RBSE Solutions for Class 6 Maths Chapter 9 आँकड़ों का प्रबंधन Ex 9.4

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 6 Maths Chapter 9 आँकड़ों का प्रबंधन Ex 9.4 Textbook Exercise Questions and Answers.

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 6 Maths in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 6. Students can also read RBSE Class 6 Maths Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 6 Maths Notes to understand and remember the concepts easily. Students are advised to practice अनुपात और समानुपात के प्रश्न class 6 of the textbook questions.

RBSE Class 6 Maths Solutions Chapter 9 आँकड़ों का प्रबंधन Ex 9.4

प्रश्न 1.
एक स्कूल के 120 विद्यार्थियों का इस आशय से सर्वेक्षण किया गया कि वे अपने खाली समय में किस क्रियाकलाप को पसंद करते हैं। निम्न आँकड़े प्राप्त

पसंद का क्रियाकलाप

विद्यार्थियों की संख्या

खेलना

 45

कहानी की पुस्तक पढ़ना

 30

टी.वी. देखना

 20

संगीत सुनना

 10

पेंटिंग

 15

1 इकाई लंबाई = 5 विद्यार्थी का पैमाना लेकर, एक दंड आलेख बनाइए। खेलने के अतिरिक्त कौन-सा क्रियाकलाप अधिकांश विद्यार्थियों द्वारा पसंद किया जाता है? 
हल:
यहाँ आँकड़ों के 5 मान दिए गए हैं। अतः क्षैतिज रेखा पर बराबर दूरी के 5 बिन्दु अंकित करेंगे तथा समान चौड़ाई तथा आनुपातिक ऊँचाई के आयत बनाएंगे।
RBSE Solutions for Class 6 Maths Chapter 9 आँकड़ों का प्रबंधन Ex 9.4 1
खेलने के अतिरिक्त कहानी की किताबों को पढ़ने का क्रियाकलाप सबसे अधिक विद्यार्थियों द्वारा पसन्द किया जाता है।

RBSE Solutions for Class 6 Maths Chapter 9 आँकड़ों का प्रबंधन Ex 9.4 

प्रश्न 2.
छह क्रमागत दिनों में किसी दुकानदार द्वारा बेची गई गणित की पुस्तकों की संख्या नीचे दी गई है

दिन

 बेची गई पुस्तकों की संख्या

रविवार

 65

सोमवार

 40

मंगलवार

 30

बुधवार

 50

बृहस्पतिवार

 20

शुक्रवार

 70

अपनी पसन्द का पैमाना चुनते हुए, उपर्युक्त सूचना के लिए एक दण्ड आलेख खींचिए। 
हल:
पैमाना = इकाई लम्बाई = 5 पुस्तकें 
आयतों की ऊँचाई निम्न प्रकार प्राप्त की गई
रविवार 65 ÷ 5 = 13 इकाई 
सोमवार 40 ÷ 5 = 8 इकाई 
मंगलवार 30 ÷ 5 = 6 इकाई 
बुधवार 50 ÷ 5 = 10 इकाई
बृहस्पतिवार 20 ÷ 5 = 4 इकाई
शुक्रवार 70 ÷ 5 = 14 इकाई
RBSE Solutions for Class 6 Maths Chapter 9 आँकड़ों का प्रबंधन Ex 9.4 2

प्रश्न 3.
वर्ष 1998 से 2002 के बीच एक फैक्टरी द्वारा निर्मित साइकिलों की संख्या निम्नलिखित सारणी द्वारा दर्शाई गई है

वर्ष

 निर्मित साइकिलों की संख्या

1998

 800

1999

 600

2000

 900

2001

 1100

2002

 1200

इन आँकड़ों को एक दंड आलेख द्वारा प्रदर्शित कीजिए। अपनी पसंद का पैमाना चुनिए। 
(a) किस वर्ष में अधिकतम संख्या में साइकिल निर्मित की गईं? 
(b) किस वर्ष में न्यूनतम संख्या में साइकिल निर्मित की गईं?
हल:
RBSE Solutions for Class 6 Maths Chapter 9 आँकड़ों का प्रबंधन Ex 9.4 3
(a) वर्ष 2002 में सबसे अधिक संख्या में साइकिलें निर्मित की गईं।
(b) 1999 में सबसे कम संख्या में साइकिलें निर्मित की गईं। 

RBSE Solutions for Class 6 Maths Chapter 9 आँकड़ों का प्रबंधन Ex 9.4

प्रश्न 4.
किसी शहर के व्यक्तियों की संख्या विभिन्न आयु समूहों के अनुसार नीचे सारणी में दी हुई है|

आयु समूह (वर्षों में)

 व्यक्तियों की संख्या

1 - 14

 2 लाख

15 - 29

 1 लाख 60 हजार

30 - 44

 1 लाख 20 हजार

45 - 59

 1 लाख 20 हजार

60 - 74

 80 हजार

75 और उससे ऊपर

 40 हजार

इन आँकड़ों को एक दंड आलेख द्वारा निरूपित कीजिए। (1 इकाई लंबाई = 20 हजार लीजिए) 
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
(a) किन दो आयु समूहों में जनसंख्या बराबर है?
(b) 60 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी व्यक्ति वरिष्ठ नागरिक कहलाते हैं। इस शहर में कितने वरिष्ठ नागरिक हैं?
हल:
RBSE Solutions for Class 6 Maths Chapter 9 आँकड़ों का प्रबंधन Ex 9.4 4
(a) आयु समूह 30-44 तथा 45-59 में समान जनसंख्या है।
(b) वरिष्ठ नागरिकों की संख्या : 80000 + 40000 = 120000

Prasanna
Last Updated on June 28, 2022, 2:27 p.m.
Published June 28, 2022