RBSE Class 11 Hindi Sahitya अपठित बोध अपठित पद्यांश

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 11 Hindi अपठित बोध अपठित पद्यांश Questions and Answers, Notes Pdf.

The questions presented in the RBSE Solutions for Class 11 Hindi are solved in a detailed manner. Get the accurate RBSE Solutions for Class 11 all subjects will help students to have a deeper understanding of the concepts.

RBSE Class 11 Hindi Sahitya अपठित बोध अपठित पद्यांश

अपठित काव्यांश से आशय :

'अपठित' का अर्थ है - बिना पढ़ा हुआ। काव्य का कोई अंश (टुकड़ा) जिसको हमने पहले कभी पढ़ा न हो, अपठित काव्यांश अथवा पद्यांश कहलाता है। सामान्यतः कोई भी ऐसा काव्यांश जो अध्ययन के लिए हमारे पाठ्यक्रम में निर्धारित नहीं होता, अपठित काव्यांश माना जाता है। 
अपठित काव्यांश को हल करने के लिए उसका भावार्थ ग्रहण करना आवश्यक है। किसी पद्य को पढ़कर उसका अर्थ समझना अर्थ-ग्रहण कहा जाता है। अपठित पद्यांश को पढ़कर उसका मूल भाव समझना चाहिए। उसके प्रत्येक शब्द का अर्थ जानना आवश्यक नहीं है। 

अपठित काव्यांश को हल करते समय ध्यान देने योग्य बातें - 

  1. अपठित पद्यांश को सावधानी के साथ पढ़िए। दो-तीन बार पढ़कर उसका सामान्य भावार्थ समझें। 
  2. पद्यांश में आये शब्दों, शब्द-युग्मों, सूक्तियों इत्यादि का अर्थ-ग्रहण करने का प्रयास करें। 
  3. काव्यांश के नीचे दिए गए प्रश्नों को पढ़कर उनके उत्तर काव्यांश में तलाश करें। 
  4. पद्यांश से कुछ ऐसे प्रश्न भी पूछे जा सकते हैं जो सांकेतिक अथवा प्रतीकात्मक हों। उनके उत्तर कुछ विस्तृत हो सकते 
  5. प्रत्येक प्रश्न का उत्तर स्पष्ट होना चाहिए।
  6. आशय स्पष्ट करें, तात्पर्य क्या है? जैसे प्रश्नों के उत्तर समझाकर स्पष्ट लिखने चाहिए। 
  7. अपठित काव्यांश को हल करते समय आत्मविश्वास बनाये रखें। 

RBSE Class 11 Hindi Sahitya अपठित बोध अपठित पद्यांश

प्रश्न-निम्नलिखित पद्यांश को पढ़कर उसके नीचे लिखे हुए प्रश्नों के उचित उत्तर दीजिए -

1. इस धरती के प्यार भरे आँगन में तुम सब 
एक पिता की संतानों-से रह सकते हो 
जैसे मेरी एक देह पर 
भाँति-भाँति के मस्त परिंदे राग सुनाते। 
उगने वाली कोमल कोंपल-से मुस्काते 
चिकने हरियल पत्तों-सी तालियाँ बजाते 
उमर पूरी कर पीले पड़ पड़ कर झरते 
बिना किसी भी भेद भाव के 
सुख दुःख सब हिलमिल कर सहते 
तुम भी वैसे रह सकते हो। 
कभी न देखा होगा तुमने
मेरे वृक्षवंश को आपस में लड़ता 
नफरत करता, कट कट मरता 
नहीं कभी भी देखा होगा।
गजब लोग हो तुम 
आपस में आए दिन यों जहर उगलते 
दंगे कर बस्तियाँ जलाते 
बसे बसाये निरपराध परिवार 
खून में क्यों नहलाते? 
दे दे कर धर्म की दुहाई 
जंगल का मुखिया मैं हूँ, मुझको देखो! 
मैं सुखद शान्ति साकार तुम्हारा वृक्षमित्र हूँ। 
मुझे न काटो। 

प्रश्न :
(क) मस्त पक्षी कहाँ रहकर राग सुनाते हैं? 
(ख) वृक्ष ने अपने को किसका मित्र बताया है तथा क्यों? 
(ग) वृक्ष ने मनुष्यों से क्या निवेदन किया है? 
(घ) पक्षी वृक्षों पर रहकर आपस में किस प्रकार का व्यवहार करते हैं?
(ङ) वृक्ष ने मनुष्यों के किस प्रकार के आचरण की निन्दा की है? 
(च) मनुष्य किसका नाम लेकर हिंसा करते हैं? 
(छ) वे जंगल की सभ्यता को कैसा बताते हैं? 
(ज) 'उगने वाली कोमल कोंपल-से' अलंकार बताइए। 
(झ) उपर्युक्त काव्यांश की भाषा की क्या विशेषताएँ हैं? 
(ञ) कवि ने उपर्युक्त पद्यांश में क्या संदेश दिया है? 
उत्तर :
(क) मस्त पक्षी वृक्षों पर रहते हैं तथा प्रसन्नतापूर्वक राग सुनाते हैं अर्थात् चहचहाते हैं। 
(ख) वृक्ष ने अपने को मनुष्यों का मित्र बताया है क्योंकि वृक्षों के कारण हरियाली और छाया रहती है, वातावरण शुद्ध रहता है, ताप से रक्षा होती है। 
(ग) वृक्ष ने मनुष्यों से निवेदन किया है कि वह उसे काटें नहीं। 
(घ) पक्षी वृक्षों पर रहकर आपस में मेल-जोल तथा प्रेम का व्यवहार करते हैं। 
(ङ) वृक्ष ने मनुष्यों के घृणा-द्वेषपूर्ण हिंसक व्यवहार की निन्दा की है तथा उनके परस्पर लड़ने को अनुचित कहा है। 
(च) मनुष्य धर्म का नाम लेकर हिंसा करते हैं। वे एक-दूसरे के विरुद्ध जहर उगलते हैं, दंगे करते हैं; बस्तियाँ जलाते हैं तथा निरपराध लोगों का खून बहाते हैं। 
(छ) मनुष्य जंगल की सभ्यता को बुरा कहते हैं। वे कहते हैं वहाँ केवल शक्ति की पूजा होती है तथा हिंसा मान्य है।
(ज) 'उगने वाली कोमल कोंपल से' उपमा अलंकार है। कोमल कोपल में अनुप्रास अलंकार भी है। 
(झ) उपर्युक्त काव्यांश की भाषा सरल तथा प्रवाहपूर्ण है। उसमें सुबोध शब्दों में कवि ने अपनी बात कही है। भाषा भावानुकूल है। 
(ञ) कवि ने उपर्युक्त पद्यांश में मिल-जुलकर रहने का संदेश दिया है तथा आपस में घृणा करने और हिंसापूर्ण आचरण न करने की सलाह दी है।

RBSE Class 11 Hindi Sahitya अपठित बोध अपठित पद्यांश

2. पोत अगणित इन तरंगों ने 
डूबाए मानता मैं, 
पार भी पहुँचे बहुत से -
बात यह भी जानता मैं, 
किन्तु होता सत्य यदि यह
भी, सभी जलयान डूबे, 
पार जाने की प्रतिज्ञा 
आज बरबस ठानता मैं, 
डूबता मैं, किन्तु उतराता 
सदा व्यक्तित्व मेरा, 
हों युवक डूबे भले ही 
है कभी डूबा न यौवन! 
तीर पर कैसे रुकूँ मैं, 
आज लहरों में निमन्त्रण!
आ रही प्राची क्षितिज से 
खींचने वाली सदाएँ 
मानवों के भाग्य-निर्णायक 
सितारो! दो दुआएँ, 
नाव, नाविक, फेर ले जा, 
है नहीं कुछ काम इसका, 
आज लहरों से उलझने को 
फड़कती हैं भुजाएँ; 
प्राप्त हो उस पार भी इस 
पार-सा चाहे अँधेरा 
प्राप्त हो युग की उषा 
चाहे लुटाती नव किरण-धन। 
तीर पर कैसे रुकूँ मैं, 
आज लहरों में निमन्त्रण।
 

प्रश्न :
(क) पोत किसका प्रतीक है? 
(ख) कवि किस बात को जानता है? 
(ग) यदि सभी जलयान डूब जाते तब भी कवि क्या करता? 
(घ) क्या चीज है जो कभी नहीं डूबती? 
(ङ) “नाव, नाविक फेरले जा, है नहीं कुछ काम इसका" कवि का ऐसा कहने का क्या तात्पर्य है? 
(च) कवि को किस बात की चिन्ता नहीं है? 
(छ) प्रस्तुत काव्यांश में निहित संदेश को प्रकट कीजिए। 
(ज) उपर्युक्त काव्यांश में प्रयुक्त छंद की विशेषता क्या है? 
(झ) उपर्युक्त काव्यांश की भाषा कैसी है? 
(ञ) 'युग की उषा' और नव किरण-धन' में अलंकार बताइए। 
उत्तर :
(क) 'पोत' संसार सागर में संघर्षरत मानव का प्रतीक है। 
(ख) कवि जानता है कि लहरों से टकराकर कुछ पोत डूब जाते हैं परन्तु सभी पोत नहीं डूबते। कुछ उस पार भी पहुँचते 
(ग) यदि यह सत्य होता कि सभी जलथान पानी में डूब जाते हैं, तब भी कवि उस पार जाने की प्रतिज्ञा करता। 
(घ) व्यक्ति का व्यक्तित्व तथा युवकों का यौवन कभी नहीं डूबता। 
(ङ) कवि की इच्छा है कि आज वह लहरों से संघर्ष करे। अतः वह नाव का प्रयोग जलराशि को पार करने के लिए नहीं करना चाहता। 
(च) उस पार चाहे इस पार जैसा अँधेरा हो अथवा युग की उषा नई किरणों से प्रकाश बिखेर रही हों-कवि को इन बातों की कोई चिन्ता नहीं है। 
(छ) प्रस्तुत काव्यांश में कवि ने संदेश दिया है कि कठिनाइयों से भयभीत होकर मनुष्य को अपने प्रयत्न रोकने नहीं चाहिए। निरन्तर संघर्षशील रहने से सफलता अवश्य मिलती है। 
(ज) उपर्युक्त काव्यांश गेय है। उसमें गीति छन्द का प्रयोग हुआ है। लय तथा प्रवाह ही गीत की प्रमुख विशेषता होती है। 
(झ) उपर्युक्त काव्यांश में कवि ने सरल तथा प्रवाहपूर्ण खड़ी बोली का प्रयोग किया है। शब्द सुबोध हैं। तत्सम शब्दावली के साथ 'सितारो, दुआएँ, सदाएँ आदि प्रचलित अन्य भाषाओं के शब्दों को भी अपनाया गया है। 
(ञ) 'युग की उषा' और 'नव-किरण-धन' में रूपक अलंकार है। 

RBSE Class 11 Hindi Sahitya अपठित बोध अपठित पद्यांश

3. मेरा वेतन ऐसे रानी 
जैसे गरम तवे पर पानी 
एक कसेली कैन्टीन से 
थकन उदासी का नाता है' 
वेतन के दिन-सा निश्चित ही 
पहला बिल इसका आता है 
हर उधार की रीत उम्र-सी 
जो पाई है सो लौटानी। 
दफ्तर से घर तक फैले हैं 
ऋणदाता के गरम तकाजे 
ओछी फटी हुई चादर में 
एक ढकूँ तो दूजी लाजे 
कर्जा लेकर कर्ज चुकाना 
अंगारों से आग बुझानी। 
फीस ड्रैस कापियाँ किताबें 
आँगन में आवाजें अनगिन 
जरूरतों से बोझिल उठता 
जरूरतों में ढल जाता दिन 
अस्पताल के किसी वार्ड से 
घर में सारी उम्र बितानी।

प्रश्न :
(क) किसी कर्मचारी का वेतन किस प्रकार का होता है?
(ख) कर्मचारी को पहला बिल किसको चुकाना पड़ता है तथा क्यों? 
(ग) उधार लेने के सम्बन्ध में क्या नियम प्रचलित है? 
(घ) 'ओछी फटी हुई चादर' से क्या अभिप्राय है? 
(ङ) कर्मचारी दफ्तर से घर तक किसके तकाजे झेलता है? 
(च) 'मेरा वेतन.....तवे पर पानी में कौन-सा अलंकार है? 
(छ) प्रस्तुत काव्यांश पर हिन्दी साहित्य के किस वाद का प्रभाव है? 
(ज) कर्मचारी का दिन किस प्रकार व्यतीत होता है? 
(झ) घर की तुलना अस्पताल के वार्ड से क्यों की गई है? 
(ञ) 'कर्जा लेकर कर्ज चुकाना अंगारों से आग बुझानी।' में कौन-सा अलंकार है? 
उत्तर : 
(क) किसी कर्मचारी का वेतन उसकी आवश्यकताओं की तुलना में बहुत कम होता है तथ जल्दी ही समाप्त हो जाता 
(ख) कर्मचारी को पहला बिल चाय की कैण्टीन का चुकाना होता है। कर्मचारी अपनी थकान तथा उदासी बार-बार चाय पीकर दूर करता है। 
(ग) उधार के सम्बन्ध में नियम यह है कि उधार का धन उसी प्रकार लौटाना अनिवार्य होता है जिस प्रकार उम्र पूरी होने पर मनुष्य का मरना अटल होता है। 
(घ) ओछी फटी हई चादर' अल्प वेतन का उपमेय है। जैसे फटी हुई छोटी चादर में पूरा शरीर नहीं ढंक पाता, एक भाग को ढंकने पर दूसरा उघड़ जाता है, इसी तरह कम वेतन में सभी आवश्यकताएँ पूरी नहीं हो पाती। एक पूरी होने से पूर्व ही दूसरी जरूरत सामने आ जाती है। 
(ङ) कर्मचारी घर से दफ्तर तक ऋणदाता के तकाजे झेलता है। 
(च) वेतन की तुलना गरम तवे पर गिरे पानी से की गई है। इसमें उपमा अलंकार है।
(छ) प्रस्तुत काव्यांश पर हिन्दी साहित्य के प्रगतिवाद का प्रभाव है। 
(ज) कर्मचारी का दिन आवश्यकताओं को पूरा करने में ही बीत जाता है। सुबह से शाम तक वह अपने परिवार की जरूरतें पूरी करने में लगा रहता है।(झ) गम्भीर रोगी को अस्पताल के वार्ड में रखा जाता है तथा उपचार के दौरान ही उसकी मृत्यु हो जाती है। अस्पताल के वार्ड और घर में यही समानता है कि बेचारा कर्मचारी घर की समस्याओं को हल करते-करते ही अन्त में दम तोड़ देता 
(ञ) 'कर्जा लेकर कर्ज चुकाना अंगारों से आग बुझानी।' इस काव्यांश में 'दृष्टान्त' अलंकार है। 

RBSE Class 11 Hindi Sahitya अपठित बोध अपठित पद्यांश

4. कौन है अंकुश, इसे मैं भी नहीं पहचानता हूँ। 
पर सरोवर के किनारे कंठ में जो जल रही है, 
उस तृषा उस वेदना को जानता हूँ। 
सिंधु सा उद्दाम अपरंपार मेरा बल कहाँ है? 
गूंजता जिस शक्ति का सर्वत्र जयजयकार, 
उस अटल संकल्प का संबल कहाँ है?
यह शिला-सा वक्ष ये चट्टान सी मेरी भुजाएँ, 
सूर्य के आलोक से दीपित, समुन्नत भाल, 
मेरे प्राण का सागर अगम उताल, उच्छल है। 
सामने टिकते नहीं वनराज, पर्वत डोलते हैं, 
काँपता है कुंडली मारे समय का व्याल, 
मेरी बाँह में मारुत, गरुड़ गजराज का बल है। 
मर्त्य मानव की विजय का तूर्य हूँ मैं, 
उर्वशी! अपने समय का सूर्य हूँ मैं। 
अंध तम के भाल पर पावक जलाता हूँ, 
बादलों के सीस पर स्यन्दन चलाता हूँ। 
पर, न जाने, बात क्या है? 
इन्द्र का आयुध पुरुष जो झेल सकता है, 
सिंह से बाँहें मिला कर खेल सकता है, 
फूल के आगे वही असहाय हो जाता है, 
शक्ति के रहते हुए निरुपाय हो जाता है।
विद्ध हो जाता सहज्र बंकिम नयन के बाण से, 
जीत लेती रूपसी नारी उसे मधुर मुस्कान से।
 

प्रश्न :
(क) अंकुश का क्या अर्थ है? 
(ख) 'पर सरोवर...जानता हूँ'-का प्रतीकार्थ क्या है? 
(ग) महाराज पुरुरवा ने अपनी शक्ति के बारे में क्या बताया है? 
(घ) पुरुरवा के सामने आने पर सिंह की क्या दशा होती है? 
(ङ) 'काँपता है कुण्डली मारे समय का व्याल' में कौन-सा अलंकार है? 
(च) राजा पुरुरवा ने अपनी भुजाओं की शक्ति को किसके समान बताया है? 
(छ) पुरुरवा का यह संवाद किसके साथ हुआ है? 
(ज) पुरुरवा किस बात से आश्चर्यचकित है? 
(झ) सुन्दर स्त्री पराक्रमी पुरुष को कैसे जीतती है? 
(ञ) प्रस्तुत काव्यांश में किस शब्द शक्ति का प्रयोग हुआ है? 
उत्तर : 
(क) अंकुश हाथी को नियंत्रण में रखने के लिए प्रयोग में आने वाला एक यंत्र है। यहाँ इसका अर्थ है ननियंत्रण। 
(ख) महाराज पुरुरवा अत्यन्त शक्तिशाली हैं। उन पर किसी का नियंत्रण नहीं है परन्तु सुन्दरी उर्वशी को अपने सामने देखकर और उसे पाने की इच्छा होने पर भी वह अपने बल का प्रयोग करके उसे प्राप्त नहीं कर रहे। यह इसी तरह है जैसे कोई सरोवर के किनारे पर बैठा हो और उसके पानी से अपनी प्यास न बुझा रहा हो। 
(ग) महाराज पुरुरवा ने बताया है कि उसकी शक्ति अपार है। उसका शिला-सा वक्ष है, चट्टान-सी बाँहें हैं तथा माथा सूर्य के समान चमकीला है। 
(घ) सामने आने पर वनराज सिंह भी उससे भयभीत होकर भाग जाता है, उसका सामना नहीं करता। 
(ङ) 'काँपता है कुण्डली मारे समय का व्याल' में रूपक तथा अनुप्रास अलंकार हैं। 
(च) पुरुरवा ने अपनी भुजाओं को चट्टान के समान दृढ़ बताया है। उसकी बाँहों में वायु, हाथी और गरुड़ के समान शक्ति है। 
(छ) पुरुरवा का यह संवाद उर्वशी के साथ हुआ है। 
(ज) पुरुरवा को आश्चर्य होता है कि उसकी अपार शक्ति उर्वशी के अनुपम सौन्दर्य के सामने प्रभावहीन हो गई है। 
(झ) सुन्दर स्त्री किसी पराक्रमी वीर पुरुष को केवल अपनी वक्र दृष्टि तथा मधुर मुस्कान से जीत लेती है। 
(ञ) प्रस्तुत पद्यांश में लक्षणा शब्द-शक्ति का प्रयोग हुआ है। 

