RBSE Class 7 Science Important Questions Chapter 7 मौसम, जलवायु तथा जलवायु के अनुरूप जंतुओं द्वारा अनुकूल

Rajasthan Board RBSE Class 7 Science Important Questions Chapter 7 मौसम, जलवायु तथा जलवायु के अनुरूप जंतुओं द्वारा अनुकूल  Important Questions and Answers.

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 7 Science in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 7. Students can also read RBSE Class 7 Science Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 7 Science Notes to understand and remember the concepts easily. The class 7 science chapter 4 heat extra questions are curated with the aim of boosting confidence among students.

RBSE Class 7 Science Chapter 7 Important Questions मौसम, जलवायु तथा जलवायु के अनुरूप जंतुओं द्वारा अनुकूल

बहुचयनात्मक प्रश्न:

प्रश्न 1. 
वर्षावन पृथ्वी की सतह के लगभग कितने प्रतिशत भाग को घेरे हुए हैं? 
(अ) 4%
(ब) 6% 
(स) 12%
(द) 27% 
उत्तर:
(ब) 6% 

RBSE Class 7 Science Important Questions Chapter 7 मौसम, जलवायु तथा जलवायु के अनुरूप जंतुओं द्वारा अनुकूल 

प्रश्न 2. 
उष्णकटिबंधीय वर्षावन नहीं पाये जाते हैं। 
(अ) भारत में
(ब) ब्राजील में 
(स) स्वीडन में 
(द) मलेशिया में 
उत्तर:
(अ) भारत में

प्रश्न 3. 
निम्नलिखित में से कौनसा जंतु ध्रुवीय क्षेत्रों में पाया जाता है? 
(अ) पेंग्विन
(ब) गुरिल्ला 
(स) चीता
(द) हाथी 
उत्तर:
(द) हाथी 

प्रश्न 4. 
मुख्यतः फल खाने वाला जंतु है। 
(अ) सर्प
(ब) हिरण 
(स) चूहा 
(द) लॉयन टेल्ड लँगूर
उत्तर:
(अ) सर्प

प्रश्न 5. 
निम्नलिखित में से कौनसा अनुकूलन ध्रुवीय भालू में नहीं पाया जाता है? 
(अ) इसके शरीर पर बालों की दो मोटी परतें होती हैं। 
(ब) इसकी त्वचा के नीचे वसा की एक परत होती है। 
(स) इसमें सूंघने की शक्ति (घ्राण शक्ति) बहुत कम होती है। 
(द) इसके नाखून मुड़े हुए और लम्बे होते हैं। 
उत्तर:
(स) इसमें सूंघने की शक्ति (घ्राण शक्ति) बहुत कम होती है। 

रिक्त स्थानों की पूर्ति करें:

प्रश्न 1. 
वर्षा को ............. से मापा जाता है। 
उत्तर:
वर्षामापी यंत्र

RBSE Class 7 Science Important Questions Chapter 7 मौसम, जलवायु तथा जलवायु के अनुरूप जंतुओं द्वारा अनुकूल

प्रश्न 2.  
ध्रुवीय क्षेत्रों में सर्दियों में तापमान ............ तक हो जाता है। 
उत्तर:
- 37°C

प्रश्न 3. 
ध्रुवीय भालू अपने शरीर को बहुत अधिक गर्म हो जाने से बचाने के लिए अक्सर ............. करते हैं। 
उत्तर:
विश्राम

प्रश्न 4. 
लॉयन टेल्ड लँगूर (दाढ़ी वाला ऐप) भारत में, ............ के वर्षा वनों में पाया जाता है। 
उत्तर:
पश्चिमी घाट

निम्न कथनों में से सत्य एवं असत्य कथनों का चयन कीजिए:

प्रश्न 1. 
वर्षभर सूर्योदय और सूर्यास्त का समय समान रहता।
उत्तर:
असत्य

प्रश्न 2.  
अतिशीत मौसम से बचने के लिए प्रवास एक साधन है।
उत्तर:
 सत्य

प्रश्न 3. 
मौसम के सभी परिवर्तन वर्षा से संचालित होते।
उत्तर:
असत्य

प्रश्न 4. 
उष्णकटिबन्धीय क्षेत्रों की जलवायु सामान्यतः गर्म होती है।
उत्तर:
 सत्य

RBSE Class 7 Science Important Questions Chapter 7 मौसम, जलवायु तथा जलवायु के अनुरूप जंतुओं द्वारा अनुकूल

प्रश्न 5. 
बिलाव परिवार के जन्तुओं में पतली खाल होती।
उत्तर:
असत्य। 

कॉलम - A में दिए गए शब्दों का मिलान कॉलम - B से कीजिए:

प्रश्न 1. 

