3}\), या 4
n का मान ऋणात्मक नहीं हो सकता है। अत: n = 4

प्रश्न 4.
यदि 22Pr + 1 : 20Pr + 2 = 11 : 52, तो r का मान ज्ञात कीजिए।
हल:
22Pr + 1 : 20Pr + 2 = 11 : 52
RBSE Class 11 Maths Important Questions Chapter 7 क्रमचय और संचयं 7
⇒ (21 − r) (20 − r) (19 − r) = 2 × 21 × 52
⇒ (21 − r) (20 − r) (19 − r) = 2 × 3 × 7 × 4 × 13
⇒ (21 − r) (20 − r) (19 − r) = 12 × 13 × 14
⇒ (21 − r) (20 − r) (19 − r) = (21 - 7) ( 20 - 7) (19 - 7)
⇒ r = 7

RBSE Class 11 Maths Important Questions Chapter 7 क्रमचय और संचयं

प्रश्न 5.
50C11 + 50C12 + 51C13 - 52C13 का मान ज्ञात कीजिए।
हल:
प्रश्नानुसार 50C11 + 50C12 + 51C13 - 52C13
(50C12 + 50C11) + 51C13 - 52C13
अब सूत्र nCr + nCr - 1 = n + 1Cr से
= 51C12 + 51C13 - 52C13
= (50C13 + 51C12) - 52C13
= 52C13 - 52C13 = 0

प्रश्न 6.
एक माला बनाने में 10 विभिन्न मोती कितने प्रकार से पिरोए जा सकते हैं जबकि उनमें से चार विशेष मोती कभी भी पृथक् नहीं रहें ।
हल:
प्रश्नानुसार चार विशेष मोतियों को एक ही मोती मानने पर सबसे पहले हमें सात मोती पिरोने होंगे अर्थात् एक स्थिति चारों मोतियों के एक साथ वाली तथा छः शेष बचे मोती । अब यदि मोती दक्षिणावर्त दिशा में पिरोए जाते हैं तो माला को दूसरी ओर बदलने पर ये वामावर्त दिशा में हो जाते हैं । इस प्रकार दक्षिणावर्त और वामावर्त दिशाओं से केवल एक ही क्रम प्राप्त होता है तथा जो 4 विशेष मोती एक साथ रहते हैं, वे भी 24 प्रकार से अपने विन्यास बदल सकते हैं। अत: अभीष्ट विन्यास
RBSE Class 11 Maths Important Questions Chapter 7 क्रमचय और संचयं 8

प्रश्न 7.
सिद्ध कीजिए \(\frac{2 n !}{n !}\) = {1.3.5 ....................... (2n - 1)}2n
हल:
यहाँ \(\frac{2 n !}{n !}\)
RBSE Class 11 Maths Important Questions Chapter 7 क्रमचय और संचयं 9

RBSE Class 11 Maths Important Questions Chapter 7 क्रमचय और संचयं

प्रश्न 8.
किसी मेजबान ने अपने घर पार्टी में 20 मेहमानों को आमंत्रित किया| ये 20 मेहमान तथा मेजबान किसी गोलाकार मेज पर खाना खाने के कितने तरीके से बैठ सकते हैं तथा क्रमचयों की संख्या कितनी होगी, यदि मेहमानों में से 2 विशेष व्यक्ति मेजबान के दोनों तरफ बैठें ?
हल:
(i) मेजबान सहित कुल 21 व्यक्तियों को गोलाकार मेज के चारों ओर बिठाने का अभीष्ट प्रकार
= 21 - 1! = 20!

(ii) माना G1 तथा G2 विशेष मेहमान हैं जो कि मेहमान के दोनों तरफ बैठते हैं
अर्थात् G1HG2; G2HG1
∵ 21 व्यक्तियों में से इन तीन को एक मानने पर व्यक्तियों की संख्या
= 21 - 3 + 1 = 19
∴ अभीष्ट क्रमचय = 19 - 1 ! × 2
= 18! × 2
= 2 18!

