Engaging with these Hamara Rajasthan Book Class 7 Solutions and कक्षा 7 हमारा राजस्थान पाठ 9 के प्रश्न उत्तर संविधान निर्माण में राजस्थान का योगदान will strengthen your knowledge and prepare you for assessments.
Class 7 Hamara Rajasthan Chapter 9 Question Answer in Hindi संविधान निर्माण में राजस्थान का योगदान
हमारा राजस्थान कक्षा 7 पाठ 9 के प्रश्न उत्तर
I. निम्नलिखित प्रश्नों के सही उत्तर के विकल्प को कोष्ठक में लिखिए-
1. आवश्यक नियमों व कानूनों का संग्रह, जिनके आधार पर किसी संस्था या देश का संचालन किया जाता है, कहलाता है-
(अ) संग्रहालय
(ब) संविधान
(स) विद्यालय
(द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:
(ब) संविधान
2. 26 जनवरी, 1950 को हम महत्त्वपूर्ण दिवस के रूप में याद करते हैं, क्योंकि इस दिन-
(अ) संविधान निर्मित हुआ
(ब) संविधान सभा का गठन हुआ
(स) संविधान लागू हुआ
(द) हमारा देश आजाद हुआ
उत्तर:
(स) संविधान लागू हुआ
II. स्तंभ ‘अ’ एवं ‘ब’ को सुमेलित करें-
| स्तंभ ‘अ’ | स्तंभ ‘ब’ |
| (अ) जयनारायण व्यास | (i) जयपुर |
| (ब) गोकुल लाल असावा | (ii) उदयपुर |
| (स) हीरा लाल शास्त्री | (iii) जोधपुर |
| (द) बलवंत सिंह मेहता | (iv) शाहपुरा (भीलवाड़ा) |
उत्तर:
| स्तंभ ‘अ’ | स्तंभ ‘ब’ |
| (अ) जयनारायण व्यास | (iii) जोधपुर |
| (ब) गोकुल लाल असावा | (iv) शाहपुरा (भीलवाड़ा) |
| (स) हीरा लाल शास्त्री | (i) जयपुर |
| (द) बलवंत सिंह मेहता | (ii) उदयपुर |
III. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
1. भारतीय संविधान सभा के स्थायी अध्यक्ष ……………. थे।
उत्तर:
डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
2. संविधान दिवस ……………. को मनाया जाता है।
उत्तर:
26 नवम्बर
IV. अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
कैबिनेट मिशन क्या था?
उत्तर:
भारत में स्वतंत्रता आंदोलन की तीव्रता को देखते हुए ब्रिटिश सरकार ने अपने तीन मंत्रियों का एक दल भारत भेजा, जिसको हम ‘कैबिनेट मिशन’ के नाम से जानते हैं। इसी कैबिनेट मिशन की योजनानुसार 1946 में संविधान सभा का गठन किया गया।
![]()
प्रश्न 2.
‘अखण्ड भारत’ के प्रकाशक कौन थे?
उत्तर:
जयनारायण व्यास सन् 1936 ई. में ‘अखंड भारत’ के प्रकाशक थे।
V. लघूत्तरात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
संविधान सभा के उन सदस्यों के नाम लिखिए जो राजस्थान के मूल निवासी थे।
उत्तर:
संविधान सभा के सदस्य (राजस्थान मूल निवासी)
| नाम | रियासत |
| 1. मुकुट बिहारी लाल भार्गव | अजमेर – मेरवाड़ा |
| 2. माणिक्य लाल वर्मा | उदयपुर |
| 3. जयनारायण व्यास | जोधपुर |
| 4. बलवंत सिंह मेहता | उदयपुर |
| 5. रामचंद्र उपाध्याय | अलवर |
| 6. दवेल सिंह | कोटा |
| 7. गोकुल लाल असावा | शाहपुरा (भीलवाड़ा) |
| 8. जसवंत सिंह | बीकानेर |
| 9. राज बहादुर | भरतपुर |
| 10. हीरा लाल शास्त्री | जयपुर |
| 11. सरदार सिंह | खेतड़ी |
प्रश्न 2.