RBSE Class 11 Hindi Sahitya अपठित बोध अपठित पद्यांश

5. विचार लो कि मर्त्य हो, न मृत्यु से डरो कभी, 
मरो परन्तु यों मरो कि याद तो करें सभी। 
हुई न यों सुमृत्यु तो वृक्षा मरे वृथा जिये, 
मरा नहीं वही कि जो जिया न आपके लिए। 
यही पशु प्रवृत्ति है कि आप आप ही चरे। 
मनुष्य है वही कि जो मनुष्य के लिए मरे। 
उसी उदार की कथा सरस्वती बखानती, 
उसी उदार से धरा कृतार्थभाव मानती, 
उसी उदार की सदा सजीव कीर्ति कुजती, 
तथा उसी उदार को समस्त सृष्टि पूजती, 
अखण्ड आत्मभाव जो असीम विश्व में भरे। 
मनुष्य है वही कि जो मनुष्य के लिए मरे। 
सहानुभूति चाहिए, महाविभूति है यही, 
वशीकृता सदैव ही बनी हुई स्वयं मही। 
विरुद्धवाद बुद्ध का दया-प्रवाह से बहा, 
विनीत लोकवर्ग क्या न सामने झुका रहा?
अहा वही उदार है परोपकार जो करे। 
मनुष्य है वही कि जो मनुष्य के लिए मरे। 
मनुष्य मात्र बन्धु है, यही बड़ा विवेक है, 
पुराण पुरुष स्वयं पिता प्रसिद्ध एक है।
फलानुसार कर्म के अवश्य बाह्य भेद हैं। 
परन्तु अंतरैक्य में, प्रमाणभूत वेद हैं। 
अनर्थ है कि बन्धु ही न बन्धु की व्यथा हरे। 
मनुष्य है वही कि जो मनुष्य के लिए मरे। 

प्रश्न :
(क) सुमृत्यु का क्या तात्पर्य है? 
(ख) पशु प्रवृत्ति क्या होती है? 
(ग) मनुष्य होने के लिए क्या गुण आवश्यक हैं?
(घ) 'विरुद्धवाद बुद्ध का' से क्या आशय है? 
(ङ) सच्चा उदार कौन होता है? 
(च) वेदों से क्या बात प्रमाणित होती है? 
(छ) कवि के अनुसार अनर्थकारी बात क्या है? 
(ज) 'उसी उदार की सदा सजीव कीर्ति कूजती' में अलंकार लिखिए। 
(झ) उपर्युक्त पद्यांश की प्रेरणा क्या है? 
(ञ) उपर्युक्त रचना पर अपने युग का क्या प्रभाव है? 
उत्तर : 
(क) किसी सत्कर्म को करते हुए मरने को सुमृत्यु कहा गया है। इस प्रकार मृत्यु का वरण करने वालों को लोग सदा आदर से याद करते हैं। 
(ख) केवल अपनी ही चिन्ता करना अर्थात् स्वार्थी होना ही पशु प्रवृत्ति है। पशु केवल अपने ही चरने की चिन्ता करता है, दूसरों की नहीं। 
(ग) मनुष्य होने के लिए त्याग, बलिदान तथा परोपकार आदि गुण होने आवश्यक हैं। 
(घ) गौतम बुद्ध ने वैदिक धर्म का विरोध किया था। उनके मत को नास्तिक दर्शन माना जाता है। विरोध की इस भावना को ही विरुद्धवाद कहा गया है। 
(ङ) जो व्यक्ति समस्त विश्व को अपना मानता है तथा उससे सच्चा प्रेम करता है, वही सचमुच उदार होता है। 
(च) वेदों से प्रमाणित होता है कि समस्त मानव जाति एक है तथा एक ही पिता (ईश्वर) की संतान है। भेद बाहरी तथा कृत्रिम हैं। 
(छ) यदि भाई ही भाई के कष्टों को दूर नहीं करता तो यह बड़ी अनर्थकारी बात है। 
(ज) “उसी उंदार की सदा सजीव कीर्ति कुजती" में'उ', 'स' तथा 'क' वर्गों की आवृत्ति होने से अनुप्रास अलंकार 
(झ) उपर्युक्त पद्यांश में कवि ने धर्म-जाति के आधार पर मनुष्य-मनुष्य में भेदभाव करने को अनुचित माना है तथा 'वसुधैव कुटुम्बकम्' की प्रेरणा दी है। 
(ञ) उपर्युक्त रचना महात्मा गाँधी जी के युग की है। इस पर गाँधीवादी विचारों का प्रभाव स्पष्ट है। 

RBSE Class 11 Hindi Sahitya अपठित बोध अपठित पद्यांश

6. उरके चरखे में कात सूक्ष्म 
युग-युग का विषय-जनित विषाद, 
गुंजित कर दिया गगन जग का 
भर तुमने आत्मा का निनाद। 
रँग-रँग खद्दर के सूत्रों में, 
नव जीवन आशा, स्पृहाहलाद, 
मानवी कला के सूत्रधार! 
हर लिया यन्त्र कौशल प्रवाद! 
साम्राज्यवाद था कंस, बन्दिनी 
मानवता, पशु-बलाक्रान्त, 
शृंखला-दासता, प्रहरी बहु 
निर्मम शासन-पद शक्ति-भ्रान्त, 
कारागृह में दे दिव्य जन्म 
मानव आत्मा को मुक्त, कान्त, 
जन-शोषण की बढ़ती यमुना 
तुमने की नत, पद-प्रणत शान्त! 
कारा थी संस्कृति विगत, भित्ति 
बहु धर्म-जाति-गति रूप-नाम, 
बन्दी जग-जीवन, भू विभक्त 
विज्ञान-मूढ़ जन प्रकृति-काम, 
आये तुम मुक्त पुरुष, कहने 
मिथ्या जड़ बन्धन, सत्य राम,
नानृतं जयति सत्यं मा भै, 
जय ज्ञान-ज्योति, तुमको प्रणाम! 

प्रश्न :
(क) मानवी कला का सूत्रधार कौन है? 
(ख) मानवी कला से यहाँ किस ओर संकेत है? 
(ग) यन्त्र कौशल प्रवाद' का क्या आशय है? 
(घ) यहाँ कंस किसको कहा गया है? 
(ङ) 'साम्राज्यवाद था कंस.....पद प्रणत शांत' में कौन-सा अलंकार है? 
(छ) 'बन्दी जगजीवन भू विभक्त'-का आशय स्पष्ट कीजिए। 
(ज) कवि ने यहाँ ज्ञान-ज्योति तथा मुक्त पुरुष कहकर किसको सम्बोधित किया है? 
(झ) महात्मा गाँधी ने क्या उपदेश दिया था? 
(ञ) प्रस्तुत काव्यांश की भाषा कैसी है? 
उत्तर : 
(क) महात्मा गाँधी मानवी कला के सूत्रधार हैं। 
(ख) खादी का ताना तथा उससे रंग-बिरंगे वस्त्र बनाना मानवी कला है। मनुष्य के हाथों से बुने होने के कारण खादी को मानवी कला कहा गया है। 
(ग) यह बात प्रसिद्ध है कि मशीनों से अच्छा तथा जल्दी काम होता है। गाँधी जी की खादी ने इस बात को असत्य सिद्ध कर दिया। 
(घ) इस पद्यांश में अंग्रेजी साम्राज्यवाद की तुलना कंस से की गई है। 
(ङ) 'साम्राज्यवाद था कंस.....पद प्रणत क्रांत' नामक पद्यांश में सांगरूपक अलंकार है। 
(च) पुरातन संस्कृति को कारागार तथा धर्म, जाति रंग, रूप तथ नाम को इसकी दीवारें कहा गया है। अर्थात् पुरानी संस्कृति में धर्म, जाति, रंग, रूप आदि को आधार बनाकर मनुष्यों को एक सीमित दायरे में कैद कर दिया गया है। 
(छ) 'बन्दी जग जीवन भू विभक्त' का आशय यह है कि धरती एक है तथा इस पर रहने वाले लोग एक हैं परन्तु धर्म, जाति, वर्ण आदि के कारण उनको भिन्न-भिन्न वर्गों तथा देशों में बाँट दिया गया है। 
(ज) कवि ने यहाँ, 'ज्ञान-ज्योति' तथा 'मुक्त पुरुष' कहकर महात्मा गाँधी जी को सम्बोधित किया है। 
(झ) महात्मा गाँधी का उपदेश था-'नानृत जयति सत्यं मा भै'। इसका अर्थ है कि विजय सत्य की होती है अ..... की नहीं अतः डरो मत। 
(ञ) प्रस्तुत काव्यांश की भाषा तत्सम शब्दावली से युक्त तथा साहित्यिक है परन्तु वह भावानुकूल और सुबोध है।

RBSE Class 11 Hindi Sahitya अपठित बोध अपठित पद्यांश 

7. तपस्वी! क्यों इतने हो क्लांत, 
वेदना का यह कैसा वेग? 
आह! तुम कितने अधिक हताश 
बताओ यह कैसा उद्वेग? 
दुःख की पिछली रंजनी बीच 
विकसता सुख का नवल प्रभात, 
एक परदा यह झीना नील 
छिपाये है जिसमें सुख गात। 
जिसे तुम समझे हो अभिशाप, 
जगत की ज्वालाओं का मूलः। 
ईश का वह 'रहस्य वरदान 
कभी मत इसको जाओ भूल।' 
लगे कहने मनु सहित विषादः
'मधुर मारुत से ये उच्छ्वास; 
अधिक उत्साह तरंग अबाध 
उठाते मानस में सविलास। 
किंतु जीवन कितना निरुपाय! 
लिया है देख नहीं संदेह; 
निराशा है जिसका परिणाम 
सफलता का वह कल्पित गेह।" 

प्रश्न :
(क) मनु के मन की दशा कैसी थी? 
(ख) सबेरा कब होता है? 
(ग) दुःख को किसके समान बताया गया है? दुःख के पीछे क्या छिपा है? 
(घ) वह क्या बात है जिसे कभी भी न भूलने के लिए कहा गया है? 
(ङ) दुःख ईश्वर का रहस्यपूर्ण वरदान है, क्यों? 
(च) 'मधुर मारुत से....... साविलास'-में कौन-सा अलंकार है? 
(छ) मनु ने जीवन को क्या बताया है? 
(ज) 'दुःख की पिछली रजनी' में कौन-सा अलंकार है। 
(झ) उपर्युक्त पद्यांश में किस काव्य-गुण का प्रयोग हुआ है? 
(ञ) प्रस्तुत काव्यांश का उचित शीर्षक लिखिए। 
उत्तर :
(क) मनु का मन विषादग्रस्त तथा निराश था। 
(ख) पिछली रात बीतने पर सबेरा अवश्य होता है। 
(ग) दुःख को पतले नीले पर्दे के समान बताया गया है। इसके पीछे सुख का चेहरा छिपा हुआ है। 
(घ) जिसे मनुष्य शाप समझता है तथा समस्त सांसारिक कष्टों का कारण समझता है वह दुःख कभी-कभी ईश्वर के गुप्त वरदान के समान होता है। इस सत्य को कभी नहीं भूलना चाहिए। 
(ङ) दु:ख मनुष्य की शक्तियों को उत्तेजित करता है। उसे और अधिक प्रयत्नशील तथा सावधान बनाता है। इस तरह उसको सफलता तक पहुँचाता है।। 
(च) मधुर मारुत से.......ये साविलास'-में सांगरूपक अलंकार का प्रयोग हुआ है। 
(छ) मनु ने जीवन को सफलता का काल्पनिक घर कहा है। मनु के अनुसार सफलता जीवन में केवल कल्पना की वस्तु है। वास्तविक जीवन में तो निराशा ही हाथ लगती है। 
(ज) 'दुःख की पिछली रजनी' में रूपक अलंकार है। 
(झ) उपर्युक्त पद्यांश में 'माधुर्य' नामक काव्य-गुण का प्रयोग है। 
(ञ) प्रस्तुत काव्यांश का उचित शीर्षक है-विषादग्रस्त मनु। 

RBSE Class 11 Hindi Sahitya अपठित बोध अपठित पद्यांश

8. आज की शाम 
जो बाजार जा रहे हैं 
उनसे मेरा अनुरोध है 
एक छोटा-सा अनुरोध 
क्यों न ऐसा हो कि आज शाम 
हम अपने थैले और डोलचियाँ 
रख दें एक तरफ 
और सीधे धान की मंजरियों तक चलें 
चावल जरूरी है जरूरी है 
आटा दाल नमक पुदीना 
पर क्यों न ऐसा हो कि आज शाम 
हम सीधे वहीं पहुँचे 
एक दम वहीं 
जहाँ चावल 
दाना बनने से पहले 
सुगंध की पीड़ा से छटपटा रहा हो 
उचित यही होगा
कि हम शुरू में ही 
आमने-सामने 
बिना दुभाषिये के 
सीधे उस सुगंध से 
बातचीत करें 
यह रक्त के लिए अच्छा है 
अच्छा है भूख के लिए 
नींद के लिए 
कैसा रहे 
बाजार न आए बीच में। 

प्रश्न :
(क) कवि ने किससे तथा क्या अनुरोध किया है? 
(ख) कवि अनुरोध करते हुए कहाँ जाने को कह रहा है? 
(ग) कवि सीधे बाजार न जाने के लिए क्यों कह रहा है? 
(घ) यहाँ दुभाषिए से क्या तात्पर्य है? 
(ङ) जीवन के लिए क्या चीजें जरूरी हैं? 
(च) बाजार इस काव्यांश में किसका प्रतीक है? 
(छ) उपर्युक्त पद्यांश का शीर्षक लिखिए। 
(ज) उपर्युक्त पद्यांश की रचना किस छन्द में हुई है?
(झ) 'सुगंध की पीड़ा से छटपटा रहा हो'-इस पंक्ति में निहित काव्य-सौन्दर्य को स्पष्ट कीजिए। 
(ञ) सुगंध से बातचीत करने का क्या आशय है? 
उत्तर :
(क) कवि ने ग्राहकों से अनुरोध किया है कि वे अपनी आवश्यकता की वस्तुएँ सीधे उनका उत्पादन करने वालों से ही खरीदें। 
(ख) कवि अनुरोध करते हुए उनसे कह रहा है कि वे सीधे खेतों में किसानों के पास जायें जहाँ ये वस्तुएँ पैदा होती हैं। 
(ग) कवि लोगों से बाजार न जाने के लिए इसलिए कह रहा है कि बाजार उत्पादक तथा उपभोक्ता के मध्य बिचौलिए की भूमिका निभाता है तथा उसका शोषण करता है। 
(घ) दुभाषिया दो भिन्न भाषा-भाषियों के बीच रहकर एक-दूसरे की बात समझाता है। यहाँ दुभाषिया बाजार (व्यापारी) का प्रतीक है, जो किसान और उपभोक्ता के बीच में रहकर उन दोनों का शोषण करता है। 
(ङ) जीवन के लिए चावल जरूरी है। आटा, चावल, नमक और पुदीना भी जीवन के लिए जरूरी है। (च) बाजार इस काव्यांश में बिचौलिए का प्रतीक है। 
(छ) उपर्युक्त काव्यांश का शीर्षक है-बाजारवाद की भूमिका। . 
(ज) उपर्युक्त पद्यांश की रचना मात्रा और वर्ण के बन्धन से मुक्त होने के कारण जिस छन्द में हुई है उसे मुक्त छन्द कहा जाता है। 
(झ) सुगंध की पीड़ा से छटपटाने में लक्षणा शब्द-शक्ति का प्रयोग हुआ है। यहाँ चावल के दानों के पकने पर उनसे उठने वाली सुगन्ध का वर्णन किया गया है। 
(ञ) 'सुगन्ध' किसान का प्रतीक है। कवि चाहता है कि शोषण से बचने के लिए उपभोक्ता सीधे किसान से उसके उत्पाद खरीदें। 