प्रश्न 9.
एक सन्दूक में दो सफेद, तीन काली व चार लाल गेंदें हैं। इस सन्दूक से तीन गेंदें कितनी विधियों से निकाली जा सकती हैं, जिनमें कम से कम एक काली गेंद अवश्य हो?
हल:
सन्दूक में कुल गेंदें = 2 + 3 + 4 = 9 जिनमें तीन काली तथा 6 अन्य गेंदें हैं।
अतः
स्थिति (i) जब एक काली व 2 अन्य गेंदें आएँ तो कुल तरीके
= 6C2 × 3C1 = \(\frac{6.5}{2.1}\) × 3 = 45
स्थिति (ii) यदि दो काली व एक अन्य गेंद आए तो कुल तरीके
= 6C1 × 3C2 = 6 × \(\frac{3.2}{2.1}\) = 18
स्थिति (iii) यदि तीनों ही गेंदें काली आएँ तो कुल तरीके
= 3C3 = 1
∴ कुल तरीके (विधि) 45 + 18 + 1 64 

RBSE Class 11 Maths Important Questions Chapter 7 क्रमचय और संचयं

प्रश्न 10.
एक समतल में n बिन्दु हैं । इनमें से P बिन्दु एक सरल रेखा में है, किन्तु शेष में से कोई भी 3 बिन्दु एक रेखा में नहीं हैं। बताइये कि इन बिन्दुओं को मिलाने से कितने त्रिभुज बनाये जा सकते हैं?
हल:
किसी त्रिभुज को बनाने के लिये 3 बिन्दुओं की आवश्यकता होती है इसलिये यदि n बिन्दुओं में से कोई भी तीन बिन्दु एक सरल रेखा में न हों तो n बिन्दुओं से nC3 त्रिभुज बन सकते हैं | किन्तु P बिन्दु एक सरल रेखा में होने के कारण PC3 त्रिभुज कम बनेंगे अतः त्रिभुज की अभीष्ट संख्या
= nC3 - pC3
= \(\frac{n(n-1)(n-2)}{1.2 .3}\) - \(\frac{P(P-1)(P-2)}{1.2 .3}\)
= \(\frac{1}{6}\) [n (n - 1) (n - 2) - P (P - 1) (P - 2)]

निबन्धात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
n का मान ज्ञात कीजिए, इस प्रकार कि
(i) nP5 = 42 nP3, n > 4
हल:
दिया है कि
nP5 = 42 nP3
या n (n - 1) (n - 2) (n - 3) (n - 4) = 42n (n - 1) (n - 2)
क्योंकि n > 4 इसलिए n (n - 1) (n - 2) ≠ 0
अतएव, दोनों पक्षों को n (n - 1) (n - 2), से भाग देने पर
(n - 3) (n - 4) = 42
या n2 - 7n - 30 = 0
या n2 - 10n + 3n - 30 = 0
या (n - 10 ) (n + 3) = 0
या n - 10 = 0 या n + 3 = 0
या n = 10 या n = - 3
क्योंकि n ऋण संख्या नहीं हो सकती है अंत: n = 10

(ii) \(\frac{{ }^n \mathbf{P}_4}{{ }^{n-1} \mathbf{P}_4}=\frac{5}{3}\), n > 4
हल:
दिया है कि \(\frac{{ }^n P_4}{{ }^{n-1} P_4}=\frac{5}{3}\)
इस प्रकार 3n (n - 1) (n - 2) ( n - 3) = 5(n - 1)
या 3n = 5 (n - 4)
[क्योंकि (n - 1) (n - 2) (n - 3) ≠ 0, n > 4]
या n = 10