हीरालाल शास्त्री का जीवन परिचय बताइए।
उत्तर:
हीरालाल शास्त्री – इनका जन्म 24 नवम्बर, 1899 को जयपुर के जोबनेर कस्बे में हुआ। अर्जुनलाल सेठी के सम्पर्क में आने के बाद इन्होंने राजकीय सेवा से त्याग पत्र दे दिया। संविधन सभा में इन्होंने सभी नागरिकों के लिए समान अधिकार की वकालत की थी। शास्त्रीजी ने टोंक जिले की निवाई तहसील के वनस्थली ग्राम में जीवन कुटीर नामक संस्था की स्थापना की. जिसके माध्यम से सेवा की दिशा में महत्त्वपूर्ण कार्य किया। इसकेपश्चात् वे जयपुर प्रजामंडल से जुड़े रहे। ये अखिल भारतीय देशी राज्य लोक परिषद् के प्रधानमंत्री और बाद में राजस्थान के प्रथम मुख्यमंत्री बने।
प्रश्न 3.
बलवंत सिंह मेहता का संक्षिप्त परिचय दीजिये।
उत्तर:
बलवंत सिंह मेहता – इनका जन्म 8 फरवरी, 1900 ई. में उदयपुर में हुआ। ये सन् 1938 ई. में प्रजामंडल के पहले अध्यक्ष बने । बलवंत सिंह मेहता ने सन् 1943 ई. में उदयपुर में वनवसी छात्रावास की स्थापना की। ये संविधान सभा के सदस्य के रूप में मूल संविधान पर हस्ताक्षर करने वाले प्रथम राजस्थानी थे।
Class 7 Hamara Rajasthan Chapter 9 Important Question Answer in Hindi
I. निम्नलिखित वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के सही उत्तर लिखिए-
1. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने संविधान निर्माण हेतु संविधान सभा बनाने की माँग पहली बार कब की?
(अ) 1935 ई. में
(ब) 1936 ई. में
(स) 1937 ई. में
(द) 1938 ई. में
उत्तर:
(अ) 1935 ई. में
2. कैबिनेट मिशन की योजनानुसार संविधान सभा का गठन कब किया गया?
(अ) 1935 ई. में
(ब) 1945 ई. में
(स) 1946 ई. में
(द) 1949 ई. में
उत्तर:
(स) 1946 ई. में
![]()
3. संविधान सभा के सदस्य सरदार सिंह किस रियासत से जुड़े थे?
(अ) उदयपुरं
(ब) खेतड़ी
(स) भरतपुर
(द) कोटा
उत्तर:
(ब) खेतड़ी
4. संविधान सभा के सदस्य सी. एस. वेंकटाचारी किस रियासत के प्रशासनिक अधिकारी थे?
(अ) जयपुर
(ब) जोधपुर
(स) बीकानेर
(द) उदयपुर
उत्तर:
(ब) जोधपुर
II. रिक्त स्थानों की उचित शब्दों द्वारा पूर्ति कीजिए-
1. संविधान सभा के गठन के समय राजस्थान अनेक ……………. में विभाजित था।
उत्तर:
रियासतों
2. माणिक्य लाल वर्मा जी का लिखा हुआ ……………. गीत बहुत लोकप्रिय हुआ।
उत्तर:
‘पंछिड़ा’
3. रामचंद्र उपाध्याय ……………. रियासत के प्रतिनिधि के रूप में संविधान सभा के सदस्य थे।
उत्तर:
अलवर
4. गोकुल लाल असावा की प्रारम्भिक शिक्षा ……………. के मिडिल स्कूल में हुई।
उत्तर:
शाहपुरा।
III. अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
संविधान क्या है?
उत्तर:
संविधान आवश्यक नियमों व कानूनों का एक संग्रह है, जिनके आधार परदेश या किसी संस्था को संचालित किया जाता है।
![]()
प्रश्न 2.
भारत का संविधान कब लागू हुआ?
उत्तर:
भारत का संविधान 26 जनवरी, 1950 को लागू हुआ।
प्रश्न 3.