RBSE Class 11 Hindi Sahitya अपठित बोध अपठित पद्यांश

9. चारु चन्द्र की चंचल किरणें, खेल रही हैं जल-थल में। 
स्वच्छ चाँदनी बिछी हुई है, अवनि और अम्बर तल में।।
पुलक प्रकट करती है धरत्री, हरित तृणों की नोकों से। 
मानो झूम रहे हैं तरु भी, मन्द पवन के झोंकों से।।
पंचवटी की छाया में है, सुन्दर पर्ण-कुटीर बना।। 
उसके सम्मुख स्वच्छ शिला पर, धीर-वीर निर्भीक मना।। 
जाग रहा यह कौन धनुर्धर, जबकि भुवन भर सोता है। 
भोगी कुसुमायुध योगी-सा बना दृष्टिगत होता है।। 
किस व्रत में है व्रती वीर यह, निद्रा का यों त्याग किए। 
राजभोग्य के योग्य विपिन में, बैठा आज विराग लिए।। 
बना हुआ है प्रहरी जिसका, उस कुटीर में क्या धन है। 
जिसकी रक्षा में रत इसका तन है, मन है, जीवन है।। 
मर्त्यलोक मालिन्य मेटने, स्वामि-संग जो आई है। 
तीन लोक की लक्ष्मी ने यह, कुटी आज अपनाई है।। 
वीर-वंश की लाज यही है, फिर क्यों वीर न हो प्रहरी। 
विजन देश है, निशा शेष है, निशाचरी माया ठहरी ।। 
कोई पास न रहने पर भी, जन-मन मौन नहीं रहता। 
आप आपकी सुनता है वह, आप आपसे है कहता।। 
बीच-बीच में इधर-उधर निज, दृष्टि डालकर मोदमयी। 
मन ही मन बातें करता है, धीर धनुर्धर नयी नयी।। 
क्या ही स्वच्छ चाँदनी है यह, है क्या ही निस्तब्ध निशा? 
है स्वच्छन्द-सुमन्द, गन्धवह, निरानन्द है कौन दिशा? 
बन्द नहीं अब भी चलते हैं, नियति-नटी के कार्य-कलाप। 
पर कितने एकान्त भाव से, कितने शान्त और चुपचाप।

प्रश्न :
(क) पर्ण कुटीर कहाँ बना हुआ है? 
(ख) कुटीर के सामने शिला पर बैठा कौन जाग रहा है? 
(ग) इस कुटिया के अन्दर कौन है? 
(घ) धनुर्धर लक्ष्मण वहाँ क्या कर रहे हैं? 
(ङ) वीर-वंश की लाज किसको कहा गया है? 
(च) 'भोगी कुसुमायुध योगी-सा' में अदनकार बताइए। 
(छ) चारु चन्द्र की चंचल किरणें खेल नहीं है जल-थल में'-पंक्ति में आए अलंकार का नाम लिखिए। 
(ज) 'क्या ही स्वच्छ चाँदनी है यह, है क्या हो लिस्तब्ध निशा' में किसका वर्णन है?
(झ) इस पद्यांश से पदमैत्री का एक उदाहरण दीजिए। 
(ञ) इस काव्यांश की काव्य-शैली कैसी है? 
उत्तर : 
(क) पर्ण कुटीर पंचवटी की छाया में बना हुआ है। 
(ख) कुटीर के साम। शिला पर बैठे धनुर्धर लक्ष्मण जाग रहे हैं। 
(ग) इस कुटिया के अन्दर राम की पत्नी सीता विश्राम कर रही हैं। 
(घ) धनुर्धर लक्ष्मण वहाँ शिला पर बैठे हैं तथा मन ही मन बातें कर रहे हैं। 
(ङ) वीर-वंश की लाज सीता को कहा गया है। 
(च) 'भोगी कुसुमायुध योगी-सा' में उपमा अलंकार है। 
(छ) 'चारु चन्द्र की चंचल किरणें खेल रही हैं जल-थल में'-इस पंक्ति में अनुप्रास अलंकार है। 
(ज) 'क्या ही स्वच्छ चाँदनी है यह, है क्या ही निस्तब्ध निशा'- में प्रकृति की सुन्दरता का वर्णन है। 
(झ) इस पद्यांश में देश है......शेष है' में पद-मैत्री है। 
(ञ) इस काव्यांश में सजीव चित्रात्मक काव्य-शैली का प्रयोग हुआ है। 

RBSE Class 11 Hindi Sahitya अपठित बोध अपठित पद्यांश

10. है बहुत बरसी धरित्री पर अमृत धार, 
पर नहीं अब तक सुशीतल हो सका संसार।
भोग-लिप्सा आज भी लहरा रही उद्दाम, 
बह रहीं असहाय नर की भावना निष्काम। 
भीषण हों अथवा युधिष्ठिर, या कि हों भगवान, 
बुद्ध हों कि अशोक, गांधी हो कि ईसु महान, 
सिर झुका सबको सभी को श्रेष्ठ निज से मान, 
मात्र वाचिक ही उन्हें देता हुआ सम्मान, 
दग्ध कर पर को, स्वयं भी भोगता दुख-दाह, 
जा रहा मानव चला अब भी पुरानी राह। 
आज की दुनिया विचित्र, नवीन,
प्रकृति पर सर्वत्र है विजयी पुरुष आसीन। 
हैं बंधे नर के करों में वारि, विद्युत भाप, 
हुक्म पर चढ़ता-उतरता है पवन का ताप। 
हैं नहीं बाकी कहीं व्यवधान, 
लाँघ सकता नर सरित, गिरि सिन्धु एक समान। 
शीश पर आदेश कर अवधार्य, 
प्रकृति के सब तत्व करते हैं मनुज के कार्य। 
मानते हैं हुक्म मानव का महा वरुणेश, 
और करता शब्दगुण अम्बर वहन संदेश।
 

प्रश्न :
(क) धरती पर अमृत की धारा बरसने से क्या आशय है? 
(ख) मनुष्य के मन में आज भी क्या विकार विद्यमान है? 
(ग) 'वाचिक ही उन्हें देता हुआ सम्मान' का क्या आशय है? 
(घ) मनुष्य अपनी किस पुरानी राह पर चल रहा है? 
(ङ) आज की दुनिया को विचित्र और नवीन क्यों कहा गया है? 
(च) प्रकृति आज किसके अधीन है? 
(छ) प्रस्तुत पद्यांश में किन-किन महापुरुषों के नाम लिए गए हैं?
(ज) वारि, विद्युत भाप' में कौन-सा अलंकार है? 
(झ) उपर्युक्त पद्यांश का शीर्षक लिखिए। 
(ञ) उपर्युक्त पद्यांश में किस रस का चित्रण है? 
उत्तर :
(क) धरती पर अमृत की धारा बरसने से आशय यह है कि अनेक महापुरुषों तथा देवताओं ने पृथ्वीवासियों को उत्तम आध्यात्मिक उपदेश दिए हैं तथा संयम सिखाया है। 
(ख) मनुष्य के मन में आज भी विषय-वासना तथा भोगलिप्सा विद्यमान है। 
(ग) वाचिक देता हुआ सम्मान का आशय यह है कि मनुष्य महापुरुषों, देवी-देवताओं तथा अवतारों का सम्मान मौखिक रूप से ही करता है, सच्चे मन से उनका सम्मान नहीं करता। 
(घ) मनुष्य अपने कार्यों से दूसरों को कष्ट देता है तथा वह स्वयं भी दु:खी होता है। अपनी इसी कार्य पद्धति को वह पहले अपनाता था और इसी के अनुसार वह अब भी आचरण कर रहा है। यही उसकी पुरानी राह है। 
(ङ) आज संसार में विज्ञान के कारण मनुष्य बड़ा शक्तिशाली हो गया है, संसार में बहुत कुछ बदल गया है। इसी कारण दुनिया को विचित्र तथा नवीन कहा गया है। 
(च) प्रकृति की शक्तियाँ आज मनुष्य के अधीन हैं। 
(छ) प्रस्तुत पद्यांश में निम्नलिखित महापुरुषों के नाम लिए गए हैं- भीष्म, युधिष्ठर, गौतम बुद्ध, अशोक, ईसामसीह, महात्मा गाँधी तथा स्वयं महेश्वर। 
(ज) 'वारि, विद्युत भाप' में अनुप्रास अलंकार है। 
(झ) उपर्युक्त पद्यांश का शीर्षक है-नवयुग का मनुष्य। 
(ञ) उपर्युक्त पद्यांश में वीर रस का चित्रण है। 

RBSE Class 11 Hindi Sahitya अपठित बोध अपठित पद्यांश

11. देखकर बाधा विविध, बहु विघ्न घबराते नहीं। 
रह भरोसे भाग के, दुःख भोग पछताते नहीं। 
काम कितना ही कठिन हो, किन्तु उकताते नहीं। 
भीड़ में चंचल बने जो वीर दिखलाते नहीं। 
हो गए इक आन में, उनके बुरे दिन भी भले। 
सब जगह सब काल में वे ही मिले फूले-फले 
पर्वतों को काटकर सड़कें बना देते हैं वे। 
सैकड़ों मरुभूमि में नदियाँ बहा देते हैं वे। 
गर्भ में जलराशि के बेड़ा चला देते हैं वे। 
जंगलों में भी महा मंगल रचा देते हैं वे। 
भेद नभ-तल का उन्होंने है बहुत बतला दिया। 
है उन्होंने ही निकाली तार की सारी क्रिया। 
व्योम को छूते हुए दुर्गम पहाड़ों के शिखर। 
वे घने जंगल जहाँ रहता है तम आठों प्रहर। 
गर्जती जलराशि की उठती हुई ऊँची लहर।
आग की भयदायिनी फैली दिशाओं में लहर। 
ये कँपा सकते कभी, जिनके कलेजे को नहीं। 
भूलकर भी वे कभी, नाकाम रहते हैं नहीं। 

प्रश्न :
(क) जीवन में आने वाली विघ्न-बाधाओं से न घबराने का क्या परिणाम होता है? 
(ख) भाग्य के भरोसे रहने वालों को क्या दुष्परिणाम भोगना पड़ता है? 
(ग) करशील पुरुष पर्वतों तथा रेगिस्तान में क्या चमत्कार करते हैं? 
(घ) कौन लोग अपने जीवन में कभी भी असफल नहीं होते? 
(ङ) 'गरजती हुई जलराशि' से किस आर संकेत है? 
(च) देखकर ज्यादा विविध बहु विघ्न घबगते नहीं' में कौन-सा अलंकार है? 
(छ) “स जगह सब काल में वे ही मिले फूले-फले से क्या आशय है? 
(ज) उपर्युक्त पद्यांश का शीर्षक लिखिए। 
(झ) प्रस्तुत पद्यांश की भाषा कैसी है? 
(ञ) जंगलों में श्री प्रहामंगल में क्या काव्यात्मक विशेषता है? 
उत्तर : 
(क) जीवन में आने वाली विघ्न-बाधाओं से न बजराने का परिणाम होता है- निश्चित सफलता। ऐसा व्यक्ति लपने जीवन में कभी असफल नहीं होता। 
(ख) भाग्य के भरोसे रहने वाले जीवन में सफल नहीं होते और पीछे अपने कार्यों पर पछताते हैं। 
(ग) कर्मशील पुरुष पर्वतों को काटकर सड़कें बना देते हैं तथा सूखे रेगिस्तान में नदियाँ बहा देते हैं। 
(घ) जो मनुष्य कार्य में सदा लगे रहते हैं तथा अपनी धुन के पक्के होते हैं, वे जीवन में कभी असफल नहीं होते। 
(ड) 'गरजती हुई जलराशि' में समुद्र की विशाल जलराशि की ओर संकेत है। 
(च) 'देखकर बाधा......घबराते नहीं' में अनुप्रास अलंकार है। 
(छ) सब जगह सब काल में वे ही मिले फूले-फले। इस पंक्ति को आशय है कि कर्मठ परिश्रमी लोग कहीं भी हों तथा उनका सम्बन्ध किसी भी काल से हो वे हमेशा फलते-फूलते देखे जाते हैं। वे देशकाल से अप्रभावित रहते हैं। 
(ज) उपर्युक्त पद्यांश का शीर्षक-कर्मठ पुरुष' है। 
(झ) प्रस्तुत पद्यांश की भाषा सरल बोलचाल के शब्दों से युक्त तथा प्रवाहपूर्ण है। वह भावानुकूल तथा सुबोध है। भाषा मुहावरेदार है। 
(ञ) 'जंगलों में भी महामंगल' में-पद-मैत्री की सुन्दरता दर्शनीय है। 

RBSE Class 11 Hindi Sahitya अपठित बोध अपठित पद्यांश

12. आज बचपन का कोमल गात 
जरा का पीला पात! 
चार दिन सुखद चाँदनी रात 
और फिर अंधकार, अज्ञात ! 
शिशिर-सा झर नयनों का नीर 
झुलस देता गालों के फूल! 
प्रणय का चुम्बन छोड़ अधीर
अधर जाते अधरों को भूल! 
मृदुल होंठों का हिमजल हास 
उड़ा जाता नि:श्वास समीर, 
सरल भौंहों का शरदाकाश 
घेर लेते धन, घिर गम्भीर! 
शून्य साँसों का विधुर वियोग
छुड़ाता अधर मधुर संयोग, 
मिलन के पल केवल दो चार, 
विरह के कल्प अपार! 
अरे वे अपलक चार नयन 
आठ आँसू रोते निरुपाय, 
उठे रोंओं के आलिंगन 
कसक उठते काँटों-से हाय! 

प्रश्न :
(क) बचपन में शरीर कैसा होता है? वह वृद्धावस्था में कैसा हो जाता है? 
(ख) संसार में सुख और दुःख में किसकी बहुलता है? 
(ग) बचपन और वृद्धावस्था तथा सुख और दुःख के आने-जाने का वर्णन करके कवि प्रकृति के किस नियम के बारे में बता रहा है? 
(घ) आँखों से गिरते आँसुओं की तुलना किससे की गई है? 
(ङ) कोमल होठों की हँसी किसमें बदल जाती है? 
(च) मिलन के समय को 'पल' तथा विरह के समय को 'कल्प' क्यों कहा गया है?
(छ) चार नयन किनके हैं? उनके अपलक होने का क्या तात्पर्य है? 
(ज) उपर्युक्त पद्यांश से छाँटकर रूपक अलंकार के दो उदाहरण लिखिए। 
(झ) उपर्युक्त पद्यांश की भाषा-शैली कैसी है? 
(ञ) प्रस्तुत पद्यांश में कवि ने प्रकृति के किस स्वरूप का वर्णन किया है? 
उत्तर : 
(क) बचपन में शरीर कोमल होता है। वह वृद्धावस्था में पीला पड़ जाता है। 
(ख) संसार में सुख कम तथा दुःख अधिक समय तक रहने वाला है। 
(ग) बचपन और वृद्धावस्था तथा सुख और दुःख के आने-जाने के वर्णन द्वारा प्रकृति के परिवर्तनशील होने के बारे में बताया गया है। 
(घ) आँखों से गिरने वाले आँसुओं को शिशिर ऋतु में गिरने वाले पाले के समान बताया गया है। 
(ङ) कोमल होठों की हँसी निराशाभरी गहरी साँसों में बदल जाती है। अर्थात् हँसते हुए मनुष्य के जीवन में भी निराशा आकर उसे उदास कर देती है।
(च) पल' समय की एक लघुतम माप है तथा 'कल्प' एक बहुत बड़ी माप है। मिलन के पल दो-चार हैं अर्थात् जीवन में मिलन का समय बहुत छोटा है। विरह के कल्प अपार हैं अर्थात् विरह का समय बहुत लम्बा है। 
(छ) चार नयन हैं-अर्थात् दो नेत्र नायक के हैं तथा दो नायिका के। अपलक का अर्थ है-टकटकी लगाकर देखना, बिना पलक झपकाये देखना नायक-नायिका संयोग के समय एक-दूसरों के नेत्रों में टकटकी लगाकर देख रहे हैं। 
(ज) उपर्युक्त काव्यांश में रूपक अलंकार का प्रयोग हुआ है। दो उदाहरण हैं - (1) गालों के फूल, (2) हिमजल हास। 
(झ) उपर्युक्त पद्यांश की भाषा संस्कृतनिष्ठ तत्सम शब्दावली युक्त है। इसमें चार दिन की चाँदनी फिर अँधेरी रात' तथा बादल घिरना, आठ आँसू रोना इत्यादि मुहावरों का साहित्यिक भाषा में प्रयोग किया गया है। शैली लाक्षणिक तथा संकेतात्मक है। 
(ञ) प्रस्तुत पद्यांश में कवि ने प्रकृति के कठोर एवं रौद्र स्वरूप का दर्शन किया है। 

RBSE Class 11 Hindi Sahitya अपठित बोध अपठित पद्यांश

13. यह हार एक विराम है। 
जीवन महासंग्राम है 
तिल-तिल मिगा पर दया की भीख मैं लूँगा नहीं 
वरदान माँगूगा नहीं। 
स्मृति सुखद प्रहरों के लिए 
अपने खंडहरों के लिए 
यह जान लो कि मैं विश्व की संपत्ति चाहूँगा नहीं 
वरदान माँगूगा नहीं। 
क्या हार में, क्या जीत में 
किंचित् नहीं भयभीत मैं 
संघर्ष-पथ पर जो मिले यह भी सही वह भी सही 
वरदान माँगूंगा नहीं। 
लघुता न अब मेरी छुओ 
तुम हो महान बने रहो 
अपने हृदय की वेदना मैं व्यर्थ त्यागूंगा नहीं 
वरदान माँगूगा नहीं। 
चाहे हैदय को ताप दो 
चाहे मुझे अभिशाप दो 
कुछ भी करो कर्तव्यपथ से किन्तु भागूंगा नहीं 
वरदान मागूंगा नहीं। 