RBSE Class 11 Maths Important Questions Chapter 7 क्रमचय और संचयं

प्रश्न 2.
9 स्त्रियों व 8 पुरुषों में से 12 सदस्यों की एक समिति बनानी है जिसमें कम से कम 5 स्त्रियों का होना आवश्यक है, तो उन समितियों की संख्या ज्ञात कीजिए। उन समितियों की संख्या भी ज्ञात कीजिए, यदि
(i) स्त्रियाँ बहुमत में हों ।
(ii) पुरुष बहुमत में हों ।
हल:
9 स्त्रियों में 8 पुरुषों में से 12 सदस्यों की समिति बनाने में, जबकि कम से कम 5 स्त्रियाँ अवश्य हों, तो निम्न स्थितियाँ सामने आती हैं-
स्थिति (i) यदि 9 स्त्रियाँ व 3 पुरुष हों, तो संख्या
= 9C9 × 8C3

स्थिति (ii) यदि 8 स्त्रियाँ व 4 पुरुष हों, तो संख्या
= 9C8 × 8C4 = 9C1 × 8C4

स्थिति (iii) यदि 7 स्त्रियाँ व 5 पुरुष हों, तो संख्या
= 9C7 × 8C5 = 9C2 × 8C3

स्थिति (iv) यदि 6 स्त्रियाँ व 6 पुरुष हों, तो संख्या
= 9C6 × 8C6 = 9C3 × 8C2

स्थिति (v) यदि 5 स्त्रियाँ व 7 पुरुष हों, तो संख्या
= 9C5 × 8C7 = 9C4 × 8C1

∴ अभीष्ट संख्या
= 9C9 × 8C3 + 9C1 × 8C4 + 9C2 × 8C3 + 9C3 × 8C2 + 9C4 × 8C1
RBSE Class 11 Maths Important Questions Chapter 7 क्रमचय और संचयं 10
= 56+ 630 + 2016 + 2352 + 1008
= 6062

(i) यदि स्त्रियाँ अधिक हों, तो अभीष्ट संख्या
= स्थिति (i) + स्थिति (ii) + स्थिति (iii)
= 56 + 630 + 2016 = 2702

(ii) यदि पुरुष, स्त्रियों से अधिक हों, तो अभीष्ट संख्या
= स्थिति (v) = 1008

प्रश्न 3.
DELHI शब्द से अक्षरों से कितने शब्द बनाये जा सकते हैं, यदि
(i) सभी अक्षर लिये जायें
(ii) 3 अक्षर ही लिये जायें
(iii) प्रत्येक शब्द D से प्रारंभ हो
(iv) प्रत्येक शब्द D से आरंभ हो तथा I पर समाप्त हो
(v) दोनों स्वर साथ-साथ आयें
(vi) प्रत्येक शब्द दोनों स्वर से प्रारंभ हो।
हल:
DELHI में सभी अक्षर भिन्न-भिन्न हैं।

(i) सभी 5 अक्षरों को लेकर बनाये गये क्रमचयों की संख्या होगी
= 5P5 = 5!
= 5 × 4 × 3 × 2 × 1
= 120

(ii) यदि 5 में से 3 अक्षर ही लिये जायें तो शब्दों की संख्या
= 5P3 \(\frac{5 !}{2 !}=\frac{120}{2}\) = 60

(iii) प्रत्येक शब्द के प्रारंभ में D आता है तो फिर D स्थिर हो जाता है और इसलिये हमें केवल 4 अक्षरों को ही व्यवस्थित करना है अतः शब्दों की संख्या होगी = 4P4 = 4!
= 4 × 3 × 2 × 1 = 24

(iv) प्रत्येक शब्द D से प्रारंभ हो तथा I पर समाप्त हो, तो फिर D तथा I स्थिर हो जाते हैं और इसलिये हमें केवल 3 अक्षरों को ही व्यवस्थित करना है । अतः शब्दों की संख्या होगी
= 3P3 = 3! = 3 × 2 × 1 = 6

(v) जब दोनों स्वर साथ-साथ रखने हैं तो इनको एक अक्षर (EI) की तरह मान सकते हैं। अतः हमारे पास 4 अक्षर होंगे।
4P4 = 4! = 24 विधियों से व्यवस्थित कर सकते हैं अर्थात् (EI) में भी दो अक्षर हैं जिनको साथ-साथ रखने में (EI) या (IE) ले सकते हैं अर्थात् इसे भी 2! = 2 विधियों से व्यवस्थित कर सकते हैं । इस प्रकार कुल शब्दों की संख्या = 2 × 24 = 48