किन राजस्थान मूल प्रवासियों को संविधान सभा का सदस्य चुना गया?
उत्तर:
राजस्थानी प्रभुदयाल हिम्मत सिंह पश्चिम बंगाल से, बनारसी दास झुंझुनूवाला बिहार से, पदम सिंहानिया उत्तर प्रदेश से संविधान सभा के सदस्य चुने गये।
प्रश्न 4.
संविधान सभा में उदयपुर के प्रतिनिधि कौन थे?
उत्तर:
माणिक्यलाल वर्मा को उदयपुर से संविधान सभा का प्रतिनिधित्व दिया गया।
IV. लघूत्तरात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
संविधान सभा से क्या अभिप्राय है? व्याख्या कीजिए।
उत्तर:
संविधान सभा – यह जनता के प्रतिनिधियों की वह सभा है जो संविधान का निर्माण करती है। भारतीय संविधान सभा में ब्रिटिश शासन के अधीन प्रान्तों के निर्वाचित प्रतिनिधि व देशी रियासतों के मनोनीत प्रतिनिधि सम्मिलित थे। संविधान सभा में राजस्थान के ब्रिटिश प्रान्त व रियासतों के सदस्य भी शामिल थे।
प्रश्न 2.
‘भारतीय संविधान निर्माण’ का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।
उत्तर:
ब्रिटिश सरकार द्वारा भेजे गए कैबिनेट मिशन की योजना के अनुसार 1946 में भारतीय संविधान सभा का गठन किया गया, जिसके स्थायी अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र प्रसाद चुने गये। संविधान सभा ने एक प्रारूप समिति बनाई, डॉ. भीमराव अम्बेडकर को इसका अध्यक्ष बनाया गया। 13 दिसम्बर, 1946 को जवाहरलाल नेहरू ने संविधान सभा के सामने ‘उद्देश्य प्रस्ताव’ पेश किया। संविधान सभा के सदस्यों ने, स्वतंत्रता संग्राम से उपजे आदर्शों को ध्यान में रखते हुए संविधान का निर्माण किया। संविधान निर्माण में 2 वर्ष 11 माह 18 दिन का समय लगा। संविधान सभा ने 26 नवम्बर, 1949 को संविधान को स्वीकार कर लिया। परिणामत: 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान लागू किया गया।
प्रश्न 3.
संविधान सभा के उन सदस्यों के नाम सूचीबद्ध कीजिए, जो राजस्थान की रियासतों में प्रशासनिक अधिकारी थे।
उत्तर:
संवधान सभा के सदस्य, जो राजस्थान की रियासतों में प्रशासनिक अधिकारी थे-
| नाम | रियासत |
| 1. सर वी. टी. कृष्णमाचारी | जयपुर |
| 2. सी. एस. वेंकटाचारी | जोधपुर |
| 3. सरदार के. एम. पत्रिकर | बीकानेर |
| 4. सर टी. विजयराघवाचार्या | उदयपुर |
V. निबन्धात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
संविधान सभा में राजस्थान के निवासी सदस्यों का परिचय दीजिए।
उत्तर:
संविधान सभा के गठन के समय राजस्थान अनेक रियासतों में बँटा हुआ था। जबकि अजमेर-मेरवाड़ा प्रान्त सीधे ही ब्रिटिश शासन के अधीन था। संविधान सभा में राजस्थान के निवासी सदस्य निम्नलिखित थे –
1. मुकुट बिहारी लाल भार्गव – इनका जन्म 30 जनवरी, 1903 को राजस्थान की उदयपुर रियासत में हुआ। ये वकील थे और राजबंदियों के मुकदमों की पैरवी करते थे। ये ‘व्यक्तिगत सत्याग्रह’ और ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ में जेल भी गए। संविधान सभा में इन्होंने अजमेर-मेरवाड़ा प्रान्त का प्रतिनिधित्व किया।
