RBSE Class 7 Science Notes Chapter 17 वन: हमारी जीवन रेखा

These comprehensive RBSE Class 7 Science Notes Chapter 17 वन: हमारी जीवन रेखा will give a brief overview of all the concepts.

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 7 Science in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 7. Students can also read RBSE Class 7 Science Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 7 Science Notes to understand and remember the concepts easily. The class 7 science chapter 4 heat extra questions are curated with the aim of boosting confidence among students.

RBSE Class 7 Science Chapter 17 Notes वन: हमारी जीवन रेखा

→ हरे भरे वन हमारे लिए बहुत महत्त्वपूर्ण हैं। यह कई पशु-पक्षियों को एवं मानव समुदाय को आश्रय भी प्रदान करते हैं।

→ वनों से हमें अनेक उत्पाद मिलते हैं, जैसे-काष्ठ, गोंद, मसाले, जंतुओं का चारा आदि।

→ 'वन', विभिन्न पादपों, जन्तुओं और सूक्ष्म जीवों से मिलकर बना एक तंत्र है। 

→ वृक्ष का शाखीय भाग जब तने से ऊपर उठ जाता है, तो वह शिखर कहलाता है। शिखर के नीचे झाड़ियाँ और शाक पाई जाती हैं।

→ वन में अनेक खाद्य श्रृंखलाएँ पाई जाती हैं। सभी खाद्य श्रृंखलाएँ परस्पर सम्बद्ध होती हैं। इस प्रकार वन का प्रत्येक भाग अन्य भागों पर निर्भर होता है। 

RBSE Class 7 Science Notes Chapter 17 वन: हमारी जीवन रेखा

→ पादपों और जंतुओं के मृत शरीर को ह्यूमस में परिवर्तित करने वाले सूक्ष्म जीव, अपघटक कहलाते हैं। अपघटक, वन में उगने वाले पादपों के लिए पोषक तत्त्वों की आपूर्ति को बनाए रखने में सहायक होते हैं।

→ वन वायुमण्डल में O2 और CO2 के संतुलन को बनाए रखते हैं, इसलिए 'हरे फेफड़े' भी कहलाते हैं।

→ वन वर्षाजल के प्राकृतिक अवशोषक का कार्य करते हैं और उसे अवस्रावित होने देते हैं।

→ वन जलवायु, जलचक्र और वायु की गुणवत्ता को नियमित करते हैं।

Prasanna
Last Updated on June 2, 2022, 11:08 a.m.
Published June 2, 2022