कॉलम - A

कॉलम - B

(1) मोटी त्वचा

(A) पैंग्विन

(2) लम्बी चोंच

(B) टूकन

(3) चिपचिपे तलवे

(C) लॉयन टेल्ड लंगूर

(4) दाढ़ी

(D) लाल नेत्र वाला मेढ़क

उत्तर:

कॉलम - A

कॉलम - B

(1) मोटी त्वचा

(A) पैंग्विन

(2) लम्बी चोंच

(B) टूकन

(3) चिपचिपे तलवे

(D) लाल नेत्र वाला मेढ़क

(4) दाढ़ी

(C) लॉयन टेल्ड लंगूर


अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न:

प्रश्न 1. 
मौसम किसे कहते हैं? 
उत्तर:
वस्तुतः किसी स्थान पर तापमान, आर्द्रता, वर्षा, वायु वेग आदि के संदर्भ में वायुमण्डल की प्रतिदिन की दशा उस स्थान का मौसम कहलाती है। 

RBSE Class 7 Science Important Questions Chapter 7 मौसम, जलवायु तथा जलवायु के अनुरूप जंतुओं द्वारा अनुकूल

प्रश्न 2. 
यदि किसी स्थान का तापमान अधिकांश समय उच्च रहता है और वर्ष के अधिकांश दिनों में भारी वर्षा होती है, तो उस स्थान की जलवायु कैसी होगी? 
उत्तर:
उस स्थान की जलवायु गर्म और आर्द्र होगी। 

प्रश्न 3. 
सर्दियों में सायंकाल अंधेरा जल्दी क्यों हो जाता है? 
उत्तर:
सर्दियों में गर्मियों की अपेक्षा दिन छोटे होते हैं, जिससे सूर्य जल्दी अस्त हो जाता है और सायंकाल अंधेरा जल्दी हो जाता है। 

प्रश्न 4. 
ध्रुवीय क्षेत्र में पाये जाने वाले किन्हीं पाँच देशों के नाम लिखिए। 
उत्तर:
कनाडा, ग्रीनलैण्ड, आइसलैण्ड, नार्वे और अलास्का। 

प्रश्न 5. 
जलवायु किसे कहते हैं? 
उत्तर:
किसी स्थान के मौसम की लम्बी अवधि, जैसे 25 वर्ष में एकत्रित आँकड़ों के आधार पर बना मौसम का पैटर्न, उस स्थान की जलवायु कहलाता है। 

प्रश्न 6. 
पाँच ऐसे देशों के नाम लिखिए, जहाँ उष्णकटिबंधीय वर्षावन पाए जाते हैं? 
उत्तर:
भारत, मलेशिया, इंडोनेशिया, ब्राजील और नाइजीरिया। 

प्रश्न 7. 
ध्रुवीय भालू धीरे - धीरे क्यों चलते हैं? 
उत्तर:
ये धीरे - धीरे इसलिए चलते हैं ताकि इनके शरीर का ताप आवश्यकता से अधिक न हो जाए। 

प्रश्न 8. 
पेंग्विन झुंड में क्यों चलते है? 
उत्तर:
स्वयं को गर्म रखने के लिए पेंग्विन झंड में चलते

RBSE Class 7 Science Important Questions Chapter 7 मौसम, जलवायु तथा जलवायु के अनुरूप जंतुओं द्वारा अनुकूल

प्रश्न 9. 
साइबेरियाई क्रेन सर्दियों में भारत के किन स्थानों पर आते हैं? 
उत्तर:
यह साइबेरिया से राजस्थान में भरतपुर और हरियाणा के सुल्तानपुर जैसे स्थानों पर सर्दियों में प्रवास के लिए आते हैं। 

