कक्षा 8 हमारा राजस्थान पाठ 6 के प्रश्न उत्तर परिवहन एवं पर्यटन

Engaging with these Hamara Rajasthan Book Class 8 Solutions and कक्षा 8 हमारा राजस्थान पाठ 6 के प्रश्न उत्तर  परिवहन एवं पर्यटन will strengthen your knowledge and prepare you for assessments.

Class 8 Hamara Rajasthan Chapter 6 Question Answer in Hindi परिवहन एवं पर्यटन

कक्षा 8 हमारा राजस्थान पाठ 6 के प्रश्न उत्तर

I. निम्नलिखित प्रश्नों के सही उत्तर के विकल्प को कोष्ठक में लिखिए-

1. राजस्थान में मेट्रो रेल का विकास किस जिले में किया गया है?
(अ) अजमेर
(ब) जयपुर
(स) जैसलमेर
(द) कोटा
उत्तर:
(ब) जयपुर

2. जयसमंद झील कौनसे जिले में स्थित है?
(अ) उदयपुर
(ब) चित्तौड़गढ़
(स) बाड़मेर
(द) जालौर
उत्तर:
(अ) उदयपुर

II. अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
राजस्थान में प्रथम रेल कब व कहाँ चली थी?
उत्तर:
राजस्थान में प्रथम रेल सन् 1874 ई. में बाँदीकुई (दौसा) से आगरा फोर्ट (उत्तर प्रदेश) के बीच चलाई गई थी।

कक्षा 8 हमारा राजस्थान पाठ 6 के प्रश्न उत्तर परिवहन एवं पर्यटन

प्रश्न 2.
सांगानेर अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा किस जिले में स्थित है?
उत्तर:
सांगानेर अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा जयपुर जिले में स्थित है।

III. लघूत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
राजस्थान में प्रमुख भौगोलिक व प्राकृतिक पर्यटन स्थल कौन-कौनसे हैं?
उत्तर:
राजस्थान में प्रमुख भौगोलिक व प्राकृतिक पर्यटन स्थल निम्नलिखित हैं-
(1) जैसलमेर में मनमोहक रेत के टीले, (2) उदयपुर में जयसमंद, फतेहसागर, पिछोला, उदयसागर आदि झीलें एवं शिल्पग्राम, (3) सिरोही का प्रसिद्ध पर्वतीय स्थल माउण्ट आबू एवं नक्की झील, (4) अजमेर की पुष्कर झील, (5) राजसमंद स्थित राजसमंद झील, (6) चित्तौड़गढ़ में चुलिया एवं मेनाल जल प्रपात (7) सवाई माधोपुर का रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान, (8) अलवर का सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान, (9) भरतपुर का केवलादेव घना राष्ट्रीय पक्षी विहार, (10) जैसलमेर (11) कोटा में चम्बल नदी के किनारे घड़ियाल तथा मगरमच्छों के संरक्षण के लिए चम्बल अभयारण्य प्रमुख हैं।

प्रश्न 2.
राजस्थान में सड़क परिवहन पर टिप्पणी लिखिए।
उत्तर:
राजस्थान में सड़क परिवहन
राजस्थान में सर्वाधिक विकास सड़क परिवहन का हुआ है। यथा-

(i) जहाँ 1951 में राज्य में सड़कों का जाल 17339 कि.मी. था, वहीं मार्च, 2016 तक यह बढ़कर 217707 किलोमीटर हो गया।
(ii) राजस्थान का अधिकांश परिवहन सड़कों के माध्यम से ही पूरा होता है। ग्रामीण क्षेत्रों में तो सड़क परिवहन ही सबसे महत्त्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क निर्माण परियोजना द्वारा विभिन्न गाँवों को सड़कों से जोड़ दिया गया है।
(iii) राज्य में स्थित सडकों को राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्यीय राजमार्ग, जिला सड़क, ग्रामीण सड़क आदि में वर्गीकृत किया गया है। राजस्थान से अनेक राष्ट्रीय राजमार्ग गुजरते हैं। राज्य सरकार ने कई राज्यीय राजमार्गों का भी विकास किया है।
(iv) राजस्थान देश का पहला राज्य है जिसने 1994 में राज्य परिवहन नीति घोषित की थी।

Class 8 Hamara Rajasthan Chapter 6 Important Question Answer in Hindi

वस्तुनिष्ठ प्रश्न-

1. तरल व गैसीय वस्तुओं को एक स्थान से दूसरे स्थान पर भेजा जाता है-
(अ) सड़क द्वारा
(ब) रेल द्वारा
(स) हवाई यातायात द्वारा
(द) पाइप परिवहन द्वारा
उत्तर:
(द) पाइप परिवहन द्वारा

