RBSE Class 11 Geography Important Questions Chapter 1 भारत - स्थिति

Rajasthan Board RBSE Class 11 Geography Important Questions Chapter 1 भारत - स्थिति  Important Questions and Answers. 

RBSE Class 11 Geography Important Questions Chapter 1 भारत - स्थिति

बहुविकल्पीय प्रश्न 

प्रश्न 1. 
एक समुद्री मील में होते हैं लगभग
(क) 1.2 किमी. 
(ख) 1.4 किमी. 
(ग) 1.6 किमी.
(घ) 1.8 किमी.
उत्तर:
(घ) 1.8 किमी.

RBSE Class 11 Geography Important Questions Chapter 1 भारत - स्थिति  

प्रश्न 2. 
भारत के अक्षांशीय व देशान्तरीय विस्तार का अन्तर है, लगभग
(क) 30°
(ख) 25°
(ग) 49°
(घ) 82°30'
उत्तर:
(क) 30°

प्रश्न 3. 
भारत की सबसे दक्षिणी सीमा किस अक्षांश से निर्धारित होती है? 
(क) 10°15'
(ख) 6°45'
(ग) 7°40
(घ) 9°45.
उत्तर:
(ख) 6°45'

प्रश्न 4. 
भारत की पूर्व से पश्चिम चौड़ाई है।
(क) 3214 किमी. 
(ख) 2933 किमी. 
(ग) 3000 किमी.
(घ) 289 किमी.। 
उत्तर:
(ख) 2933 किमी. 

प्रश्न 5. 
भारतीय मानक समय ग्रीनविच माध्य से कितना आगे है
(क) 7 घण्टे 50 मिनट 
(ख) 5 घण्टे 30 मिनट 
(ग) 6 घण्टे 30 मिनट 
(घ) 8 घण्टे 10 मिनट। 
उत्तर:
(ख) 5 घण्टे 30 मिनट 

प्रश्न 6. 
निम्न में से किस पर्वतमाला ने भारतीय उपमहाद्वीप को एक अद्वितीय क्षेत्रीय पहचान स्थापित करने में सहायता की है
(क) हिमालय
(ख) सतपुड़ा 
(ग) विन्ध्याचल 
(घ) अरावली। 
उत्तर:
(क) हिमालय

सुमेलन सम्बन्धी प्रश्न

निम्न में स्तम्भ अ को स्तम्भ ब से सुमेलित कीजिए

1. स्तम्भ अ (तथ्य)

स्तम्भ ब (सम्बन्ध)

(i) भारत का सबसे उत्तरी भाग

(अ) अरुणाचल प्रदेश में

(ii) भारत का सबसे दक्षिणी भाग

(ब) गुजरात में

(iii) भारत का सबसे पूर्वी भाग

(स) कश्मीर में

(iv) भारत का सबसे पश्चिमी भाग

(द) उष्ण कटिबंधीय

(v) उत्तरी भारत की जलवायु

(य) कन्याकुमारी से

(vi) दक्षिणी भारत की जलवायु

(र) उपोष्ण कटिबंधीय

उत्तर:

1. स्तम्भ अ (तथ्य)

स्तम्भ ब (सम्बन्ध)

(i) भारत का सबसे उत्तरी भाग

(स) कश्मीर में

(ii) भारत का सबसे दक्षिणी भाग

(य) कन्याकुमारी से

(iii) भारत का सबसे पूर्वी भाग

(अ) अरुणाचल प्रदेश में

(iv) भारत का सबसे पश्चिमी भाग

(ब) गुजरात में

(v) उत्तरी भारत की जलवायु

(र) उपोष्ण कटिबंधीय

(vi) दक्षिणी भारत की जलवायु

(द) उष्ण कटिबंधीय


रिक्त स्थान पूर्ति सम्बन्धी प्रश्न 

निम्न वाक्यों में रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए

  1. बंगाल की खाड़ी में सीमा...............उत्तरी अक्षांश से निर्धारित होती है। 
  2. भारत का क्षेत्रफल विश्व का................ 
  3. भारत एशिया महाद्वीप के................भाग में स्थित है। 
  4. श्रीलंका भारत से..............की खाड़ी द्वारा अलग हुआ है।