(vi) प्रत्येक शब्द के प्रारम्भ में दोनों स्वर आते हैं, तो E तथा I (प्रथम दो स्थान पर) स्थिर हो जाते हैं और इसलिये हमें केवल 3 अक्षर को ही व्यवस्थित करना है जिन्हें 3P3 = 3! = 6 विधियों से व्यवस्थित कर सकते हैं। लेकिन स्वर E तथा I को भी प्रथम दो स्थान पर 2! = 2 विधियों से व्यवस्थित कर सकते हैं। इस प्रकार से कुल शब्दों की संख्या होगी = 2 × 6 = 12

RBSE Class 11 Maths Important Questions Chapter 7 क्रमचय और संचयं

प्रश्न 4.
14 खिलाड़ियों में से एक क्रिकेट टीम के 11 खिलाड़ियों को कितने प्रकार चुना जा सकता है? कितनी बार एक विशेष खिलाड़ी
(i) सदैव सम्मिलित किया जाता है।
(ii) कभी भी सम्मिलित नहीं किया जाता।
हल:
14 खिलाड़ियों में से 11 खिलाड़ियों को चुनने के तरीके
= 14C11
RBSE Class 11 Maths Important Questions Chapter 7 क्रमचय और संचयं 11

(i) जब एक विशेष खिलाड़ी को टीम में सदैव लेना है तो शेष बचे हुये 13 खिलाड़ियों में से 10 खिलाड़ियों को चुनना होगा । अतः 13 में से 10 का चयन करने के अभीष्ट तरीके होंगे
= 13C10 = 10!(13–10)!
RBSE Class 11 Maths Important Questions Chapter 7 क्रमचय और संचयं 12

(ii) जब एक विशेष खिलाड़ी कभी भी नहीं लेना हो तो शेष 13 खिलाड़ियों में से 11 खिलाड़ियों को चुनना होगा। अतः इस - स्थिति में अभीष्ट तरीके होंगे-
RBSE Class 11 Maths Important Questions Chapter 7 क्रमचय और संचयं 13

प्रश्न 5.
8 पुरुषों और 5 महिलाओं में से 6 सदस्यों की एक समिति बनानी है। यह समिति कितने प्रकार से बनाई जा सकती है जबकि प्रत्येक समिति में :
(i) केवल 2 पुरुष हों
(ii) केवल 2 महिलायें हों
(iii) कम से कम दो महिलायें हों
(iv) कम से कम दो पुरुष हों?
हल:
(i) 8 पुरुषों में से केवल 2 पुरुष 8C2 तरीके से चुने जा सकते हैं तथा शेष 4 को 5 महिलाओं में से लेना है जो कि 5C4 प्रकार से चुने जा सकते हैं । अतः अभीष्ट संख्या
= 8C2 × 5C4 = 28 × 5 = 140

(ii) 5 महिलाओं में से केवल 2 महिलाओं को SC 2 प्रकार से चुन सकते हैं तथा शेष 4 को 8 पुरुषों में से लेना है जो कि SC 4 प्रकार से चुन सकते हैं ।
अतः अभीष्ट संख्या = 5C2 × 8C4 = 10 × 70 = 700

(iii) कम से कम दो महिलाओं को लेने के लिये निम्नलिखित प्रकार से चुनाव कर सकते हैं :
2 महिलायें व 4 पुरुष, 3 महिलायें व 3 पुरुष, 4 महिलायें व 2 पुरुष, 5 महिलायें व 1 पुरुष अतः इनका चयन निम्न प्रकार से होगा
5C2 × 8C4, 5C3 × 8C3, 5C4 × 8C2, 5C5 × 5C1
अतः अभीष्ट संख्या
= 5C2 × 8C4 + 5C3 × 8C3 + 5C4 × 8C2 + 5C5 × 8C1
= 70 + 560 + 140 + 8 = 1408

