RBSE Class 11 Political Science Important Questions Chapter 1 संविधान - क्यों और कैसे?

Rajasthan Board RBSE Class 11 Political Science Important Questions Chapter 1 संविधान - क्यों और कैसे? Important Questions and Answers. 

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 11 Political Science in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 11. Students can also read RBSE Class 11 Political Science Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 11 Political Science Notes to understand and remember the concepts easily.

RBSE Class 11 Political Science Important Questions Chapter 1 संविधान - क्यों और कैसे?

वस्तुनिष्ठ प्रश्नोत्तर 

प्रश्न 1. 
संविधान का प्राथमिक कार्य है
(क) बुनियादी नियमों का समूह उपलब्ध कराना 
(ख) समाज में निर्णय लेने की शक्ति उपलब्ध कराना 
(ग) कानूनों पर कुछ सीमाएँ लगाना
(घ) उपर्युक्त सभी!
उत्तर:
(क) बुनियादी नियमों का समूह उपलब्ध कराना 

RBSE Class 11 Political Science Important Questions Chapter 1 संविधान - क्यों और कैसे?  

प्रश्न 2. 
भारतीय संविधान का औपचारिक रूप से निर्माण किया गया
(क) राष्ट्रपति द्वारा
(ख) कैबिनेट मिशन द्वारा 
(ग) संविधान सभा द्वारा
(घ) पं. नेहरू द्वारा। 
उत्तर:
(ग) संविधान सभा द्वारा

प्रश्न 3. 
संविधान सभा का प्रथम अधिवेशन हुआ था
(क) 26 नवम्बर, 1949 को
(ख) 16 जून, 1947 को 
(ग) 9 दिसम्बर, 1946 को
(घ) 14 अगस्त, 1947 को। 
उत्तर:
(ग) 9 दिसम्बर, 1946 को

प्रश्न 4. 
भारतीय संविधान है
(क) लिखित
(ख) कठोर 
(ग) विकसित
(घ) अलिखित। 
उत्तर:
(क) लिखित

प्रश्न 5. 
नेपाल में संविधान द्वारा बहुदलीय लोकतंत्र की शुरूआत की गई
(क) सन् 1990 में
(ख) सन् 1999 में 
(ग) सन् 2002 में
(घ) सन् 2012 में। 
उत्तर:
(क) सन् 1990 में

सुमेलन सम्बन्धी प्रश्न

प्रश्न- निम्न को सुमेलित कीजिए

(i) संविधान सभा की प्रथम बैठक

(अ) सन् 1935

(ii) प्रांतीय विधानसभा की स्थापना

(ब) सन् 1946

(iii) संविधान सभा में उद्देश्य प्रस्ताव की प्रस्तुतीकरण

(स) सन् 2008

(iv) नेपाल में राजतंत्र की समाप्ति

(द) 9 दिसम्बर 1946

उत्तर:

(i) संविधान सभा की प्रथम बैठक

(द) 9 दिसम्बर 1946

(ii) प्रांतीय विधानसभा की स्थापना

(अ) सन् 1935

(iii) संविधान सभा में उद्देश्य प्रस्ताव की प्रस्तुतीकरण

(ब) सन् 1946

(iv) नेपाल में राजतंत्र की समाप्ति

(स) सन् 2008


प्रश्न- रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

  1. .......... कुछ ऐसे बुनियादी नियमों का समूह है जिसके आधार पर राज्य का निर्माण और शासन होता है। 
  2. .............. नस्लीय भेदभाव के पुराने इतिहास का उदाहरण है। 
  3. संविधान सभा के सदस्य ............. में स्थापित प्रांतीय विधान सभाओं के सदस्यों द्वारा अप्रत्यक्ष विधि से चुने गए। 
  4. ............. ने 13 दिसम्बर 1946 को संविधान सभा में उद्देश्य प्रस्ताव पेश किया था। 

उत्तर:

  1. संविधान
  2. दक्षिण अफ्रीका
  3. 1935
  4. पं. जवाहर लाल नेहरू। 

प्रश्न- निम्नलिखित में से प्रत्येक वाक्य सही है या गलत, बताइए।

  1. मौलिक अधिकारों की सूची ब्रिटिश संविधान से ली गयी। 
  2. हमारे संविधान में सर्वाधिक मत के आधार पर चुनाव में विजयी होने सम्बन्धी प्रावधान ब्रिटिश संविधान से लिया गया है।
  3. भारतीय संविधान लिखित है। 
  4. राष्ट्रीय पहचान की अवधारणा अलग-अलग संविधानों में अलग-अलग ढंग की होती है।

उत्तर:

  1. गलत
  2. सही
  3. सही
  4. सही। 

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्नोत्तर (शब्द सीमा-20 शब्द)

प्रश्न 1.
संविधान किसे कहते हैं? उत्तर-संविधान कुछ ऐसे बुनियादी सिद्धांतों का समूह है जिसके आधार पर राज्य का निर्माण और शासन होता है।

प्रश्न 2.
संविधान का प्रथम कार्य क्या है ? अथवा संविधान का प्राथमिक कार्य बताइए।
उत्तर:
संविधान बुनियादी नियमों का एक ऐसा समूह उपलब्ध कराये जिससे समाज के सदस्यों में न्यूनतम समन्वय एवं आपसी विश्वास बना रहे।

प्रश्न 3. 
समाज में शक्ति के मूल वितरण को किसके द्वारा स्पष्ट किया जाता है ? 
उत्तर:
समाज में शक्ति के मूल वितरण को संविधान द्वारा स्पष्ट किया जाता है। 

RBSE Class 11 Political Science Important Questions Chapter 1 संविधान - क्यों और कैसे?

प्रश्न 4. 
संविधान का दूसरा महत्वपूर्ण कार्य क्या है ?
उत्तर:
संविधान यह स्पष्ट करता है कि समाज में निर्णय लेने की शक्ति किसके पास होगी और सरकार किस प्रकार निर्मित होगी।

प्रश्न 5. 
संविधान का तृतीय महत्वपूर्ण कार्य क्या है ? 
उत्तर:
संविधान सरकार द्वारा अपने नागरिकों पर लागू किए जाने वाले कानूनों की सीमाएँ तय करता है। 

प्रश्न 6. 
सरकार की शक्तियों को सीमित करने का सबसे आसान तरीका क्या है ?
उत्तर:
सरकार की शक्तियों को सीमित करने का सबसे सरल तरीका यह है कि नागरिक के रूप में व्यक्ति के मौलिक अधिकारों को स्पष्ट कर दिया जाए।

प्रश्न 7.
सामान्यतया मौलिक अधिकारों को कब सीमित किया जा सकता है ? 
उत्तर:
सामान्यतया मौलिक अधिकारों को राष्ट्रीय आपातकाल में सीमित किया जा सकता है। 

प्रश्न 8. 
संविधान का चतुर्थ कार्य क्या है ?
उत्तर:
सरकार को ऐसी क्षमता प्रदान करना जिससे वह जनता की आकांक्षाओं को पूरा कर सके एवं न्यायपूर्ण समाज की स्थापना के लिए उचित परिस्थितियों का निर्माण कर सके।

