RBSE Class 7 Science Notes Chapter 16 जल: एक बहुमूल्य संसाधन

These comprehensive RBSE Class 7 Science Notes Chapter 16 जल: एक बहुमूल्य संसाधन will give a brief overview of all the concepts.

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 7 Science in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 7. Students can also read RBSE Class 7 Science Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 7 Science Notes to understand and remember the concepts easily. The class 7 science chapter 4 heat extra questions are curated with the aim of boosting confidence among students.

RBSE Class 7 Science Chapter 16 Notes जल: एक बहुमूल्य संसाधन

→ जल पृथ्वी पर जीवन के लिए महत्त्वपूर्ण है। यह सबसे महत्त्वपूर्ण प्राकृतिक संसाधनों में से एक है। जल बिना जीवन संभव नहीं है। इसलिए जल संरक्षण के महत्त्व की ओर ध्यान आकर्षित करने के लिए प्रतिवर्ष '22 मार्च' को 'विश्व जल दिवस' मनाया जाता है।

→ पृथ्वी के 71% भाग पर जल पाया जाता है। जल सामान्यतः तीन अवस्थाओं-ठोस, द्रव और वाष्प-में पाया जाता है।

→ उपयोग के लिए उपयुक्त जल अलवण या ताजा जल कहलाता है। जल चक्र के द्वारा जल की आपूर्ति बनी रहती है, फिर भी विश्व के अनेक भागों में उपयोग योग्य अलवण जल की कमी है।

→ जनसंख्या का एक बड़ा भाग अपने उपयोग के लिए जल कुओं, नलकूपों अथवा हैंडपंपों से प्राप्त करता है। इन स्रोतों को जल अंत:स्यदन प्रक्रिया (भूमि में जल रिसाव) से तथा 'जलभर' से मिलता है।

→ जनसंख्या वृद्धि, औद्योगिक और कृषि गतिविधियाँ, अल्प वर्षा, वनोन्मूलन और जल के अवलवण के लिए प्रभावित क्षेत्र में कमी आदि कारकों के कारण भौमजल में निरन्तर कमी हो रही है।

RBSE Class 7 Science Notes Chapter 16 जल: एक बहुमूल्य संसाधन

→ विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में पाए जाने वाले जल के वितरण में बहुत असमानता है। कुछ स्थानों पर मानव क्रियाकलाप भी इसके लिए उत्तरदायी हैं।

→ जल है तो कल है, इसलिए हमें जल की बर्बादी नहीं करनी चाहिए। वर्षा जल का संग्रह करके भौमजल के स्तर को बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए।

→ पादपों को कुछ दिनों तक पानी नहीं मिलने पर ये सूख कर मुरझा जाते हैं और अंततः सूख जाते हैं।

Prasanna
Last Updated on June 2, 2022, 11:11 a.m.
Published June 2, 2022