RBSE Solutions for Class 9 Maths Chapter 7 त्रिभुज Ex 7.3

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 9 Maths Chapter 7 त्रिभुज Ex 7.3 Textbook Exercise Questions and Answers.

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 9 Maths in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 9. Students can also read RBSE Class 9 Maths Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 9 Maths Notes to understand and remember the concepts easily. Practicing the class 9 math chapter 13 hindi medium textbook questions will help students analyse their level of preparation.

RBSE Class 9 Maths Solutions Chapter 7 त्रिभुज Ex 7.3

प्रश्न 1.
∆ABC और ∆DBC एक ही आधार BC पर बने दो समद्विबाहु त्रिभुज इस प्रकार हैं कि A और D भुजा BC के एक ही ओर स्थित हैं (देखिए आकृति)। यदि AD बढ़ाने पर BC को P पर प्रतिच्छेद करे तो दर्शाइए कि
RBSE Solutions for Class 9 Maths Chapter 7 त्रिभुज Ex 7.3 1
(i) ∆ABD ≅ ∆ACD
(ii) ∆ABP ≅ ∆ACP
(iii) AP कोण A और कोण D दोनों को समद्विभाजित करता है।।
(iv) AP रेखाखण्ड BC का लम्ब समद्विभाजक
हल:
(i) प्रश्न में दिए अनुसार ∆ABC एक समद्विबाहु त्रिभुज है।
अतः AB = AC
इसी प्रकार दूसरा ∆DBC एक समद्विबाहु त्रिभुज है। अतः
BD = CD
अब ∆ABD तथा ∆ACD में
AB = AC (दिया है)
BD = CD (दिया है)
तथा AD = AD (उभयनिष्ठ)
∴ ∆ABD ≅ ∆ACD
[सर्वांगसमता के SSS नियम के अनुसार]
अतः ∠BAD = ∠CAD .....(i) [क्योंकि ये सर्वांगसम त्रिभुज के संगत भाग हैं]

(ii) अब ∆ABD और ∆ACD में
AB = AC (दिया है)
∠BAD = ∠CAD
[समीकरण (i) के अनुसार]
तथा AP = AP (उभयनिष्ठ भुजाएँ)
∴ ∆ABP = ∆ACP
[सर्वांगसमता के नियम SAS के अनुसार

(iii) इस प्रश्न के द्वितीय भाग में सिद्ध किया है
∆ABP ≅ ∆ACP
अतः ∠BAP = ∠CAP [क्योंकि ये सर्वांगसम त्रिभुजों के संगत भाग हैं]
अतः AP, ∠A को समद्विभाजित करता है।

भाग (i) के अनुसार
∆ABD ≅ ∆ACD
अतः ∠ADB = ∠ADC .....(ii) [क्योंकि ये सर्वांगसम त्रिभुजों के संगत भाग हैं]
तथा ∠ADB + ∠BDP = 180° .....(iii)
(रैखिक युग्म अभिगृहीत से)
तथा ∠ADC + ∠CDP = 180° .....(iv)
(रैखिक युग्म अभिगृहीत से)

अब समीकरण (iii) व (iv) से
या ∠ADB + ∠BDP = ∠ADC + ∠CDP
या ∠ADB + ∠BDP = ∠ADB + ∠CDP [समीकरण (ii) के अनुसार]
∠BDP = ∠CDP
अर्थात् DP, ∠D को समद्विभाजित करता है।
यह कहा जा सकता है कि AP कोण A तथा कोण D दोनों को समद्विभाजित करता है।

(iv) भाग (ii) में हम सिद्ध कर चुके हैं कि
∆ABP ≅ ∆ACP
अतः BP = PC .....(1) [क्योंकि ये सर्वांगसम त्रिभुजों के संगत भाग हैं।]
तथा ∠APB = ∠APC .....(vi) [क्योंकि ये सर्वांगसम त्रिभुजों के संगत भाग हैं।]
अब ∠APB + ∠APC = 180°
(रैखिक युग्म अभिगृहीत से)

∠APB + ∠APB = 180°
[समीकरण (vi) के अनुसार
या 2∠APB = 180°
या ∠APB = 90°
अर्थात् AP ⊥ BC
समीकरण (v) से BP = PC तथा समीकरण (vii) के अनुसार यह सिद्ध किया है कि AP ⊥ BC । दोनों समीकरणों को सम्मिलित करने पर यह कहा जा सकता है कि AP रेखाखण्ड BC का लम्ब समद्विभाजक है।

RBSE Solutions for Class 9 Maths Chapter 7 त्रिभुज Ex 7.3

प्रश्न 2.
AD एक समद्विबाहु त्रिभुज ABC का एक शीर्षलम्ब है, जिसमें AB = AC है। दर्शाइए कि
(i) AD रेखाखण्ड BC को समद्विभाजित करता है।
(ii) AD कोण A को समद्विभाजित करता है।
हल:
प्रश्नानुसार दिए गए त्रिभुज के अनुसार ∆ABD और ∆ACD में
AB = AC (दिया है)
∠ADB = ∠ADC (प्रत्येक 90°) [क्योंकि AD ⊥ BC (दिया है)]
RBSE Solutions for Class 9 Maths Chapter 7 त्रिभुज Ex 7.3 2
तथा AD = AD (उभयनिष्ठ भुजा)
अतः ∆ABD ≅ ∆ACD [सर्वांगसमता के नियम RHS से]
अतः BD = DC [क्योंकि ये सर्वांगसम त्रिभुजों के संगत भाग हैं]