2. राजस्थान राज्य में किस प्रकार के परिवहन के विकास की संभावनाएँ अत्यन्त कम हैं?
(अ) सड़क परिवहन
(स) पाइप परिवहन
(ब) रेल परिवहन
(द) जल परिवहन
उत्तर:
(द) जल परिवहन

कक्षा 8 हमारा राजस्थान पाठ 6 के प्रश्न उत्तर परिवहन एवं पर्यटन

3. स्थल पर लंबी दूरी तक अधिक मात्रा में तथा भारी वस्तुओं के परिवहन के लिए सबसे अच्छा व सस्ता परिवहन का साधन हैं।
(अ) रेल परिवहन
(ब) सड़क परिवहन
(स) हवाई परिवहन
(द) पाइप परिवहन
उत्तर:
(अ) रेल परिवहन

4. राजस्थान का अधिकांश रेल परिवहन भारत के किस रेलवे मंडल में सम्मिलित है—
(अ) बीकानेर रेलवे मंडल
(ब) जोधपुर रेलवे मंडल
(स) जयपुर रेलवे मंडल
(द) अजमेर रेलवे मंडल
उत्तर:
(स) जयपुर रेलवे मंडल

5. सबसे महँगा तथा तीव्र परिवहन का साधन है-
(अ) रेल परिवहन
(ब) वायु परिवहन
(स) सड़क परिवहन
(द) पाइप परिवहन
उत्तर:
(ब) वायु परिवहन

6. महाराणा प्रताप हवाई अड्डा स्थित है-
(अ) जयपुर के सांगानेर में
(ब) जोधपुर के रातानाड़ा में
(स) अजमेर के किशनगढ़ में
(द) उदयपुर के डबोक में
उत्तर:
(द) उदयपुर के डबोक में

7. नक्की झील किस जिले में स्थित है?
(अ) सिरोही
(स) अजमेर
(ब) उदयपुर
(द) जैसलमेर
उत्तर:
(अ) सिरोही

8. राजस्थान में चित्तौड़गढ़ का विजयस्तंभ है-
(अ) ऐतिहासिक पर्यटक स्थल
(ब) भौगोलिक पर्यटक स्थल
(स) धार्मिक पर्यटक स्थल
(द) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर:
(अ) ऐतिहासिक पर्यटक स्थल

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

1. भारत के चार महानगरों-दिल्ली, मुम्बई, चेन्नई एवं कोलकाता को जोड़ने वाले राजमार्ग को ……….. कहा जाता है।
उत्तर:
स्वर्णिम चतुर्भुज योजना

2. जयपुर में उत्तम शहरी यातायात के लिए मेट्रो रेल की शुरुआत जून, ……….. से की गई है।
उत्तर:
2015

3. सामान्यतया एक स्थान से दूसरे स्थान का भ्रमण करना ……….. कहलाता है।
उत्तर:
पर्यटन

4. भरतपुर का केवलादेव घना राष्ट्रीय पक्षी विहार एक ……….. पर्यटक स्थल है।
उत्तर:
भौगोलिक

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
परिवहन किसे कहते हैं?
उत्तर:
एक स्थान से दूसरे स्थान तक मानव एवं वस्तुओं के आवागमन को परिवहन कहा जाता है।

कक्षा 8 हमारा राजस्थान पाठ 6 के प्रश्न उत्तर परिवहन एवं पर्यटन

प्रश्न 2.
राजस्थान में परिवहन के मुख्य साधन कौनसे हैं?
उत्तर:
राजस्थान में परिवहन के मुख्य साधन सड़क, रेल व हवाई परिवहन हैं।

प्रश्न 3.
राजस्थान में जल परिवहन के विकास की संभावनाएँ अत्यन्त कम क्यों हैं?
उत्तर:
राजस्थान में जल परिवहन के विकास की संभावनाएँ कम हैं क्योंकि राज्य की सीमा समुद्रों से नहीं मिलती और नदियाँ छोटी व अनित्यवाही हैं।

प्रश्न 4.
राजस्थान में सर्वाधिक विकास किस प्रकार के परिवहन का हुआ है?
उत्तर:
राजस्थान में सर्वाधिक विकास सड़क परिवहन का हुआ है।

प्रश्न 5.
भारत में पहली रेल कब व कहाँ चली थी?
उत्तर:
भारत में पहली रेल सन् 1853 में महाराष्ट्र के मुंबई एवं थाणे के बीच चलाई गई थी।

प्रश्न 6.
राजस्थान में कितने रेलवे जोन हैं? नाम लिखिए।
उत्तर:
राजस्थान में दो रेलवे जोन हैं-