प्रश्न :
(क) कविन जीवन को महासंग्राम क्यों माना है। इस संग्राम में हुई हार के बारे में उसका क्या मत है? 
(ख) कवि अपना जीवन किस प्रकार व्यतीत करना चाहता है? 
(ग) हार और जीत की दशा में कवि क्या करना चाहता है?
(घ) "संघर्ष पथ पर जो मिले यह भी सही वह भी सही"-से कवि की किस मनोदशा का पता चलता है? 
(ङ) स्वयं को बड़ा समझने वालों से कवि क्या कहता है? 
(च) प्रस्तुत कविता का संदेश क्या है? 
(छ) "कुछ भी करो कर्तव्य पथ से किन्तु भागूंगा नहीं" में कवि ने अपने कर्तव्य-पालन के बारे में क्या कहा है? 
(ज) कवि ने जीवन के अच्छे और बुरे समय को किन प्रतीकों के द्वारा व्यंजित किया है? 
(झ) संघर्ष पथ में कौन-सा अलंकार है? 
(ञ) इस काव्यांश के लिए एक उचित शीर्षक लिखिए। 
उत्तर : 
(क) मनुष्य का जीवन अनेक संकटों तथा विघ्न-बाधाओं से संघर्ष करते हुए बीतता है। कवि ने इस कारण जीवन को एक महासंग्राम माना है। इस संग्राम में हुई हार को कवि ने हार नहीं माना। जीवन के संघर्ष में यह हार एक अल्पकाल के विराम के समान है। 
(ख) कवि अपना जीवन निरन्तर बाधाओं और समस्याओं के साथ संघर्ष करते हुए व्यतीत करना चाहता है। वह हार मानना नहीं चाहता तथा किसी से सहायता की भीख भी माँगना नहीं चाहता। 
(ग) हार और जीत में कवि तटस्थ तथा अविचलित रहना चाहता है। वह हारने से नहीं डरता। वह हार या जीत-जो मिले उसे स्वीकार करने को तैयार है।
(घ) “संघर्ष पथ पर जो मिले-यह भी सही वह भी सही"-इस कवि कथन से पता चलता है कि कवि हार-जीत को तटस्थ भाव से अपनाना चाहता है। उसे जीवन में जो भी प्राप्त हो वह स्वीकार है। वह हार से दु:खी और जीत से प्रसन्न नहीं होता। वह स्थित प्रज्ञ है। 
(ङ) जो लोग स्वयं को बड़ा मानते हैं और कवि को छोटा समझते हैं, उनसे कवि का कहना है कि वे अपने को बड़ा मानते रहें। कवि को इससे कोई विरोध नहीं है परन्तु उनको कवि को छोटा मानकर उसे उपदेश देने का कोई अधिकार नहीं है। 
(च) प्रस्तुत कविता में कवि ने जीवन को समग्र रूप में ग्रहण करने का संदेश दिया है। मनुष्य को जीवन के सुख-दुःख, हार-जीत आदि को तटस्थ भाव से समान मानकर स्वीकार करना चाहिए। उसे दृढ़ता तथा अविचलित भाव से ग्रहण करना चाहिए। उसे दूसरों की आलोचना-निंदा से विचलित नहीं होना चाहिए तथा अपना कर्तव्य पालन करना चाहिए। 
(छ) कवि ने कहा है कि संसार में लोग किसी के बारे में भी कुछ न कुछ कहते ही रहते हैं। निंदा करना लोगों का स्वभाव होता है। दूसरों की बातों की चिन्ता न करके मनुष्य को सदा अपना कर्तव्य पूरा करना चाहिए। 
(ज) कवि ने जीवन के अच्छे समय को 'सुखद प्रहर' तथा बुरे समय को 'खण्डहर' आदि प्रतीकों द्वारा व्यक्त किया है।
(झ) 'संघर्ष पथ' में रूपक अलंकार है। 
(ञ) काव्यांश के लिए उचित शीर्षक है "जीवन का महासंग्राम।" 

RBSE Class 11 Hindi Sahitya अपठित बोध अपठित पद्यांश

14. जीवन में वह था एक कुसुम, 
थे उस पर नित्य निछावर तुम, 
वह सूख गया तो सूख गया, 
मधुवन की छाती को देखो- 
सूखी इसकी कितनी कलियाँ, 
मुरझाई कितनी वल्लरियाँ, 
जो मुरझाई फिर कहाँ खिली, 
पर बोलो सूखे फूलों पर 
कब मधुवन शोर मचाता है? 
जो बीत गई सो बात गई। 
जीवन में मधु का प्याला था, 
तुमने तन-मन दे डाला था। 
वह टूट गया तो टूट गया,
मदिरालय का आँगन देखो 
कितने प्याले हिल जाते हैं, 
गिर मिट्टी में मिल जाते हैं 
जो गिरते हैं कब उठते हैं? 
पर बोलो टूटे प्यालों पर 
कब मदिरालय पछताता है? 
जो बीत गई सो बात गई। 

प्रश्न :
(क) 'जीवन में था एक कुसुम' में कवि ने कुसुम शब्द का प्रयोग किसके लिए किया है? 
(ख) मधुवन किस बात पर शोर नहीं मचाता? 
(ग) 'जो बीत गई सो बात गई'- कहकर कवि ने क्या संदेश दिया है? 
(घ) 'मधु का प्याला' का प्रतीकार्थ क्या है? 
(ङ) प्याला टूटने में क्या संकेत छिपा है? 
(च) मदिरालय का उदाहरण कवि ने क्यों दिया है? 
(छ) इस काव्यांश में मानव-जीवन के किस सत्य को प्रकट किया गया है?
(ज) इस काव्यांश में किस शैली का प्रयोग हुआ है? 
(झ) थे उस पर नित्य निछावर तुम' में कौन-सा अलंकार है? 
(ञ) इस पद्यांश से संसार की नश्वरता को प्रकट करने वाली चार पंक्तियाँ छाँटकर लिखिए। 
उत्तर : 
(क) यह कविता व्यक्तिगत तत्वों पर आधारित है। 'जीवन में था एक कुसुम' में कुसुम शब्द का प्रयोग कवि की दिवंगत पत्नी के लिए किया गया है। 
(ख) मधुवन अर्थात् बाग में अनेक पादप तथा लताएँ होती हैं। अनेक लताएँ सूख जाती हैं, फूल मुरझा जाते हैं, परन्तु बाग इस पर रोता-धोता नहीं है। 
(ग) 'जो बीत गई सो बात गई'- कहकर कवि ने पुरानी और बीती बातों पर दुःखी होना छोड़कर व वर्तमान स्थितियों में जीवित रहने का संदेश दिया है। इसमें संदेश है-बीती ताहि बिसारि दे, आगे की सुधि लेइ। 
(घ) 'मधु का प्याला' का प्रतीकार्थ इस संसार के मनुष्य हैं जो हर क्षण काल कवलित होते रहते हैं। इसका प्रतीकार्थ कवि की दिवंगत पत्नी भी है। 
(ङ) मधु का प्याला टूटने का आशय जीवन का अन्त तथा मृत्यु होने से है। इसमें संकेत है कि कवि की पत्नी का देहावसान होने से जीवन के सुखद क्षणों का भी अन्त हो गया है। 
(च) कवि ने मदिरालय का उदाहरण संसार की नश्वरता को प्रकट करने के लिए दिया है। मधुशाला में अनेक प्याले होते हैं, जो गिरकर टूट जाते हैं परन्तु इससे मधुशाला बंद नहीं होती। उन प्यालों का स्थान, नए प्याले ले लेते हैं। इसी प्रकार संसार में मृत्यु और जन्म का क्रम चलता रहता है। 
(छ) कवि ने इस काव्यांश में जीवन के चिरंतन सत्य-मृत्यु को प्रगट किया है। संसार में मृत्यु अटल है तो जीवन भी . रुकता नहीं है। 
(ज) इस काव्यांश में कवि ने गीत-शैली का प्रयोग किया है।
(झ) थे उस पर नित्य निछावर तुम'-में अनुप्रास अलंकार का प्रयोग हुआ है। 
(ञ) इस पद्यांश में संसार की नश्वरता को व्यक्त करने वाली पंक्तियाँ निम्नलिखित हैं 

मदिरालय का आँगन देखो 
कितने प्याले हिल जाते हैं,
गिर मिट्टी ने मिल जाते हैं 
जो गिरते हैं, कब उठते हैं?
 

RBSE Class 11 Hindi Sahitya अपठित बोध अपठित पद्यांश

15. किस भाँति जीना चाहिए किस भाँति मरना चाहिए, 
सो सब हमें निज पूर्वजों से याद करना चाहिए। 
पग-चिह्न उनके नियमपूर्वक खोज लेना चाहिए,
निज पूर्व गौरव-दीप को बुझने न देना चाहिए। 
आओ मिलें सब देश-बांधव हार बनकर देश के, 
साधक बनें सब प्रेम से सुख शान्तिमय उद्देश्य के।। 
क्या साम्प्रदायिक भेद से है ऐक्य मिट सकता, अहो, 
बनती नहीं क्या एक माला विविध सुमनों की कहो।। 
प्राचीन हो कि नवीन, छोड़ो रूढ़ियाँ जो हों बुरी, 
बनकर विवेकी तुम दिखालो हंस जैसी चातुरी। 
प्राचीन बातें ही भली हैं-यह विचार अलीक है, 
जैसी अवस्था हो जहाँ, वैसी व्यवस्था ठीक है।। 
मुख से न होकर चित्त से देशानुरागी हो सदा, 
है सब स्वदेशी बंधु, उनके दुःखभागी हो सदा। 

प्रश्न :
(क) कवि पूर्वजों से क्या सीखने कह रहा है? 
(ख) कवि किसको खोजने के लिए कह रहा है? 
(ग) कवि ने पूर्वजों के गौरव के लिए क्या करने को प्रेरित किया है?
(घ) "आओ मिलें सब देश बांधव हार बनकर देश के" का क्या आशय है? 
(ङ) कवि भारत का राष्ट्रीय उद्देश्य क्या बताता है? उसको पाने का उपाय क्या है? 
(च) क्या साम्प्रदायिक भेद से है ऐक्य मिट सकता अहो' में भारत की किस सांस्कृतिक विशेषता का संकेत है? 
(छ) कवि ने भारतीयों की एकता को क्या उदाहरण देकर सिद्ध किया है? 
(ज) 'गौरव-दीप' में कौन-सा अलंकार है? 
(झ) इस पद्य में कौन-सा काव्य-गुण है? 
(ञ) कवि ने इस काव्यांश में देश-प्रेम का संदेश किस काव्य-रचना शैली में दिया है? 
उत्तर : 
(क) कवि कह रहा है कि हमें अपने पूर्वजों से सीखना चाहिए कि जीवन में किस तरह जीना तथा किस तरह मरना चाहिए। 
(ख) कवि पूर्वजों के पद-चिह्नों को खोजने के लिए कह रहा है। पूर्वजों के पद चिह्नों की खोज का आशय है उनके द्वारा जीवन में किए गए कार्य। 
(ग) कवि ने कहा है कि पूर्वजों के गौरव का ज्ञान प्राप्त करना चाहिए तथा उसको सुरक्षित बनाए रखने का प्रयास करना चाहिए। 
(घ) कवि का आशय है कि जिस पर अनेक फूलों के गूंथने से हार बनता है तथा वह किसी व्यक्ति अथवा देवता की शोभा बढ़ाता है, उसी प्रकार भारतवासी मिल-जुलकर देश को शक्तिशाली बना सकते हैं। कवि ने इसमें स्वदेश वासियों की एकता का संदेश दिया है। 
(ङ) कवि ने सभी देशवासियों के सुख और शांति का भारत का राष्ट्रीय उद्देश्य बताया है। इसको आपसी प्रेम से प्राप्त किया जा सकता है। 
(च) 'क्या साम्प्रदायिक भेद से है ऐक्य मिट सकता अहो'-में भारतीय संस्कृति की अनेकता में एकता की विशेषता की ओर संकेत है। 
(छ) भारत में भिन्न-भिन्न जाति-धर्म के लोग रहते हैं परन्तु उनमें एकता है। इस सच्चाई को कवि अनेक प्रकार के फूलों को गूंथकर तैयार की गई माला का उदाहरण देकर सिद्ध किया है। 
(ज) 'गौरव-दीप' में रूपक अलंकार है। 
(झ) इस पद्यांश में 'ओज' नामक काव्य-गुण है। 
(ञ) कवि ने इस काव्यांश में उपदेशात्मक शैली में स्वदेश-प्रेम का संदेश दिया है। 

RBSE Class 11 Hindi Sahitya अपठित बोध अपठित पद्यांश

16. अरे! चाटते जूठे पत्ते जिस दिन देखा मैंने नर को 
उस दिन सोचाः क्यों न लगा दूँ आज आग इस दुनिया भर को? 
यह भी सोचाः क्यों न टेंटुआ घोटा जाय स्वयं जगपति का? 
जिसने अपने ही स्वरूप को रूप दिया इस घृणित विकृति का। 
जगपति कहाँ? अरे, सदियों से वह तो हुआ राख की ढेरी:
वरना समता-संस्थापन में लग जाती क्या इतनी देरी? 
छोड़ आसरा अलखशक्ति का, रे नर, स्वयं जगत्पति तू है; 
तू यदि जूठे पत्ते चाटे, तो मुझे पर लानत है, थू है। 
ओ भिखमंगे, अरे पराजित, ओ मजलूम, अरे चिर दोहित, 
तू अखण्ड भंडार शक्ति का, जाग अरे निद्रा-सम्मोहित, 
प्राणों को तड़पाने वाली हुंकारों से जल-थल भर दे, 
अनाचार के अम्बारों में अपना ज्वलित पलीता भर दे। 
भूखा देख तुझे गर उमड़े आँसू नयनों में जग-जन के 
तो तू कह देः नहीं चाहिए हमको रोने वाले जनखे; 
तेरी भूख, असंस्कृति तेरी, यदि न उभाड़ सके क्रोधानल, 
तो फिर समझूगा कि हो गई सारी दुनिया कायर, निर्बल। 

प्रश्न :
(क) कवि संसार में आग लगाने की बात क्यों सोचता है? 
(ख) कवि ईश्वर से किस बात को लेकर नाराज है? 
(ग) संसार में मानव-मानव में समानता की स्थापना न हो पाने का दोषी कवि ने किसको माना है? 
(घ) संसार में समानता की स्थापना कौन कर सकता है? 
(ङ) नींद में सोते रहने के कारण मनुष्य अपने किस रूप को भूल गया है? 
(च) आत्म-स्वरूप को भूलने के कारण मनुष्य की क्या दशा हो गई है? 
(छ) कवि मनुष्य को उसके गौरव की याद दिलाकर क्या करने को कहा है? 
(ज) कवि के मत में दुनिया कब कायर और निर्बल मानी जायगी? 
(झ) 'अनाचार के अम्बारों में अपना ज्वलित पलीता भर दे' में अलंकार लिखिए। 
(ञ) प्रस्तुत कविता हिन्दी के किस 'वाद' के अन्तर्गत आती है? 
उत्तर :
(क) कवि ने मनुष्य को दूसरों के झूठे पत्ते चाटते देखा तो उसे संसार की व्यवस्था के प्रति आक्रोश हो गया और उसने संसार में आग लगा देने का विचार किया। 
(ख) कवि का मानना है कि मनुष्य ईश्वर की ही प्रतिकृति है। वह ईश्वर के ही समान है। अपने रूप को ऐसा भद्दा रूप प्रदान करने के कारण कवि ईश्वर से नाराज है। 
(ग) कवि संसार में मानव-समानता की स्थापना न होने का दोषी ईश्वर के न होने को मानता है। यदि ईश्वर होता तो संसार में ऐसी असमानता हो ही नहीं सकती थी। 
(घ) संसार में समानता की स्थापना करना ईश्वर के बस की बात नहीं है। इस कार्य को करने की शक्ति मनुष्य के ही पास है। मनुष्य को उसे स्वयं ही जगत्पति बनना होगा। 
(ङ) मनुष्य बहुत समय से अज्ञान की नींद में सो रहा है। इससे वह अपने सच्चे स्वरूप को भूल गया है। वह भूल गया है कि वह शक्ति का अखण्ड भंडार है। अपनी अपार शक्ति से वह मानवता का भला कर सकता है। 
(च) मनुष्य अपने स्वरूप को भूल गया है। अपनी अपार शक्ति का उसे पता नहीं है। इस कारण वह दूसरों पर निर्भर रहता है, भीख माँगता है और दूसरों के शोषण का शिकार होता है। 
(छ) कवि ने मनुष्य को उसके गौरव की याद दिलाकर अपनी शक्ति का प्रदर्शन करने को कहा है। उसने अपनी हँकार से जल-थल को भरने तथा पृथ्वी से समस्त अनाचारों को मिटा देने को प्रेरित किया है। 
(ज) कवि की दृष्टि में यदि लोगों को भूख से व्याकुल तथा असंस्कृत और अशिक्षित देखकर भी लोगों के मन में क्रोध की भावना पैदा नहीं होगी तो वह समझेगा कि यह संसार कायर और निर्बल है। 
(झ) 'अनाचार के......भर दे' में अनुप्रास अलंकार है।
(ञ) प्रस्तुत कविता हिन्दी काव्य के प्रगतिवाद के अन्तर्गत आती है। 

RBSE Class 11 Hindi Sahitya अपठित बोध अपठित पद्यांश

17. कहे परिवेश-मैं धन्या, कहे यह देश-मैं धन्या, 
कलेजा क्लेश से कंपित ये मैं हूँ देश की कन्या! 
तुम्हारी चाकरी में नींद पूरी भी ना सोई मैं,
सवेरे द्वार तक आँगन बुहारा फिर रसोई में लगी, 
बच्चे पठाए पाठशाला फिर टिफिन-सज्जा,
गई खुद काम पर आई नहीं तुमको तनिक लज्जा, 
कि लौटी तो तुम्हे फिर चाहिए सेवा व्रती दासी, 
तुम्हे क्या बोध, जीवन शोध, भूखी है कि वो प्यासी! 
कहा है आज मैंने जो बराबर भी कहूँगी मैं - 
बराबर थी बराबर हूँ, बराबर ही रहूँगी मैं। 
प्रकृति ने इस युगल छवि को मनोहारी बनाया है, 
बराबर शक्ति देकर शीश भी अपना नवाया है। 
मैं रचना हूँ चराचर की, मैं नारी हूँ बराबर की 
नहीं क्यों तुम मुझे मेरा प्रतीक्षित मान देते हो 
कृपाएँ ही लुटाते हो फकत अनुदान देते हो। 
ये मैं हूँ देश की कन्या, बहन, पत्नी, जननि, जन्या।
 

