RBSE Class 11 Geography Notes Chapter 1 भारत - स्थिति

These comprehensive RBSE Class 11 Geography Notes Chapter 1 भारत - स्थिति will give a brief overview of all the concepts.

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 11 Geography in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 11. Students can also read RBSE Class 11 Geography Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 11 Geography Notes to understand and remember the concepts easily.

RBSE Class 11 Geography Chapter 1 Notes भारत - स्थिति

→ परिचय (Introduction):

  • भारत विविधताओं से युक्त उत्कृष्ट सांस्कृतिक विरासत एवं सभ्यता वाला प्राचीनतम राष्ट्र है।
  • वृहत् भौगोलिक विस्तार के कारण भारत को उपमहाद्वीप की संज्ञा प्रदान की गई है।
  • भारत का क्षेत्रफल 32,87,263 वर्ग किमी. है। भारत विश्व के स्थलीय धरातल का 2.4 प्रतिशत भाग रखता है।
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का विश्व में सातवाँ स्थान है।
  • सन् 2011 की जनगणना के अनुसार भारत की जनसंख्या 1.21 अरब (121 करोड़) है।
  • जनसंख्या की दृष्टि से भारत का विश्व में चीन के पश्चात् दूसरा स्थान है।
  • भारत की आकृति त्रिभुजाकार न होकर चतुष्कोणीय है।
  • भारत की मुख्य भूमि उत्तर में कश्मीर से लेकर दक्षिण में कन्याकुमारी तक एवं पूर्व में अरुणाचल प्रदेश से पश्चिम में गुजरात तक फैली हुई है। 

→ Starteta (Location):

  • भारत की मुख्य भूमि पृथ्वी के उत्तरी-पूर्वी गोलार्द्ध में 8° 4' से 37°6' उत्तरी अक्षांश एवं 68°7' से 97°25 पूर्वी देशांतर के मध्य स्थित है।
  • भारत के अक्षांशीय एवं देशांतरीय विस्तार का अंतर लगभग 30° है।
  • 82°30' पूर्वी याम्योत्तर रेखा देश के लगभग मध्य से होकर गुजरती है। इसी देशांतर के समय को भारत का मानक समय माना गया है। 

RBSE Class 11 Geography Notes Chapter 1 भारत - स्थिति 

→ विस्तार (Extension):

  • भारत का मानक समय ग्रीनविच माध्य समय से 5 घण्टे 30 मिनट आगे है।
  • हमारे देश की दक्षिणी सीमा बंगाल की खाड़ी में 6°45° उत्तरी अक्षांश के साथ निर्धारित होती है।
  • भारत के भू-भाग की लम्बाई पूर्व से पश्चिम तक 2933 किमी. तथा उत्तर से दक्षिण तक 3214 किमी है।
  • भारत का दक्षिणी भाग उष्ण कटिबन्ध में तथा उत्तरी भाग उपोष्ण कटिबंध अथवा कोष्ण शीतोष्ण कटिबंध में स्थित
  • भारत की प्रादेशिक जल सीमा इसकी तट रेखा से 12 समुद्री मील (लगभग 21.9 किमी.) तक विस्तृत है।
  • भारत की स्थलीय सीमा 15200 किमी. है एवं समुद्री सीमा 7516.6 किमी. (7517 किमी.) है। 

→ पड़ौसी (Neighbour hoods) :