  1. उत्तरी पश्चिमी रेलवे जोन और
  2. पश्चिमी मध्य रेलवे जोन।

प्रश्न 7.
राजस्थान में कितने रेलवे मंडल हैं? नाम लिखिए।
उत्तर:
(i) जयपुर, (ii) बीकानेर, (iii) जोधपुर, (iv) अजमेर, (v) कोटा।

प्रश्न 8.
राजस्थान में रेल परिवहन का विकास अपेक्षाकृत कम क्यों है?
उत्तर:
राजस्थान का अधिकांश भाग मरुस्थलीय एवं पर्वतीय होने के कारण यहाँ रेल परिवहन का विकास अपेक्षाकृत कम है।

प्रश्न 9.
राजस्थान राज्य का सबसे व्यस्ततम व पहला अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा कौनसा है?
उत्तर:
सांगानेर स्थित, ‘जयपुर अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा’ राज्य का सबसे व्यस्ततम व पहला अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा है।

प्रश्न 10.
राजस्थान के प्रमुख पर्यटन स्थलों को कितने भागों में बाँटा जा सकता है?
उत्तर:
राजस्थान के प्रमुख पर्यटन स्थलों को तीन भागों में बाँटा जा सकता है— (i) ऐतिहासिक, (ii) भौगोलिक और (iii) धार्मिक।

लघूत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
राजस्थान के रेल परिवहन पर एक संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
उत्तर:
राजस्थान का रेल परिवहन

  1. राज्य में रेल परिवहन का विकास-राजस्थान में पहली रेल सन् 1874 ई. में बांदीकुई (दौसा) से आगरा फोर्ट (उत्तर प्रदेश) के बीच चलाई गई थी, तब से राज्य में लगातार रेल परिवहन का विकास हो रहा है। वर्तमान में राज्य में रेलमार्ग की कुल लम्बाई लगभग 6000 किलोमीटर है।
  2. रेलवे जोन – राजस्थान में दो रेलवे जोन हैं-
    (1) उत्तरी पश्चिमी रेलवे जोन और (2) पश्चिमी मध्य रेलवे जोन।
  3. रेलवे मंडल – राज्य में कुल पांच रेलवे मंडल हैं। ये हैं— जयपुर, बीकानेर, जोधपुर, अजमेर और कोटा।
  4. अधिकांश रेल परिवहन – राजस्थान का अधिकांश रेल परिवहन भारत के उत्तरी-पश्चिमी रेलवे मंडल में सम्मिलित है, जिसका मुख्यालय जयपुर है। जयपुर में उत्तम शहरी यातायात के लिए मेट्रो रेल की शुरुआत जून, 2015 से की गई है।

कक्षा 8 हमारा राजस्थान पाठ 6 के प्रश्न उत्तर परिवहन एवं पर्यटन

प्रश्न 2.
राजस्थान में वायु परिवहन पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
उत्तर:
राजस्थान में वायु परिवहन लागत अधिक होने के कारण राजस्थान में वायु परिवहन का विकास अपेक्षाकृत कम ही हुआ है। वर्तमान में औद्योगीकरण एवं विकास के लिए यहाँ इसकी सुविधाओं को विकसित करने के प्रयास किये जा रहे हैं।

जयपुर अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा सांगानेर में स्थित है जो राज्य का सबसे व्यस्ततम व पहला अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा है। इसके अतिरिक्त राज्य में उदयपुर के डबोक में महाराणा प्रताप हवाई अड्डा, जोधपुर के रातानाड़ा में सैनिक व नागरिक महत्त्व का एक हवाई अड्डा तथा अजमेर के किशनगढ़, जैसलमेर एवं कोटा में भी हवाई अड्डे हैं।

प्रश्न 3.
वर्तमान में मानव किन-किन कारणों से एक स्थान से दूसरे स्थान पर आता-जाता है?
उत्तर:
वर्तमान में मानव को अनेक प्रमुख कारणों से एक स्थान से दूसरे स्थान पर आना-जाना पड़ता है। जैसे- मनोरंजन, प्राकृतिक दृश्यों का आनंद लेने, ऐतिहासिक स्थलों को देखने, संस्कृति संबंधी तथ्यों का अवलोकन करने, धार्मिक यात्रा, अध्ययन, खेलकूद, स्वास्थ्य, कार्यालय कार्य, व्यापार, सम्मेलन, अभियान, पारिवारिक कार्य आदि।