उत्तर:

  1. 6°45'
  2. 2.4% 
  3. दक्षिण-मध्य
  4. मन्नार। 

RBSE Class 11 Geography Important Questions Chapter 1 भारत - स्थिति

सत्य-असत्य कथन सम्बन्धी प्रश्न

निम्न कथनों में से सत्य-असत्य कथन की पहचान कीजिए

  1. भारत का अक्षांशीय-देशांतरीय विस्तार लगभग 30° है।
  2. भारत के पूर्वी व पश्चिमी भाग के समय में लगभग 2 घण्टे का अंतर मिलता है। (सत्य/असत्य) 
  3. भारत की पश्चिमी सीमा का अंतिम बिन्दु महाराष्ट्र में है।
  4. भारत एक प्रायद्वीप है।

उत्तर:

  1. सत्य
  2. सत्य
  3. असत्य
  4. सत्य। 

अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1. 
भारत की मुख्य भूमि का विस्तार उत्तर से दक्षिण में कहाँ से कहाँ तक मिलता है? 
उत्तर:
उत्तर से दक्षिण में क्रमशः कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक। 

प्रश्न 2. 
भारत की मुख्य भूमि किन अक्षांश रेखाओं के मध्य में अवस्थित है ? 
उत्तर:
भारत की मुख्य भूमि 8°4' उत्तरी अक्षांश से 37°6' उत्तरी अक्षांश के मध्य स्थित है।

प्रश्न 3 
भारत का देशान्तरीय विस्तार बताइए। 
उत्तर:
6807' पूर्वी देशांतर से 97025' पूर्वी देशांतर के मध्य। 

प्रश्न 4. 
एक मानक मील में कितने इंच होते हैं ? 
उत्तर:
63360 इंच। 

प्रश्न 5. 
एक समुद्री मील में कितने इंत्र होते हैं ? 
उत्तर:
72960 इंच। 

प्रश्न 6. 
1 मानक मील में कितने किलोमीटर होते हैं ? 
उत्तर:
1.584 किलोमीटर। 

प्रश्न 7. 
भारत की उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम की दूरी बताइए। 
उत्तर:
भारत की उत्तर से दक्षिण दूरी 3,214 किमी. है और पूर्व से पश्चिम दूरी 2,933 किमी. है। 

प्रश्न 8. 
दो अक्षांश रेखाओं के बीच की दूरी बताइए। 
उत्तर:
111 किमी.। 

प्रश्न 9. 
भारत का दक्षिणी हिस्सा किस कटिबंध में स्थित है ? 
उत्तर:
उष्ण कटिबन्ध में। 

प्रश्न 10. 
भारत के कुछ ऐसे स्थानों के नाम लिखिए जिनमें से मानक याम्योत्तर रेखा गुजरती है। 
उत्तर:
भारत में इलाहाबाद, मिर्जापुर, राँची, कोरबा, बैकुण्ठपुर, जांजगीर से मानक याम्योत्तर रेखा गुजरती है। 

प्रश्न 11. 
संयुक्त राज्य अमेरिका में कितने समय कटिबंध हैं ? 
उत्तर:
संयुक्त राज्य अमेरिका में छ: समय कटिबंध हैं। 

प्रश्न 12. 
भारत का कुल क्षेत्रफल कितना है ? 
उत्तर:
भारत का कुल क्षेत्रफल 32.87 लाख वर्ग किमी. हैं। 

प्रश्न 13. 
क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का विश्व में कौन-सा स्थान है ? 
उत्तर:
क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का विश्व में सातवाँ स्थान है। 

प्रश्न 14. 
भारत को विशिष्ट भौतिक विविधता किसने प्रदान की है? 
उत्तर:
इसके आकार ने। 

प्रश्न 15. 
भारत की प्रमुख नदियाँ कौन-कौन सी हैं ? 
उत्तर:
गंगा, यमुना, ब्रह्मपुत्र, महानदी, कृष्णा, कावेरी व गोदावरी आदि। 