प्रश्न 9. 
भारतीय संविधान के कौन-से प्रावधान सरकार से लोगों की कुछ आकांक्षाएँ पूरी करने की अपेक्षा करते हैं ? 
उत्तर:
भारतीय संविधान में राष्ट्र के नीति निर्देशक तत्व सरकार से लोगों की आकांक्षाएँ पूरी करने की अपेक्षा करते हैं। 

प्रश्न 10. 
दक्षिण अफ्रीका के संविधान द्वारा सरकार को दिये गये किन्हीं दो उत्तरदायित्वों के नाम लिखिए। 
उत्तर:

  1. पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना। 
  2. पर्याप्त आवास एवं स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराना। 

प्रश्न 11. 
इंडोनेशिया में सरकार की क्या जिम्मेदारी है? 
उत्तर:
इंडोनेशिया में सरकार की जिम्मेदारी है कि वह राष्ट्रीय शिक्षा की व्यवस्था कर उसका संचालन करे। 

प्रश्न 12.
इंडोनेशिया का संविधान क्या सुनिश्चित करता है ? 
उत्तर:
इंडोनेशिया का संविधान यह सुनिश्चित करता है कि सरकार निर्धन एवं अनाथ बच्चों की देखभाल करे। 

प्रश्न 13. 
संविधान किसी समाज की बुनियादी पहचान कैसे होता है ? 
उत्तर:
संविधान के माध्यम से ही किसी समाज की एक सामूहिक इकाई के रूप में पहचान होती है। 

प्रश्न 14. 
संविधान हमें एक नैतिक पहचान कैसे प्रदान करता है ?
उत्तर:
संविधान आधिकारिक बंधन लगाकर यह तय कर देता है कि कोई क्या कर सकता है और क्या नहीं। ऐसा करके वह हमें एक नैतिक पहचान प्रदान करता है।

प्रश्न 15. 
किन्हीं तीन देशों का उदाहरण दीजिए जिनके संविधान का निर्माण सफल राष्ट्रीय आन्दोलनों के पश्चात्
हुआ ?
उत्तर:

  1. भारत
  2. दक्षिण अफ्रीका
  3. संयुक्त राज्य अमेरिका। 

प्रश्न 16. 
भारतीय संविधान के निर्माण की समयावधि बताइए। 
उत्तर:
भारतीय संविधान को औपचारिक रूप से एक संविधान सभा ने दिसम्बर 1946 से नवम्बर 1949 के मध्य बनाया।

प्रश्न 17. 
संविधान का अंतिम प्रारूप क्या व्यक्त करता है ? 
उत्तर: 
संविधान का अंतिम प्रारूप उस समय की राष्ट्रीय आम सहमति को व्यक्त करता है।

प्रश्न 18. 
एक सफल संविधान की क्या विशेषता होती है ? अथवा सफल संविधान का एक लक्षण लिखिए।
उत्तर:
एक सफल संविधान की यह विशेषता (लक्षण) होती है कि वह प्रत्येक व्यक्ति को संविधान के प्रावधानों का आदर करने का कारण से प्रदान करता है।

प्रश्न 19.
एक संविधान की सफलता की संभावना कब बढ़ जाती है ?
उत्तर:
कोई संविधान अपने समस्त नागरिकों की स्वतंत्रता व समानता की जितनी अधिक सुरक्षा करता है उसकी सफलता की संभावना उतनी ही अधिक बढ़ जाती है।

प्रश्न 20. 
भारतीय संविधान के किस अध्याय में संविधान को जीवंत दस्तावेज' की संज्ञा दी गयी है ? 
उत्तर:
भारतीय संविधान के नवें अध्याय में संविधान को जीवंत दस्तावेज' की संज्ञा दी गयी है। 

प्रश्न 21. 
भारतीय संविधान सभा की पहली बैठक कब हुई ? 
उत्तर:
भारतीय संविधान सभा की पहली बैठक 9 दिसम्बर, 1946 को हुई। 

प्रश्न 22. 
संविधान सभा के सदस्यों का चुनाव किसके द्वारा किया गया ? 
उत्तर:
संविधान सभा के सदस्यों का चुनाव सन् 1935 में स्थापित प्रांतीय विधान सभा के सदस्यों द्वारा अप्रत्यक्ष विधि से किया गया। 

RBSE Class 11 Political Science Important Questions Chapter 1 संविधान - क्यों और कैसे?

प्रश्न 23. 
संविधान सभा का गठन किस योजना के अनुसार किया गया? 
उत्तर:
संविधान सभा का गठन ब्रिटिश मंत्रिमण्डल की समिति के द्वारा प्रस्तावित कैबिनेट मिशन योजना के अनुसार किया गया था। 

प्रश्न 24. 
सदस्यों का अनुपात संविधान सभा में किस प्रकार निर्धारित किया गया था।
उत्तर:
ब्रिटिश सरकार के प्रत्यक्ष शासन वाले प्रान्तों के लिए 292 सीटें तथा देशी रियासतों को न्यूनतम 93 सीटें आवंटित की गयी थीं।

प्रश्न 25. 
प्रत्येक प्रांत की सीटों का बँटवारा किस प्रकार किया गया था ?
उत्तर:
प्रत्येक प्रांत की सीटों को तीन प्रमुख समुदायों मुसलमान, सिख और सामान्य में उनकी जनसंख्या के अनुपात में बाँटा गया था।

प्रश्न 26. 
भारतीय संविधान अंतिम रूप से कब पारित किया गया? अथवा भारतीय संविधान का निर्माण कब पूरा हुआ? 
उत्तर:
26 नवम्बर, 1949 को। 

प्रश्न 27. 
अंतिम रूप से पारित भारतीय संविधान पर कितने सदस्यों के हस्ताक्षर थे ? 
उत्तर:
अंतिम रूप से पारित भारतीय संविधान पर 284 सदस्यों ने हस्ताक्षर किये थे। 

प्रश्न 28. 
भारत के संविधान ने नागरिकता की क्या नई अवधारणा प्रस्तुत की ?
उत्तर:
भारत के संविधान ने नागरिकता की नई अवधारणा प्रस्तुत की जिसके अनुसार अल्पसंख्यक न केवल सुरक्षित होंगे। बल्कि धार्मिक पहचान का नागरिक के अधिकारों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

प्रश्न 29. 
संविधान सभा में अनुसूचित जातियों के सदस्यों की संख्या कितनी थी ? 
उत्तर:
संविधान सभा में अनुसूचित जातियों के सदस्यों की संख्या 28 थी।

प्रश्न 30. 
संविधान सभा में काँग्रेस को कितने प्रतिशत सीटें प्राप्त थीं ? उत्तर-संविधान सभा में काँग्रेस को 82% सीटें प्राप्त थीं। 

प्रश्न 31. 
संविधान का कौन-सा प्रावधान बिना किसी वाद-विवाद के पारित हो गया? 
उत्तर:
सार्वभौमिक मताधिकार का प्रस्ताव बिना किसी वाद विवाद के पारित हो गया था। 

प्रश्न 32. 
सार्वभौमिक मताधिकार का क्या अर्थ है ? 
अथवा 
सार्वभौमिक मताधिकार से आप क्या समझते हैं?
उत्तर:
सार्वभौमिक मताधिकार का अर्थ है, धर्म, जाति, शिक्षा, लिंग और आय के आधार पर बिना किसी भेदभाव के वोट देने का अधिकार।

