RBSE Class 11 Home Science Important Questions Chapter 1 परिचय - मानव पारिस्थितिकी और परिवार विज्ञान

Rajasthan Board RBSE Class 11 Home Science Important Questions Chapter 1 परिचय - मानव पारिस्थितिकी और परिवार विज्ञान Important Questions and Answers.

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 11 Home Science in Hindi Medium & English Medium are part of RBSE Solutions for Class 11. Students can also read RBSE Class 11 Home Science Important Questions for exam preparation. Students can also go through RBSE Class 11 Home Science Notes to understand and remember the concepts easily.

RBSE Class 11 Home Science Important Questions Chapter 1 परिचय - मानव पारिस्थितिकी और परिवार विज्ञान

I. बहुचयनात्मक प्रश्न

1. 'मानव पारिस्थितिकी और परिवार विज्ञान' शीर्षक के अन्तर्गत
(अ) मानव पर्यावरण के साथ उसके संबंध का अध्ययन करेंगे। 
(ब) पारिस्थितिकी के भौतिक, आर्थिक, सामाजिक और मनोवैज्ञानिक तत्वों का अध्ययन करेंगे। 
(स) उपर्युक्त सभी
(द) उपर्युक्त में से कोई नहीं 
उत्तर:
(स) उपर्युक्त सभी

2. 'पारिस्थितिकी' की व्याख्या कितने तरीके से की गई है
(अ) एक
(ब) दो 
(स) तीन
(द) चार 
उत्तर:
(ब) दो 

3. निम्नलिखित किशोरों के जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं
(अ) भोजन तथा अन्य संसाधन
(ब) कपड़े और पौशाकें 
(स) संचार के साधन
(द) ये सभी 
उत्तर:
(द) ये सभी 

4. 'मानव पारिस्थितिकी और परिवार विज्ञान' से मिलता-जलता विषय कौनसा है? 
(अ) गृहविज्ञान
(ब) जीवविज्ञान 
(स) पर्यावरण विज्ञान
(द) अन्य विज्ञान 
उत्तर:
(अ) गृहविज्ञान

5. लेडी इरविन कॉलेज का नामकरण निम्न के नाम पर किया गया
(अ) लॉर्ड इरविन
(ब) लेडी डोरोथी इरविन 
(स) सरोजनी नायडू
(द) कमला देवी चट्टोपाध्याय
उत्तर: 
(ब) लेडी डोरोथी इरविन

RBSE Solutions for Class 11 Home Science Chapter 1 परिचय - मानव पारिस्थितिकी और परिवार विज्ञान Important Questions

II. रिक्त स्थान वाले प्रश्न

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए

1. 'मानव पारिस्थितिकी और परिवार विज्ञान' में ............ प्रक्रिया का एक समेकित मार्ग अपनाया गया है।
2. किशोरावस्था की अवधि को एक व्यक्ति के जीवन का ............. मोड़ माना जाता है। 
3. जीवविज्ञान को अब ............. विज्ञान का नाम दे दिया गया है। 
4. अलग-अलग विषयों को सन् ........... में गृहविज्ञान के दायरे में लाया गया। 
5. गृहविज्ञान विषय में भोजन पकाने और ............. को शामिल बनाए रखा गया। 
उत्तर:
1. शिक्षण-अधिगम, 
2. निर्णायक, 
3. जीवन, 
4. 1932, 
5. कपड़े धोने। 

III. सत्य/असत्य वाले प्रश्न

सत्य/असत्य कथन की पहचान कीजिए

1. पारिस्थितिकी की व्याख्या सात तरीकों से की गई है। 
2. परिवार विज्ञान में परिवारों के सदस्यों के रूप में मानवों और समाज के पर्यावरण के बीच पारस्परिक संघर्षों को समझाया गया है। 
3. किशोरावस्था के दौरान एक व्यक्ति अपनी समझ विकसित करता है।
4. लेडी डोरोथी इरविन ने लेडी इरविन कॉलेज की स्थापना को अपना समर्थन आसानी से नहीं दिया था। 
5. गृहविज्ञान में कम परिश्रम करना पड़ता है। 
उत्तर: 
1. असत्य, 
2. असत्य, 
3. सत्य, 
4. असत्य, 
5. असत्य। 

IV. मिलान करने वाले प्रश्नसही मिलान कीजिए

1. मानव

(i) प्रबंधन 

2. किशोरावस्था 

(ii) पारिस्थितिकी

3. सामाजिक

(iii) लेडी इरविन कॉलेज 

4. सरोजनी नायडू

(iv) सांस्कृतिक 

5. संसाधन

(v) निर्णायक मोड़ 

उत्तर: 

1. मानव

(ii) पारिस्थितिकी

2. किशोरावस्था 

(v) निर्णायक मोड़ 

3. सामाजिक

(iv) सांस्कृतिक 

4. सरोजनी नायडू

(iii) लेडी इरविन कॉलेज 

5. संसाधन

(i) प्रबंधन 

 

