RBSE Class 6 Maths Important Questions Chapter 12 अनुपात और समानुपात

Rajasthan Board RBSE Class 6 Maths Important Questions Chapter 12 अनुपात और समानुपात Important Questions and Answers.

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 6 Maths in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 6. Students can also read RBSE Class 6 Maths Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 6 Maths Notes to understand and remember the concepts easily. Students are advised to practice अनुपात और समानुपात के प्रश्न class 6 of the textbook questions.

RBSE Class 6 Maths Chapter 12 Important Questions अनुपात और समानुपात

बहुविकल्पात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
ईशा का वजन 25 किग्रा. तथा उसके पिता का वजन 75 किग्रा. है। पिता के वजन का पुत्री के वजन के साथ अनुपात होगा
(अ) 25 : 75
(ब) 3 : 1
(स) \(\frac{25}{75}\)
(द) 3 × 1
उत्तर:
(ब) 3 : 1

RBSE Class 6 Maths Important Questions Chapter 12 अनुपात और समानुपात

प्रश्न 2.
4 : 6 का तुल्य अनुपात नहीं है
(अ) 2 : 3
(ब) 8 : 12
(स) 6 : 8
(द) 12 : 18
उत्तर:
(स) 6 : 8

प्रश्न 3.
RBSE Class 6 Maths Important Questions Chapter 12 अनुपात और समानुपात 1
में रिक्त स्थान में आने वाली संख्या होगी -
(अ) 8
(स) 4
(ब) 6
(द) 20
उत्तर:
(अ) 8

प्रश्न 4.
निम्न में से कौनसी राशियाँ समानुपात में हैं
(अ) 2, 4, 5, 6
(ब) 3, 6, 4, 8
(स) 4, 6, 2, 5
(द) 3, 8, 2, 5
उत्तर:
(ब) 3, 6, 4, 8

प्रश्न 5.
2, 4, 5, x यदि समानुपात में हैं तो x का मान है
(अ) 10
(ब) 5
(स) 14
(द) 12
उत्तर:
(अ) 10

RBSE Class 6 Maths Important Questions Chapter 12 अनुपात और समानुपात

प्रश्न 6.
यदि 8 केलों का मूल्य 10 रुपए है तो 32 केलों का मूल्य होगा-
(अ) 45 रु.
(ब) 42 रु.
(स) 32 रु.
(द) 40 रु.
उत्तर:
(द) 40 रु.

प्रश्न 7.
निम्नलिखित सम्बन्धों में जो अनुपात नहीं है
(अ) 15 मी. : 10 मी.
(ब) 50 लीटर : 20 लीटर
(स) 5 पुस्तक : 10 किग्रा.
(द) 12 सै. : 18 सै.
उत्तर:
(स) 5 पुस्तक : 10 किग्रा.

प्रश्न 8.
125 रु. को 2 : 3 में विभाजित करने पर, दोनों - भाग नीचे लिखे अनुसार हैं
(अ) 75 रु., 50 रु.
(ब) 70 रु., 55 रु.
(स) 60 रु., 65 रु.
(द) 50 रु., 75 रु.
उत्तर:
(द) 50 रु., 75 रु.

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए

प्रश्न 1.
अनुपात को ............ चिन्ह द्वारा दर्शाते हैं।
उत्तर:
':'

प्रश्न 2.
अनुपात द्वारा तुलना में, दोनों राशियों की .......................... समान होनी चाहिए।
उत्तर:
इकाइयाँ

प्रश्न 3.
RBSE Class 6 Maths Important Questions Chapter 12 अनुपात और समानुपात 2
उत्तर:
4

RBSE Class 6 Maths Important Questions Chapter 12 अनुपात और समानुपात

प्रश्न 4.
समानुपात के कथन में, पहले और चौथे पद को .............. कहते हैं।
उत्तर:
चरम पद या सिरों के पद।

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
4 व 5 को अनुपात के रूप में लिखिए।
उत्तर:
4 : 5

प्रश्न 2.
5 : 4 तथा 10 : 8 समानुपात में हैं या नहीं?
उत्तर:
5 : 4 = 5 : 4
10 : 8 = \(\frac{10}{8}\) = \(\frac{5}{4}\) = 5:4
अतः समानुपात में हैं।

प्रश्न 3.
एक पिकनिक में 24 लड़कियाँ और 16 लड़के जा रहे हैं। लड़कियों की संख्या का लड़कों की संख्या से अनुपात बतलाइए।
उत्तर:
\(\frac{24}{16}\) = \(\frac{3}{2}\) = 3 : 2

प्रश्न 4.
6 : 4 के दो तुल्य अनुपात लिखिए।
उत्तर:
6 : 4 = \(\frac{6}{4}\) = \(\frac{3}{2}\) = \(\frac{12}{8}\)

लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
90 सेमी. और 1.5 मी. का अनुपात ज्ञात कीजिए।
हल:
दोनों राशियाँ समान इकाई में नहीं हैं। अतः उन्हें समान इकाई में बदलने पर 1.5 मी. = 1.5 × 100 सेमी. = 150 सेमी.
अतः वांछित अनुपात है
90 : 150 = \(\frac{90}{150}=\frac{90+30}{150+30}=\frac{3}{5}\)
अतः वांछित अनुपात है 3:5

RBSE Class 6 Maths Important Questions Chapter 12 अनुपात और समानुपात

प्रश्न 2.
राम और श्याम के बीच 60 रु. को 1 : 2 में बाँटिए।
हल:
अनुपात के दो हिस्से 1 और 2 हैं।
अतः, दोनों हिस्सों का योग = 1 + 2 = 3
इसका अर्थ है कि यदि कुल 3 रु. हैं तो राम को 1 रु. और श्याम को 2 रु. मिलेंगे। अर्थात् 3 में से राम को एक हिस्सा और श्याम को 2 हिस्से मिलेंगे।
अतः, राम का हिस्सा = \(\frac{1}{3}\) × 60 रु. = 20 रु.
और श्याम का हिस्सा = \(\frac{2}{3}\) × 60 रु. = 40 रु.

प्रश्न 3.
105 लिफाफों का मूल्य 35 रु. है। 15 रु. में कितने लिफाफे खरीदे जा सकते हैं?
हल:
35 रु. में खरीदे जा सकने वाले लिफाफों की संख्या = 105
अतः, 1 रु. में खरीदे जा सकने वाले लिफाफों की संख्या = \(\frac{105}{35}\)
अतः, 10 रु. में खरीदे जा सकने वाले लिफाफों की संख्या होगी = \(\frac{105}{35}\) × 10 = 30
इस प्रकार 10 रु. में 30 लिफाफे खरीदे जा सकते हैं।

Bhagya
Last Updated on June 24, 2022, 11:46 a.m.
Published June 23, 2022