(iv) उपर्युक्त विधि से कम से कम 2 पुरुष लेकर 6 सदस्यों की समिति बनाने की कुल विधियाँ होंगी-
= 8C2 × 5C4 + 8C3 × 5C3 + 8C4 × 5C2 + 8C5 × 5C1 + 8C6
= 140 + 560 + 700 + 280 + 28 = 1708

RBSE Class 11 Maths Important Questions Chapter 7 क्रमचय और संचयं

बहुचयनात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
यदि nPn - 2 = 60 हो, तो n का मान होगा-
(A) 2
(B) 4
(C) 5
(D) 3
हल:
(C) 5

प्रश्न 2.
nPr ÷ nCr बराबर है-
(A) n!
(B) (n – r)!
(C) \(\frac{\mathrm{1}}{r !}\)
(D) r!
हल:
(D) r!

प्रश्न 3.
5 व्यक्ति एक गोल मेज पर कितने प्रकार से बैठ सकते हैं:
(A) 120
(B) 24
(C) 60
(D) 12
हल:
(B) 24

प्रश्न 4.
BHILWARA के अक्षरों से कितने शब्द बनाए जा सकते हैं :
(A) \(\frac{8 !}{2 !}\)
(B) 8!
(C) 7!
(D) \(\frac{6 !}{2 !}\)
हल:
(A) \(\frac{8 !}{2 !}\)

प्रश्न 5.
47C4 + \(\sum_{r=1}^5\) 52 - rC3 बराबर हैं:
(A) 51C4
(B) 52C4
(C) 53C4
(D) इनमें से कोई नहीं
हल:
(B) 52C4

RBSE Class 11 Maths Important Questions Chapter 7 क्रमचय और संचयं

प्रश्न 6.
61C57 - 60C56 का मान है।
(A) 61C58
(B) 60C57
(C) 60C58
(D) 60C56
हल:
(B) 60C57

प्रश्न 7.
यदि 15C3r = 15Cr+3, तो r बराबर है :
(A) 5
(B) 4
(C) 3
(D) 2
हल:
(C) 3

प्रश्न 8.
एक वृत्त की परिधि पर 6 बिन्दु हैं, इनको मिलाने वाली सरल रेखाओं की संख्या होगी:
(A) 30.
(B) 15
(C) 12
(D) 20
हल:
(B) 15

प्रश्न 9.
BHOPAL के अक्षरों से कितने शब्द बनाए जा सकते हैं ?
(A) 124
(B) 240
(C) 360
(D) 720
हल:
(D) 720

RBSE Class 11 Maths Important Questions Chapter 7 क्रमचय और संचयं

प्रश्न 10.
एक वृत्त की परिधि पर 4 बिन्दु हैं, इनको मिलाकर कितने त्रिभुज बनाए जा सकते हैं:
(A) 4
(B) 6
(C) 8
(D) 12
हल:
(A) 4

प्रश्न 11.
यदि nCr, r वस्तुओं को एक साथ लेकर n वस्तुओं के संचय की
संख्या को प्रदर्शित करता है, तो व्यंजक nCr + 1 + nCr - 1 + 2 × nCr बराबर है-
(A) n+2Cr
(C) n+2Cr+1
(B) n+1Cr
(D) n+1Cr+1
हल:
(B) n+1Cr

प्रश्न 12.
शब्द GARDEN के अक्षरों से कितने शब्द बनाये जा सकते हैं ताकि स्वर वर्णक्रम में हों?
(A) 360
(B) 240
(C) 120
(D) 480
हल:
(A) 360

प्रश्न 13.
EXAMINATION के अक्षरों के कितने शब्द बनाए जा सकते हैं:
(A) \(\frac{9 !}{2 ! 2 ! 2 !}\)
(B) \(\frac{11 !}{2 ! 2 ! 2 !}\)
(C) \(\frac{11 !}{2 ! 2 !}\)
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
हल:
(B) \(\frac{11 !}{2 ! 2 ! 2 !}\)