  • भारत की स्थल सीमा पर पश्चिम से पूर्व क्रमश: पाकिस्तान, अफगानिस्तान, चीन, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश एवं म्यांमार स्थित हैं। 9 भारत में 28 राज्य एवं 7 केन्द्र शासित क्षेत्र सम्मिलित हैं। अभी भारत में 28 राज्य व 9 केन्द्रशासित प्रदेश हैं।
  • भारत के राज्य जम्मू-कश्मीर को विभाजित करके हाल ही में जम्मू व लद्दाख नामक दो नए केन्द्रशासित प्रदेश बनाए गए हैं।
  • भारत की प्राकृतिक सीमा उत्तर में हिमालय पर्वत, उत्तर-पश्चिम में हिंदुकुश व सुलेमान पर्वत श्रेणियाँ, उत्तर-पूर्व में पूर्वांचल पहाड़ियाँ तथा दक्षिण में हिंद महासागर से सीमांकित है।
  • भारतीय उपमहाद्वीप में भारत, पाकिस्तान, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश को सम्मिलित किया जाता है।
  • भारत के प्रमुख दर्रे खैबर, बोलन, शिपकीला, नाथुला एवं बोमडीला आदि हैं।
  • भारत के मध्य से होकर कर्क रेखा गुजरती है। यह भारत के 8 राज्यों से होकर गुजरती है।
  • भारत हिंद महासागर में केन्द्रीय अवस्थिति रखता है। यह विश्व का एकमात्र ऐसा देश है जिसके नाम पर किसी महासागर का नाम पड़ा।
  • भारत भौतिक दृष्टि से एक विविधतापूर्ण देश है। यहाँ अनेक प्रकार के प्राकृतिक संसाधन पाये जाते हैं।
  • भारत के पड़ोसी द्वीपीय देशों में श्रीलंका व मालदीव हैं।
  • श्रीलंका भारत से मन्नार की खाड़ी एवं पाक जलसंधि द्वारा अलग हुआ है। बंगाल की खाड़ी में अण्डमान और निकोबार द्वीप समूह तथा अरब सागर में लक्षद्वीप द्वीप समूह स्थित हैं। इसके अतिरिक्त यहाँ छोटे-छोटे भी अनेक द्वीप स्थित हैं।

→ मानचित्र (Map): पृथ्वी पर अंकित अक्षांश व देशान्तर रेखाओं के जाल को या जालनुमा प्रदर्शन को मानचित्र कहते हैं।

→ अक्षांश (Latitude): भू-पृष्ठ पर विषुवत रेखा के उत्तर या दक्षिण में एक याम्योत्तर पर किसी भी बिन्दु की कोणीय दूरी है, जो पृथ्वी के केन्द्र से नापी जाती है और अंशों, मिनट, सेकण्ड में व्यक्त की जाती है। भूमध्यरेखा स्वयं 0° का अक्षांश है।

→ देशान्तर (Longitude): कोणीय दूरी जो प्रधान याम्योत्तर (0° या ग्रीनविच) के पूर्व व पश्चिम में होती है।

→ समुद्र (Ocean): विशाल जलराशि का संचयन स्थल।।

→ खाड़ी (Gulf): एक वृहद् निवेशिका जो स्थलीय भाग में अन्दर दूर तक चली गई हो और उसके तीनों ओर विस्तृत तट रेखा पाई जाती हो।

→ अक्षांश रेखा (Latitude line): समान अक्षांश वाले स्थानों को मिलाने वाली रेखा को अक्षांश रेखा कहते हैं।

RBSE Class 11 Geography Notes Chapter 1 भारत - स्थिति

→ देशान्तर रेखा (याम्योत्तर रेखा) (Longitude line): समान देशांतर वाले स्थानों को मिलाने वाली रेखा को देशान्तर रेखा कहते हैं।

→ कटिबन्ध (Zone): अक्षांश रेखाओं के मध्य के स्थानों को कटिबंध कहते हैं।

→ उष्ण कटिबंध (Tropics): कर्क रेखा (23° 30' उत्तर) और मकर रेखा (23° 30' दक्षिण) के मध्य का क्षेत्र उष्णकटिबंध कहलाता है।

→ शीतोष्ण कटिबंध (Tropical Zone): दोनों गोलार्डों में 23° 30' से 66°30' अक्षांशों के मध्य स्थित क्षेत्र शीतोष्ण कटिबंध कहलाता है।

→ जलवायु (Climate): विशिष्ट क्षेत्र की लम्बी अवधि की वायुमण्डलीय दशाओं को जलवायु कहा जाता है।