2. माणिक्य लाल वर्मा-इनका जन्म 4 दिसम्बर, 1897 को भीलवाड़ा के बिजोलिया में हुआ। इन्होंने सत्याग्रह आंदोलन का अजमेर में संचालन किया और मेवाड़ प्रजामंडल के प्रथम अधिवेशन की 1941 ई. में अध्यक्षता की। ये 1948 ई. में वृहत्तर राजस्थान के प्रधानमंत्री व 1963 ई में राजस्थान खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष रहे। श्री वर्मा को उदयपुर से संविधान सभा का प्रतिनिधित्व दिया गया।
3. जयनारायण व्यास – इनका जन्म 18 फरवरी, 1899 को जोधपुर में हुआ। 1927 ई. में ‘तरुण राजस्थान’ के प्रधान संपादक तथा 1936 ई. में ‘अखंड भारत’ के प्रकाशक रहे ये 1951 ई. से 1956 ई. की अवधि में दो बार राजस्थान के मुख्यमंत्री रहे। ये जोधपुर से संविधान सभा के सदस्य बने।
4. बलवंत सिंह मेहता- इनका जन्म 8 फरवरी, 1900 ई. को उदयपुर में हआ। ये 1938 ई. में प्रजामंडल के प्रथम अध्यक्ष बने। ये संविधान सभा के सदस्य के रूप में मूल संविधान पर हस्ताक्षर करने वाले पहले राजस्थानी थे।
5. रामचंद्र उपाध्याय – ये प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी व पेशे से वकील थे। इन्होंने अलवर रियासत के प्रतिनिधि के रूप में संविधान सभा की सदस्यता ली।
6. दलेल सिंह – इनका जन्म 18 मार्च, 1909 को हुआ। ये कोटा के महाराव के निजी सचिव व कानून के जानकार थे। इन्होंने कोटा के प्रतिनिधि के तौर पर 1946 से 1950 तक संविधान सभा में कार्य किया।
7. गोकुल लाल असावा – इनकी प्रारम्भिक शिक्षा शाहपुरा के माध्यमिक विद्यालय में हुई। इन्हेंने कोटा के हार्वर्ड कॉलेज में अध्यापन कार्य किया। बाद में अजमेर आ गये और क्रांतिकारी गतिविधियों के कारण 1930 से 1932 के मध्य चार बार जेल जाना पड़ा। ये असावा शाहपुरा (भीलवाड़ा) से संविधान सभा के प्रतिनिधि बने।
8. जसवंत सिंह – ये बीकानेर रियासत के महाराजा सार्दुल सिंह के प्रधानमंत्री थे। संविधान का निर्माण होने पर इन्होंने बीकानेर का प्रतिनिधित्व किया। बाद में इन्हें राज्यसभा का सदस्य भी मनोनीत किया गया।
9. राज बहादुर – ये पेशे से वकील थे। इन्होंने समाज के पिछड़े वर्गों के उत्थान हेतु कार्य किया तथा भरतपुर रियासत में बेगार प्रथा का विरोध किया। ये भरतपुर के प्रतिनिधि के तौर पर संविधान सभा में मनोनीत किए गए। ये केन्द्रीय मंत्रिमंडल में मंत्री भी रहे तथा नेपाल में भारत के राजदूत बनकर रहे।
10. हीरा लाल शास्त्री – इनका जन्म 24 नवम्बर, 1899 को जयपुर के जोबनेर कस्बे में हुआ। इन्होंने वनस्थली ग्राम में जीवन कुटीर के माध्यम से समाज सेवा किया। तत्पश्चात् जयपुर प्रजामंडल से जुड़े। ये अखिल भारतीय देशी राज्य लोक परिषद् के प्रधानमंत्री और बाद में राजस्थान के प्रथम मुख्यमंत्री बने। संविधान सभा में जयपुर का प्रतिनिधित्व करते हुए इन्होंने सभी नगारिकों के लिए समान अधिकार की वकालत की।
11. सरदार सिंह – इन्होंने संविधान सभा में खेतड़ी का प्रतिनिधित्व किया। ये 1950 से 1952 के बीच अस्थायी संसद के सदस्य भी रहे। 1952 से 1956 के मध्य राज्यसभा के सदस्य रहे। इन्हें 1958 से 1961 के बीच लाओस में भारतीय राजदूत बनाकर भेजा गया।
![]()
गतिविधि
प्रश्न 1.