प्रश्न 10. 
उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों की जलवायु सामान्यतः गर्म क्यों होती है? 
उत्तर:
ये क्षेत्र भूमध्यरेखा के आस-पास स्थित होते हैं, इस कारण इनकी जलवायु सामान्यतः गर्म होती है। 

प्रश्न 11. 
भारत में उष्णकटिबंधीय वर्षावन किन क्षेत्रों में पाये जाते हैं? नाम लिखो। 
उत्तर:
पश्चिमी घाट और असम। 

प्रश्न 12. 
लॉयन टेल्ड लंगूर (दाढ़ी वाला ऐप) की सबसे प्रमुख विशेषता लिखिए। 
उत्तर:
इसकी सबसे प्रमुख विशेषता इसकी चांदी जैसी सफेद अयाल है, जो सिर के चारों ओर, गालों और चिबुक (ठोड़ी) तक रहती है। 

प्रश्न 13. 
'ध्रुवीय क्षेत्र' से क्या तात्पर्य है? 
उत्तर:
ध्रुवीय क्षेत्र, ध्रुवों के समीप स्थित होते हैं जैसे उत्तरी ध्रुव और दक्षिणी ध्रुव। 

लघूत्तरात्मक प्रश्न:

प्रश्न 1. 
दैनिक मौसम की रिपोर्ट से हमें किस प्रकार की जानकारी मिलती है? 
उत्तर:
दैनिक मौसम की रिपोर्ट से हमें पिछले 24 घंटों के तापमान, आर्द्रता और वर्षा (यदि वर्षा हुई हो तो) के बारे में जानकारी मिलती है। मौसम रिपोर्ट में अगले दिन के मौसम के बारे में पूर्वानुमान भी प्रकाशित किया जाता

प्रश्न 2. 
मौसम और जलवायु में क्या अन्तर है? 
उत्तर:
किसी स्थान पर तापमान, आर्द्रता, वर्षा, वायु वेग आदि के संदर्भ में वायुमण्डल की प्रतिदिन की परिस्थिति उस स्थान का मौसम कहलाती है; जबकि किसी स्थान के मौसम की लम्बी अवधि, जैसे 25 वर्ष, में एकत्रित आँकड़ों के आधार पर बना मौसम का पैटर्न (प्रतिरूप) उस स्थान की जलवायु कहलाती है। 

प्रश्न 3. 
वर्षामापी यंत्र के विषय में लिखिए। 
उत्तर:
वर्षामापी यंत्र, वर्षा को मापने के काम आता है। यह यंत्र मूल रूप से एक मापक सिलिंडर होता है। इसके ऊपर वर्षा के जल को एकत्रित करने के लिए एक कोप लगी रहती है। 

प्रश्न 4. 
मौसम का सूर्योदय और सूर्यास्त के समय पर क्या प्रभाव पड़ता है? 
उत्तर:
सूर्योदय और सूर्यास्त के समय मौसम के साथसाथ बदलते रहते हैं। गर्मी के मौसम में सूर्य जल्दी उगता है और देर से अस्त होता है, जबकि सर्दी के मौसम में सूर्य देर से उगता है और जल्दी अस्त हो जाता है। इस प्रकार सूर्योदय और सूर्यास्त का समय मौसम के अनुसार बदलता रहता है। 

RBSE Class 7 Science Important Questions Chapter 7 मौसम, जलवायु तथा जलवायु के अनुरूप जंतुओं द्वारा अनुकूल

प्रश्न 5. 
स्पष्ट कीजिए कि सूर्य ऊर्जा का प्राथमिक स्त्रोत है, जो मौसम में परिवर्तन लाता है। 
उत्तर:
मौसम में सभी परिवर्तन सूर्य के कारण होते हैं। सूर्य अत्यधिक उच्च ताप पर गर्म गैसों का विशाल गोला है। सूर्य की हमसे दूरी बहुत अधिक है, परन्तु सूर्य द्वारा उत्सर्जित ऊर्जा इतनी अधिक है कि पृथ्वी से इतनी दूरी होने के बावजूद सूर्य हमारे लिए समस्त ऊष्मा और प्रकाश का स्रोत है। अतः सूर्य ऊर्जा का प्राथमिक स्रोत है, जो मौसम में परिवर्तन लाता है। 