→ मिट्टी (Soil): धरातल पर मिलने वाली असंगठित पदार्थों की ऐसी परत जो मूल चट्टान व वानस्पतिक अंश के संयोग से बनती है, मिट्टी कहलाती है।

→ वनस्पति (Vegetation): पेड़-पौधों की जाति विशेष, जैसे-वृक्ष, छोटे पौधों, झाड़ियों, घास आदि का विशिष्ट समूह वनस्पति कहलाता है।

→ मानक समय (Standard Time): किसी देश के मध्य से होकर गुजरने वाली देशांतर रेखा के आधार पर निर्धारित समय पूरे देश का मानक समय कहलाता है।

→ मानक याम्योत्तर (Standard Meridian): किसी देश के मानक समय को निर्धारित करने वाला देशान्तर।

→ याम्योत्तर (Meridian): एक वृहत् वृत्त जो उत्तरी और दक्षिणी ध्रुवों को स्पर्श करता हुआ गुजरता है, जिस पर शून्य डिग्री से पूर्व तथा पश्चिम में 180° देशान्तर तक संख्या लिखी जाती है।

→ कर्क रेखा (Tropic of Cancer): ग्लोब में उत्तरी गोलार्द्ध में मिलने वाली 23½° उत्तरी अक्षांश रेखा।

→ ग्रीनविच (Greenwich): लंदन के समीप स्थित इंग्लैंड का एक शहर जहाँ से प्रधान याम्योत्तर रेखा गुजरती है, जिसे 0° देशांतर रेखा या ग्रीनविच रेखा कहा जाता है।

→ समय कटिबंध (Time Zone): भू-पृष्ठ का 15° देशांतर के विस्तार में विभाजन, जिसका मानक समय वह होता है, जो उस क्षेत्र के मध्य से गुजरने वाली देशांतर रेखा पर होता है।

→ भौतिक विविधता (Physical Diversity): किसी क्षेत्र में मिलने वाली धरातलीय, जलवायु व संरचना सम्बन्धी भिन्नताएँ।

→ उपमहाद्वीप (Sub Continent): एक बड़ी भौगोलिक इकाई जो शेष महाद्वीप से अलग एक विशिष्ट पहचान रखती हो।

→ दर्रा (Pass): पर्वत श्रृंखला अवरोध को पार करने के लिए एक सँकरा अंतराल या घाटी।

→ पर्वत (Mountain): पर्वत ऐसा स्थल रूप होता है जिसकी ऊँचाई समुद्र तल से 900 मीटर या इससे अधिक हो तथा जिसका ढाल समतल भूमि से 26° से 35° कोण बनाए।

→ प्रायद्वीप (Peninsula): तीन ओर से जल से घिरा हुआ स्थलीय भाग।

RBSE Class 11 Geography Notes Chapter 1 भारत - स्थिति

→ संसाधन (Resource): मानवीय आवश्यकताओं को पूरा करने में काम आने वाले पदार्थ या तत्व।

→ महासागर (Ocean): भूमण्डलीय भाग को घेरे हुए उपस्थित लवणीय जल की विशाल संहति को महासागर कहते हैं।

→ सागर (Sea): महासागरों का लघु रूप जो महासागरों से संयोजित तथा आंशिक या पूर्णतः स्थल आवृत भी होते हैं, सागर कहलाता है।

→ महाद्वीप (Continent): एक विशाल स्थलमंडलीय भाग जिसके चारों ओर पानी हो।

→ द्वीपीय देश (Island Country): चारों ओर से जल से घिरा हुआ देश द्वीपीय देश कहलाता है; जैसे-मालदीव ।

→ जल सन्धि (Strait): दो बड़ी जलराशियों को जोड़ने वाले जलीय सँकरे भाग, जलसंधि कहलाते हैं।

Prasanna
Last Updated on Aug. 4, 2022, 11:54 a.m.
Published Aug. 4, 2022