प्रश्न 16. 
भारत का प्राकृतिक सीमांकन कीजिए।
उत्तर:
भारत के उत्तर में हिमालय पर्वत, उत्तर-पश्चिम में हिंदकुश व सुलेमान श्रेणियाँ, उत्तरपूर्व में पूर्वांचल पहाड़ियाँ तथा दक्षिण में हिंद महासागर स्थित है।

RBSE Class 11 Geography Important Questions Chapter 1 भारत - स्थिति

प्रश्न 17. 
उपमहाद्वीप से क्या आशय है ? 
उत्तर:
एक बड़ी भौगोलिक इकाई, जो शेष महाद्वीप से अलग विशिष्ट पहचान रखती है, उपमहाद्वीप कहलाती है। 

प्रश्न 18. 
भारतीय उपमहाद्वीप में सम्मिलित देशों के नाम लिखिए। 
उत्तर:
भारत, पाकिस्तान, नेपाल, भूटान तथा बांग्लादेश भारतीय उपमहाद्वीप में सम्मिलित देश हैं। 

प्रश्न 19. 
भारत के उन पर्वतीय दरों के नाम लिखिए जिन्हें पार करना आसान है। 
उत्तर:
खैबर, बोलन, शिपकीला, नाथुला तथा बोमडीला नामक पर्वतीय दर्रे आसानी से पार किये जा सकते हैं। 

प्रश्न 20. 
भारत की तटीय रेखा की लम्बाई कितनी है ? 
उत्तर:
भारत की तटीय रेखा की लम्बाई लगभग 7,517 किमी. है। 

प्रश्न 21. 
प्रायद्वीपीय भारत की सामुद्रिक स्थिति का क्या लाभ है ? 
उत्तर:
प्रायद्वीपीय भारत की सामुद्रिक स्थिति के कारण भारत समुद्री मार्गों तथा वायुमार्गों द्वारा अपने पड़ोसी क्षेत्रों से जुड़ा है। 

प्रश्न 22. 
हिन्द महासागर में स्थित भारत के दो पड़ोसी द्वीपीय देशों के नाम लिखिए। 
उत्तर:
श्रीलंका तथा मालदीव।

प्रश्न 23. 
भारत को श्रीलंका से अलग करने वाली जलसंधि व खाड़ी का नाम बताइए।
उत्तर:
भारत को श्रीलंका से मन्नार की खाड़ी व पाक जलसंधि अलग करती है। -

लघु उत्तरीय प्रश्न (SA1) प्रश्न)

प्रश्न 1. 
भारत की मुख्य भूमि का विस्तार लिखिए।
उत्तर:
भारत की मुख्य भूमि उत्तर में कश्मीर से लेकर दक्षिण में कन्याकुमारी तक तथा पूर्व में अरुणाचल प्रदेश से पश्चिम में गुजरात तक विस्तृत है। उत्तर से दक्षिण दिशा में भारत की मुख्य भूमि की कुल लम्बाई 3,214 किमी. तथा पूर्व से पश्चिम दिशा में अधिकतम लम्बाई 2,933 किमी. है।

प्रश्न 2. 
भारत में भू-आकृति, जलवायु, मिट्टी के प्रकारों एवं प्राकृतिक वनस्पति में भिन्नता क्यों पायी जाती है?
उत्तर:
भारत के अक्षांशीय एवं देशान्तरीय विस्तार का अंतर लगभग 30° है। इसकी उत्तर से दक्षिण तक लम्बाई 3214 किमी. एवं पूर्व से पश्चिम तक चौड़ाई 2933 किमी. है। भारत का दक्षिणी भाग उष्ण कटिबंध में स्थित है वहीं उत्तरी भाग उपोष्ण कटिबंध अथवा कोष्ण शीतोष्ण कटिबंध में स्थित है। इसी कारण भारत में भू-आकृति, जलवायु, मिट्टी के प्रकारों एवं प्राकृतिक वनस्पति में भिन्नता पायी जाती है।

