RBSE Solutions for Class 11 Home Science Chapter 15 स्वास्थ्य और स्वास्थ्य कल्याण

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 11 Home Science Chapter 15 स्वास्थ्य और स्वास्थ्य कल्याण Textbook Exercise Questions and Answers.

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 11 Home Science in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 11. Students can also read RBSE Class 11 Home Science Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 11 Home Science Notes to understand and remember the concepts easily.

RBSE Class 11 Home Science Solutions Chapter 15 स्वास्थ्य और स्वास्थ्य कल्याण

RBSE Class 11 Home Science स्वास्थ्य और स्वास्थ्य कल्याण Textbook Questions and Answers

प्रश्न 1. 
निम्नलिखित कथन सही हैं या गलत
(i) आपको शारीरिक रूप से सक्रिय रहने की केवल तभी आवश्यकता है, जब आप वजन कम करना चाहते हैं।
(ii) शारीरिक स्वास्थ्य के लिए जिम की सदस्यता, विशेष उपकरण और कपड़ों की आवश्यकता होती है। 
(iii) प्रतिदिन 60 मिनट कसरत किए बिना शारीरिक स्वस्थता प्राप्त नहीं की जा सकती है। 
(iv) ऐंडार्फिन वे रासायनिक तत्व हैं जो व्यक्ति को अवसादी बना देते हैं। 
उत्तर:
(i) गलत 
(ii) गलत 
(iii) गलत 
(iv) गलत 

RBSE Solutions for Class 11 Home Science Chapter 15 स्वास्थ्य और स्वास्थ्य कल्याण

प्रश्न 2. 
अभ्यास प्रश्न
(क) स्वयं और दो वयस्कों (एक युवा वयस्क और एक प्रौढ़ वयस्क) के लिए बी.एम.आई. का मूल्यांकन करें।
(ख) सामूहिक चर्चा-"उम्रदार वयस्कों को कसरत करने की आवश्यकता नहीं होती है।" इस विषय पर सामूहिक चर्चा का आयोजन करें।
(ग) वाद-विवाद-"जब व्यक्ति शारीरिक रूप से स्वस्थ है तो उसके खान-पान के बारे में परेशान होने की आवश्यकता नहीं है।" इस कथन के समर्थन और विरोध में कक्षा के समूहों के बीच एक वाद-विवाद का आयोजन करें।
(घ) व्यक्तिगत डायरी-ग्लानि और संकट के बीच अन्तर करें। एक सप्ताह के लिए अपनी ग्लानि और संकट की स्थिति का रिकार्ड रखें।
उत्तर:
(क) बी.एम.आई. (B.M.L) = शारीरिक भार (कि.ग्रा.)/शारीरिक ऊँचाई (मीटर) 

विवरण

भार (किग्रा.)

ऊँचाई (मीटर)

बीएमआई

वर्गीकरण

स्वयं

62

1.60

24.22 

सामान्य भार

युवा लड़की

60

1.60

24.43

सामान्य भार

वयस्क आदमी

80

1.70

27.68

अधिक भार

RBSE Solutions for Class 11 Home Science Chapter 15 स्वास्थ्य और स्वास्थ्य कल्याण

(ख) कक्षा में समूह बनाकर प्रत्येक समूह को-'उम्रदार वयस्कों को कसरत करने की आवश्यकता नहीं होती है।' कथन पर चर्चा करके, कक्षा के सामने प्रस्तुत करने के लिए कहें। विभिन्न समूह में निम्न प्रश्नों को बांटें व प्रत्येक को उस प्रश्न पर चर्चा करने को कहें

  • समूह (1): उम्रदार वयस्क अवस्था में व्यायाम करना आवश्यक है अथवा नहीं? 
  • समूह (2): व्यायाम एवं रोग का क्या सम्बन्ध है? 
  • समूह (3): उम्रदार वयस्कावस्था में किस प्रकार के व्यायाम किए जाने चाहिए?
  • समूह: उमदार वयस्कावस्था में व्यायाम एवं मानसिक स्वस्थता का क्या सम्बन्ध है?

(ग) कक्षा को दो समूह में बाँटें तथा एक समूह को इस कथन के पक्ष में चर्चा करके तथा दूसरे समूह को इस कथन के विपक्ष में चर्चा करके । कक्षा में अपने पक्ष को रखने के लिए कहें।

(घ) प्रत्येक विद्यार्थी प्रतिदिन एक सप्ताह तक अपनी ग्लानि और संकट की स्थिति को लिपिबद्ध करें। ग्लानि अपने किसी गलत कार्य से उत्पन्न पश्चाताप की स्थिति है और संकट दबाव की स्थिति है।

Raju
Last Updated on Aug. 10, 2022, 3:19 p.m.
Published Aug. 10, 2022