प्रश्न 33. 
संविधान सभा की मुख्य कमेटियाँ कितनी थीं ?
उत्तर:
संविधान सभा की मुख्य आठ कमेटियाँ थीं। 

प्रश्न 34. 
संविधान सभा की कमेटियों की अध्यक्षता मुख्यतया किनके द्वारा की जाती थी ?
उत्तर:
मुख्यतया पं. जवाहर लाल नेहरू, राजेन्द्र प्रसाद, सरदार बल्लभ भाई पटेल और बी. आर. अम्बेडकर द्वारा संविधान सभा की कमेटियों की अध्यक्षता की जाती थी।

प्रश्न 35. 
संविधान सभा की प्रारूप समिति के सभापति कौन थे? 
उत्तर:
डॉ. बी. आर अम्बेडकर।

प्रश्न 36.
भारत की संविधान निर्माण सभा के अध्यक्ष कौन थे? 
उत्तर:
भारत की संविधान निर्माण सभा के अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र प्रसाद थे। 

प्रश्न 37. 
भारतीय संविधान कितनी समयावधि में बनकर तैयार हुआ और इसकी बैठकें कितने दिनों तक चली ?
उत्तर:
भारतीय संविधान दो वर्ष 11 महीने और 18 दिन में बनकर तैयार हुआ। इस अवधि में संविधान सभा की बैठकें 166 दिन तक चली।

प्रश्न 38. 
संविधान सभा में उद्देश्य प्रस्ताव' किसने प्रस्तुत किया? । 
उत्तर:
संविधान सभा में उद्देश्य प्रस्ताव पं. जवाहरलाल नेहरू ने प्रस्तुत किया। 

प्रश्न 39. 
पं. जवाहर लाल नेहरू ने अपना प्रसिद्ध उद्देश्य प्रस्ताव कब प्रस्तुत किया? 
उत्तर:
पं. जवाहर लाल नेहरू ने अपना प्रसिद्ध उद्देश्य प्रस्ताव 13 दिसम्बर, 1946 को प्रस्तुत किया।

RBSE Class 11 Political Science Important Questions Chapter 1 संविधान - क्यों और कैसे?

प्रश्न 40.
भारतीय संविधान में किन-किन बुनियादी प्रतिबद्धताओं को संस्थागत स्वरूप दिया गया ?
उत्तर:
भारतीय संविधान में समानता, स्वतन्त्रता, लोकतन्त्र, सम्प्रभुता और एक सार्वजनिक पहचान जैसी बुनियादी प्रतिबद्धताओं को संस्थागत स्वरूप दिया गया।

प्रश्न 41. 
डॉ. अम्बेडकर ने संविधान सभा में चर्चा करते हुए किस बात पर बल दिया ?
उत्तर:
डॉ. अम्बेडकर के अनुसार संविधान में केवल कुछ ऐसे परिवर्तन किए जाए जो कमियों को दूर करें और उसे देश की आवश्यकताओं के अनुरूप बना सकें।

प्रश्न 42. 
सर्वाधिक मत के आधार पर चुनाव में जीत का फैसला, यह प्रावधान किस देश के संविधान से लिया गया ? 
उत्तर:
ब्रिटिश संविधान से।

प्रश्न 43. 
न्यायिक पुनरावलोकन की शक्ति और न्यायपालिका की स्वतन्त्रता का प्रावधान किस देश के संविधान से लिया गया ?
उत्तर:
संयुक्त राज्य अमेरिका के संविधान से। प्रश्न 44. भारतीय संविधान द्वारा फ्रांस के संविधान से क्या ग्रहण किया गया ? 
उत्तर:
स्वतन्त्रता, समानता और बन्धुत्व का सिद्धान्त। 

प्रश्न 45. 
अर्द्ध-संघात्मक सरकार का स्वरूप किस देश के संविधान से ग्रहण किया गया ?
उत्तर:
कनाडा के संविधान से। प्रश्न 46. राज्य के नीति निर्देशक सिद्धांत किस देश से लिए गए हैं?
उत्तर:
आयरलैण्ड से।

लघूत्तरात्मक प्रश्नोत्तर (शब्द सीमा-40 शब्द) (SA Type 1)

प्रश्न 1. 
संविधान से क्या आशय है ? अथवा संविधान क्या है?
उत्तर:
संविधान ऐसे नियमों और सिद्धांतों का एक समूह है, जिसके अनुसार शासन के विभिन्न अंगों का संगठन किया जाता है, उनको शक्तियाँ प्रदान की जाती हैं, उनके आपसी सम्बन्धों को नियमित किया जाता है तथा नागरिकों और राज्य के बीच सम्बन्ध स्थापित किए जाते हैं।

प्रश्न 2. 
संविधान समाज में शक्ति का बँटवारा कैसे करता है ?
उत्तर:
संविधान समाज में शक्ति के मूल वितरण को स्पष्ट करता है। संविधान ही यह तय करता है कि कानून का निर्माण कौन करेगा। संसद और राज्य विधानमण्डलों को कानून निर्माण का अधिकार संविधान प्रदान करता है, ठीक इसी प्रकार संविधान सरकार की अन्य संस्थाओं को भी शक्ति प्रदान करता है जैसे न्यायपालिका को कानूनों के क्रियान्वयन की शक्ति प्रदान करता है।

प्रश्न 3. 
संविधान के क्या कार्य हैं ? बताइए। उत्तर-संविधान के निम्नलिखित कार्य हैं

  1. संविधान समाज में बुनियादी नियमों को उपलब्ध कराता है। 
  2. संविधान यह स्पष्ट करता है कि समाज में निर्णय लेने की शक्ति किसके पास होगी एवं सरकार कैसे निर्मित होगी। 
  3. संविधान सरकार द्वारा अपने नागरिकों पर लागू किये जाने वाले कानूनों की सीमाएँ निश्चित करता है।
  4. संविधान सरकार को ऐसी क्षमता प्रदान करता है कि वह जनता की आकांक्षाओं को पूरा कर सके एवं न्यायपूर्ण समाज की स्थापना के लिए उचित परिस्थितियों का निर्माण कर सके।

प्रश्न 4. 
संविधान सरकार की शक्तियों को किस प्रकार सीमित करता है ? 
उत्तर:
संविधान सरकार की शक्तियों को निम्न प्रकार से सीमित करता है

  1. संविधान नागरिकों के मौलिक अधिकारों को स्पष्ट करता है जिससे कोई भी सरकार कभी भी उनका उल्लंघन न कर सके। 
  2. संविधान नागरिकों को मनमाने ढंग से बिना किसी कारण के गिरफ्तारी के विरुद्ध सुरक्षा प्रदान करता है। 
  3. संविधान नागरिकों को कुछ मौलिक स्वतन्त्रताओं का अधिकार भी प्रदान करता है। 

प्रश्न 5. 
दक्षिण अफ्रीकी संविधान सरकार को क्या-क्या उत्तरदायित्व सौंपता है ?
उत्तर:
दक्षिण अफ्रीकी संविधान सरकार को पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और अन्यायपूर्ण भेदभाव से लोगों तथा समूहों को बचाने का प्रयत्न करने के लिए आवश्यक कदम उठाने का अधिकार प्रदान करता है। दक्षिण अफ्रीकी संविधान यह प्रावधान भी करता है कि सरकार धीरे-धीरे सभी के लिए पर्याप्त आवास एवं स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराये।