प्रश्न 3. 
भारत के सुदूर पूर्वी प्रदेश अरुणाचल प्रदेश तथा सुदूर पश्चिमी प्रदेश गुजरात के स्थानीय समय में लगभग 2 घण्टे का अन्तर क्यों मिलता है ?
उत्तर;
अरुणाचल प्रदेश तथा गुजरात की देशांतरीय अवस्थिति में लगभग 30° का अन्तर मिलता है, क्योंकि सूर्य को 1° देशान्तर की दूरी पार करने में 4 मिनट का समय लगता है। अत: 30° देशान्तर के अन्तर को पार करने पर (30°x 4 मिनट = 120 मिनट) लगभग दो घण्टे का समय लगेगा। यही कारण है कि गुजरात तथा अरुणाचल प्रदेश के स्थानीय समय में लगभग 2 घण्टे का अन्तर है।

प्रश्न 4. 
82°30' पूर्वी देशांतर रेखा को भारत का मानक याम्योत्तर क्यों चुना गया है ?
उत्तर;
विश्व के देशों में आपसी समझ के तहत मानक याम्योत्तर का 7°30' देशांतर के गुणांक पर चयन किया जाता है। यही कारण है कि 82030' पूर्वी देशांतर रेखा को भारत का मानक याम्योत्तर चुना गया है।

प्रश्न 5. 
मानक याम्योत्तर का क्या उपयोग है ? 
उत्तर:
किसी देश की प्रशासनिक सीमाओं के अन्दर यथासम्भव समय में एकरूपता बनाये रखने के लिए उस देश के केन्द्रीय याम्योत्तर को उस देश का मानक याम्योत्तर माना जाता है तथा उसके स्थानीय समय को देश का मानक समय माना जाता है। मानक याम्योत्तर को 7030' देशान्तर के गुणांक पर चुना जाता है। यही कारण है कि 82030' पूर्व याम्योत्तर को भारत का मानक याम्योत्तर चुना गया है। भारतीय मानक समय ग्रीनविच माध्य समय से 5 घण्टे 30 मिनट आगे है।

प्रश्न 6.
संयुक्त राज्य अमेरिका में छः समय कटिबंध क्यों पाये जाते हैं ?
उत्तर:
संयुक्त राज्य अमेरिका, उत्तरी अमेरिकी महाद्वीप में स्थित है। इस देश का पूर्व से पश्चिम में अधिक विस्तार है। इसी कारण यहाँ एक से अधिक मानक देशान्तर रेखाएँ हैं। इसके परिणामस्वरूप संयुक्त राज्य अमेरिका में छः समय कटिबंध पाये जाते हैं।

प्रश्न 7. 
स्पष्ट कीजिए कि भारत एक वृहत् भौगोलिक इकाई है।
उत्तर:
उत्तर, उत्तर-पश्चिम तथा उत्तर-पूर्व में हिमालय पर्वत श्रेणियाँ दक्षिण में हिन्द महासागर तथा पश्चिम में दलदली कच्छ के रन, राजस्थान का विशाल मरुस्थल तथा पंजाब के उपजाऊ मैदानों से घिरे भारत में स्थलीय व जलीय दोनों प्रकार की सीमाएँ देखने को मिलती हैं। वस्तुतः प्रकृति द्वारा भारतीय सीमाओं को अच्छी तरह परिसीमित करने के कारण ही भारत को एक वृहत् भौगोलिक इकाई माना जाता है।

प्रश्न 8. 
भारतीय उपमहाद्वीप को एक अद्वितीय क्षेत्रीय पहचान किस प्रकार प्राप्त हुई है?
उत्तर:
भारतीय उपमहाद्वीप के अन्तर्गत भारत, पाकिस्तान, नेपाल, भूटान व बांग्लादेश सम्मिलित हैं। प्राचीनकाल से हिमालय अपनी अन्य श्रेणियों के साथ एक मजबूत भौतिक अवरोधक की भूमिका निभाता आ रहा है। खैबर, बोलन, शिपकीला नाथूला आदि दरों को छोड़कर इसे पार करना कठिन था। अतः हिमालय पर्वत के माध्यम से भारतीय उपमहाद्वीप को एक अद्वितीय क्षेत्रीय पहचान प्राप्त हुई है।