प्रश्न 4.
पर्यटक कौन हैं?
उत्तर:
पर्यटक- पर्यटक एक ऐसा व्यक्ति है जो अपने सामान्य दैनिक जीवन के माहौल से अलग किसी अन्य स्थान पर कुछ समय के लिए अस्थाई रूप से रहता है। अपना उद्देश्य पूरा होने के बाद वह पुन: अपने मूल स्थान पर लौट आता है।

प्रश्न 5.
राजस्थान राज्य भारत का एक प्रमुख पर्यटन राज्य है। क्यों?
उत्तर:
पर्यटन की दृष्टि से राजस्थान संपूर्ण विश्व में प्रसिद्ध है। विश्व के कई देशों एवं भारत के सभी राज्यों से प्रतिवर्ष लाखों की संख्या में पर्यटक यहाँ आते हैं क्योंकि यहाँ का गौरवमयी इतिहांस एवं ऐतिहासिक घटनाओं से संबंधित स्थान, अरावली जैसे भौतिक स्वरूप, झीलें, थार का रेतीला मरुस्थल, विभिन्न वन्य जीव, किले, छतरियाँ, मंदिर, दरगाह, मेले, सांस्कृतिक विविधताएँ आदि पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। इसके अतिरिक्त लोक संगीत, नृत्य कला आदि राजस्थान की सांस्कृतिक विविधताओं के बारे में जानने और सीखने के उद्देश्य से भी यहाँ अनेक पर्यटक आते हैं।

प्रश्न 6.
पर्यटन के महत्त्व को स्पष्ट कीजिए।
अथवा
हम पर्यटन को क्यों बढ़ावा देते हैं?
उत्तर:
पर्यटन के लाभ (पर्यटन का महत्त्व)

  1. पर्यटन हमारी आय को बढ़ाने एवं अर्थव्यवस्था के लिए लाभदायक है। हम देशी-विदेशी मुद्रा कमाने के लिए पर्यटन को बढ़ावा देते हैं।
  2. होटल तथा रेस्तरां के मालिक एवं कर्मचारी, गाइड, वाहनों के ड्राइवर, परिवहन एजेंट, व्यापारी, उद्योग और इनसे संबंधित अन्य क्षेत्रों में पर्यटन से रोजगार बढ़ता है।
  3. पर्यटन से हमारी सांस्कृतिक धरोहरों को संरक्षण मिलता है तथा उनका प्रचार-प्रसार होता है।

निबन्धात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
राजस्थान के प्रमुख पर्यटन स्थलों को कितने भागों में बांटा जा सकता है। इनका विवेचन कीजिए।
उत्तर:
राजस्थान के पर्यटन स्थलों का वर्गीकरण
राजस्थान के प्रमुख पर्यटन स्थलों को मोटे रूप से तीन भागों में वर्गीकृत किया जाता है। ये हैं- (अ) ऐतिहासिक (ब) भौगोलिक तथा (स) धार्मिक। यथा—

(अ) ऐतिहासिक पर्यटन स्थल – राजस्थान के गौरवमयी इतिहास के कारण राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में ऐतिहासिक व पुरातात्विक महत्त्व के पर्यटन स्थल पाए जाते हैं। यथा-

(1) पुरातात्विक – पर्यटन स्थलों के रूप में हनुमानगढ़ में कालीबंगा व पीलीबंगा, उदयपुर में आहड़, जयपुर में बैराठ और सीकर में गणेश्वर प्रसिद्ध हैं।

(2) ऐतिहासिक – पर्यटन स्थलों के रूप में जयपुर में हवामहल, आमेर का किला, जंतर-मंतर, चित्तौड़गढ़ में विजयस्तंभ, राजसमंद में कुंभलगढ़ का किला, जोधपुर में मेहरानगढ़ किला, जैसलमेर में सोनारगढ़ किला, सवाई माधोपुर में रणथंभौर का किला, झालावाड़ में गागरोन का किला, जयपुर व उदयपुर में सिटी पैलेस आदि प्रमुख हैं।

(ब) भौगोलिक पर्यटन स्थल – राजस्थान के भौगोलिक पर्यटन स्थलों में जैसलमेर में मनमोहक रेत के टीले, उदयपुर में जयसमंद, फतेहसागर, पिछोला, उदयसागर आदि झीलें एवं शिल्पग्राम, सिरोही में माउण्ट आबू एवं नक्की झील, चित्तौड़गढ़ में चुलिया और मेनाल जल प्रपात, सवाई माधोपुर में रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान, अलवर में सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान, भरतपुर में केवलादेव घना राष्ट्रीय पक्षी विहार, बाड़मेर में राष्ट्रीय मरु उद्यान व कोटा में चम्बल अभयारण्य प्रमुख हैं।