प्रश्न 6. 
इण्डोनेशिया में सरकार को संविधान द्वारा कौन-से उत्तरदायित्व सौंपे गए हैं ?
उत्तर:
इण्डोनेशिया में सरकार का उत्तरदायित्व है कि वह राष्ट्रीय शिक्षा व्यवस्था बनाए और उसका ठीक प्रकार से संचालन करे। इण्डोनेशिया में किए गए संवैधानिक प्रावधान द्वारा यह भी सुनिश्चित किया गया है कि देश का शासन निर्धन और अनाथ बच्चों की उचित देखभाल करेगा।

प्रश्न 7. 
एक राष्ट्र की बुनियादी पहचान क्या होती है?
उत्तर:
एक राष्ट्र की बुनियादी पहचान उसका संविधान होता है, जिसमें उस राष्ट्र का सम्पूर्ण ब्यौरा लिखा होता है: जैसे राष्ट्र का शासन लोकतांत्रिक होगा अथवा तानाशाही होगा तथा शासितों में कौन-कौन से लोग होंगे, जिसके अंतर्गत व्यक्ति अपनी आकांक्षाओं, लक्ष्य और स्वतंत्रताओं का प्रयोग करते हैं। इससे देश की राष्ट्रीय पहचान बनती है।

प्रश्न 8. 
संविधान के बिना राष्ट्र की स्थिति कैसी होगी?
उत्तर:
संविधान के बिना राष्ट्र की स्थिति अराजकता वाली होगी, जिसमें कभी भी सत्ता समाप्त होने का भय बना रहेगा। राष्ट्र का पूरा ध्यान संघर्षमय स्थिति को ठीक करने में लगा रहेगा और देश के विकास कार्यों पर कोई ध्यान नहीं होगा।

RBSE Class 11 Political Science Important Questions Chapter 1 संविधान - क्यों और कैसे?

प्रश्न 9. 
भारतीय संविधान को भारी वैधता मिलने का कारण स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
भारत का संविधान उन लोगों द्वारा निर्मित किया गया था, जिनमें समाज का अटूट विश्वास था। उन लोगों के पास विभिन्न सामाजिक वर्गों से प्रत्यक्ष संवाद करने और उनका सम्मान प्राप्त करने की अपार क्षमता विद्यमान थी। वे भारतीय जनसमुदाय को यह समझाने में सफल रहे कि संविधान शासकों की व्यक्तिगत शक्तियों को बढ़ाने का कोई साधन नहीं है। इसी वजह से भारतीय संविधान को भारी वैधता हासिल हुई।

प्रश्न 10. 
किसी भी संविधान की सफलता की सम्भावना किस आधार पर बढ़ जाती है ?
उत्तर:
कोई संविधान अपने सभी नागरिकों की स्वतन्त्रता और समानता की जितनी अधिक सुरक्षा करता है उसकी सफलता की सम्भावना उतनी ही अधिक बढ़ जाती है। भारतीय संविधान प्रत्येक नागरिक को ऐसा एक न एक कारण अवश्य प्रदान करता है जिससे वह उसकी सामान्य रूप रेखा का समर्थन कर सके। भारतीय संविधान में इस प्रकार का ढाँचा उपलब्ध है जिससे सभी लोगों को उन्हें मानने का कारण मिल सके।

प्रश्न 11. 
एक सफल संविधान की परिभाषा क्या होती है? और लचीले संविधान का कोई एक अवगुण लिखो। 
उत्तर:
सफल संविधान प्रमुख मूल्यों की रक्षा करने और नई परिस्थितियों के अनुसार स्वयं को ढालने में एक संतुलन रखते हैं। लचीले संविधान का अवगुण-ऐसे संविधान समाज को सुरक्षा और पहचान नहीं दे पाते हैं। 

प्रश्न 12. 
कैबिनेट मिशन योजना में सीटों के बँटवारे का आधार किस प्रकार निर्धारित किया गया ? बताइए।
उत्तर:
कैबिनेट मिशन योजना में प्रत्येक प्रांत, देशी रियासत और रियासतों के समूह को उनकी जनसंख्या के अनुपात में सीटें दी गयीं। मोटे तौर पर प्रत्येक दस लाख की जनसंख्या पर एक सीट का अनुपात रखा गया। ब्रिटिश सरकार के प्रत्यक्ष शासन वाले प्रांतों से 292 सदस्य तथा देशी रियासतों को न्यूनतम 93 सीटें आवंटित की गयीं। सीटों को मुसलमान, सिख और सामान्य में उनकी जनसंख्या के अनुपात में बाँट दिया गया।

प्रश्न 13. 
भारतीय संविधान सभा पर एक टिप्पणी लिखिए।
उत्तर:
भारतीय संविधान सभा के सदस्य सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार के आधार पर नहीं चुने गए थे। इसमें सभी धर्मों के प्रतिनिधियों को शामिल किया गया था। इसके अतिरिक्त संविधान सभा में उस समय अनुसूचित जाति के कुल 28 सदस्य थे। संविधान सभा में कांग्रेस के सदस्यों का वर्चस्व था, उन्हें लगभग 82 प्रतिशत सीटें प्राप्त थी लेकिन कांग्रेस स्वयं विविधताओं से भरी हुई एक ऐसी पार्टी थी जिसमें लगभग सभी विचारधाराओं के प्रतिनिधि सम्मिलित थे।

प्रश्न 14. 
भारतीय संविधान सभा ने किस संवैधानिक प्रावधान को बिना किसी वाद-विवाद के पारित कर दिया था?
उत्तर:
भारतीय संविधान का केवल एक ही ऐसा संवैधानिक प्रावधान था जो लगभग बिना किसी वाद-विवाद के पारित हो गया था। यह प्रावधान सार्वभौमिक मताधिकार था। इसका अभिप्राय यह है कि धर्म, जाति, लिंग, शिक्षा तथा आय के आधार पर किसी भी भेदभाव के बिना समस्त भारतीयों को एक निश्चित आयु प्राप्त कर लेने पर मत देने का अधिकार हासिल हो जाएगा।

प्रश्न 15. 
संविधान सभा की शक्ति का मूल स्रोत क्या था ?
उत्तर:
संविधान सभा की शक्ति (ताकत) का मूल स्रोत यह था कि वह सार्वजनिक हित के कार्य कर रही थी। इसके सदस्यों ने चर्चा और तर्कपूर्ण बहसों पर काफी जोर दिया। उन्होंने सिर्फ अपने हितों की बात नहीं की बल्कि अपनी सोच और फैसले के पक्ष में अन्य सदस्यों को सैद्धान्तिक कारण दिये। संविधान सभा में हर अनुच्छेद को लेकर जिस प्रकार विस्तृत व बारीकी से बातचीत हुई वह सार्वजनिक विवेक की भावना को सबसे प्रमाणिक ढंग से सामने लाती है।