RBSE Class 11 Geography Important Questions Chapter 1 भारत - स्थिति

प्रश्न 9.
हिमालय पर्वत ने भारतीय उपमहाद्वीप को किस प्रकार एक अद्वितीय पहचान प्रदान की है ? 
उत्तर:
भारतीय उपमहाद्वीप के उत्तरी तथा उत्तर-पूर्वी भाग में हिमालय श्रेणियाँ तलवार की भाँति विस्तृत मिलती हैं। जह हिमालय श्रेणियाँ अति जटिल उच्चावच दशाएँ रखती हैं। केवल कुछ पर्वतीय दरों को छोड़कर उत्तर की ओर से भारतीय उपमहाद्वीप में मानवीय प्रवेश सम्भव नहीं। यही नहीं, भारतीय उपमहाद्वीप में शीतकाल में साइबेरिया की ओर से आने वाली अति ठण्डी हवाओं को भी यह पर्वत श्रृंखलाएँ रोक देती हैं। वस्तुत: हिमालय पर्वत ने ही भारतीय उपमहाद्वीप को एक अद्वितीय पहचान प्रदान की है।

प्रश्न 10. 
“हिन्द महासागर में भारत को केन्द्रीय स्थिति प्राप्त है।" इस कथन को स्पष्ट कीजिए।
उत्तर-:
भारत का प्रायद्वीपीय भाग हिन्द महासागर की ओर उभरा हुआ है तथा इस प्रायद्वीप की दोनों भुजाएँ हिन्द महासागर के साथ सीमाएँ बनाती हैं। प्रायद्वीपीय भारत के पूर्व की ओर हिन्द महासागर में जहाँ दक्षिणी-पूर्वी एशियाई देश विस्तृत हैं, जबकि पश्चिम की ओर अफ्रीका के पूर्वी तटीय देश तथा दक्षिणी-पश्चिमी एशियाई देश अवस्थित मिलते हैं। इस प्रकार हिन्द महासागर में प्रायद्वीपीय भारत को केन्द्रीय स्थिति प्राप्त है, जिसका लाभ भारत को उसके वायु एवं समुद्री व्यापार में मिलता है।

प्रश्न 11. 
भारत एवं उसके पड़ोसी देशों का उल्लेख कीजिए।
उत्तर:
भारत एशिया महाद्वीप के दक्षिणी-मध्य भाग में स्थित है। प्रायद्वीपीय भारत के पश्चिम की ओर अरब सागर तथा पूर्व की ओर बंगाल की खाड़ी है। यह दोनों सागर हिन्द महासागर के हिस्से हैं जो भारत के सुदूर दक्षिण की ओर एक-दूसरे से मिल जाते हैं।
भारत की स्थल सीमा पर पाकिस्तान, अफगानिस्तान, ताजिकिस्तान, चीन, नेपाल, भूटान, म्यांमार तथा बांग्लादेश नामक आठ पड़ोसी देश बसे हैं।

लघु उत्तरीय प्रश्न (SA2) प्रश्न)

प्रश्न 1. 
भारत को एक उपमहाद्वीप क्यों कहा जाता है ?
उत्तर:
भारत-एक उपमहाद्वीप-उपमहाद्वीप से आशय एक वृहत् भौगोलिक इकाई से होता है जो शेष महाद्वीपों से अलग एक विशिष्ट पहचान रखता हो। भारत में एक उपमहाद्वीप होने की समस्त विशेषताएँ मिलती हैं। भारत भौगोलिक सीमाओं द्वारा सीमांकित एक ऐसा विस्तृत क्षेत्र है जो प्राकृतिक व सांस्कृतिक दृष्टि से एकता में आबद्ध होकर एक विशिष्ट भौगोलिक इकाई को प्रदर्शित करता है। उत्तर में हिमालय पर्वतमालाओं, उत्तर-पश्चिम में हिन्दुकुश व सुलेमान पर्वत श्रेणियों, उत्तर-पूर्व में पूर्वांचल पहाड़ियों तथा दक्षिण में हिन्द महासागर से सीमांकित एक वृहत् भौगोलिक इकाई है, जिसे भारतीय उपमहाद्वीप के नाम से जाना जाता है। हिमालय पर्वत श्रृंखला तथा हिन्द महासागर द्वारा यह उपमहाद्वीप शेष एशिया से अलग पहचान रखता है। भारतीय उपमहाद्वीप में भारत के अलावा पाकिस्तान, नेपाल, भूटान तथा बांग्लादेश आदि भारत के पड़ोसी देश भी सम्मिलित हैं।