प्रश्न :
(क) देश और परिवेश धन्या किसे कहा गया है ? उसकी यथार्थ स्थिति क्या है। 
(ख) इन काव्य-पंक्तियों में भारतीय महिला के किन दैनिक कार्यों का उल्लेख किया गया है? 
(ग) 'गई खुद काम पर....सेवा व्रती दासी'-में पुरुषों की किस मनोवृत्ति का वर्णन हुआ है ? 
(घ) बराबर थी बराबर हूँ बराबर ही रहूँगी, मैं-इस पंक्ति में आधुनिक नारी का कौन-सा रूप व्यक्त हुआ है ? इस पर हिन्दी की किस काव्यधारा का प्रभाव है? 
(ङ) 'कलेजा क्लेश से कंपित' में अलंकार बताइए। 
(च) 'युगल-छवि' में कवि का संकेत किस ओर है। 
(छ) मान पाने की प्रतीक्षा कौन कर रहा है? उसे यह मान किससे प्राप्त होना है? 
(ज) नारी को समाज में सम्मान न मिलकर क्या मिलता है? 
(झ) समाज में महिला के कौन-कौन से रूप हैं? 
(ञ) इस काव्यांश में कौन-सा काव्य-गुण है? 
उत्तर :
(क) देश और परिवेश धन्या महिलाओं को कहा गया है। यथार्थ स्थिति यह है कि महिलाओं को सम्मान और समानता प्राप्त नहीं है। वे क्लेश के कारण काँपती रहती हैं। 
(ख) महिलाएँ दिनभर अनेक काम करती हैं। वे सबेरे उठकर घर की सफाई करती हैं, रसोई तैयार करती हैं, बच्चों को पाठशाला भेजती हैं. टिफिन तैयार करती हैं और स्वयं भी घर के बाहर काम पर जाती हैं। वे रात में पूरी नींद भी नहीं सो पाती। 
(ग) 'गई खुद काम पर......सेवाव्रती दासी' में पुरुषों की नारी को अपनी दासी समझने की मनोवृत्ति की ओर संकेत है। 
(घ) 'बराबर थी, बराबर हूँ, बराबर ही रहूँगी मैं- इस पंक्ति में नारी का जागरूक रूप व्यक्त हुआ है। आधुनिक नारी जाग गई है और समाज में पुरुषों के समान होने के अपने अधिकार को पाने के लिए तत्पर है। इन पंक्तियों पर हिन्दी की प्रगतिवादी काव्यधारा प्रभाव है। 
(ङ) 'कलेजा क्लेश से कंपित' में 'क' वर्ण की आवृत्ति होने से अनुप्रास अलंकार है। 
(च) 'युगल-छवि' में कवि का संकेत यह है कि ईश्वर ने स्त्री-पुरुष की सुन्दर जोड़ी बनाई है तथा समाज में उसे समान अधिकार प्रदान किए हैं। 
(छ) मान पाने की प्रतीक्षा नारी को है। वह समाज में सम्मानपूर्वक रहना चाहती है। यह सम्मान उसे पुरुषों से प्राप्त होना 
(ज) नारी समाज में समानता और सम्मान पाने की इच्छक है। उसे मान पाने की प्रतीक्षा है किन्तु उसे सम्मान के स्थान पर केवल पुरुषों की अनुकम्पा और अनुदान ही प्राप्त होता है। 
(झ) समाज में महिला के अनेक रूप हैं। वह कन्या है, माता है, बहन है, पत्नी है तथा पुत्री है। 
(ञ) इस काव्यांश का काव्य-गुण 'ओज' है। 

RBSE Class 11 Hindi Sahitya अपठित बोध अपठित पद्यांश

18. कविताओं में 
पेड़ - चिड़िया - फूल - पौधे 
और मौसम का अब जिक्र नहीं होता 
कविताओं में होते हैं 
संवेदनहीन लोग 
जो धन के बल पर 
सच-झूठ को नकारते हुए 
जीवन जी रहे हैं। 
कविताएँ सदा सच बोलती हैं 
झूठ का भण्डा फोड़ती हैं 
और सच यह है कि आज का मानव 
छल से, बल से लूट रहा है, 
उसने काट डाले हैं 
सारे के सारे वन-उपवन
धरती का चप्पा-चप्पा 
पट गया है भवनों से। 
और लोगों ने ड्राइंग रूम में लगा दी है 
बौना साइज़ प्रजातियाँ पौधों की 
और सजा दी हैं असंख्य पक्षियों की 
कृत्रिम आकृतियाँ 
कैलेंडर-पेन्टिंग्स के रूप में 
जिन्हें देखकर 
बच्चे पूछते होंगे 
कैसे होते हैं 
विशालकाय पेड़? 
चिड़िया कैसे चहचहाती है? 
आकाश इतना खाली क्यों है? 
हवाएँ सहमी-सहमी हैं? 
बादल क्यों नहीं बरसते? 
मैं तुम्ही से पूछता हूँ। 
तुम्हारे ड्राइंग-रूम की चिड़िया 
पौधों की किस्में 
प्लास्टिक के फूल 
खोज पाएँगे इन सभी 
प्रश्नों का समाधान?
 

प्रश्न :
(क) इस पद्यांश में आधुनिक कविता की किस विशेषता का उल्लेख है? 
(ख) कविताओं में किनका वर्णन होता है? उनको संवेदनहीन क्यों कहा गया है? 
(ग) कवि के अनुसार कविताओं में किसका वर्णन होता है तथा किसका नहीं? 
(घ) इस काव्यांश में प्रयुक्त छंद की क्या विशेषता है? 
(ङ) लोगों ने अपने ड्राइंग रूमों को किन चीजों से सजाया है? 
(च) बच्चे वृक्षों तथा चिड़ियों के बारे में क्या पूछते हैं तथा क्यों? 
(छ) पर्वतों को कवि ने निर्वस्त्र क्यों बताया है? 
(ज) वृक्षों को कौन नष्ट कर रहा है? वृक्षों और वन-उपवनों को नष्ट करने का क्या दुष्प्रभाव धरती पर पड़ा है ? 
(झ) बच्चों की जिज्ञासा का समाधान किनके पास नहीं है तथा क्यों? 
(ञ) 'हवाएँ सहमी-सहमी हैं'-में कौन-सा अलंकार है? 
उत्तर :
(क) कवि के विचार से अब कविताओं में पेड़-पौधों, फूलों, चिड़ियों आदि सम्बन्धी प्राकृतिक सुन्दरता का वर्णन नहीं होता। इस काव्यांश में प्रकृति की उपेक्षा और संवेदनहीनता का वर्णन है। 
(ख) कविता में सच-झूठे की परवाह न करके धन के पीछे पागल हुए मनुष्यों का वर्णन होता है। इन मनुष्यों को कवि ने मानवीय संवेदना से हीन बताया है। 
(ग) कवि ने बताया है कि कविता में सत्य का वर्णन होता है, उसमें झूठी बातों के लिए कोई स्थान नहीं होता है। 
(घ) इस काव्यांश में प्रयुक्त छंद मुक्त है किन्तु उसकी पंक्तियाँ तुकान्त हैं। 
(ङ) लोगों ने अपने ड्राइंग रूमों में छोटे आकार और लम्बाई वाले पौधे सजा लिए हैं तथा पक्षियों के चित्र वाले कलेंडर लटका लिए हैं। 
(च) विशाल वृक्षों तथा पक्षियों को मनुष्य ने नष्ट कर दिया है। बच्चों ने उनको देखा ही नहीं है। वे तो ड्राइंग रूम में सजे बौने पौधों तथा कृत्रिम पक्षियों से ही परिचित हैं। अत: वे पूछते हैं कि विशालकाय वृक्ष कैसे होते हैं तथा चिड़ियाँ कैसे चहचहाती हैं। 
(छ) पर्वतों को कवि ने निर्वस्त्र कहा है। पर्वतों पर उगे हुए पेड़-पौधे नष्ट हो चुके हैं। उन पर उगी वनस्पतियाँ उनके वस्त्र हैं। वनस्पतियों के न रहने से वृक्ष नंगे अर्थात् निर्वस्त्र हो गए हैं। 
(ज) मनुष्य वृक्षों को नष्ट कर रहा है। वृक्षों और वन-उपवनों के नष्ट होने से पृथ्वी का वातावरण प्रदूषित हो गया है। समय पर वर्षा न होने से धरती शस्य श्यामला नहीं रही। 
(झ) ड्राइंग रूम में सजे बनावटी पौधे तथा पक्षियों की तस्वीरें बच्चों की जिज्ञासा का समाधान नहीं कर सकती हैं। जब बच्चे विशाल वृक्षों तथा सुन्दर पक्षियों को देखेंगे ही नहीं तो उनके बारे में जानेंगे भी नहीं। 
(ज) 'हवाएँ सहमी-सहमी हैं'- में पुनरुक्ति प्रकाश अलंकार है। इसमें मानवीकरण अलंकार भी है। 

RBSE Class 11 Hindi Sahitya अपठित बोध अपठित पद्यांश

19. नीड़ का निर्माण फिर-फिर 
नेह का आह्वान फिर-फिर 
वह उठी आँधी कि नभ में 
छा गया सहसा अँधेरा, 
धूलि धूसरित बादलों ने 
भूमि को इस भाँति घेरा, 
रात-सा दिन हो गया फिर 
रात आई और काली, 
लग रहा था अब न होगा 
इस निशा का फिर सवेरा, 
रात के उत्पात-भय से 
भीत जन-जन भीत कण-कण 
किंतु प्राची से उषा की 
मोहिनी मुस्कान फिर-फिर 
नीड़ का निर्माण फिर-फिर 
नेह का आह्वान फिर-फिर। 

प्रश्न :
(क) 'नीड़ का निर्माण फिर-फिर' में कौन-सा अलंकार है ? 
(ख) बार-बार घोंसला बनाने की इच्छा से मनुष्य की किस भावना का पता चलता है? 
(ग) आकाश में छाई आँधी का क्या परिणाम कवि ने चित्रित किया है? 
(घ) बादलों को 'धूलि धूसरित' कहने का आशय क्या है? 
(ङ) दिन रात के समान किस कारण लग रहा है? 
(च) अँधेरे दिन और काली रात को देखकर मनुष्य किस बात से भयभीत है ?
(छ) घनी काली रात के बाद क्या होना प्रकृति की अटल विशेषता है? 
(ज) प्रस्तुत काव्य पंक्तियों में कवि ने क्या संदेश दिया है? 
(झ) इस कविता की रचना किस शैली में हुई है ? 
(ञ) 'कवि निराश और भयभीत है'-यह भाव किन पंक्तियों में व्यक्त हआ है? 
उत्तर : 
(क) 'नीड़ का निर्माण' में अनुप्रास अलंकार तथा 'फिर-फिर' में पुनरुक्ति प्रकाश अलंकार है। 
(ख) बार-बार घोंसला बनाने की इच्छा से पता चलता है कि मनुष्य जीवन में आए संकटों से घबराता नहीं है। वह कठिनाइयों और बाधाओं से हार न मानकर निरन्तर आगे बढ़ना चाहता है। 
(ग) आकाश में आँधी छा गई है। इससे दिन में भी अँधेरा छा गया है। 
(घ) आँधी के साथ आकाश में बादल भी छा गए हैं। आँधी के साथ उड़ी धूल बादलों तक छा रही है। इससे बादल भी धूल में लिपटे प्रतीत हो रहे हैं। 
(ङ) आकाश में छाए बादलों और आँधी के कारण सूर्य का प्रकाश धरती तक नहीं आ रहा। दिन में भी अँधेरा छा गया है। दिन में छाए कालेपन के कारण दिन रात के समान लग रहा है। 
(च) अँधेरे दिन और काली रात को देखकर मनुष्य को भय लग रहा है कि अब सबेरा कभी नहीं होगा। अपने जीवन में छाई निराशा से वह कभी मुक्त नहीं हो सकेगा। परेशानियाँ और कठिनाइयाँ उसको जीने नहीं देंगी। 
(छ) काली रात के बाद उषा अवश्य मुस्कराती है। रात बीतने पर सूर्योदय होना सुनिश्चित है, दिन का प्रकाश फैलना अवश्यंभावी है। प्रकृति का यही अटल नियम है। 
(ञ) प्रस्तुत पंक्तियों में मानव जीवन के इस सत्य का चित्रण हुआ है कि जीवन में सुख-दुःख, आशा-निराशा, जीत-हार आदि आते-जाते रहते हैं। दुःख, निराशा और पराजय सदा नहीं रहते। इन पंक्तियों में आशावाद का संदेश दिया गया है। 
(झ) इस कविता की रचना गीत शैली में हुई है। यह एक गेय रचना है। 
(ञ) 'कवि निराश और भयभीत है'- यह भाव निम्नलिखित पंक्ति में व्यक्त हुआ है 'लग रहा था अब न होगा इस निशा का फिर सवेरा।' 

RBSE Class 11 Hindi Sahitya अपठित बोध अपठित पद्यांश

20. भई सूरज जरा इस आदमी को जगाओ
भई पवन जरा इस आदमी को हिलाओ 
यह आदमी जो सोया पड़ा है 
जो सच से बेखबर 
सपनों में खोया पड़ा है। 
भई पंछी 
इसके कानों पर चिल्लाओ। 
भई सूरज! जरा इस आदमी को जगाओ! 
वक्त पर जगाओ 
नहीं तो जब बेवक्त जागेगा यह 
तो जो आगे निकल गए हैं 
उन्हें पाने, घबरा के भागेगा यह! 
भागना अलग है 
क्षिप्र गति अलग है 
क्षिप्र तो वह है 
जो सही क्षण में सजग है 
सूरज इसे जगाओ, पवन इसे हिलाओ 
पंछी इसके कानों पर चिल्लाओ। 

प्रश्न :
(क) कवि किसको जगाना चाहता है? 
(ख) कवि आदमी को जगाने के लिए किनसे कह रहा है? 
(ग) बेवक्त जागने पर आदमी क्या करेगा?
(घ) सच से बेखबर और सपनों में खोया रहने का क्या तात्पर्य है? 
(ङ) भागने और क्षिप्र गति में कवि ने क्या अन्तर बताया है? 
(च) जीवन में सफल होने के लिए मनुष्य में किस गुण का होना जरूरी है? 
(छ) 'भई सूरज जरा इस आदमी को जगाओ, भई पवन जरा इस आदमी को हिलाओ' में कौन-सा अलंकार है? 
(ज) इस काव्यांश में कवि क्या संदेश देना चाहता है? 
(झ) इस काव्यांश की रचना किस प्रकार के छंद में हुई है? 
(ञ) इस काव्यांश के केन्द्रीय भाव को व्यक्त करने वाली दो पंक्तियाँ छाँटकर लिखिए। 
उत्तर :
(क) कवि अज्ञान और असावधानी की नींद में पड़े हुए आदमी को जगाना चाहता है। 
(ख) कवि सोते हुए आदमी को जगाने के लिए सूरज, पवन और पक्षी से कह रहा है। पवन उसे हिलाकर और पक्षी उसके कान पर चिल्लाकर उसे जगा सकते हैं। 
(ग) आदमी बेवक्त जागेगा और अपने आपको औरों से पीछे देखेगा तो वह तेज दौड़गा। अपने से आगे निकल गए लोगों को पकड़ने अर्थात उनके बराबर पहुँचने के लिए वह तेजी के साथ दौड़ेगा। 
(घ) आदमी सो रहा है। उसे जीवन के सत्य का पता नहीं है। वह सपनों की दुनिया में खोया हुआ है। आशय यह है कि जीवन के संघर्षों और समस्याओं के प्रति सजग न रहने और अपने कल्पित संसार में रहने वाला व्यक्ति प्रगति की दौड़ में पिछड़ जाता है। 
(ङ) भागना तेज चलना तो है किन्तु उसमें सोच-समझ कर चलने का अभाव है। क्षिप्र गति का अर्थ तेज चाल है। क्षिप्र गति बिना सोचे-विचारे निरुद्देश्य भागना नहीं है। वह एक निश्चित लक्ष्य की ओर सोच-समझ कर तेजी से बढ़ना है। 
(च) जीवन में सफल होने के लिए केवल स्वप्नद्रष्टा होना जरूरी नहीं है। सफलता के लिए अपने लक्ष्य को पहचानना तथा उसकी प्राप्ति के लिए सावधानी रखकर और योजना बनाकर प्रयत्न करना भी जरूरी है। 
(छ) 'भई सूरज जरा इस आदमी को जगाओ। भई पवन जरा इस आदमी को हिलाओ'- इन पंक्तियों में सूरज तथा पवन को सजीव मानकर उनका मानवीकरण किया गया है। इसमें मानवीकरण अलंकार है। 
(ज) इस काव्यांश में कवि संदेश देना चाहता है कि जीवन में लक्ष्य और सफलता पाने के लिए मनुष्य को सजग और सतर्क रहना चाहिए। उसे केवल विचार ही नहीं करना चाहिए बल्कि कर्मशील भी होना चाहिए। 
(झ) इस काव्यांश की रचना मुक्त छंद में हुई है यद्यपि इसकी कुछ पंक्तियाँ तुकान्त हैं। 
(ञ) इस काव्यांश के केन्द्रीय भाव से सम्बन्धित पंक्तियाँ हैं-भागना अलग है, क्षिप्र गति अलग है क्षिप्र तो वह है, जो सही क्षण में सजग है। 

RBSE Class 11 Hindi Sahitya अपठित बोध अपठित पद्यांश

21. चौड़ी सड़क गली पतली थी 
दिन का समय घनी बदली थी 
रामदास उस दिन उदास था
अंत समय आ गया पास था 
उसे बता यह दिया गया था उसकी हत्या होगी। 
धीरे-धीरे चला अकेले 
सोचा साथ किसी को ले ले 
फिर रह गया, सड़क पर सब थे 
सभी मौन थे सभी निहत्थे 
सभी जानते थे यह उस दिन उसकी हत्या होगी। 
खड़ा हुआ वह बीच सड़क पर 
दोनों हाथ पेट पर रख कर 
सधे कदम रख करके आए 
लोग सिमट कर आँख गड़ाए 
लगे देखने उसको जिसकी तय था हत्या होगी। 
निकल गली से तब हत्यारा 
आया उसने नाम पुकारा 
हाथ तौलकर चाकू मारा
छूटा लोहू का फव्वारा 
कहा नहीं था उसने आखिर उसकी हत्या होगी? 