प्रश्न 6. 
मौसम की रिपोर्ट में लिखे जाने वाले तापमान को कैसे रिकॉर्ड किया जाता है? 
उत्तर:
मौसम के अधिकतम और न्यूनतम तापमान को प्रतिदिन रिकॉर्ड किया जाता है। इस कार्य के लिए विशेष तापमापी का उपयोग किया जाता है, जिसे अधिकतमन्यूनतम तापमापी कहा जाता है। 

प्रश्न 7. 
गर्म मौसम में भौतिक क्रियाकलापों के बाद ध्रुवीय भालू अपने शरीर को ठंडा किस प्रकार रखते हैं? 
उत्तर:
गर्म मौसम में भौतिक क्रियाकलापों के बाद ध्रुवीय भालुओं को अपने शरीर को ठंडा करना पड़ता है। इसके लिए ये समुद्री जल में तैरते हैं। ये अच्छे तैराक होते हैं। इनके पंजे चौड़े और बड़े होते हैं, जो तैरने में इनकी सहायता करते हैं। 

प्रश्न 8. 
धुवीय क्षेत्र में रहने के लिए पेंग्विन में कौनकौन से अनुकूलन पाये जाते हैं?
उत्तर:
ध्रुवीय क्षेत्र में रहने के लिए पेंग्विन अनुकूलित होते हैं। उनमें निम्न अनुकूलन पाये जाते हैं। 

  1. ये सफेद (श्वेत) होते हैं, जिससे सफेद बर्फ की पृष्ठभूमि में ये आसानी से मिल जाते हैं। 
  2. इनके शरीर में स्वयं को सर्दी से बचाने के लिए मोटी त्वचा और अत्यधिक वसा होती है। 
  3. स्वयं को गर्म रखने के लिए ये झुंड में रहते हैं। 
  4. इनका शरीर धारारेखित होता है और इनके पैरों में जाल जैसा बना होता है, जिससे ये अच्छे तैराक होते हैं। 

प्रश्न 9. 
उष्णकटिबंधीय वर्षावन किन क्षेत्रों में पाये जाते हैं? 
उत्तर:
उष्णकटिबंधीय वर्षावन, भारत में पश्चिमी घाटों और असम में पाए जाते हैं। इसके अतिरिक्त ऐसे वन दक्षिण-पूर्व एशिया, मध्य अमेरिका और मध्य अफ्रीका में भी पाए जाते हैं। 

RBSE Class 7 Science Important Questions Chapter 7 मौसम, जलवायु तथा जलवायु के अनुरूप जंतुओं द्वारा अनुकूल

प्रश्न 10. 
उष्णकटिबंधीय वनों के जंतुओं में पाए जाने वाले गुणों के विषय में लिखिए। 
उत्तर:
उष्णकटिबंधीय वनों में पाए जाने वाले अनेक जंतुओं में सुनने की संवेदनशील शक्ति, तीव्र दृष्टि, मोटी त्वचा और ऐसे वर्ण (रंग) की त्वचा होती है, जो उन्हें आस - पास के क्षेत्र के साथ मिलकर छद्मावरण करने में सहायक होती है और उनकी परभक्षियों (शत्रुओं) से रक्षा करती है। 

प्रश्न 11. 
लॉयन टेल्ड लंगूर के विषय में आप क्या जानते हैं? 
उत्तर:
लॉयन टेल्ड लंगूर को दाढ़ी वाला ऐप भी कहते हैं। यह पश्चिमी घाट के वर्षावनों में पाया जाता है। इसकी सबसे प्रमुख विशेषता इसकी चाँदी जैसी सफेद अयाल है, जो सिर के चारों ओर, गालों और ठोड़ी तक रहती है। यह वृक्षों पर आसानी से चढ़ जाता है और अपने जीवन का अधिकांश समय वृक्षों पर ही व्यतीत करता है। यह मुख्यतः फल खाता है। परन्तु बीज, कोमल पत्तियाँ, तने, पुष्प और कलियाँ भी खाता है। यह वृक्षों की छाल में वास करने वाले कीटों की तलाश में रहता है। चूंकि ये लंगूर वृक्षों पर पर्याप्त भोजन जुटा पाने में समर्थ होते हैं, अतः ये भूमि पर यदा-कदा ही आते हैं। 