(i) अर्थात् AD, BC को समद्विभाजित करती है। साथ ही ∠BAD = ∠CAD [क्योंकि सर्वांगसम त्रिभुजों के ये संगत भाग हैं।]
(ii) अर्थात् AD, ∠A को समद्विभाजित करती है।

प्रश्न 3.
एक त्रिभुज ABC की दो भुजाएँ AB और BC तथा माध्यिका AM क्रमशः एक-दूसरे त्रिभुज की भुजाओं PO और OR तथा माध्यिका PN के बराबर हैं ( देखिए आकृति)। दर्शाइए कि
RBSE Solutions for Class 9 Maths Chapter 7 त्रिभुज Ex 7.3 3
(i) ∆ABM ≅ ∆PQN
(ii) ∆ABC ≅ ∆PQR
हल:
प्रश्नानुसार AM, ∆ABC की माध्यिका हैं।
∴ BM = MC = \(\frac{1}{2}\)BC ...(i)
पुनः PN, A PQR की माध्यिका है।

∴ QN = NR = \(\frac{1}{2}\)QR .....(ii)
अब BC = QR
अर्थात् BC = \(\frac{1}{2}\)QR

अतः BM = ON .....(iii) [समीकरण (i) व (ii) के अनुसार]

(i) अब ∆ABM और ∆PON में
AB = PQ (दिया है)
AM = PN (दिया है)
BM = QN [समीकरण (iii) के अनुसार]

अतः ∆ABM ≅ ∆PON
[सर्वांगसमता के SSS नियम के अनुसार]
अतः ∠B = ∠Q .....(iv) (क्योंकि ये सर्वांगसम त्रिभुजों के संगत भाग हैं।)

(ii) अब ∆ABC और ∆PQR में AB = PQ (दिया है)
∠B = ∠Q [समीकरण (iv) के अनुसार]
तथा BC = QR (दिया है)
∴ ∆ABC ≅ ∆PQR
[सर्वांगसमता के SAS नियम के अनुसार]

RBSE Solutions for Class 9 Maths Chapter 7 त्रिभुज Ex 7.3

प्रश्न 4.
BE और CF एक त्रिभुज ABC के दो बराबर शीर्षलम्ब हैं। RHS सर्वांगसमता नियम का प्रयोग करके सिद्ध कीजिए कि ∆ABC एक समद्विबाहु त्रिभुज है।
हल:
प्रश्नानुसार त्रिभुज की रचना कर अब ∆BEC और ∆CFB में
∠BEC = ∠CFB [प्रत्येक 90°] [क्योंकि BE ⊥ AC और CF ⊥ AB]
RBSE Solutions for Class 9 Maths Chapter 7 त्रिभुज Ex 7.3 4
BC = BC (उभयनिष्ठ भुजा)
तथा BE = CF (दिया है)
अतः ∆BEC ≅ ∆CFB
[सर्वांगसमता के नियम RHS के अनुसार] ।

अतः EC = FB [क्योंकि ये सर्वांगसम त्रिभुजों के संगत भाग हैं]
अब पुन: ∆AEB तथा ∆AFC में
∠AEB = ∠AFC [प्रत्येक 90° (दिया है)]
∠A = ∠A (उभयनिष्ठ कोण)

तथा EB = FC (दिया है)
अतः ∆AEB = ∆AFC (सर्वांगसमता के नियम AAS के अनुसार)
अतः AE = AF .....(ii)

[क्योंकि ये सर्वांगसम त्रिभुजों के संगत भाग हैं] अब समीकरण (i) व (ii) को जोड़ने पर
EC + AE = FB + AF
या AC = AB
अब ∆ABC में हमें प्राप्त है AB = AC
अर्थात् ∆ABC एक समद्विबाहु त्रिभुज है। (इति सिद्धम्)

प्रश्न 5.
ABC एक समद्विबाहु त्रिभुज है जिसमें AB = AC है। AP ⊥ BC खींच कर दर्शाइए कि ∠B = ∠C है।
हल:
दिया है--चित्रानुसार एक समद्विबाहु त्रिभुज ABC है जिसमें AB = AC
RBSE Solutions for Class 9 Maths Chapter 7 त्रिभुज Ex 7.3 5
सिद्ध करना है - ∠B = ∠C रचना-भुजा BC पर लम्ब AP खींचा।
उपपत्ति - ∆ABP तथा ∆ACP से
∠APB = ∠APC [प्रत्येक कोण 90°]
(रचना से) AB = AC
(दिया है) AP = AP (उभयनिष्ठ भुजाएँ)
अत: ∆ABP = ∆ACP
(सर्वांगसमता के नियम RHS के अनुसार)
अतः B = ∠C [क्योंकि ये सर्वांगसम त्रिभुजों के संगत भाग हैं]

Prasanna
Last Updated on April 22, 2022, 2:44 p.m.
Published April 22, 2022