प्रश्न :
(क) कविता की प्रथम दो पंक्तियों में किसका वर्णन है? कविता का प्रारम्भ इनके वर्णन से क्यों किया गया 
(ख) उस दिन रामदास उदास क्यों था? 
(ग) रामदास घर से किसके साथ चला? 
(घ) 'धीरे-धीरे चला अकेले' में निहित अलंकार का नाम बताइए।
(ङ) सड़क पर कौन थे और वे क्या जानते थे? 
(च) इस पद्यांश की भाषा-शैली कैसी है? 
(छ) "लोग सिमट कर.....हत्या होगी।"-से सड़क पर खड़े लोगों की किस मनोदशा की पता चलता है?
(ज) इस कविता को किस साहित्यिक वाद से सम्बन्धित रचना मान सकते हैं? 
(झ) प्रस्तुत काव्यांश से सार्वजनिक स्थानों की सुरक्षा-व्यवस्था के बारे में क्या पता चलता है? 
(ञ) इस काव्यांश में रामदास किसका प्रतीक है? 
उत्तर : 
(क) कविता की प्रथम दो पंक्तियों में स्थान (चौड़ी सड़क, पतली गली) तथा समय (घने बादल छाए दिन). का वर्णन है। कविता का प्रारम्भ इनसे होने का कारण है घटना के स्थल तथा समय के बारे में बताना। 
(ख) उस दिन रामदास उदास था। उसे पता था कि उसका अन्तिम समय आ चुका है। उस दिन उसकी हत्या कर दी जायेगी। 
(ग) रामदास घर से अकेला ही चला था। उसने सोचा कि वह किसी को अपने साथ ले ले परन्तु उसने इस विचार को छोड़ दिया। कुछ सोचकर वह अकेले ही चल पड़ा। 
(घ) 'धीरे-धीरे चला अकेले में पुनरुक्ति प्रकाश अलंकार है। 
(ङ) सड़क पर सभी थे। सड़क पर चलने वाले सभी लोग निहत्थे थे। सभी चुपचाप थे। वे बातें नहीं कर रहे थे। वे जानते थे कि उस दिन रामदास की हत्या होगी। 
(च) इस पद्यांश की भाषा सरल तथा विषयानुकूल और शैली चित्रात्मक है। 
(छ) 'लोग सिमट कर आँख गड़ाए। लगे देखने उसको जिसकी तय था हत्या होगी'- इस पंक्ति से पता चलता है कि लोग संतुलित कदमों से आगे बढ़े। वे एकत्रित होकर ध्यान से रामदास को देखने लगे, जिसकी हत्या होगी यह बात तय थी। इससे पता चलता है कि वहाँ एकत्रित लोग भय-भीत और अचम्भित थे। रामदास की हत्या होने की बात जानते हुए भी वे उसको बचाने का प्रयास नहीं कर रहे थे। 
(ज) रामदास के शरीर से खून का फुहारा निकलने की बात से हम इस कविता को यथार्थवाद से सम्बन्धित काव्य रचना मान सकते हैं। 
(झ) प्रस्तुत काव्यांश से पता चलता है कि सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा की व्यवस्था ठीक नहीं है। सड़क पर चलते लोगों का जीवन सुरक्षित नहीं है। हत्यारे लोगों को चुनौती देकर उनकी हत्या कर सकते हैं। सड़क पर उपस्थित लोग भी आतंक के कारण सहते रहते हैं। 
(ञ) इस काव्यांश में रामदास उन साधारण लोगों का प्रतीक है, जो आतंक से त्रस्त और पीड़ित रहते हैं। सरकार का सुरक्षातंत्र भी आंतक और हिंसा से उनको बचा नहीं पाता। 

RBSE Class 11 Hindi Sahitya अपठित बोध अपठित पद्यांश

22. अब भी कुछ लोगों के दिल में, नफरत अधिक, प्यार है कम
हम जब होंगे बड़े घृणा का, नाम मिटाकर लेंगे दम।
हिंसा के विषमय प्रवाह में, कब तक और बहेगा देश। 
जब हम होंगे बड़े देखना, नहीं रहेगा यह परिवेश।
भ्रष्टाचार जमाखोरी की आदत बहुत पुरानी है,
ये कुरीतियाँ मिटा हमें तो नई चेतना लानी है।
एक घरौंदे जैसा आख़िर कितना और ढहेगा देश,
जब हम होंगे बड़े देखना, ऐसा नहीं रहेगा देश।
इसकी बागडोर हाथों में, ज़रा हमारे आने दो, 
थोड़ा सा बस पाँव हमारा, जीवन में टिक जाने दो।
हम खाते हैं शपथ, दुर्दशा कोई नहीं सहेगा देश, 
घोर अभावों की ज्वाला में, कल से नहीं जलेगा देश। 

प्रश्न :
(क) समाज में अभी तक लोगों के मन की क्या दशा है? 
(ख) बच्चे बड़े होकर क्या करना चाहते हैं? 
(ग) छंद के तुकान्त होने का क्या तात्पर्य है? यह छंद कैसा है? 
(घ) भारत में लोगों में क्या बुराई बहुत समय से फैली हुई है?
(ङ) देश की तुलना किससे की गई है तथा क्यों?
(च) 'इसकी बागडोर हाथों में, ज़रा हमारे आने दो'-का आशय क्या है? इस पद्यांश में कौन-सा काव्य-गुण है? 
(छ) इस पद्यांश में कौन-सा काव्य-गुण है ? 
(ज) बच्चे बडे होने और सशक्त होने पर क्या करने की शपथ लेते हैं?
(झ) वर्तमान भारतीय समाज के सामने कौन-कौन सी भीषण समस्यायें हैं? 
(ज) 'घोर अभावों की ज्वाला' में कौन-सा अलंकार है? 
उत्तर :
(क) समाज में अभी तक लोगों के मन में सच्चा प्रेम उत्पन्न नहीं हुआ है। उनके मन में अभी तक प्रेम की अपेक्षा घृणा की भावना की ही प्रधानता है। 
(ख) बच्चे देश को घृणा की भावना से दूर रखना चाहते हैं। वे देश के लोगों के मन से घृणा का नामोनिशान मिटा देना चाहते हैं। 
(ग) जिस छंद की पंक्तियों के अन्त में समान ध्वनि वाले वर्ण होते हैं वह तुकान्त छंद होता है। इसमें पंक्तियों के अंत में कम, दम, देश, वेश, आदि शब्द होने से यह छन्द तुकान्त है। 
(घ) भारत में लोगों में भ्रष्टाचार और जमाखोरी की बुराइयाँ बहुत समय से फैली हुई हैं। ये कुरीतियाँ बहुत पुराने समय से लोगों में व्याप्त हैं। 
(ङ) देश की तुलना मिट्टी से बने घरौंदे से की गई है। मिट्टी से बना घरौंदा हवा और पानी के प्रहार से जल्दी ढह जाता है। ये कुरीतियाँ भी देश को कमजोर बना रही हैं और नष्ट कर रही हैं। 
(च) 'इसकी बागडोर हाथों में, जरा हमारे आने दो'-इस पंक्ति का आशय है- देश का शासन नई पीढ़ी के सशक्त लोगों द्वारा होना। बच्चे बड़े होकर शक्तिशाली हो जायेंगे तो देश से भ्रष्टाचार और जमाखोरी की बुराइयों को मिटा देंगे। 
(छ) इस पंद्याश में 'ओज' नामक काव्य गुण का वर्णन है। 
(ज) बच्चे बड़े और शक्तिशाली होने पर देश को दुर्दशा से मुक्त करने की शपथ लेते हैं। वे कसम खाते हैं कि जब वे बड़े हो जायेंगे तो देश को निर्बलता और अक्षमता से मुक्त कराएँगे। 
(झ) वर्तमान भारतीय समाज के सामने अनेक भीषण समस्यायें हैं। मन में एक दूसरे के प्रति घृणा, हिंसा, भ्रष्टाचार, जमाखोरी और गरीबी तथा अभाव आदि समस्यायें भारत में व्याप्त हैं। 
(ज) 'घोर अभावों की ज्वाला में।' में रूपक अलंकार है। 

RBSE Class 11 Hindi Sahitya अपठित बोध अपठित पद्यांश

23. काँधे धरी यह पालकी 
है किस कन्हैयालाल की? 
इस गाँव से उस गाँव तक 
नंगे बदन, फेंटा कसे, 
बारात किस की ढो रहे? 
किसकी कहारी में फँसे? 
यह कर्ज पुश्तैनी अभी किस्तें हजारों साल की। 
काँधे धरी यह पालकी है किस कन्हैयालाल की? 
इस पाँव से उस पाँव पर, 
ये पाँव बेवाई फटे: 
काँधे धरा किसका महल? 
हम नींव पर किस की डटे?
यह माल ढोते थक गई तकदीर खच्चर हाल की। 
काँधे धरी यह पालकी है किस कन्हैयालाल की? 
फिर एक दिन आँधी चली 
ऐसी कि पर्दा उड़ गया। 
अंदर न दुलहन थी न दूल्हा 
एक कौवा उड़ गया... 
तब भेद आकर यह खुला हमसे किसी ने चाल की 
काँधे धरी यह पालकी लाला अशर्फीलाल की।
 

प्रश्न :
(क) प्रस्तुत काव्यांश में किसका वर्णन है? 
(ख) कवि ने कहारों की निर्धनता तथा दीनता का चित्रण कैसे किया है? 
(ग) यह कर्ज पुश्तैनी अभी किश्तें हजारों साल की'- पंक्ति में कवि ने किस सामाजिक कुरीति का वर्णन किया है? 
(घ) 'काँधे धरा किसका महल? हम नींव पर किसकी डटे'- पंक्ति का प्रतीकार्थ क्या है? 
(ङ) 'यह माल ढोते थक गई तकदीर खच्चर हाल की'- का आशय क्या है? 
(च) 'एक दिन आँधी चली'- कहकर कवि किस सामाजिक परिवर्तन का संकेत दे रहा है? 
(छ) इस काव्यांश में किस काव्य-गुण का वर्णन है? 
(ज) पर्दा से ढकी पालकी में बैठा अशर्फीलाल कौन है? उसने कहारों से क्या चाल चली थी? 
(झ) 'काँधे धरी यह पालकी है किस कन्हैयालाल की' में अलंकार बताइए। 
(ञ) इस काव्यांश का सम्बन्ध हिन्दी काव्य की किस धारा से है? 
उत्तर :
(क) प्रस्तुत काव्यांश में पालकी उठाने वाले कहारों का वर्णन है। ये कहार गरीबी और ऋण-ग्रस्तता से पीड़ित 
(ख) कवि ने कहारों की निर्धनता और दीनता का चित्रण किया है। एक गाँव से दूसरे गाँव तक पालकी उठाकर लोगों को पहुँचाने वाले कहार नंगे शरीर हैं। उन्होंने कमर में कसकर फेंटा बाँध रखा है। वे नंगे पैर हैं तथा उनके पैरों में बिवाइयाँ फटी हुई हैं। वे वर्षों से निर्धनता की जंजीर में जकड़े हुए हैं। 
(ग) “यह कर्ज पुश्तैनी अभी किश्तें हजारों साल की"-इस पंक्ति कवि ने कहारों की ऋणग्रस्तता की दशा का वर्णन किया है। उनके पूर्वज भी कर्जदार थे और वे भी कर्ज में डूबे हैं। उनका पूरा जीवन कर्ज चुकाने में ही बीत जाता है। इस पंक्ति सूदखोरों द्वारा किए गए शोषण की कुरीति का चित्रण है। 
(घ) कहार अपने कंधों पर धनपतियों को उठाए हैं। धनवान लोगों की सम्पन्नता और समृद्धि उनके कंधों पर सवार होकर, उनका शोषण करके ही पनप रही है। शोषण के इस मजबूत महल की नींव इन पीड़ित कहारों के ऊपर ही टिकी है।। 
(ङ) 'यह माल ढोते थक गई तकदीर खच्चर हाल की'- पंक्ति में कहारों की दीनदशा का वर्णन है। उनकी तुलना बोझ ढोने वाले पशु खच्चर से की गई है। पालकी में लोगों को बैठाकर वे जीवन भर उनको एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुँचाते हैं परन्तु उनको अपने श्रम का लाभ नहीं मिलता। मेहनत करने पर भी उनकी तकदीर नहीं बदलती। 
(च) 'एक दिन आँधी चली'- कहकर कवि शोषण के विरुद्ध शोषितों और उत्पीड़ितों के विरोध का वर्णन कर रहा है। कवि बता रहा है कि शोषण के विरुद्ध एक दिन क्रांति होगी और श्रमिक शोषकों का अन्त कर देंगे। इस क्रांति में शोषण का तंत्र नष्ट हो जायेगा। 
(छ) इस पद्यांश में 'ओज' नामक काव्य-गुण का वर्णन है। 
(ज) पर्दा हटने पर पता चला कि डोली में दुल्हन नहीं अशर्फीलाल अर्थात कहारों का शोषक सूदखोर बैठा है। यह सूदखोर विभिन्न तरीकों से उनका शोषण करता रहा है। वह कहारों की भलाई करने के बहाने उनको अपना कर्जदार बनाकर उनका उत्पीड़न करता रहा है। 
(झ) 'काँधे धरी यह पालकी है किस कन्हैयालाल की' में 'क' वर्ण की आवृत्ति हुई है। इस पंक्ति में अनुप्रास अलंकार है। 
(ञ) इस काव्यांश का सम्बन्ध हिन्दी कविता की प्रगतिवादी विचारधारा से है। 

RBSE Class 11 Hindi Sahitya अपठित बोध अपठित पद्यांश

24. फूल से बोली कली "क्यों व्यस्त मुरझाने में है, 
फायदा क्या गंध औ' मकरंद बिखराने में है?
तूने अपनी उम्र क्यों वातावरण में घोल दी, 
मनमोहक मकरंद की पंखुड़ियाँ क्यों खोल दी। 
तू स्वयं को बाँटता है जिस घड़ी से है खिला, 
किन्तु इस उपकार के बदले में तुझको क्या मिला? 
मुझे देखो मेरी सब खुशबू मुझी में बंद है, 
मेरी सुन्दरता है अक्षय, अनछुआ मकरंद है।
फूल उस नादान की वाचालता पर चुप रहा,
फिर स्वयं को देखकर भोली कली से ये कहा - 
जिन्दगी सिद्धांत की सीमाओं में बँटती नहीं, 
ये वो पूँजी है जो व्यय से बढ़ती है, घटती नहीं।
चार दिन की जिन्दगी खुद को जिए तो क्या जिए? 
बात तो तब है कि जब मर जाएँ औरों के लिए, 
प्यार के व्यापार का क्रम अन्यथा होता नहीं, 
वह कभी पाता नहीं है जो कभी खोता नहीं। 

प्रश्न :
(क) फूल क्या कर रहा है? 
(ख) कली फूल से क्या कहती है? 
(ग) 'तूने अपनी उन क्यों वातावरण में घोल दी'-का आशय प्रकट कीजिए। 
(घ) 'मनमोहक मकरंद की पंखुड़ियाँ क्यों खोल दी'- में अलंकार बताइए।
(ङ) फूल की सुन्दरता नष्ट होने, उसके मुरझाने तथा कली के सुन्दर बने रहने की पीछे कौन-सा कारण है? 
(च) प्रस्तुत काव्यांश की भाषा की एक विशेषता लिखिए। 
(छ) फूल के अनुसार जीवन क्या है? 
(ज) कवि के अनुसार आदर्श जीवन कैसा होता है? 
(झ) “वह कभी पाता नहीं है जो कभी खोता नहीं'- इस पंक्ति के आधार पर बताइए कि जीवन का सच्चा आनंद किस बात में है? 
(ञ) इस काव्यांश के लिए एक उपयुक्त शीर्षक लिखिए। 
उत्तर :
(क) फूल अपनी सुगंध और मकरंद को दूसरों को दे रहा है। वह अपना जीवन दूसरों के हित में बिता रहा है। 
(ख) कली का फूल से कहना है कि दूसरों के लिए अपना मकरंद और सुगंध देकर स्वयं मुरझाना कोई अच्छी बात नहीं 
(ग) 'तूने अपनी उम्र को वातावरण में घोल दी' का आशय यह है कि फूल ने अपना पूरा जीवन अपनी सुगंध से लोगों को आनंदित करने में बिता दिया है। अपना पूरा जीवन उसने दूसरों की भलाई में बिता दिया है। 
(घ) 'मनमोहक मकरंद की पंखुड़ियाँ क्यों खोल दी'-' में' वर्ण की आवृत्ति होने के कारण अनुप्रास अलंकार है। 
(ङ) फूल की सुन्दरता नष्ट होने और मुरझाने के पीछे कारण यह है कि उसने अपनी सुगंध और मकरंद दूसरों को दे दिया है। उसने अपना हित नहीं दूसरों का हित करने में जीवन नष्ट कर लिया है। कली अभी तक सुन्दर है। वह मुरझाई नहीं है क्योंकि उसकी गंध और मकरंद को कोई छू भी नहीं पाया है। 
(च) इस काव्यांश की भाषा भावानुकूल सरल है। उसमें फायदा जिन्दगी, नादान आदि उर्दू के प्रचलित शब्द भी हैं। 
(छ) फूल के अनुसार जीवन दूसरों की भलाई और प्रसन्नता के लिए जीने को कहते हैं। जीवन एक ऐसा धन है जो खर्च करने पर घटता नहीं है अपितु और अधिक बढ़ता है। 
(ज) कवि के अनुसार आदर्श जीवन परोपकार से परिपूर्ण होता है। दूसरों के हित और खुशी के लिए जीना ही आदर्श जीवन है। स्वार्थ के लिए जीना कोई अच्छा जीवन नहीं होता। 
(झ) 'वह कभी पाता नहीं जो कभी खोता नहीं' - का आशय यह है कि जो व्यक्ति दूसरों के हित के लिए अपना हित और लाभ नहीं छोड़ता उसको जीवन का सच्चा सुख नहीं मिलता है। 
(ज) प्रस्तत काव्यांश के लिए उपयक्त शीर्षक है - "परोपकार ही जीवन है।" 

RBSE Class 11 Hindi Sahitya अपठित बोध अपठित पद्यांश

25. सोने चाँदी से नहीं किन्तु 
तुमने मिट्टी से किया प्यार। 
हे ग्राम-देवता! नमस्कार। 
जन-कोलाहल से दूर 
कहीं एकाकी सिमटा-सा निवास,
रवि-शशि का उतना नहीं 
कि जितना प्राणों का होता प्रकाश, 
श्रम-वैभव के बल पर करते हो 
जड़ में चेतन का विकास, 
दानों-दानों से फूट रहे
सौ-सौ दानों के हरे हास, 
यह है न पसीने की धारा 
यह गंगा की है धवल धार, 
हे ग्राम-देवता! नमस्कार! 
तुम जन-मन के अधिनायक हो 
तुम हँसो कि फूले-फले देश 
आओ, सिंहासन पर बैठो।
यह राज्य तुम्हारा है अशेष। 
उर्वरा भूमि के नये खेत के 
नये धान्य से सजे देश, 
तुम भू पर रहकर भूमि-भार 
धारण करते हो मनुज-शेष 
अपनी कविता से आज तुम्हारी
विमल आरती लूँ उतार! 
हे ग्राम-देवता ! नमस्कार! 