प्रश्न 14.
एक कार्यालय में क्लर्कों के 16 पद रिक्त हैं। 20 आवेदनकर्ताओं में से इन्हें कितने प्रकार से भरा जा सकता है ?
(A) 13800
(B) 969
(C) 13876
(D) 4845
हल:
(D) 4845

RBSE Class 11 Maths Important Questions Chapter 7 क्रमचय और संचयं

प्रश्न 15.
एक संस्था में एक पुरुष तथा एक महिला की आवश्यकता है। यदि 10 महिलाएँ तथा 15 पुरुष आवेदन करें, तो कितने प्रकार से चयन किया जा सकता है?
(A) 125
(B) 150
(C) 145
(D) 180
हल:
(B) 150

प्रश्न 16.
n! का मान है-
(A) n × n - 1!
(B) (n - 1 ) × n!
(C) n(n - 1)!
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
हल:
(A) n × n - 1!

प्रश्न 17.
0! का मान बराबर होता है :
(A) अनन्त
(B) एक
(C) शून्य
(D) परिभाषित नहीं
हल:
(B) एक

प्रश्न 18.
यदि nC7 = nC4 हो, तो n का मान होगा-
(A) 11
(B) 7
(C) 4
(D) 5
हल:
(A) 11

प्रश्न 19.
शब्द PENCIL के अक्षरों को कितने तरीके से व्यवस्थित किया जा सकता है, यदि N हमेशा E के पश्चात् आए ?
(A) 420
(B) 720
(C) 120
(D) 520
हल:
(C) 120

RBSE Class 11 Maths Important Questions Chapter 7 क्रमचय और संचयं

प्रश्न 20.
शब्द COMBINE में विषम स्थानों पर स्वरों को रखते हुए और सभी अक्षरों को लेते हुये क्रमचयों की संख्या है-
(A) 96
(B) 144
(C) 512
(D) 576
हल:
(D) 576

प्रश्न 21.
INDIA शब्द के अक्षरों से बनने वाले कुल कितने शब्द होंगे ?
(A) 50
(B) 60
(C) 40
(D) 80
हल:
(B) 60

प्रश्न 22.
यदि 18Cr = 18Cr + 2 तो rC5 का मान होगा-
(A) 66
(B) 56
(C) 46
(D) 64
हल:
(B) 56

प्रश्न 23.
एक बहुभुज में 44 विकर्ण हैं । भुजाओं की संख्या होगी-
(A) 7
(B) 8
(C) 9
(D) 11
हल:
(D) 11

प्रश्न 24.
किसी बस में 3 पुरुषों और 2 महिलाओं के बैठने के तरीकों की. संख्या, जबकि प्रत्येक और बैठने वाले पुरुषों और महिलाओं की संख्या 3 है, होगी -
(A) 5!
(B) 6C5 × 5!
(C) 6! × 6C5
(D) 5! + 6C5
हल:
(B) 6C5 × 5!

प्रश्न 25.
यदि n - 1C3 + n-1C4 > nC3 तब x का मान होगा ----
(A) 7
(B) < 7 (C) > 7
(D) None
हल:
(C) > 7

RBSE Class 11 Maths Important Questions Chapter 7 क्रमचय और संचयं

रिक्त स्थानों की पूर्ति करो-

प्रश्न 1.
यदि एक घटना m भिन्न तरीकों से घटित हो सकती है, तदोपरान्त एक अन्य घटना n भिन्न तरीकों से घटित हो सकती है, तो दिए हुए क्रम में दोनों घटनाओं के भिन्न तरीकों के घटित होने की कुल भिन्न संख्या .................................... है।
हल:
m × n

प्रश्न 2.
............................................ एक निश्चित क्रम में बना विन्यास है, जिसको दी हुई वस्तुओं में से एक समय में कुछ या सभी को लेकर बनाया गया है।
हल:
क्रमचय