प्रश्न 16. 
भारतीय संविधान के निर्माण में विदेशी संविधानों से मदद क्यों ली गयी ?
उत्तर:
संविधान सभा के प्रतिनिधियों का दृष्टिकोण पूर्णतया व्यावहारिक था। वे एक ऐसे संविधान का निर्माण करना चाहते थे जिसकी सहायता से शासन व्यवस्था का संचालन सही प्रकार से हो सके तथा जनता के हितों का पूर्ण ध्यान रखा जा सके। इसलिए भारतीय संविधान निर्माताओं ने पूर्व संवैधानिक विकास एवं विदेशी संविधानों के समयानुकूल प्रावधानों का सहारा लिया।

प्रश्न 17. 
संविधान सभा को अपना कार्य करने में अधिक समय क्यों लगा ?
उत्तर:
संविधान बनाने की प्रक्रिया का मुख्य उद्देश्य यह रहा कि एक ऐसा संतुलित संविधान बनाया जाए जिसमें संविधान द्वारा निर्मित संस्थाएँ अस्त-व्यस्त या कामचलाऊ व्यवस्था मात्र न हों बल्कि व्यक्तियों की आकांक्षाओं को एक लम्बे समय तक संजोए रखने में समर्थ हो। इस उद्देश्य की पूर्ति हेतु संविधान सभा को अपना कार्य करने में अधिक समय लगा।

प्रश्न 18. 
भारतीय संविधान के प्रमुख स्रोत बताइए।
उत्तर:
भारतीय संविधान शिल्पियों ने विश्व के विभिन्न देशों के संविधानों का गहन अध्ययन करके भारतीय आवश्यकताओं के अनुरूप उपयोगी तत्वों को बिना किसी संकोच के अपनाया। भारतीय संविधान के इन प्रमुख स्रोतों को संक्षेप में निम्न प्रकार उल्लिखित किया जा सकता है

  1. 1935 का भारत शासन अधिनियम
  2. ब्रिटेन का संविधान 
  3. आयरलैण्ड का संविधान
  4. संयुक्त राज्य अमेरिका का संविधान 
  5. कनाडा तथा आस्ट्रेलिया का संविधान
  6. जापान का संविधान 
  7. नेहरू रिपोर्ट।

लघूत्तरात्मक प्रश्नोत्तर (शब्द सीमा-100 शब्द) (S.A. Type 2)

प्रश्न 1. 
संविधान समाज को क्या देता है ? बताइए।
उत्तर:

  1. संविधान समाज में तालमेल बिठाता है और भरोसा दिलाता है। वह समाज मे बुनियादी नियमों को प्रस्तुत करता है एवं उन्हें लागू करता है ताकि समाज के सदस्यों में एक न्यूनतम समन्वय एवं आपसी विश्वास बना रहे।
  2. संविधान समाज में शक्ति के मूल वितरण को स्पष्ट करता है तथा यह भी स्पष्ट करता है कि समाज में निर्णय लेने की शक्ति किसके पास होगी व सरकार कैसे निर्मित होगी।
  3. संविधान सरकार द्वारा अपने नागरिकों पर लागू किये जाने वाले नियम-कानूनों की सीमाएँ निश्चित करता है। इसके अतिरिक्त वह नागरिकों को मौलिक अधिकार प्रदान करता है।
  4. संविधान सरकार को ऐसी क्षमता प्रदान करता है जिससे वह समाज की आकांक्षाओं को पूर्ण कर सके एवं एक न्यायपूर्ण समाज की स्थापना के लिए उचित परिस्थितियों का निर्माण कर सके।

RBSE Class 11 Political Science Important Questions Chapter 1 संविधान - क्यों और कैसे?

प्रश्न 2. 
संविधान के महत्व को संक्षेप में स्पष्ट कीजिए अथवा किसी देश के लिए संविधान का क्या महत्व है? 
उत्तर:

  1. संविधान सरकार के दायित्वों और शक्तियों का निर्धारण करता है। 
  2. संविधान सरकार के विभिन्न अंगों पर नियन्त्रण लगाकर उन्हें निरंकुश होने से प्रभावी तरीके से रोकता है। 
  3. किसी भी राज्य के स्वरूप को संविधान के अस्तित्व से ही निश्चित किया जा सकता है। 
  4. संविधान के महत्व का एक महत्वपूर्ण बिन्दु यह भी है कि यह सरकार का मार्गदर्शन करता है। 
  5. जनसाधारण तथा शासक वर्ग का प्रत्येक सदस्य अपने कर्तव्यों एवं अधिकारों का ज्ञान संविधान द्वारा ही प्राप्त करता है। 
  6. संविधान केन्द्र और राज्यों की शक्तियों का बँटवारा करता है। 
  7. संविधान सरकार और प्रशासनिक अधिकारियों के कार्यों को निश्चित करने के लिए उन पर सीमाएँ लगाता है। 
  8. संविधान समाज के परिवर्तन के यंत्र के रूप में कार्य करता है।
  9. संविधान नागरिकों के अधिकारों और स्वतंत्रता की रक्षा करता है। संविधान के द्वारा ही राज्य की सत्ता और व्यक्तिगत स्वतंत्रता में सामंजस्य स्थापित किया जाता है।

प्रश्न 3. 
संविधान देश या समाज के लिए क्यों आवश्यक है ?
उत्तर:
किसी भी देश का संविधान उसके निर्माताओं के आदर्शों: उनकी आकांक्षाओं तथा विचारों का दर्पण होता है। यह आम जनता की राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक आकांक्षाओं पर आधारित होता है। संविधान को एक पाठ्य-पुस्तक न मानकर एक सजीव और सक्रिय संगठन मानना चाहिए क्योंकि यह देश या समाज को शासित करता है। बगैर संविधान के देश निरंकुश हो जाएगा। संविधान देश के दिशा सूचक के रूप में होना चाहिए ताकि संविधान के द्वारा आम जनता की आकांक्षाओं को पूरा किया जा सके। देश व समाज की प्रगति हो सके। संविधान ही देश व समाज में शक्तियों का निरूपण व वितरण करता है। संविधान देश की रीढ़ का कार्य करता है। संविधान के बगैर कोई भी देश पंगु हो जाएगा।

प्रश्न 4. 
संविधान समाज में शक्तियों का बँटवारा किस प्रकार करता है ?
उत्तर:
संविधान प्रत्येक देश की व्यवस्था का मुख्य तंत्र होता है। यह व्यवस्थापिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका जैसे मुख्य अंगों की स्थापना करता है। संविधान के द्वारा ही यह निश्चित किया जाता है कि देश में कानून निर्माण का अधिकार व्यवस्थापिका का होगा। इन्हीं कानूनों के क्रियान्वयन का अधिकार न्यायपालिका को दिया जाता है। कानूनों के क्रियान्वयन द्वारा आम जनता का अहित न हो इसके लिए रक्षक के रूप में न्यायपालिका को स्थापित किया जाता है। कुल मिलाकर संविधान द्वारा ऐसी व्यवस्था की गयी है कि यह तीनों अंग एक-दूसरे पर इस प्रकार निर्भर रहें कि कोई भी निरंकुश न हो। इस प्रकार समाज में शक्तियों और सीमाओं का निर्धारण संविधान द्वारा किया जाता है।