प्रश्न :
(क) इस पद्यांश में कवि ने किसको ग्राम-देवता कहा है? 
(ख) किसान किससे प्रेम करता है तथा किससे नहीं? 
(ग) किसान के निवास स्थान की क्या विशेषता है? 
(घ) प्रस्तुत काव्यांश की भाषा और छंद की एक-एक विशेषता लिखिए?
(ङ) किसान निर्जीव वस्तुओं में चेतना किस प्रकार पैदा करता है? 
(च) किसान के पसीने को कवि ने किसके समान बताया है? 
(छ) देश की उन्नति तथा विकास किस प्रकार हो सकता है? 
(ज) कवि किसान से क्या चाहता है? 
(झ) यह है न पसीने की धारा/यह गंगा की है धवल धार' में अलंकार बताइए। 
(ञ) 'तुम भू पर रहकर भूमि-भार धारण करते हो मनुज-शेष' पंक्ति का भाव स्पष्ट कीजिए। 'मनुज-शेष' में कौन-सा अलंकार है। 
उत्तर : 
(क) कवि ने इस पद्यांश में किसान को ग्राम-देवता कहकर उसको नमस्कार किया है। 
(ख) किसान को सोने-चाँदी से प्रेम नहीं होता। वह अपने खेतों की मिट्टी से प्यार करता है। 
(ग) किसान का निवास स्थान शांत स्थान में बना है। वहाँ लोगों का शोरगुल नहीं होता। वहाँ अन्य मकान नहीं हैं। केवल किसान का छोटा-सा एक ही मकान है। 
(घ) प्रस्तुत काव्यांश की भाषा सरल-सहज, प्रवाहपूर्ण खड़ी बोली हिन्दी है। इस काव्यांश की रचना में प्रयुक्त छंद तुकान्त है। 
(ङ) किसान का जीवन श्रम करते हुए ही बीतता है। अपने श्रम से संलग्न जीवन से वह निर्जीव पदार्थों में भी सजीवता पैदा करता है। किसान के परिश्रम की महत्ता यही है कि जड़ पदार्थों में भी चेतना उत्पन्न हो जाती है। 
(च) कवि ने किसान के पसीने को. गंगा के समान बताया है। किसान के पसीने की धार उसे गंगा नदी की धारा से अधिक पावन और जीवनदायिनी प्रतीत होती है। 
(छ) जब खेतों की उपजाऊ भूमि से नए पौधे उत्पन्न होंगे, नई उपज से खेत लहलहा उठेंगे तभी यह देश समृद्ध होगा तथा इसकी उन्नति और विकास होगा। 
(ज) कवि किसान को जनता के मन का शासक मानता है। उसकी सम्पन्नता से ही देश को सच्ची सम्पन्नता मिलेगी। किसान प्रसन्न होगा तभी देश प्रसन्न होगा। कवि चाहता है कि किसान इस देश के सिंहासन पर बैठे और इसको सुखी और समृद्ध बनाए। 
(झ) 'यह है न पसीने की धारा। यह गंगा की है धवल धार' में अपहनुति अलंकार है। यहाँ पसीने की धार का निषेध करके गंगा की स्थापना की गई है। 
(ञ) 'तुम भू पर रहकर भूमि-भार धारण करते हो मनुज-शेष' इस पंक्ति में कवि ने शेषनाग द्वारा अपने फण पर पृथ्वी को उठाने की पौराणिक मान्यता की ओर संकेत किया है। जिस प्रकार शेषनाग अपने फण पर भूमि का भार धारण किए हुए है। उसी प्रकार किसान पृथ्वी पर रहकर भी उसका भार धारण करता है। 'मनुज-शेष' में रूपक अलंकार है। 

RBSE Class 11 Hindi Sahitya अपठित बोध अपठित पद्यांश

26. विचार लो कि मर्त्य हो न मृत्यु से डरो कभी 
मरो, परन्तु यों मरो कि याद जो करें सभी।
हुई न यो सुमृत्यु तो वृथा मरे, वृथा जिए, 
मरा नहीं वही कि जो जिया न आपके लिए। 
यही पशु-प्रवृत्ति है कि आप आप ही चरे, 
वही मनुष्य है कि जो मनुष्य के लिए मरे। 
उसी उदार की कथा सरस्वती बखानती, 
उसी उदार से धरा कृतार्थ भाव मानती। 
उसी उदार की सदा सजीव कीर्ति कूजती, 
तथा उसी उदार को समस्त सृष्टि पूजती।
अखंड आत्म भाव जो असीम विश्व में भरे, 
वही मनुष्य है कि जो मनुष्य के लिए मरे। 
क्षुधात रंतिदेव ने दिया करस्थ थाल भी, 
तथा दधीचि ने दिया परार्थ अस्थिजाल भी। 
उशीनर क्षितीश ने स्वमांस दान भी किया।। 
सहर्ष वीर कर्ण ने शरीर-चर्म भी दिया। 
अनित्य देह के लिए अनादि जीव क्या डरे? 
वही मनुष्य है कि जो मनुष्य के लिए मरे।
 

प्रश्न :
(क) कवि ने पाठकों को क्या सोचकर मृत्यु से न डरने की सलाह दी है? 
(ख) 'सुमृत्यु' का तात्पर्य क्या है? 
(ग) कवि ने पशु-प्रवृत्ति किसको बताया है? 
(घ) उदार मनुष्य की क्या विशेषता होती है? इसका क्या परिणाम होता है? 
(ङ) रंतिदेव, दधीचि, उशीनर और कर्ण के किस चरित्रगत गुण का वर्णन कवि ने इस काव्यांश में किया है? 
(च) 'सदा सजीव कीर्ति कूजती' में अलंकार बताइए। 
(छ) प्रस्तुत काव्यांश में कौन-सा रस है? इसका स्थायी भाव लिखिए। 
(ज) इस काव्यांश में पंक्तियों के अन्त में बखानती, मानती, कूजती तथा पूजती शब्दों के आने से छन्द की क्या विशेषता प्रकट होती है? 
(झ) “मनुष्य है वही कि जो मनुष्य के लिए मरे' पंक्ति में कवि ने क्या प्रेरणा दी है? 
(ञ) 'अनित्य देह के लिए अनादि जीव क्या डरे' - का आशय स्पष्ट कीजिए। 
उत्तर : 
(क) कवि ने बताया है कि शरीर नाशवान है। मनुष्य यह विचार कर ले कि वह अमर नहीं है अतः मृत्यु अवश्यंभावी है तो उससे डरना कैसा ? 
(ख) 'सुमृत्यु' का अर्थ है - अच्छी या प्रशंसनीय मृत्यु। मृत्यु तो मृत्यु है वह अच्छी बुरी नहीं होती। सुमृत्यु का तात्पर्य यह है कि मनुष्य जीवन में परहित के कार्य करता हुआ मरे तो उसकी मृत्यु को सुमृत्यु कहा जा सकता है। 
(ग) पशु केवल अपना हित देखता है, वह स्वार्थ जानता है। अपना भाग छोड़कर दूसरे को देना वह नहीं जानता। इसी को पशुता कहते हैं। यही पशु-प्रवृत्ति है। जो मनुष्य स्वार्थी होता है उसमें मानव-वृत्ति नहीं पशु-प्रवृत्ति ही प्रधान होती है। 
(घ) उदारता मनुष्य का सद्गुण है। उदार मनुष्य दूसरों के हित का ध्यान रखता है वह केवल अपनी ही चिन्ता नहीं करता। उदार मनुष्य की कथा सरस्वती सुनाती हैं। पृथ्वी उसे पाकर कृतार्थ होती है, उसकी सदैव प्रशंसा होती है। समस्त संसार में उसकी पूजा होती है। 
(ङ) राजा रंति देव, महर्षि दधीचि, राजा उशीनर तथा वीर कर्ण अत्यन्त उदार तथा दानी थे। कवि ने इस काव्यांश में इन। महान पुरुषों की दानवीरता के गुण की प्रशंसा की है। 
(च) 'सदा सजीव कीर्ति कूजती' में 'स' तथा 'क' वर्गों की आवृत्ति होने से अनुप्रास अलंकार है। (छ) प्रस्तुत काव्यांश में शांत रस है। इसका स्थायीभाव निर्वेद है। 
(ज) इस काव्यांश की पंक्तियों के अन्त में बखानती, मानती, कूजती, तथा पूजती शब्द आए हैं। इनके आने से यह छंद तुकान्त हो गया है। 
(झ) 'मनुष्य है वही कि जो मनुष्य के लिए मरे'- पंक्ति में कवि ने दूसरों की भलाई के लिए अपना स्वार्थ छोड़ने तथा त्याग करने की प्रेरणा दी है। स्वार्थ त्याग कर परहित का ध्यान रखकर कार्य करने वाला ही सच्चा मनुष्य होता है। 
(ञ) इस पंक्ति का आशय यह है कि आत्मा अजर-अमर है। आत्मा कभी मरती नहीं। मृत्यु तो शरीर की होती है। उसमें स्थित अमर जीवात्मा को मृत्यु से भयभीत होने का कोई कारण नहीं है। 

RBSE Class 11 Hindi Sahitya अपठित बोध अपठित पद्यांश

27. साक्षी है इतिहास, हमी पहले जागे हैं, 
जाग्रत सब हो रहे हमारे ही आगे हैं। 
शत्रु हमारे कहाँ नहीं भय से भागे हैं? 
कायरता से कहाँ प्राण हमने त्यागे हैं? 
हैं ही प्रकम्पित कर चुके, सुरपति तक का भी हृदय। 
फिर एक बार हे विश्व! 
तुम, गाओ भारत की विजय।
कहाँ प्रकाशित नहीं रहा है तेज़ हमारा, 
दलित कर चुके शत्रु सदा हम पैरों द्वारा। 
तुम्ही बताओ कौन नहीं जो हमसे हारा, 
पर शरणागत हुआ कहाँ, कब हमें न प्यारा?
बस युद्ध मात्र को छोड़कर कहाँ नहीं हैं हम सदय। 
फिर एक बार हे विश्व! तुम गाओ भारत की विजय। 

प्रश्न :
(क) 'हमी पहले जागे हैं'- पंक्ति में 'हमी' शब्द का अर्थ क्या है तथा जागने का क्या तात्पर्य है? 
(ख) 'जाग्रत सब हो रहे हमारे ही आगे हैं'- में निहित भाव को प्रकट कीजिए। 
(ग) “शत्रु हमारे....त्यागे हैं"-पंक्तियों में भारतीयों के किस गुण का उल्लेख हुआ है? 
(घ) भारतीयों के पराक्रम तथा वीरता को देखकर कौन काँप चुका है? 
(ङ) कवि संसार के लोगों से क्या करने को कह रहा है तथा क्यों? 
(च) 'शत्रु' तथा 'शरणागत' के प्रति भारतीयों का व्यवहार कैसा होता है? 
(छ) 'बस युद्ध मात्र को छोड़कर कहाँ नहीं है हम सदय'- इस पंक्ति में भारतीयों के किन दो गुणों का वर्णन है? 
(ज) 'शत्रु हमारे कहाँ नहीं भय से भागे हैं' में अलंकार बताइए। 
(झ) इस काव्यांश में किस रस का वर्णन है? रस तथा उसके स्थायीभाव का नाम लिखिए। 
(ञ) प्रस्तुत काव्यांश में कौन-सा काव्य-गुण है?
उत्तर :
(क) 'हमी पहले जागे हैं' में 'हमी' अर्थात हम ही सर्वनाम है जो भारतवासियों के लिए प्रयुक्त हुआ है। जागने का तात्पर्य है- शिक्षित तथा ज्ञानसम्पन्न होना। संसार में भारत के रहने वाले ही सर्वप्रथम सुशिक्षित, ज्ञानवान् और सभ्य बने 
थे। 
(ख) 'जाग्रत सब हो रहे हमारे ही आगे हैं'-का भाव यह कि ज्ञान और सभ्यता पहले भारत में उदित हुई। सर्वप्रथम भारतीय सभ्य बने, तदुपरान्त उन्होंने शेष विश्व को सभ्यता का पाठ पढ़ाया। 
(ग) 'शत्रु हमारे......त्यागे हैं,' - इन पंक्तियों में भारतीयों की वीरता, निर्भी ता तथा पराक्रम आदि गुणों का वर्णन है। भारतीय कायर नहीं हैं। 
(घ) भारतीयों की वीरता और पराक्रम को देखकर देवताओं के राजा इन्द्र भी भयभीत हो चुके हैं और काँप चुके हैं। 
(ङ) कवि कह रहा है कि समस्त विश्व के लोग भारतीयों के पराक्रम और वीरता से परिचित हैं। इस कारण उनको भारतीयों की वीरता की जय-जयकार करनी ही चाहिए। 
(च) भारतीय वीर शत्रु के प्रति कठोर रहे हैं। वे शत्रुओं को पैरों तले कुचल चुके हैं, पद दलित कर चुके हैं। किन्तु शरणागत के प्रति वे कोमलता तथा उदारता का व्यवहार करने वाले हैं। वे शरणागत को कोई हानि नहीं पहुँचाते। 
(छ) 'बस युद्ध मात्र को छोड़कर कहाँ नहीं हैं हम सदय'- में भारतीयों के दो गुण प्रकट हुए हैं। एक युद्ध के मैदान में वे डरावने, कठोर और पराक्रमी होते हैं। दो, दैनिक व्यवहार में तथा शरणागत के प्रति उनका हृदय उदारता तथा दया से भरा होता है। 
(ज) 'शत्रु हमारे कहाँ नहीं भय से भागे हैं'- में 'भ' वर्ण की आवृत्ति होने से अनुप्रास अलंकार है। 
(झ) इस काव्यांश में वीर रस का वर्णन है। इस रस का स्थायीभाव 'उत्साह' है। 
(ञ) प्रस्तुत पंक्तियों मे 'ओज' नामक काव्य-गुण है। 

RBSE Class 11 Hindi Sahitya अपठित बोध अपठित पद्यांश

28. मैं तुम्हारी मौन करुणा का सहारा चाहता हूँ। 
जानता हूँ, इस जगत में,
फूल की है आयु कितनी 
और यौवन की उभरती, 
साँस में है वायु कितनी। 
इसलिए आकाश का विस्तार, 
सारा चाहता हूँ। 
मैं तुम्हारी मौन करुणा का सहारा चाहता हूँ। 
प्रश्न-चिह्नों में उठी हैं, 
भाग्य सागर की हिलोरें, 
आँसुओं से रहित होंगी 
क्या नयन की नमित कोरें? 
जो तुम्हें कर दे द्रवित 
वह अश्रुधारा चाहता हूँ। 
मै तुम्हारी मौन करुणा का सहारा चाहता हूँ। 
जोड़कर कण-कण कृपण 
आकाश के तारे सजाए। 
जो कि उज्ज्वल है सही,
पर क्या किसी के काम आए? 
प्राण! मैं तो मार्गदर्शक 
एक तारा चाहता हूँ। 
मैं तुम्हारी मौन करुणा का सहारा चाहता हूँ। 
यह उठा कैसा प्रभंजन 
जुड़ गईं जैसे दिशाएँ। 
एक तरणी, एक नाविक 
और कितनी आपदाएँ? 
क्या कहूँ मँझधार में भी 
मैं किनारा चाहता हूँ। 

प्रश्न :
(क) कवि किससे तथा क्या चाहता है? 
(ख) कवि को जीवन की किस वास्तविकता का ज्ञान है? 
(ग) प्रस्तुत काव्यांश की रचना किस छंद में हुई है? 
(घ) भावी जीवन के सम्बन्ध में कवि के मन में क्या आशंका है? 
(ङ) कवि ईश्वर की कृपा पाने के लिए क्या करना चाहता है? 
(च) 'जोड़कर कण-कण कृपण' में अलंकार बताइए। 
(छ) कवि ने अपना जीवन क्या करते हुए बिताया है? वह उसे व्यर्थ क्यों मानता है? 
(ज) कवि की एकमात्र इच्छा क्या है? 
(झ) 'मँझधार' शब्द का क्या अर्थ है? कवि मँझधार में क्या चाहता है? 
(ज) 'प्रभंजन' उठने से कवि किस संकट में फंस गया है? 
उत्तर : 
(क) कवि ईश्वर की दया चाहता है। कवि ईश्वर से याचना करता है कि वह उसे अपनी दया का वरदान मौन रूप में देता रहे। 
(ख) कवि को जीवन का यथार्थ पता है। वह जानता है कि जीवन फूल के समान कोमल और क्षणभंगुर है। जीवन में यौवन की अवस्था भी लम्बी नहीं है। वह जल्दी ही समाप्त हो जाता है। 
(ग) प्रस्तुत काव्यांश की रचना गीत छन्द में हुई है। यह गीतिकाव्य है। 
(घ) कवि के मन में आशंका है कि उसका भविष्य निरापद नहीं होगा। जीवन के सागर में संकटों की अनेक लहरें उठ रही होंगी। कठिनाइयाँ उसे व्याकुल कर देंगी और उसके नेत्र आँसुओं से भीग जाएँगे। 
(ड) कवि चाहता है कि उसके नेत्रों से ऐसी अविरल अश्रुधारा प्रवाहित हो जो ईश्वर के हृदय को द्रवित कर दे और वह अपनी मौन करुणा की वर्षा उसके ऊपर कर दे। 
(च) 'जोड़कर कण-कण कृपण'- में 'क' वर्ण की आवृत्ति से अनुप्रास अलंकार है तथा 'कण-कण' में पुनरुक्ति प्रकाश अलंकार है। 
(छ) कवि ने अपना जीवन कण-कण को जोड़ने में व्यतीत किया है। उसने एक-एक वस्तु एकत्र करके उनसे अपना घर सजाया है उसकी संग्रहीत वस्तुएँ आकाश के तारों के समान सुन्दर हैं परन्तु उनसे दूसरों को कोई लाभ प्राप्त नहीं हुआ है, अत: उसका जीवन बेकार ही बीता है। 
(ज) कवि अनेक सुन्दर वस्तुओं का संग्रह नहीं चाहता है। वह चाहता है कि उसे ऐसी एक वस्तु प्राप्त हो जो परहित के काम आ सके। 