प्रश्न 12. 
ध्रुवीय क्षेत्र में कौन-कौन से जन्तु रहते हैं? 
उत्तर:
ध्रुवीय क्षेत्र में रहने वाले प्रमुख जन्तु ध्रुवीय भालू (पोलर बियर) तथा पेंग्विन हैं। इनके अलावा यहाँ अनेक प्रकार की मछलियाँ कस्तूरी मृग, रेनडियर, लोमड़ी, सील, व्हेल तथा अन्य कई प्रकार के पक्षी भी रहते हैं।

प्रश्न 13. 
ध्रुवीय क्षेत्र के जन्तुओं में पाए जाने वाले सामान्य अनुकूलनों के बारे में बताइए। 
उत्तर:
ध्रुवीय क्षेत्र के जन्तुओं में शरीर पर श्वेत (सफेद) फर, सूंघने की तीव्र शक्ति, त्वचा के नीचे वसा की परत, तैरने और चलने के लिए चौड़े और लम्बे नखर आदि सामान्य अनुकूलन पाए जाते हैं वे अत्यधिक सर्द जलवायु में भी रह सकते हैं। 

निबन्धात्मक प्रश्न:

प्रश्न 1. 
पृथ्वी के दो ऐसे क्षेत्रों के विषय में लिखिए, जहाँ चरम जलवायवी परिस्थितियाँ पायी जाती हैं। 
उत्तर:
चरम जलवायवी परिस्थितियों वाले पृथ्वी के दो क्षेत्र निम्नलिखित हैं। 
(i) धुवीय क्षेत्र: ये ध्रुवों के पास स्थित होते हैं, जैसेउत्तरी ध्रुव और दक्षिणी ध्रुव । ध्रुवीय क्षेत्र के कुछ परिचित देश कनाडा, ग्रीनलैण्ड, आइसलैण्ड, नार्वे, स्वीडन, फिनलैण्ड तथा अमेरिका में अलास्का और रूस के साइबेरियाई क्षेत्र हैं। ध्रुवीय क्षेत्रों में चरम जलवायु पायी जाती है। ये क्षेत्र सदैव बर्फ से ढके रहते हैं। ध्रुवों पर छ: महीने के दिन और छ: महीने की रात पायी जाती है। सर्दियों का तापमान -37°C तक हो जाता है। यहाँ रहने वाले जन्तु, जैसेध्रुवीय भालू (पोलर बियर), पेंग्विन, अनेक प्रकार का मछलियाँ, कस्तूरी मृग, रेनडियर, लोमड़ी, सील, व्हेल तथा अन्य कई प्रकार के पक्षी इन चरम स्थितियों में रहने के लिए अनुकूलित हो गए हैं।

(ii) उष्णकटिबंधीय वर्षावन:उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों की जलवायु सामान्यतः गर्म होती है, क्योंकि ये क्षेत्र भूमध्यरेखा के आस-पास स्थित होते हैं। यहाँ सबसे सर्द महीनों में भी तापमान सामान्यतः 15°C से अधिक रहता है। गर्मियों में तापमान 40°C से अधिक हो जाता है। वर्षभर दिन और रात की लम्बाई लगभग बराबर होती है। इन क्षेत्रों में प्रचुर मात्रा में वर्षा होती है। इस क्षेत्र की एक प्रमुख विशेषता उष्णकटिबंधीय वर्षावन है। उष्णकटिबंधीय वर्षावन, भारत में पश्चिमी घाटों और असम में पाए जाते हैं। इसके अतिरिक्त ऐसे वन दक्षिण-पूर्व एशिया, मध्य अमेरिका और मध्य अफ्रीका में भी पाए जाते हैं। सतत् गर्मी और वर्षा के कारण इस क्षेत्र में विभिन्न प्रकार के पादप और जन्तु पाए जाते हैं। वर्षावनों में पाए जाने वाले प्रमुख प्रकार के जन्तुओं में बंदर, कपि (ऐप्स),गुरिल्ला, शेर, चीता, हाथी, तेंदुआ, छिपकली, सर्प, पक्षी और कीट हैं। 