RBSE Solutions for Class 11 Home Science Chapter 1 परिचय - मानव पारिस्थितिकी और परिवार विज्ञान Important Questions

V. अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1. 
परिवार में बच्चों का पालन-पोषण क्यों किया जाता है?
उत्तर:
परिवार में बच्चों का पालन-पोषण इसलिए किया जाता है, ताकि वे एक वयस्क के रूप में अपनी स्वतंत्र पहचान को अर्जित एवं विकसित कर सकें।

प्रश्न 2. 
एक व्यक्ति अपनी समझ का विकास किस अवस्था में करता है? 
उत्तर: किशोरावस्था में। 

प्रश्न 3. 
मानव पारिस्थितिकी और परिवार विज्ञान से मिलते-जुलते विषय का क्या नाम है? 
उत्तर:
गृहविज्ञान।

प्रश्न 4. 
20वीं शताब्दी के आरंभ में शिक्षण संस्थानों ने किन पाठ्यक्रमों की शुरुआत की थी?
उत्तर:
20वीं शताब्दी के आरंभ में शिक्षण संस्थानों ने भोजन और पोषण, वस्त्र और वस्त्र उद्योग तथा विस्तार शिक्षा के पाठ्यक्रमों की शुरुआत की थी।

प्रश्न 5. 
जिस समय लेडी इरविन कॉलेज की स्थापना हुई, उस समय भारत के वायसराय कौन थे?
उत्तर:
लेडी इरविन कॉलेज की स्थापना के समय भारत में लॉर्ड इरविन ब्रिटिश वायसराय थे। 

VI. लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1. 
पारिस्थितिकी की व्याख्या कीजिए।
उत्तर:
पारिस्थितिकी-पारिस्थितिकी की व्याख्या दो तरीकों से की जा सकती है। एक, जीवविज्ञान की वह शाखा जिसमें जीवधारियों और उनके पर्यावरण के आपसी संबंध का अध्ययन किया जाता है। दूसरे, यह जीव और पर्यावरण के बीच उसके बहुआयामी संबंधों को बताता है।

प्रश्न 2. 
भारत वर्ष में गृहविज्ञान के शुरुआती विकास का वर्णन करें।
उत्तर:
देश के विभिन्न भागों में 20वीं शताब्दी के आरंभ में ऐसे अनेक शिक्षण संस्थान थे, जिन्होंने भोजन और पोषण, वस्त्र और वस्त्र उद्योग तथा विस्तार शिक्षा के पाठ्यक्रमों की शुरुआत की थी। इन अलग-अलग विषयों को सन् 1932 में गृहविज्ञान के दायरे में लाया गया, जब दिल्ली में महिला शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए लेडी इरविन कॉलेज नामक संस्थान की स्थापना की गई।

RBSE Solutions for Class 11 Home Science Chapter 1 परिचय - मानव पारिस्थितिकी और परिवार विज्ञान Important Questions

प्रश्न 3. 
गृहविज्ञान को लेकर बनी मिथ्या धारणा को स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
गृहविज्ञान को न जानने वाले व्यक्तियों और गैर गृहविज्ञान विषय से जुड़े व्यक्तियों के मन में, गृहविज्ञान का लेबल प्राथमिक रूप से पाक कौशलों, कपड़े धोने और बच्चों की देखभाल से जोड़ दिया गया। दूसरी ओर, हाईस्कूल स्तर पर गृहविज्ञान को स्थापित करने में अनेक वर्ष का समय लगा, फिर भी इस विषय में महिला वर्ग के साथ तथा भोजन पकाने और कपड़े धोने को शामिल बनाए रखा गया। वस्तुतः ये ऐसे कुछ कारण हैं जिनकी वजह से लड़कों ने स्कूलों में इस विषय में प्रवेश नहीं लिया अथवा वे इसे पढ़ने से बचते रहे क्योंकि इसे वे केवल लड़कियों का विषय मानते थे। इस विषय के बारे में एक मिथ्या धारणा यह भी थी कि इसमें कम परिश्रम करना पड़ता है। 

VII. निबन्धात्मक प्रश्न

प्रश्न 1. 
'मानव पारिस्थितिकी और परिवार विज्ञान से आप क्या समझते हैं? शीर्षक 'मानव पारिस्थितिकी और परिवार विज्ञान' को सर्वाधिक उपयुक्त माना गया है। स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
'मानव पारिस्थितिकी और परिवार विज्ञान' से आशय

(नोट-पाठ्यपुस्तक के प्रश्न के अंतर्गत समीक्षात्मक प्रश्न 1 देखें।)