प्रश्न 5. 
नेपाल का संविधान बनाना एक जटिल प्रक्रिया का उदाहरण है।' कथन की संक्षिप्त विवेचना कीजिए।
उत्तर:
नेपाल का संविधान बनाना जटिल प्रक्रिया का उदाहरण है। सन् 1948 के बाद से नेपाल में पाँच संविधान बनाए जा चुके हैं : 1948, 1951, 1959, 1962 और 1990 में। ये सभी संविधान नेपाल नरेश द्वारा प्रदान किए गये थे। पिछले कई वर्षों से नेपाल में राजनीति की पुनर्संरचना के लिए सशस्त्र आन्दोलन चल रहा था। आन्दोलन का प्रमुख मुद्दा था संविधान में राजा की क्या भूमिका होनी चाहिए। नेपाल के कुछ समूह राजतंत्र नामक संस्था को पूर्णरूप से समाप्त करके नेपाल में गणतांत्रिक सरकार की स्थापना के पक्ष में थे। कुछ लोग राजा की सीमित भूमिका के साथ संवैधानिक राजतंत्र का बना रहना उपयोगी समझते थे। राजा स्वयं शक्तियों को छोड़ने हेतु तैयार नहीं थे। अंततः जन प्रदर्शन के दबाव में राजा को एक ऐसी सरकार बनवानी पड़ी जो आन्दोलनकारी दलों को स्वीकार्य थी। इस सरकार ने राजा की सभी शक्तियाँ छीन ली। सन् 2008 में नेपाल में राजतंत्र समाप्त हो गया और लोकतांत्रिक गणराज्य बन गया। अंततः सन् 2015 में नेपाल ने नये संविधान को अपनाया।

प्रश्न 6. 
भारतीय संविधान कैसे बना, संक्षेप में समझाइए ?
उत्तर:
औपचारिक रूप से एक संविधान सभा ने भारतीय संविधान की रचना की। इस संविधान सभा का गठन अविभाजित भारत में ही कर लिया था। अर्थात् देश को स्वतन्त्रता मिलने से पूर्व ही संविधान सभा गठित हो गई थी। इस संविधान सभा की पहली बैठक 9 दिसम्बर, 1946 को हुई और फिर 14 अगस्त, 1947 को विभाजित भारत की संविधान सभा के रूप में इसकी पुनः बैठक हुई। भारत-विभाजन के बाद संविधान सभा के वास्तविक सदस्यों की संख्या घटकर 299 रह गई। 26 नवम्बर, 1949 को संविधान सभा की आयोजित बैठक में कुल 284 सदस्य उपस्थित थे। इन 284 सदस्यों ने ही अन्तिम रूप से पारित संविधान प्रारूप पर अपने हस्ताक्षर किए। इस प्रकार 26 नवम्बर, 1949 को संविधान पूर्ण रूप से बनकर तैयार हुआ।

प्रश्न 7. 
'समताविहीन स्वतन्त्रता कुछ व्यक्तियों की अनेक व्यक्तियों पर प्रभुता को जन्म देगी'। डॉ. अम्बेडकर के इन विचारों को स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
संविधान सभा वाद विवाद खण्ड XI में डॉ. बी. आर. अम्बेडकर के अनुसार राजनीतिक लोकतन्त्र तब तक स्थायी नहीं रह सकता जब तक उसका आधार सामाजिक लोकतन्त्र न हो। सामाजिक लोकतन्त्र का अर्थ जीवन के उस मार्ग से है जो स्वतन्त्रता, समता और बंधुता को जीवन के सिद्धान्तों के रूप में स्वीकार करता है। यह तीनों मिलकर एक ऐसा संयुक्त रूप बनाते हैं कि इसमें से किसी एक को अलग करना लोकतन्त्र के मूल प्रयोजन को ही अलग कर देना है। स्वतन्त्रता को समता से अलग नहीं किया जा सकता और न ही स्वतन्त्रता और समता को बंधुता से अलग किया जा सकता है। समता विहीन स्वतन्त्रता कुछ व्यक्तियों की अनेक व्यक्तियों पर प्रभुता को जन्म देगी। स्वतन्त्रता विहीन समता व्यक्तिगत पहल को नष्ट करेगी। बंधुता के बिना स्वतन्त्रता और समानता अपना स्वाभाविक मार्ग नहीं ग्रहण कर सकते। उक्त विचार डॉ. अम्बेडकर ने संविधान सभा में 25 नवम्बर, 1949 को प्रस्तुत किए।

प्रश्न 8. 
संविधान सभा वाद विवाद खण्ड XI में 26 नवम्बर, 1949 को डॉ. राजेन्द्र प्रसाद द्वारा प्रस्तुत विचारों को प्रकट करें।
उत्तर:
संविधान सभा के अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने प्रारूप समिति के सभापति डॉ. अम्बेडकर का स्वागत करते हुए कहा कि जैसा मैंने महसूस किया, शायद ही किसी ने किया हो कि प्रारूप समिति के सदस्यों विशेषकर डॉ. अम्बेडकर ने अस्वस्थ होने के बावजूद कितने उत्साह और लगन के साथ कार्य किया। डॉ. अम्बेडकर को प्रारूप समिति का सभापति बनाने के निर्णय से बेहतर निर्णय और कोई नहीं हो सकता था। उन्होंने न केवल अपने चयन को न्यायोचित सिद्ध किया बल्कि उन्होंने जो कार्य किया उसे भी गरिमा प्रदान की। इस सम्बन्ध में समिति के अन्य सदस्यों में परस्पर भेद करना पक्षपात पूर्ण होगा। मैं जानता हूँ कि उन सभी ने उतने ही उत्साह और लगन के साथ कार्य किया, जितना कि सभापति ने। वे सभी देश की कृतज्ञता के पात्र हैं।

RBSE Class 11 Political Science Important Questions Chapter 1 संविधान - क्यों और कैसे?

निबन्धात्मक प्रश्नोत्तर (शब्द सीमा-150 शब्द)

प्रश्न 1. 
संविधान क्या है? हमें संविधान की आवश्यकता क्यों पड़ती है?
उत्तर:
संविधान-संविधान ऐसे नियमों और सिद्धांतों का समूह है, जिसके अनुसार शासन के विभिन्न अंगों का संगठन किया जाता है, उनको शक्तियाँ प्रदान की जाती हैं, उनके आपसी सम्बन्धों को नियमित किया जाता है और नागरिकों व राज्य के मध्य सम्बन्ध स्थापित किये जाते हैं। इन नियमों के समूह को ही संविधान कहा जाता है। संविधान की आवश्यकता-वर्तमान लोकतांत्रिक राज्यों में संविधान का बहुत महत्व है। हमें निम्नलिखित कारणों से संविधान की आवश्यकता पड़ती है 