प्रश्न 2. 
पूर्वी जगत में भारत की स्थिति को स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
भार एशिया महाद्वीप के दक्षिण-मध्य भाग में स्थित है। अफ्रीका, यूरोप एवं पश्चिम एशिया को दक्षिण-पूर्वी एशियाई देशों, चीन, फिलीपीन्स, मलेशिया, जापान, ऑस्ट्रेलिया तथा संयुक्त राज्य अमेरिका के पश्चिमी तट को जोड़ने वाले महासागरीय मार्ग भारत से होकर ही गुजरते हैं। भारत स्वेज नहर के माध्यम से भी यूरोप महाद्वीप में जुड़ा हुआ है। भारत के पड़ोसी देशों के साथ विशी सम्बन्धों में हिंद महासागर की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। हिंद महासागर के माध्यम से भारत अपने पश्चिमी देशों से जुड़ा हुआ है। पूर्वी जगत में भारत की केन्द्रीय स्थिति के कारण भारतीय संस्कृति का प्रचार-प्रसार भी हुआ है।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1. 
भारत की अवस्थिति तथा विस्तार की विवेचना करते हुए भारत के मानक याम्योत्तर का विवरण दीजिए।
उत्तर:
भारत कीअवस्थिति तथा विस्तार भारत दक्षिणी एशिया में हिन्द महासागर के शीर्ष पर अवस्थित है। उत्तरी-पूर्वी गोलार्द्ध में भारत की केन्द्रीय स्थिति है। भारत की मुख्य भूमि 894' उत्तरी अक्षांश से 37°6' उत्तरी अक्षांश तक तथा 68°7' पूर्वी देशान्तर से 97°25' पूर्वी देशान्तर के मध्य स्थित है। इस प्रकार स्पष्ट है कि भारत के अक्षांशीय विस्तार तथा देशान्तरीय विस्तार दोनों का अन्तर लगभग 30° आता है। वर्तमान में भारत का कुल क्षेत्रफल 32.87 लाख वर्ग किमी. है जो विश्व के कुल क्षेत्रफल का लगभग 2.4 प्रतिशत भाग है। क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत विश्व का सातवाँ बड़ा देश है।

भारत का उत्तर से दक्षिण दिशा में अधिकतम विस्तार 3214 किमी. है तथा पूर्व से पश्चिम दिशा में अधिकतम विस्तार 2,933 किमी. है। कर्क रेखा भारत के लगभग मध्य से होकर गुजरती है। कर्क रेखा के उत्तर में स्थित भू-भाग उपोष्ण कटिबंध तथा कर्क रेखा के दक्षिण में स्थित भू-भाग उष्ण कटिबन्धीय क्षेत्र कहलाता है। भारत का मानक याम्योत्तर- भारत का देशान्तरीय विस्तार लगभग 30° है। 

किसी एक देशान्तर रेखा के सभी स्थानों पर सूर्य की स्थिति के अनुसार जो एक समय होता है उसे स्थानीय समय कहा जाता है। ग्लोब के विभिन्न स्थान अपने देशान्तरों के अनुसार अपना-अपना स्थानीय समय रखते हैं लेकिन सभी देशान्तरों के अनुसार एक ही देश में अलग-अलग स्थानीय समयों की गणना व्यावहारिक नहीं हो सकती। उदाहरण के रूप में भारत का देशान्तरीय विस्तार लगभग 30° है तो उसके प्रत्येक देशान्तर पर समय अलग-अलग होगा तथा हमारे देश के सुदूर पूर्वी तथा सुदूर पश्चिमी भागों के समय में 2 घण्टे (एक देशान्तर पर 4 मिनट अर्थात् 30° देशान्तर अन्तर पर 120 मिनट) का अन्तर आ जायेगा।