'मानव पारिस्थितिकी और परिवार विज्ञान' शीर्षक: 'मानव पारिस्थितिकी और परिवार विज्ञान' को पाठ्यक्रम की भावना प्रदर्शित करने के लिए सर्वाधिक उपयुक्त माना गया है। इसके अध्यायों को पढ़कर अनुभव किया जा सकता है कि इस विषय में अनेक विषय शामिल हैं। इसमें मानव विकास, भोजन और पोषण, कपड़े और पोशाकें, संचार और विस्तार तथा संसाधन प्रबंधन शामिल हैं। इन विषयों की जानकारी जीवन की गुणवत्ता को बनाए रखने और इसमें वृद्धि के लिए अनिवार्य है, फिर चाहे आप गाँव में रहते हों या कस्बे में और चाहे पुरुष हों या महिला।

'मानव पारिस्थितिकी और परिवार विज्ञान' में शिक्षण: अधिगम प्रक्रिया का एक समेकित मार्ग अपनाया गया है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इसमें परिवारों के सदस्यों के रूप में मानवों और समाज के पर्यावरण के बीच पारस्परिक क्रियाओं को भी समझाया गया है। यह उनकी पारिस्थितिकी के साथ सहक्रियात्मक संबंध बनाता है, जिसके अंतर्गत भौतिक, मनोवैज्ञानिक, सामाजिक-सांस्कृतिक और आर्थिक संसाधन शामिल हैं। दिया गया पाठ्यक्रम अपनी विषयवस्तु और उद्देश्य में समकालीन है। इसे इस प्रकार बनाया और प्रस्तुत किया गया है कि विद्यार्थी इसमें चर्चित मुद्दों से ही इस विषय को पहचान सकेंगे। साथ ही युवाओं को जीवन के विषय में उन प्रश्नों के उत्तर मिलेंगे जिनका उत्तर पाना केवल परीक्षा उत्तीर्ण करने का एक माध्यम नहीं है।

RBSE Solutions for Class 11 Home Science Chapter 1 परिचय - मानव पारिस्थितिकी और परिवार विज्ञान Important Questions

प्रश्न 2. 
लेडी इरविन कॉलेज की संकल्पना एवं स्थापना पर प्रकाश डालिए।
उत्तर:
लेडी इरविन कॉलेज की संकल्पना एवं स्थापना-देश के विभिन्न भागों में 20वीं शताब्दी के आरम्भ में अनेक ऐसे शिक्षण संस्थान संचालित किए जा रहे थे, जिन्होंने भोजन और पोषण, वस्त्र और वस्त्र उद्योग तथा विस्तार शिक्षा के पाठ्यक्रमों की शुरुआत की थी। इस प्रकार, विभिन्न अनेकानेक विषयों को सन् 1932 में गृह विज्ञान के दायरे में लाया गया। जब दिल्ली में महिला शिक्षा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य की पूर्ति हेतु 'लेडी इरविन कॉलेज' की स्थापना की गई। इस समय बहुत कम लड़कियाँ विद्यालय जाती थीं और महिलाओं के उच्चतर शिक्षाओं के शायद ही कोई संस्थान मौजूद थे। इस शिक्षण संस्थान की संकल्पना एवं स्थापना का वास्तविक श्रेय सरोजनी नायडू, राजकुमारी अमृत कौर और कमला देवी चट्टोपाध्याय को जाता है। ये महिलाएं भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में जानी-मानी महिलाएँ थी तथा अखिल भारतीय महिला सम्मेलन की दिग्गज मानी गई थीं।

इन्होंने महिलाओं की भूमिकाओं और दायित्वों के विषय में जागरूकता लाने के लिए अनुभव किया कि भारत की युवा महिलाओं को गृहविज्ञान की शिक्षा दी जानी चाहिए। उनके अनुसार, यह लक्ष्य घर और समाज दोनों को बराबर महत्त्व देते हुए पूरा किया जाना चाहिए ताकि उन सामाजिक और शैक्षिक असमानताओं को दूर किया जा सके जिन्होंने महिलाओं को अपनी क्षमता तक पहुँचने में बाधाएँ उत्पन्न की। इस प्रकार की संकल्पना को साकार करने के लिए लेडी इरविन कॉलेज की स्थापना की गई।

उस समय भारत के वायसराय लॉर्ड इरविन थे। उनकी पत्नी लेडी डोरोथी इरविन ने भी भारतीय महिलाओं के संपूर्ण विकास के मद्देनजर इस कॉलेज की स्थापना को समर्थन दिया। इसलिए कॉलेज का नामकरण उन्हीं के नाम पर 'लेडी इरविन कॉलेज' किया गया। सन् 1932 में स्थापित 'लेडी इरविन कॉलेज' अपने मौलिक उद्देश्य 'विद्या ही सेवा' के साथ निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है और महिला शिक्षा का विकास कर रहा है।

Raju
Last Updated on Aug. 19, 2022, 10:05 a.m.
Published Aug. 12, 2022