  1. एक संविधान ही देश का सर्वोच्च कानून होता है जिसके अनुसार देश का शासन चलाया जाता है। अत: देश का शासन चलाने के लिए संविधान की आवश्यकता है।
  2. संविधान ही सरकार के गुणों की रचना और शक्तियों का निर्धारण करता है। 
  3. संविधान समाज में परिवर्तन के मंत्र के रूप में कार्य करता है। 
  4. संविधान द्वारा ही हमें इस बात की जानकारी मिलती है कि देश में से किस प्रकार की शासन प्रणाली है। 
  5. संविधान सरकार के तीनों अंगों में शक्तियों का विभाजन करके उन्हें नियंत्रित करता है। 
  6. संविधान देश में कानून के शासन की व्यवस्था करता है। 
  7. संविधान सरकार के लिए दिशा निर्देश जारी करता है और उसका मार्गदर्शन करता है। 
  8. संविधान देश के नागरिकों के मौलिक अधिकारों की रक्षा करता है। 
  9. संविधान निरकुंश सत्ता पर प्रतिबंध लगाता है। 
  10. संविधान देश की न्यायपालिका की सर्वोच्चता को बनाये रखता है। 
  11. संविधान देश में शांतिपूर्ण ढंग से सत्ता परिवर्तन का साधन बनता है। 
  12. संविधान द्वारा ही राज्य की सत्ता और व्यक्तिगत स्वतंत्रता में तालमेल पैदा होता है। 
  13. संविधान केन्द्र और राज्यों में शक्तियों का बँटवारा करता है।

प्रश्न 2. 
कैबिनेट मिशन क्या था? इस मिशन की योजना की मुख्य बातें कौन-कौन सी थीं जिनका ध्यान संविधान सभा की रचना में रखा गया।
उत्तर:
कैबिनेट मिशन-ब्रिटिश प्रधानमंत्री क्लिमेंट एटली ने 24 मार्च 1946 को भारत में शांतिपूर्ण सत्ता हस्तान्तरण के उपाय तलाशने और संविधान तैयार करने की कार्य प्रणाली तय करने के लिए अपने मंत्रिमंडल के तीन सदस्यों का एक दल भारत भेजा, जिसे कैबिनेट मिशन कहा गया। इसके सदस्य लार्ड पैट्रिकलारेंस, सर स्टेनफोर्ड क्रिप्स और ए. वी. एलेक्जेण्डर थे।
कैबिनेट मिशन योजना की मुख्य बातें-कैबिनेट मिशन योजना की मुख्य बातें निम्नलिखित थीं जिनका ध्यान संविधान सभा की रचना में रखा गया।
कैबिनेट मिशन योजना के अनुसार-
1. प्रत्येक प्रांत, देशी रियासत या रियासतों के समूह को उनकी जनसंख्या के अनुपात में सीटें दी गई। मोटे तौर पर दस लाख की जनसंख्या पर एक सीट का अनुपात रखा गया। फलस्वरूप ब्रिटिश सरकार के प्रत्यक्ष शासन वाले प्रांतों को 292 सदस्य चुनने थे तथा देशी रियासतों को न्यूनतम 93 सीटें आवंटित की गई।

2. प्रत्येक प्रांत की सीटों को तीन प्रमुख समुदायों-मुसलमान, सिख और सामान्य में उनकी जनसंख्या के अनुपात में बाँट दिया गया।

3. प्रांतीय विधान सभाओं में प्रत्येक समुदाय के सदस्यों ने अपने प्रतिनिधियों को चुना एवं इसके लिए उन्होंने समानुपातिक प्रतिनिधित्व और एकल संक्रमण मत पद्धति का प्रयोग किया।

4. देशी रियासतों के प्रतिनिधियों के चुनाव की प्रणाली उनकी सलाह से तय की गयी। 

प्रश्न 3. 
पं. जवाहर लाल नेहरू के सन् 1946 में प्रस्तुत 'देश्य प्रस्ताव' के प्रमुख बिन्दुओं का वर्णन कीजिए। उत्तर-उद्देश्य प्रस्ताव के मुख्य बिन्दु-पं. जवाहरलाल नेहरू के उद्देश्य प्रस्ताव के प्रमुख बिन्दु निम्नलिखित है

  1. भारत एक स्वतंत्र, संप्रभु गणराज्य है।
  2. भारत ब्रिटेन के अधिकार में आने वाले भारतीय क्षेत्रों, देशी रियासतों और देशी रियासतों के बाहर के ऐसे क्षेत्र जो हमारे संघ का अंग बनना चाहते हैं, का एक संघ होगा।
  3. संघ की इकाइयाँ स्वायत्त होंगी और उन सभी शक्तियों का प्रयोग और कार्यों का संपादन करेंगी जो संघीय सरकार को नहीं दी
  4. संप्रभु और स्वतन्त्र भारत तथा इसके संविधान की समस्त शक्तियों और सत्ता का स्रोत जनता है।
  5. भारत के सभी लोगों को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय, कानून के समक्ष समानता, प्रतिष्ठा और अवसर की समानता तथा कानून और सार्वजनिक नैतिकता की सीमाओं में रहते हुए भाषण अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म, उपासना, व्यवसाय, संगठन और कार्य करने की मौलिक स्वतन्त्रता की गारंटी और सुरक्षा प्रदान की जाएगी।
  6. अल्पसंख्यकों, पिछड़े व जनजातीय क्षेत्र, दलित व अन्य पिछड़े वर्गों को समुचित सुरक्षा दी जाएगी।
  7. गणराज्य की क्षेत्रीय अखंडता तथा थल, जल और आकाश में इसके संप्रभु अधिकारों की रक्षा सभ्य राष्ट्रों के कानून और न्याय के अनुसार की जाएगी।
  8. विश्वशांति और मानव कल्याण के विकास के लिए देश स्वेच्छापूर्वक पूर्ण योगदान करेगा।

प्रश्न 4. 
भारतीय संविधान के प्रमुख स्रोतों पर प्रकाश डालिए।
उत्तर:
भारतीय संविधान के प्रमुख स्रोत-भारतीय संविधान सभा ने जिस संविधान को बनाया वह मौलिक न होकर व्यावहारिक है। संविधान निर्माताओं ने विश्व के विभिन्न संविधानों के श्रेष्ठ गुणों को ग्रहण करके भारत के लिए एक व्यावहारिक संविधान की रचना की है। भारत के संविधान के स्रोतों को निम्न दो भागों में बाँटा जा सकता है-

  1. जन्म सम्बन्धी स्रोत तथा 
  2. विकास सम्बन्धी स्रोत।

1. जन्म संबंधी स्रोत 
(अ) विदेशी स्रोत 
(ब) भारतीय स्रोत। 
(अ) भारतीय संविधान के विदेशी स्रोत-

  1. ब्रिटिश संविधान से सर्वाधिक मत के आधार पर चुनाव में जीत का फैसला, सरकार का संसदीय स्वरूप, कानून के शासन का विचार, विधायिका में अध्यक्ष का पद और उसकी भूमिका, कानून निर्माण की विधि आदि को लिया गया है।
  2. अमेरिकी संविधान से मौलिक अधिकार, न्यायिक पुनरावलोकन, न्यायपालिका की स्वतन्त्रता को ग्रहण किया गया है। 
  3. आयरलैण्ड संविधान से राज्य के नीति-निर्देशक तत्व ग्रहण किये गये हैं। 
  4. फ्रांस के संविधान से स्वतन्त्रता, समानता और बंधुत्व का सिद्धान्त ग्रहण किया गया है।
  5. कनाडा के संविधान से संघीय शासन व्यवस्था के गुण को ग्रहण किया गया है और संघ शब्द के स्थान पर 'यूनियन' शब्द प्रयुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त अवशिष्ट शक्तियों का सिद्धांत भी यहाँ के संविधान से ग्रहण किया गया है। 
  6. रूसी संविधान से नागरिकों के मूल कर्तव्यों को ग्रहण किया गया है।
  7. तत्कालीन पश्चिमी जर्मनी संविधान से आपातकाल के प्रवर्तन के दौरान राष्ट्रपति की मौलिक अधिकार सम्बन्धी शक्तियों को ग्रहण किया गया है।
  8. जापानी संविधान से कानून द्वारा स्थापित क्रियाविधि सिद्धान्तों का प्रावधान जिसके आधार पर भारतीय सर्वोच्च न्यायालय कार्य करता है, ग्रहण किया गया है।
  9. दक्षिण अफ्रीकी संविधान से संवैधानिक संशोधन की प्रक्रिया की विधि को ग्रहण किया गया है। 

RBSE Class 11 Political Science Important Questions Chapter 1 संविधान - क्यों और कैसे?