इससे दैनिक कार्यों तथा आवागमन में परेशानी पैदा हो जायेगी। इस परेशानी को दूर करने के लिए विश्व के सभी देशों ने अपने देश के लगभग मध्य से होकर गुजरने वाली देशान्तर रेखा के स्थानीय समय को सम्पूर्ण देश का मानक समय मान लिया है। विश्व के देशों में आपसी समझ के अनुरूप मानक देशान्तर रेखा (याम्योत्तर) का 7930' देशान्तर के गुणांक पर चयन किया जाता है। भारतीय मानक समय ग्रीनविच माध्य समय से 5 घंटे 30 मिनट आगे है। भारत की 82030' पूर्वी देशान्तर रेखा को भारत की मानक याम्योत्तर रेखा कहा जाता है। भारत की यह मानक याम्योत्तर रेखा इलाहाबाद (नैनी) तथा रांची नामक नगरों से होकर गुजरती है।

विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे गए इस अध्याय से सम्बन्धित महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर 

प्रश्न 1. 
दस डिग्री चैनल विभाजित करता है?
(क) दक्षिण अंडमान व उत्तर अंडमान को 
(ख) छोटा अंडमान एवं दक्षिण अंडमान को 
(ग) कार निकोबार एवं कामोरटा द्वीप को
(घ) ग्रेट अंडमान द्वीप समूह व निकोबार द्वीप समूह को। 
उत्तर:
(घ) ग्रेट अंडमान द्वीप समूह व निकोबार द्वीप समूह को। 

RBSE Class 11 Geography Important Questions Chapter 1 भारत - स्थिति

प्रश्न 2. 
भारत का दक्षिणतम बिन्दु किस राज्य/केन्द्र शासित प्रदेश में स्थित है? 
(क) केरल
(ख) तमिलनाडु 
(ग) निकोबार द्वीप समूह 
(घ) लक्षद्वीप। 
उत्तर:
(ग) निकोबार द्वीप समूह 

प्रश्न 3. 
समुद्र की तरफ भारत की क्षेत्रीय सीमा का विस्तार है?
(क) 12 किमी.
(ख) 12.8 किमी. 
(ग) 21.9 किमी. 
(घ) 15.7 किमी.।
उत्तर:
(ग) 21.9 किमी. 

प्रश्न 4. 
भारतीय मानक देशान्तर कितने राज्यों से गुजरती है?
(क) 5
(ख) 6 
(ग) 7
(घ) 81 
उत्तर:
(क) 5

प्रश्न 5. 
दक्षिण निकोबार द्वीप का धुर दक्षिणी बिंदु है ?
(क) पोर्ट ब्लेयर
(ख) कार निकोबार
(ख) डंकन मार्ग 
(घ) इंदिरा पाइंट। 
उत्तर:
(घ) इंदिरा पाइंट। 

प्रश्न 6. 
निम्नांकित में से कौन एक भारत के सबसे दक्षिणी स्थान को इंगित करता है-
(क) कन्याकुमारी 
(ख) नगर कोइल 
(ग) इंदिरा पॉइंट 
(घ) रामेश्वरम्। 
उत्तर:
(ग) इंदिरा पॉइंट 

प्रश्न 7. 
इनमें से हिमालय का दर्रा कौन-सा है ?
(क) जोजीला
(ख) गुलमर्ग 
(ग) शिवालिक 
(घ) काठगोदाम । 
उत्तर:
(क) जोजीला

प्रश्न 8. 
भारत की सबसे लम्बी सीमा है
क) चीन के साथ
(ख) पाकिस्तान के साथ 
(ग) म्यांमार के साथ
(घ) बांग्लादेश के साथ। 
उत्तर:
(घ) बांग्लादेश के साथ। 

प्रश्न 9. 
क्षेत्रफल के अनुसार बड़े से छोटे राज्यों का सही क्रम है
(क) राजस्थान, मध्य-प्रदेश, महाराष्ट्र, आन्ध्रप्रदेश 
(ख) राजस्थान, महाराष्ट्र, मध्य-प्रदेश, आन्ध्र प्रदेश
(ग) राजस्थान, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, उत्तरप्रदेश 
(घ) राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, आन्ध्रप्रदेश। 
उत्तर:
(क) राजस्थान, मध्य-प्रदेश, महाराष्ट्र, आन्ध्रप्रदेश 