RBSE Class 7 Science Important Questions Chapter 7 मौसम, जलवायु तथा जलवायु के अनुरूप जंतुओं द्वारा अनुकूल

प्रश्न 2. 
उदाहरण सहित समझाइए कि उष्णकटिबंधीय वर्षावनों में अनेक जंतु वृक्षों पर रहने के लिए अनुकूलित होते हैं।
उत्तर:
उष्णकटिबंधीय वर्षावनों में चूँकि जन्तुओं की जनसंख्या अधिक होती है, अत: उनमें भोजन और आश्रय के लिए सघन प्रतिस्पर्धा रहती है। इस कारण अनेक जन्तु वृक्षों पर रहने के लिए अनुकूलित होते हैं। उदाहरणस्वरूप
(i) इन वनों में पाये जाने वाले लाल नेत्रों वाले मेंढक के पैर के तलवे चिपचिपे होते हैं, जो उन्हें उन वृक्षों पर चढ़ने में सहायता करते हैं, जिन पर वे रहते हैं। 

(ii) वृक्षों पर रहने में सहायता के लिए बंदरों की लम्बी पूँछ होती है, जो शाखाओं को पकड़ने में सहायक होती है। इनके हाथ-पैर ऐसे होते हैं, जिससे ये आसानी से शाखाओं को थामे रहते हैं। 

(iii) इन वनों में पाये जाने वाले टूकन नामक पक्षी की लम्बी, बड़ी चोंच होती है, जिसकी सहायता से वह ऐसी शाखाओं में लगे फलों तक पहुँच सकता है, जो बहुत कमजोर होती हैं और उसका भार नहीं सहन कर सकती हैं। 

(iv) लॉयन टेल्ड लंगूर भी वृक्षों पर आसानी से चढ़ जाता है और अपने जीवन का अधिकांश समय वृक्षों पर ही व्यतीत करता है। यह मुख्यतः फल खाता है। बीज, कोमल पत्तियाँ, तने, पुष्प और कलियाँ भी खाता है। इस प्रकार स्पष्ट है कि उष्णकटिबंधीय वर्षा वनों में रहने वाले अनेक जंतु वृक्षों पर रहने के लिए अनुकूलित होते हैं। 

प्रश्न 3. 
ध्रुवीय क्षेत्रों में रहने वाले पक्षी प्रवास क्यों करते हैं? उनके प्रवास के बारे में आप क्या जानते हैं? 
उत्तर:
ध्रुवीय क्षेत्रों में रहने वाले पक्षियों को जीवित रहने के लिए अपने शरीर को गर्म रखना आवश्यक होता है। इसी कारण अनेक प्रकार के पक्षी सर्दियों के आते ही अपेक्षाकृत गर्म स्थानों पर प्रवास के लिए चले जाते हैं। सर्दियाँ समाप्त होने पर वे पुनः अपने आवास पर वापस लौट आते हैं। प्रवासी पक्षी इसके लिए 15000 किमी तक की लम्बी यात्रा भी करते हैं। ये अधिक ऊँचाई पर उड़ान भरते हैं जहाँ वायु प्रवाह उड़ान में सहायक होता है। ये वर्ष दर वर्ष एक ही स्थान पर प्रवास के लिए आते रहते हैं। ऐसा माना जाता है कि इनमें दिशा का सहजबोध होता है। मार्गदर्शन के लिए संभवत: ये कुछ भू - चिन्हों (Landmark) का भी उपयोग करते हैं। संभवतः अनेक पक्षियों को दिन में सूर्य से और रात्रि में तारों से मार्गदर्शन मिलता है। ऐसा भी प्रमाण है कि पक्षी दिशा का पता लगाने के लिए पृथ्वी के चुम्बकीय क्षेत्र का उपयोग करते हैं। भारत में भी अनेक पक्षी प्रवास के लिए आते हैं। इनमें राजस्थान का भरतपुर तथा हरियाणा का सुल्तानपुर प्रमुख स्थान हैं।

Prasanna
Last Updated on May 26, 2022, 9:23 a.m.
Published May 25, 2022