RBSE Solutions for Class 6 Maths Chapter 4 आधारभूत ज्यामितीय अवधारणाएँ Ex 4.6

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 6 Maths Chapter 4 आधारभूत ज्यामितीय अवधारणाएँ Ex 4.6 Textbook Exercise Questions and Answers.

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 6 Maths in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 6. Students can also read RBSE Class 6 Maths Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 6 Maths Notes to understand and remember the concepts easily. Students are advised to practice अनुपात और समानुपात के प्रश्न class 6 of the textbook questions.

RBSE Class 6 Maths Solutions Chapter 4 आधारभूत ज्यामितीय अवधारणाएँ Ex 4.6

प्रश्न 1.
संलग्न आकृति देखकर लिखिए
RBSE Solutions for Class 6 Maths Chapter 4 आधारभूत ज्यामितीय अवधारणाएँ Ex 4.6 1

(a) वृत्त का केंद्र
हल:
O वृत्त का केन्द्र है।

RBSE Solutions for Class 6 Maths Chapter 4 आधारभूत ज्यामितीय अवधारणाएँ Ex 4.6

(b) तीन त्रिज्याएँ
हल:
OA, OB और OC वृत्त की तीन त्रिज्याएँ हैं।

(c) एक व्यास
हल:
AC वृत्त का व्यास है।

(d) एक जीवा
हल:
ED वृत्त की एक जीवा है।

(e) अभ्यंतर में दो बिंदु
हल:
(e) बिन्दु O और P वृत्त के अभ्यंतर में दो बिन्दु हैं।

(f) बहिर्भाग में एक बिंदु
हल:
बिन्दु Q वृत्त के बहिर्भाग में एक बिन्दु है।

(g) एक त्रिज्यखंड
हल:
छायांकित भाग OAB एक त्रिज्यखण्ड है।

RBSE Solutions for Class 6 Maths Chapter 4 आधारभूत ज्यामितीय अवधारणाएँ Ex 4.6

(h) एक वृत्तखंड।
हल:
जीवा ED द्वारा घिरा हुआ छायांकित भाग एक वृत्तखण्ड है।

प्रश्न 2.
(a) क्या वृत्त का प्रत्येक व्यास उसकी एक जीवा भी होता है?
हल:
हाँ, व्यास वृत्त की सबसे बड़ी जीवा होती है।

(b) क्या वृत्त की प्रत्येक जीवा उसका एक व्यास भी होती है?
हल:
नहीं।

प्रश्न 3.
कोई वृत्त खींचिए और निम्न को अंकित कीजिए
(a) उसका केंद्र
(b) एक त्रिज्या
(c) एक व्यास
(d) एक त्रिज्यखंड
(e) एक वृत्तखड
(f) उसके अभ्यंतर में एक बिंदु
(g) उसके बहिर्भाग में एक बिंदु
(h) एक चाप।
हल:
RBSE Solutions for Class 6 Maths Chapter 4 आधारभूत ज्यामितीय अवधारणाएँ Ex 4.6 2

(a) उसका केन्द्र O है।
(b) उसकी त्रिज्याएँ वृत्तखण्ड OA, OB और C हैं।
(c) उसका व्यास AOC हैं।
(d) उसका त्रिज्यखण्ड OAD है।
(e) जीवा PQ द्वारा छायांकित घिरा हुआ भाग वृत्तखण्ड है।
(f) वृत्त के अभ्यंतर में चित्रकृत एक बिन्दु D है।
(g) वृत्त के बहिर्भाग में एक बिन्दु N है।
(h) AB एक चाप है।

RBSE Solutions for Class 6 Maths Chapter 4 आधारभूत ज्यामितीय अवधारणाएँ Ex 4.6

प्रश्न 4.
सत्य या असत्य बताइए
(a) वृत्त के दो व्यास अवश्य ही प्रतिच्छेद करेंगे।
हल:
सत्य, क्योंकि वृत्त का प्रत्येक व्यास केन्द्र से गुजरता है।

(b) वृत्त का केंद्र सदैव उसके अभ्यंतर में स्थित होता है।
हल:
सत्य।

Bhagya
Last Updated on June 28, 2022, 11:28 a.m.
Published June 27, 2022