(ब) भारतीय संविधान के देशी अथवा भारतीय स्रोत-
भारतीय संविधान के देशी स्रोतों को संक्षेप में निम्नलिखित बिन्दुओं द्वारा स्पष्ट किया जा सकता है
(1) नेहल रिपोर्ट 1928-भारतीय संविधान अपने स्वरूप में संघीय होगा तथा इसमें देशी अथवा भारतीय रियासतों का पृथक से अस्तित्व नहीं होगा और उन्हें भारतीय संघ में सम्मिलित होना ही होगा।

(2) भारत शासन अधिनियम 1935 का भारतीय संविधान पर सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ा। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 256, 352 तथा 356 इत्यादि की तो भाषा भी शब्दशः 1935 के अधिनियम के समान ही है। संविधान का दो-तिहाई भाग इस अधिनियम से प्रभावित है।

2. विकास सम्बन्धी स्रोत
भारतीय संविधान के विकास सम्बन्धी प्रमुख स्रोत निम्नवत् है

  1. भारतीय संविधान के स्रोतों में अनेक संविधियों, नियमों, विनियमों तथा अध्यादेशों का महत्वपूर्ण योगदान है। 
  2. रूढ़ियाँ अथवा परम्पराओं ने भी भारतीय संविधान के स्रोत के रूप में अहम् भूमिका का निर्वहन किया है।
  3. संवैधानिक संशोधनों द्वारा भी संविधान लागू होने से अब तक इसका विकास किया जाता रहा है। वर्तमान तक 103. संवैधानिक संशोधन किए जा चुके हैं।
  4. न्यायिक पुनरावलोकन भारतीय संविधान का एक प्रमुख स्रोत है। इसमें वे न्यायिक फैसले हैं जो समय-समय पर सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिए गए हैं।

उक्त विवरण से स्पष्ट है कि भारतीय संविधान के विभिन्न स्रोत हैं और इन्हें विश्व के विभिन्न देशों के संविधानों से लिया गया है। ' इसमें विभिन्न देशों के संविधानों की अच्छी-अच्छी बातों को ग्रहण करके उन्हें भारतीय परिस्थितियों के अनुकूल ढाला गया है।

विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे गए इस अध्याय से सम्बन्धित महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1. 
भारत की संविधान सभा गठित करने का आधार क्या था?
(अ) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का प्रस्ताव 
(ब) कैबिनेट मिशन प्लान, 1946 
(स) भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम, 1947" 
(द) भारतीय डोमिनियन के प्रान्तीय/राज्य विधान मण्डल के प्रस्ताव 
उत्तर:
(ब) कैबिनेट मिशन प्लान, 1946 

प्रश्न 2. 
भारत की संविधान सभा किसके अनुसार गठित की गयी?
(अ) साइमन आयोग का प्रस्ताव
(ब) क्रिप्स प्रस्ताव  
(स) माउण्टबेटन योजना
(द) कैबिनेट मिशन योजना 
उत्तर:
(द) कैबिनेट मिशन योजना 

प्रश्न 3. 
कैबिनेट मिशन योजना के अन्तर्गत संविधान निर्मात्री परिषद में प्रत्येक प्रांत की आवंटित सदस्य संख्या निर्धारित करने के लिए एक प्रतिनिधि कितनी जनसंख्या के अनुपात में था?
(अ) 8 लाख व्यक्ति
(ब) 10 लाख व्यक्ति 
(स) 12 लाख व्यक्ति
(द) 15 लाख व्यक्ति 
उत्तर:
(ब) 10 लाख व्यक्ति 

प्रश्न 4.
संविधान सभा का पहला सत्र हुआ था
(अ) 16 अगस्त 1947 को
(ब) 26 जनवरी 1948 को 
(स) 9 दिसम्बर 1946 को
(द) 26 नवम्बर 1946 को 
उत्तर:
(स) 9 दिसम्बर 1946 को

प्रश्न 5. 
संविधान सभा के चुने हुए स्थायी अध्यक्ष कौन थे?
(अ) डॉ. बी. आर. अम्बेडकर
(ब) सच्चिदानंद सिन्हा 
(स) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
(द) एस. राधाकृष्णन 
उत्तर:
(स) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद

प्रश्न 6. 
भारतीय संविधान सभा की प्रारूप समिति के अध्यक्ष थे
(अ) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
(ब) जवाहर लाल नेहरू 
(स) डॉ. बी. आर. अम्बेडकर
(द) पुरुषोत्तम दास टंडन 
उत्तर:
(स) डॉ. बी. आर. अम्बेडकर

प्रश्न 7. 
संविधान सभा ने भारत के संविधान को कब स्वीकृत किया था?
(अ) 12 दिसम्बर 1946
(ब) 15 अगस्त 1947 
(स) 26 नवम्बर 1949
(द) 26 जनवरी 1950
उत्तर:
(स) 26 नवम्बर 1949

प्रश्न 8
भारतीय संविधान में सम्मिलित नीति निर्देशक तत्वों की प्रेरणा हमें किस संविधान से प्राप्त हुई है?
(अ) ऑस्ट्रेलिया
(ब) अमेरिका 
(स) फ्रांस
(द) आयरलैण्ड
उत्तर:
(द) आयरलैण्ड

RBSE Class 11 Political Science Important Questions Chapter 1 संविधान - क्यों और कैसे?

प्रश्न 9. 
भारतीय संविधान में मौलिक अधिकारों का उल्लेख करते हुए निम्नलिखित में से किस देश का अनुसरण किया गया है?
(अ) ब्रिटेन
(ब) अमेरिका 
(स) आस्ट्रेलिया
(द) स्विटजरलैण्ड 
उत्तर:
(ब) अमेरिका 

प्रश्न 10. 
संविधान निर्माताओं ने कौनसा लक्षण अमेरिका के संविधान से ग्रहण किया है?  
(अ) न्यायिक समीक्षा
(ब) मौलिक अधिकार 
(स) सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों को पद से हटाने की विधि 
(द) अ ब एवं स तीनों 
उत्तर:
(द) अ ब एवं स तीनों 

Prasanna
Last Updated on Oct. 26, 2022, 4:06 p.m.
Published Sept. 1, 2022