(स) धार्मिक पर्यटन स्थल – राजस्थान के रीति-रिवाजों व लोक संस्कृति में धर्म का बहुत महत्त्व है । यहाँ के तीर्थ स्थल व धार्मिक स्थल पर्यटन के प्रमुख केन्द्र माने जाते हैं। इनमें प्रमुख हैं- ब्रह्माजी का मंदिर (पुष्कर), ख्वाजा मुइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह (अजमेर), कपिल सरोवर (कोलायत, बीकानेर), रामदेवरा (जैसलमेर), श्रीनाथ जी (नाथद्वारा, राजसमन्द), एकलिंगजी (उदयपुर), गोविंददेवजी (जयपुर), करणीमाता (बीकानेर), श्रीमहावीरजी (सवाई माधोपुर), त्रिपुरासुंदरी (बांसवाड़ा) आदि। इसके अतिरिक्त ऋषभदेव (उदयपुर), रणकपुर (पाली) और देलवाड़ा (सिरोही) के जैन मंदिर भी पर्यटकों को आकर्षित करते हैं।

कक्षा 8 हमारा राजस्थान पाठ 6 के प्रश्न उत्तर परिवहन एवं पर्यटन

प्रश्न 2.
राजस्थान राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए किये जा रहे प्रयासों पर एक निबन्ध लिखिए।
उत्तर:
राजस्थान में पर्यटन विकास के प्रयास
राजस्थान सरकार ने प्रदेश में पर्यटन के विकास के लिए निम्नलिखित प्रयास किये हैं-

(1) राजस्थान पर्यटन विकास निगम – पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राजस्थान में राजस्थान पर्यटन विकास निगम (R.T.D.C.) की स्थापना की गई है।

(2) विभिन्न नारे – राज्य में पर्यटन के विकास हेतु ‘पधारो म्हारे देश’, ‘राजस्थान पधारिये’, ‘रंगीलो राजस्थान’, ‘सुरंगा राजस्थान’, ‘अतुल्य राजस्थान’, ‘जाने क्या दिख जाए’ आदि नारे दिए गए हैं।

(3) पर्यटक मंडल – पर्यटकों की सुविधा के लिए राजस्थान को अलग-अलग पर्यटक मंडलों में बांट दिया गया है। जिनमें से जयपुर – आमेर सर्किट, मरु सर्किट एवं मेवाड़ सर्किट अधिक महत्त्वपूर्ण हैं, जहाँ देशी व विदेशी पर्यटक अधिक आते हैं।

(4) उद्योग का दर्जा – राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इसे उद्योग का दर्जा दिया गया है। पर्यटन एक सेवा उद्योग है। पर्यटन के विकास के लिए राज्य में होटल निर्माण व पेइंग गेस्ट योजना संचालित है।

(5) परिवहन सुविधाएँ – परिवहन के लिए आरक्षण, गाइड, टैक्सी, प्रमुख पर्यटन स्थलों की जानकारी आदि इण्टरनेट पर उपलब्ध है, ताकि पर्यटक इन सभी की जानकारी जुटा सकें। सभी प्रमुख दर्शनीय स्थानों को सड़क मार्ग, रेल मार्ग एवं हवाई मार्गों से जोड़ने का प्रयास किया गया है। राज्य में उपलब्ध परिवहन की सुविधा, लोककला, लोकनृत्य, लोकगीत, पारम्परिक वेशभूषा आदि ने पर्यटन के विकास में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

(6) रॉयल राजस्थान ऑन व्हील्स – रॉयल राजस्थान ऑन व्हील्स जैसी शाही रेलगाड़ी सभी प्रमुख पर्यटन स्थलों की सैर करवाती है। यह रेलगाड़ी सभी तरह की अत्याधुनिक सुविधाओं से सम्पन्न होने से देशी-विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करती है। दिल्ली से शुरू होने वाली यह रेलगाड़ी राजस्थान में जोधपुर, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, जयपुर एवं रणथंभौर से होकर आगे मध्य प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश में चली जाती है।

(7) प्रमुख महोत्सव – पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा कई मेलों का आयोजन किया जाता है, जैसे- बीकानेर में ऊँट महोत्सव, जैसलमेर में मरु महोत्सव, जयपुर में पतंग महोत्सव, राजसमंद में कुंभलगढ़ महोत्सव, जोधपुर में मारवाड़ महोत्सव, उदयपुर में मेवाड़ महोत्सव आदि। इस प्रकार के महोत्सवों में प्रतिवर्ष हजारों की संख्या में देशी-विदेशी पर्यटक आते हैं।

Leave a Comment