प्रश्न 10. 
निम्नांकित में से कौन एक समुद्री बन्दरगाह नहीं है?
(क) त्रिचुर
(ख) ओखला 
(ग) क्विलोन 
(घ) नगर कोइल।
उत्तर:
(ख) ओखला 

प्रश्न 11.
किस याम्योत्तर का स्थानीय समय भारत के लिए मानक समय लिया जाता है ?
(क) 811° पूर्व 
(ख) 82 ° पूर्व 
(ग) 82° पूर्व 
(घ) 83 ° पूर्व। 
उत्तर:
(ख) 82 ° पूर्व 

प्रश्न 12. 
भारत का कौन-सा पत्तन लैगून पर विकसित किया गया है?
(क) कोच्चि 
(ख) विशाखापट्टनम् 
(ग) चेन्नई
(घ) मुम्बई। 
उत्तर:
(क) कोच्चि 

RBSE Class 11 Geography Important Questions Chapter 1 भारत - स्थिति

प्रश्न 13. 
निम्नांकित में से किस राज्य की तट रेखा सबसे लम्बी है?
(क) आन्ध्रप्रदेश
(ख) तमिलनाडु 
(ग) महाराष्ट्र 
(घ) गुजरात। 
उत्तर:
(घ) गुजरात। 

प्रश्न 14. 
देशांतर किसको प्रदर्शित करता है ?
(क) 2 मिनट का समय 
(ख) 4 मिनट का समय 
(ग) 6 मिनट का समय 
(घ) 8 मिनट का समय। 
उत्तर:
(ख) 4 मिनट का समय 

प्रश्न 15. 
स्थानीय समय को कहते हैं
(क) सूर्य का समय 
(ख) चन्द्रमा का समय 
(ख) ग्रीनविच समय 
(घ) दिवसीय समय। 
उत्तर:
(क) सूर्य का समय 

प्रश्न 16. 
निम्न में से कौन-सा भारत का ऐसा राज्य है जहाँ सबसे लम्बी समुद्र तट रेखा है।
(क) महाराष्ट्र
(ख) तमिलनाडु 
(ग) कर्नाटक 
(घ) आन्ध्र प्रदेश। 
उत्तर:
(घ) आन्ध्र प्रदेश। 

प्रश्न 17. 
कौन से आठ राज्य मिलकर भारत की कुल जनसंख्या का लगभग दो-तिहाई अंश रखते हैं ?
उत्तर:
उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, प. बंगाल, आन्ध्र प्रदेश, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश एवं राजस्थान। 

प्रश्न 18. 
क्या भारत का विदेशी व्यापार मुख्यतः सामुद्रिक व्यापार है? 
उत्तर:
भारत की प्रायद्वीपीय स्थिति अर्थात् तीनों ओर से समुद्र की उपस्थिति समुद्री व्यापार को प्रोत्साहन प्रदान करती है। 

RBSE Class 11 Geography Important Questions Chapter 1 भारत - स्थिति

प्रश्न 19. 
नाथूला दर्रा।
उत्तर:
सिक्किम राज्य में स्थित भारत को तिब्बत से जोड़ने वाला दर्रा। भारत-चीन युद्ध के दौरान सामरिक महत्व के कारण चर्चा में रहा था। 

प्रश्न 20. 
ग्रीनविच।
उत्तर:
ग्रीनविच इंग्लैण्ड में 0° याम्योत्तर रेखा पर स्थित है। यहाँ का स्थानीय समय (ग्रीनविच माध्य समय) ब्रिटिश द्वीप समूह तथा पश्चिमी यूरोप का मानक समय है। 

प्रश्न 21. 
भारत का अक्षांशीय एवं देशान्तरीय विस्तार क्या है ?
उत्तर:
भारत पृथ्वी के उत्तरी-पूर्वी गोलार्द्ध में 8°4' से 37°6' उत्तरी अक्षांश एवं 6807' से 97°25' पूर्वी देशांतर के मध्य स्थित है।

Prasanna
Last Updated on Aug. 22, 2022, 12:22 p.m.
Published Aug. 20, 2022

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 11 Geography in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 11. Students can also read RBSE Class 11 Geography Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 11 Geography Notes to understand and remember the concepts easily.