अपने शिक्षक की सहायता से कैबिनेट मिशन के तीनों सदस्यों के नाम लिखिए।
उत्तर:
ब्रिटिश सरकार द्वारा भारत भेजे गए कैबिनेट मिशन के सदस्यों के नाम हैं-
1. लॉर्ड पैथिक लारेंस (भारत सचिव),
2. सर स्टेफर्ड क्रिप्स (व्यापार बोर्ड के अध्यक्ष ),
3. ए. वी. अलेक्जेंडर (एडमिरैलिटी के प्रथम लॉर्ड या नौसेना मंत्री)।
प्रश्न 2.
शिक्षक के निर्देशन में अपने विद्यालय की छात्र- संसद के संविधान पर जानकारी प्राप्त करें।
उत्तर:
विद्यालय में छात्र संसद का प्रारूप तैयार किया गया है, संविधान भी लिखा जा चुका है। छात्र संसद में प्रत्येक विभागों के प्रतिनिधि सांसद कहे जायेंगे। सीनेट में इस बात पर चर्चा होगी कि सर्वोच्च पद को क्या नाम दिया जाए। सीनेट में महासचिव, अध्यक्ष, स्पीकर, चेयरपरसन या प्रधानमंत्री नाम रखे जाएंगे। छात्र संसद के गठन से विद्यार्थियों का हस्तक्षेप विद्यालय के प्रशासनिक कार्यों में भी होगा। विशेष परिस्थितियों में सीनेट में छात्र प्रतिनिधि भी बुलाए जाएंगे। छात्र संसद गठन के बाद छात्र अपनी माँगों को लेकर धरना प्रदर्शन के बजाय प्रतिनिधियों को अपनी परेशानियों से अवगत कराएंगे।
छात्र संसद का ढाँचा इस तरह से होगा-
छात्र संसद का ढाँचा भारतीय संसद से मिलता-जुलता रहेगा। विद्यालय के सभी विभागों के विद्यार्थी मिलकर 60 सांसद चुनेंगे। इन 60 लोगों में तकरीबन 12 से 15 कमेटी बनेगी। चुने हुए विद्यार्थी सांसद, सर्वोच्च पद का चुनाव करेंगे। कमेटी छात्रों से संबंधित कार्यों की मॉनीटरिंग करेगी। संसद का कार्यकाल 1 वर्ष का होगा। विद्यालय प्रंसिपल संसद की निगरानी करेंगे।
योग्यता – चुनाव केवल मेधावी छात्र ही लड़ सकेंगे। चुनाव लड़ने के लिए छात्र को 7 वर्ष पुराना विद्यार्थी होना आवश्यक होगा। उद्देश्य इतना ही है किं चुनाव के लिए छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो।
![]()
प्रश्न 3.
संविधान सभा में राजस्थान के सदस्यों के नाम का चार्ट बनाकर कक्षा में प्रदर्शित कीजिये। संभव हो तो चित्रों (फोटो) का संकलन भी कीजिए।
उत्तर-
संविधान सभा में राजस्थान के सदस्य
| नाम/फोटो (चित्र) | रियासत |
| 1. मुकुट बिहारी लाल भार्गव | अजमेर – मेरवाड़ा |
| 2. माणिक्य लाल वर्मा | उदयपुर |
| 3. जयनारायण व्यास | जोधपुर |
| 4. बलवंत सिंह मेहता | उदयपुर |
| 5. रामचंद्र उपाध्याय | अलवर |
| 6. दवेल सिंह | कोटा |
| 7. गोकुल लाल असावा | शाहपुरा (भीलवाड़ा) |
| 8. जसवंत सिंह | बीकानेर |
| 9. राज बहादुर | भरतपुर |
| 10. हीरा लाल शास्त्री | जयपुर |
| 11. सरदार सिंह | खेतड़ी |