प्रश्न 3.
n विभिन्न वस्तुओं में से एक समय में वस्तुओं को लेकर बनाए गए क्रमचयों की संख्या ......................................... होती है।
हल:
nPr

प्रश्न 4.
∠0 = ................................
हल:
1

प्रश्न 5.
n विभिन्न वस्तुओं में से एक समय r वस्तुओं को लेकर बने क्रमचयों की संख्या, जबकि वस्तुओं की पुनरावृत्ति की अनुमति हो, .................................... होती है ।
हल:
nr

प्रश्न 6.
n विभिन्न वस्तुओं में से एक समय में वस्तुओं को लेकर बनने वाले संचयों की संख्या ..................................... होती है।
हल:
nCr

प्रश्न 7.
nCr + nCr - 1 = .............................
हल:
n + 1Cr

प्रश्न 8.
nCr = ......................................
हल:
\(\frac{\lfloor n}{\lfloor r\lfloor n-r}\)

प्रश्न 9.
nCx = nCy ⇒ ......................... या ......................................
हल:
x = y या x + y = n

प्रश्न 10.
43Cr - 6 = 43C3r + 1 हो तो का मान ................................... होगा।
हल:
12

निम्नलिखित कथनों के लिए सत्य/असत्य लिखिए-

प्रश्न 1.
(∠n + 1), 2 तथा n के मध्य किसी भी प्राकृत संख्या से विभाज्य है।
हल:
असत्य

प्रश्न 2.
तीन अंकों की कुल संख्या, जबकि किसी भी अंक की पुनरावृत्ति नहीं हो, 648 है।
हल:
सत्य

प्रश्न 3.
नौ अंकों की कुल संख्या, जबकि सभी अंक भिन्न-भिन्न हों, 9∠9 है|
हल:
सत्य

प्रश्न 4.
यदि P (5, r) = 2.P(6, r - 1), तब r = 4
हल:
असत्य

RBSE Class 11 Maths Important Questions Chapter 7 क्रमचय और संचयं

प्रश्न 5.
22pr+1 : 20pr+2 = 11 : 52 हो तब r = 8
हल:
असत्य

प्रश्न 6.
P(n, r) = nP (n - 1; r - 1)
हल:
सत्य

प्रश्न 7.
‘ORIENTAL’ शब्द के अक्षरों से तीन अक्षरों से बनने वाले कुल शब्द 336 हैं।
हल:
सत्य

प्रश्न 8.
C(n, 12) = C(n, 8 ) तब C (22, n) का मान 232 है।
हल:
असत्य

प्रश्न 9.
5C1 + 5C2 + 5C3 + 5C4 + 5C5 का मान 31 है।
हल:
सत्य

प्रश्न 10.
(7C0 + 7C1) + (7C1 + 7C2) + ........................ + (7C6 + 7C7) का मान 28 - 2 है।
हल:
सत्य

सही मिलान कीजिए-

भाग (A)

भांग (B)

1. 20Cr = 20Cr-10 है तब 18Cr का मान

(a) 3

2. 15C3r = 15Cr+3 तब r का मान

(b) 816

3. nC12 = nC8 तब n का मान

(c) 7

4 (a2-a)C2 = (a2-a)C4, तब a का मान

(d) 91

5. RBSE Class 11 Maths Important Questions Chapter 7 क्रमचय और संचयं 14

(e) 3

6. np4 = 20 × np2 तब n का मान

(f) 14

7. 2n+1Pn-1:2n-1Pn = 3:5 तब n का मान

(g) 20

8. 15Pr-1:16Pr-2 = 3:4, तब r का मान

(h) 5

9. np5:np3 = 2:1, तब n का मान

(i) 4

10. यदि nc8 = nC6, तब nC2 का मान

(j) 0


हल:
1. (b)
2. (e)
3. (g)
4. (a)
5. (j)
6. (c)
7. (i)
8. (f)
9. (h)
10. (d)

Bhagya
Last Updated on Feb. 15, 2023, 5:32 p.m.
Published Feb. 15, 2023