RBSE Class 11 Hindi Sahitya अपठित बोध अपठित पद्यांश

29. मैं सहज मानिनी रही, सरल क्षत्राणी,
इस कारण सीखी नहीं दैन्य यह वाणी। 
पर महा दीन हो गया आज मन मेरा, 
भावज्ञ, सहेजा तुम्ही भाव-धन मेरा।
समुचित ही मुझको विश्व-घृणा ने घेरा, 
समझाता कौन सशान्ति मुझे भ्रम मेरा?
यों ही तुम वन को गये, देव सुरपुर को, 
मैं बैठी ही रह गई लिये इस उर को। 
बुझ गई पिता की चिता भरत-भुजधारी,
पितृभूमि आज भी तप्त तथापि तुम्हारी। 
भय और शोक सब दूर उड़ाओ उसका, 
चलकर सुचरित, फिर हृदय जुड़ाओ उसका। 
हो तुम्हीं भरत के राज्य, स्वराज्य सम्भालो, 
मैं पाल सकी न स्वधर्म, उसे तुम पालो। 
स्वामी को जीते जी न दे सकी सुख मैं 
मरकर तो उनको दिखा सकूँ यह मुख मैं। 
मर मिटना भी है एक हमारी क्रीड़ा, 
पर भरत-वाक्य है- सहूँ विश्व की व्रीड़ा। 
जीवन-नाटक का अन्त कठिन है मेरा, 
प्रस्ताव मात्र में जहाँ, अधैर्य अँधेरा। 
अनुशासन ही था मुझे अभी तक आता, 
करती है तुमसे विनय आज यह माता। 

प्रश्न :
(क) क्षत्राणी की क्या विशेषताएँ बताई गई हैं? 
(ख) भरत की माता कैकेयी की राम से क्या शिकायत है?
(ग) आज अयोध्या की क्या अवस्था है? 
(घ) 'स्वराज्य' का क्या आशय है? 
(ङ) भावार्थ स्पष्ट कीजिए- मैं पाल सकी न स्वधर्म उसे तुम पालो। 
(च) 'जीवन-नाटक' में कौन-सा अलंकार है? 
(छ) मर-मिटने को खेल समझने वाली कैकेयी जीवित क्यों है?
(ज) प्रस्तुत काव्यांश में किस शैली का प्रयोग हुआ है? 
(झ) उपर्युक्त पद्यांश में कैकेयी के व्यक्तित्व का कौन-सा स्वरूप व्यक्त हुआ है? 
(ञ) उपर्युक्त पद्यांश का उचित शीर्षक लिखिए। 
उत्तर :
(क) क्षत्राणी स्वभाव से मानिनी होती है तथा उसकी वाणी में कोमलता तथा कर्णप्रियता का अभाव होता है। 
(ख) भरत की माता कैकेयी की राम से शिकायत है कि वह चुपचाप वन में चले गए और कैकेयी को उसकी भूल और भ्रम के बारे में नहीं समझाया। 
(ग) आज राम की पितृभूमि अयोध्या दुःखी है। लोग भयभीत हैं तथा शोकग्रस्त हैं। 
(घ) कैकेयी ने भरत के राज्य को राम का राज्य बताया है तथा उसको सँभालने के लिए कहा है। 
(ङ) कैकेयी माता है। उसने माता के संतान के प्रति वात्सल्य और स्नेह प्रदर्शन के कर्तव्य का पालन नहीं किया है। राम अयोध्या के राजा और शासक हैं। अपने राज्य तथा प्रजा की रक्षा करना उनका कर्तव्य है। उनको कैकेयी के समान अपने कर्तव्य को भूलने की गलती नहीं करनी चाहिए। 
(च) 'जीवन-नाटक में रूपक अलंकार है। 
(छ) भरत का कहना है कि कैकेयी को अपने अनुचित कार्य का दण्ड भोगना चाहिए। आज प्रजा उससे घृणा करती है। उसे प्रजा की घृणा के इस दण्ड को भोगने के लिए जीवित रहना चाहिए। 
(ज) प्रस्तुत काव्यांश में संवाद शैली तथा सम्बोधन शैली का प्रयोग हुआ है। 
(झ) उपर्युक्त पद्यांश में कैकेयी के व्यक्तित्व की दीनता व्यक्त हुई है। भरत से अपने कार्य का समर्थन न पाकर वह अत्यन्त दीन हो गई है। 
(ञ) उपर्युक्त पद्यांश का उचित शीर्षक है- 'कैकेयी का पश्चाताप'। 

RBSE Class 11 Hindi Sahitya अपठित बोध अपठित पद्यांश

30. धर्मराज! यह भूमि किसी की, नहीं क्रीत है दासी। 
है जन्मना समान परस्पर, इसके सभी निवासी।
है सबको अधिकार मृत्तिका पोषक-रस पीने का। 
विविध अभावों से अशंक होकर जग में जीने का। 
सबको मुक्त प्रकाश चाहिए, सबको मुक्त समीरण 
बाधा रहित विकास, मुक्त आशंकाओं से जीवन। 
उद्भिज नभ चाहते सभी नर, मुक्त गगन में 
अपना चरम विकास ढूँढ़ना, किसी प्रकार भुवन में। 
न्यायोचित सुख सुलभ नहीं, जब तक मानव-मानव को 
चैन कहाँ धरती पर तब तक, शांति कहाँ इस भव को 
जब तक मनुज-मनुज का यह, सुख भाग नहीं सम होगा। 
शमित न होगा कोलाहल, संघर्ष नहीं कम होगा। 
ब्रह्मा से कुछ लिखा भाग्य में, मनुज नहीं लाया है। 
अपना सुख उसने अपने, भुज-बल से ही पाया है। 
ब्रह्मा का अभिलेख पढ़ा करते निरुद्यमी प्राणी 
धोते वीर कुअंक.भाल का, बहा भ्रुवों का पानी। 
भाग्यवाद आवरण पाप का, और शस्त्र शोषण का 
जिससे रखता दबा एक जन, भाग दूसरे जन का। 
एक मनुज संचित करता है, अर्थ पाप के बल से 
और भोगता उसे दूसरा, भाग्यवाद के छल से। 

प्रश्न :
(क) प्रस्तुत पद्यांश में किसको सम्बोधित किया गया है? 
(ख) धरती का पोषक रस पीने का अधिकारी कौन है? 
(ग) यदि धरती पर मनुष्य को न्यायोचित अधिकार नहीं मिलते तो क्या होता है? 
(घ) संसार में संघर्ष की स्थिति कब तक बनी रहेगी? 
(ङ) कवि का भाग्यवाद के बारे में क्या मत है? 
(च) वीर भाग्य के दोषों को किस प्रकार धो डालते हैं? 
(छ) कवि ने भाग्यवाद को किसका आवरण और किसका शस्त्र कहा है? 
(ज) भाग्यवाद का छल किसे कहा गया है? इस पद्यांश में किस रस की व्यंजना हुई है? उसका स्थायीभाव भी लिखिए। 
(झ) प्रस्तुत पद्यांश की भाषा-शैली की विशेषताएँ बताइए। 
(ञ) 'न्यायोचित सुख सुलभ नहीं' में अलंकार बताइए। 
उत्तर :
(क) प्रस्तुत पद्यांश में धर्मराज युधिष्ठिर को सम्बोधित किया गया है। 
(ख) धरती का पोषक रस पीने का अधिकार सभी को है। धरती पर जन्म लेने वाले सभी प्राणियों को धरती से उत्पन्न वस्तुओं का आनंद लेने का अधिकार है। सबको प्रकाश, वायु और निर्बाध विकास पाने का हक है।
(ग) जब धरती पर मनुष्य को न्यायोचित अधिकार नहीं मिलते तो पृथ्वी पर शांति नहीं रह पाती। लोग उनको पाने के लिए लड़ाई-झगड़ा करते हैं और वातावरण अशांत हो जाता है। 
(घ) जब तक संसार में मानवों के मध्य समानता की स्थापना नहीं होगी, उनको बिना भेदभाव के अपने अधिकार प्राप्त नहीं होंगे, तब तक संसार में युद्ध, संघर्ष और अशांति बनी रहेगी। 
(ङ) भाग्य का लेख विधाता नहीं लिखता। मनुष्य अपने हाथों से कठोर परिश्रम करके ही अपने भाग्य का निर्माण करता है। जो पराक्रमी नहीं होते, आलस्य में पड़े रहते हैं वे ही भाग्यवादी होते हैं। जीवन में सफलता न मिलने का दोष वे ही भाग्य 
को देते हैं। 
(च) वीर पुरुष अपने पराक्रम से भाग्य का दोष मिटा देते हैं। वे पसीना बहाकर अर्थात परिश्रम करके अपने जीवन में सफलता प्राप्त करते हैं। वे भाग्यहीनता का दोष अपने कठोर श्रम से दूर करते हैं। 
(छ) कवि ने भाग्यवाद को पाप का आवरण तथा शोषण का शस्त्र कहा है। आलसी लोग अपनी असफलता, पाप को भाग्य का पर्दा डालकर छिपाते हैं। शोषक लोग भाग्य का भय दिखाकर उनका शोषण करते हैं। भाग्य में विश्वास करने के कारण ही उनका शोषण संभव हो पाता है। 
दूसरे को भाग्यहीन बताकर उसका शोषण करना, उसका अधिकार छीन लेना ही भाग्यवाद का छल है। तुम भाग्यहीन हो, तुम्हें इस कारण कोई वस्तु नहीं मिलेगी, कहकर किसी की वस्तु छीनना भाग्य के नाम पर धोखा देना है। 
(ज) इस पद्याश में वीर रस की व्यजना हुई है। इसका स्थायी भाव 'उत्साह' है। 
(झ) प्रस्तुत पद्यांश की भाषा तत्सम शब्दावली युक्त साहित्यिक खड़ी बोली हिन्दी है। इसकी शैली उपदेशात्मक है। 
(ञ) 'न्यायोचित सुख सुलभ नहीं' में 'स' वर्ण की आवृत्ति होने के कारण अनुप्रास अलंकार है। 

RBSE Class 11 Hindi Sahitya अपठित बोध अपठित पद्यांश

अभ्यासार्थ अपठित काव्यांश

प्रश्न- निम्नलिखित पद्यांश को पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए - 

1. पथ में काँटे तो होंगे ही 
दूर्वादल, सरिता, सर होंगे। 
सुन्दर गिरि, वन, वापी होंगी 
सुन्दर-सुन्दर निर्झर होंगे। 
सुन्दरता की मृग-तृष्णा में, 
पथ भूल न जाना पथिक कहीं? 
जब कठिन कर्म-पगडंडी पर, 
राही का मन उन्मुख होगा। 
जब सपने सब मिट जाएँगे 
कर्तव्य-मार्ग सम्मुख होगा।
तब अपनी प्रथम विकलता में 
पथ भूल न जाना पथिक कहीं। 
अपने भी विमुख, पराये बन 
आँखों के सम्मुख आएँगे। 
पग-पग पर घोर निराशा के 
काले बादल छा जाएँगे। 
तब अपने एकाकीपन में 
पथ भूल न जाना पथिक कहीं। 

प्रश्न :
(क) पथिक को मार्ग में क्या मिलेगा? 
(ख) पथिक को मार्ग भूलने का भय किस कारण है? 
(ग) 'सुन्दर-सुन्दर निर्झर होंगे' में अलंकार बताइए। 
(घ) सब सपने मिटने का आशय क्या है? यह अवस्था कब आयेगी? 
(ङ) पथिक की विकलता में कवि ने उसे सतर्क क्यों किया है? 
(च) इस काव्यांश में कौन-सा काव्य-गुण है? 
(छ) पथिक को अपने एकाकीपन का अनुभव कब होगा? 
(ज) उपर्युक्त काव्यांश की शैली कैसी है?
(झ) उपर्युक्त पद्यांश में कवि ने क्या संदेश दिया है? 
(ञ) उपर्युक्त पद्यांश का शीर्षक लिखिए। 

RBSE Class 11 Hindi Sahitya अपठित बोध अपठित पद्यांश

2. मैं फिर जनम लूँगा 
फिर मैं 
इसी जगह आऊँगा 
उचटती निगाहों की भीड़ में 
अभावों के बीच
लोगों की क्षत-विक्षत पीठ सहलाऊँगा 
इस समय में 
इन अनगिनत अचीन्ही आवाजों में 
कैसा दर्द है! 
कोई नहीं सुनता 
पर इन आवाजों को
और इन कराहों को 
दुनिया सुने, मैं यह चाहूँगा 
मेरी तो आदत है 
रोशनी जहाँ भी हो 
उसे खोज लाऊँगा 
कातरता चुप्पी या चीखें 
या हारे हुओं की खीझ 
जहाँ भी मिलेगी 
उन्हें प्यार के सितार पर बजाऊँगा। 
चाहे इस प्रार्थना सभा में 
तुम सब मुझ पर गोलियाँ चलाओ। 
मैं मर जाऊँगा। 
लेकिन मैं कल फिर जन्म लूँगा 
कल फिर आऊँगा। 

प्रश्न :
(क) प्रार्थना सभा में किस पर गोलियाँ चलाई गई थीं? 
(ख) गाँधीजी फिर से जन्म लेने का विश्वास क्यों दिला रहे हैं? 
(ग) 'रोशनी जहाँ भी हो उसे खोज लाऊँगा का क्या आशय है? 
(घ) कातरता, चीख, चुप्पी और खीझ का सम्बन्ध किन-से है? कवि उनके लिए क्या करना चाहता है? 
(ड) क्षत-विक्षत पीठ किसकी है तथा क्यों? 
(च) प्रस्तुत पद्यांश में प्रयुक्त छन्द मात्रिक है अथवा वर्णिक?
(छ) प्रस्तुत पद्यांश पर किस साहित्यिक विचारधारा का प्रभाव है? 
(ज) 'अचीन्ही आवाजों का दर्द' किसका प्रतीक है? 
(झ) प्रस्तुत पद्यांश का शीर्षक लिखिए। 
(ञ) 'अनगिनत अचीन्ही आवाजों' में कौन-सा अलंकार है? 

RBSE Class 11 Hindi Sahitya अपठित बोध अपठित पद्यांश

3. मंत्री बोले कौशल से, लगातार सारी रात। 
बूंदी का कृत्रिम दुर्ग गढ़ लो, होते ही प्रात।
आकर स्वयं राणा कर देंगे धूल सात। 
नहीं तो क्या बात के लिए करेंगे आत्मघात? 
मंत्री ने कृत्रिम दुर्ग बना दिया रातोंरात। 
कुंभ एक राणा का था भृत्य हाड़ावंशी वीर। 
मृगया से लौट रहा कंधे पै धनुष तीर। 
बोला-कौन बूंदी का नकली किला तोड़कर। 
हाड़ावंशी राजपूतों का कर देगा नत सिर। 
नकली किले की लाज रखूगा मैं हाड़ावीर। 
तोड़ने नकली किला आये राणा महाराज। 
'चुप रहो' कड़के कुंभ, ज्यों गिरा गाज। 
नाम से बूंदी का खेला, नहीं सहूँगा अवहेला। 
मिट्टी के किले की लाज, रखूगा दे प्राण आज। 
गरजे यों कुंभ, 'दूर रहो महाराणा राज। 
भू पर जानुपात कर लेकर धनुष शर।
कुंभ अकेला ही बचा रहा है बूंदी का गढ़। 
घेर लिया राणा की सेना ने, काट डाला शीश। 
गिरा वीर गढ़ के सिंहद्वार पर। 
रक्त से धन्य हुआ बूंदी का नकली गढ़। 

प्रश्न :
(क) मंत्री ने क्या सुझाव दिया? 
(ख) मंत्री ने रातोंरात कृत्रिम दुर्ग क्यों बनाया? 
(ग) राणा के हाड़ावंशी वीर नौकर कुंभ ने क्या निश्चय किया?
(घ) नकली बूंदी के दुर्ग को तोड़ने आने पर राणा के सामने क्या कठिनाई आई? 
(ङ) बूंदी का नकली गढ़ किसके रक्त से धन्य हुआ? 
(च) उपर्युक्त पद्यांश से क्या शिक्षा मिलती है? 
(छ) 'चुप रहो कड़के कुंभ' में कौन-सा अलंकार है? 
(ज) प्रस्तुत पद्यांश किस रस की रचना है? इसका स्थायी भाव क्या है?
(झ) हाड़ावंशी राजपूत कहाँ के निवासी थे? 
(ञ) प्रस्तुत पद्यांश का शीर्षक लिखिए।

Prasanna
Last Updated on Aug. 5, 2022, 9:35 a.m.
Published Aug. 3, 2022