हमारा राजस्थान कक्षा 6 पाठ 1 के प्रश्न उत्तर राजस्थान एक परिचय

Engaging with these Hamara Rajasthan Book Class 6 Solutions and कक्षा 6 हमारा राजस्थान पाठ 1 के प्रश्न उत्तर राजस्थान एक परिचय will strengthen your knowledge and prepare you for assessments.

Class 6 Hamara Rajasthan Chapter 1 Question Answer in Hindi राजस्थान एक परिचय

हमारा राजस्थान कक्षा 6 पाठ 1 के प्रश्न उत्तर

पृष्ठ 2
आओ अभ्यास करें-
(क) भारत के मानचित्र को देखकर पता लगाइए कि-

प्रश्न 1.
राजस्थान की अन्तर्राष्ट्रीय सीमा किस देश से मिलती है?
उत्तर:
राजस्थान की अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पाकिस्तान से मिलती है।

प्रन 2.
राजस्थान के पड़ोसी राज्यों के नाम बताइए-
(क) उत्तर में –
(ख) पूर्व में-
(ग) दक्षिण-पूर्व में-
(घ) दक्षिण में –
उत्तर:
(क) उत्तर में पंजाब
(ख) पूर्व में – उत्तर प्रदेश
(ग) दक्षिण-पूर्व में मध्य प्रदेश
(घ) दक्षिण में- गुजरात

पृष्ठ – 3
आओ अभ्यास करें-
उपर्युक्त मानचित्र (पाठ्यपुस्तक का पृष्ठ संख्या 2) को देखकर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

प्रश्न 1.
राजस्थान के सभी जिलों की सूची बनाइये।
उत्तर-
राजस्थान के जिले

जिले का नाम जिले का नाम
1. जयपुर 2. जोधपुर
3. बीकानेर 4. अजमेर
5. कोटा 6. उदयपुर
7. भरतपुर 8. दौसा
9. सीकर 10. अलवर
11. झुंझुनूं 12. पाली
13. जालोर 14. सिरोही
15. बाड़मेर 16. जैसलमेर
17. चुरू 18. श्रीगंगानगर
19. हनुमानगढ़ 20. भीलवाड़ा
21. टोंक 22. नागौर
23. बूंदी 24. बारां
25. झालावाड़ 26. राजसमंद
27. चित्तौड़गढ़ 28. बाँसवाड़ा
29. डूंगरपुर 30. प्रतापगढ़
31. धौलपुर 32. करौली
33. सवाई माधोपुर

प्रश्न 2.
राजस्थान के सबसे उत्तरी, दक्षिणी, पूर्वी व पश्चिमी जिलों के नाम लिखिए।
उत्तर:

सबसे उत्तरी जिला श्रीगंगानगर
सबसे, दक्षिणी जिला बाँसवाड़ा
सबसे पूर्वी जिला धौलपुर
सबसे पश्चिमी जिला जैसलमेर

हमारा राजस्थान कक्षा 6 पाठ 1 के प्रश्न उत्तर राजस्थान एक परिचय

प्रश्न 3.
राजस्थान के कौन-कौन से जिले पाकिस्तान की सीमा पर स्थित हैं?
उत्तर:
राजस्थान के श्रीगंगानगर, बीकानेर, जैसलमेर तथा बाड़मेर जिले पाकिस्तान की सीमा पर स्थित हैं।

पृष्ठ 4-I
आओ अभ्यास करें-

प्रश्न 1.
आपका जिला किस संभाग में सम्मिलित किया गया है? आपके संभाग के अन्य जिलों को पहचानिए।
उत्तर:
[नोट- आपका जिला जिस संभाग में आता है, उसका नाम तथा उसमें आने वाले अन्य जिलों के नाम लिखिए।]

पृष्ठ 4 – II
आओ अभ्यास करें-

प्रश्न 1.
मानचित्र 1.2 (पाठ्यपुस्तक में) को देखकर निम्नलिखित रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए।
उत्तर:

राज्य का नाम सीमा बनाने वाले राजस्थान के जिलों का नाम
1. पंजाब श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़
2. हरियाणा हनुमानगढ़ चुरू, झुंझुनूं, सीकर, जयपुर, अलवर भरतपुर
3. उत्तर प्रदेश भरतपुर, धौलपुर
4. मध्य प्रदेश धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, कोटा, बारां, झालावाड़, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, प्रतापगढ़, बाँसवाड़ा
5. गुजरात बाँसवाड़ा, डूंगरपुर, उदयपुर, सिरोही, जालोर, बाड़मेर।

पाठ्यपुस्तक के प्रश्न

I. निम्नलिखित प्रश्नों के सही उत्तर के विकल्प को कोष्ठक में लिखिए-

1. क्षेत्रफल के अनुसार राजस्थान का सबसे बड़ा जिला कौनसा है?
(क) जैसलमेर
(ख) धौलपुर
(ग) जयपुर
(घ) प्रतापगढ़
उत्तर:
(क) जैसलमेर

2. राजस्थान में कुल कितने जिले हैं?
(क) 25
(ख) 30
(ग) 33
(घ) 23
उत्तर:
(ग) 33

II. अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
रेडक्लिफ रेखा किसे कहते हैं?
उत्तर- हमारे देश एवं राज्य को पाकिस्तान से अलग करने वाली सीमा रेखा को ‘रेडक्लिफ रेखा’ कहा जाता है।

प्रश्न 2.
राजस्थान के पड़ोसी राज्यों के नाम लिखिए।
उत्तर:
राजस्थान के पांच पड़ोसी राज्य हैं – (1) पंजाब (2) हरियाणा (3) उत्तर प्रदेश (4) मध्य प्रदेश (5) गुजरात।

III. लघुत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
राजस्थान को कितने राज्यों में विभाजित किया गया है? उनके नाम लिखिए।
उत्तर:
राजस्थान को 7 संभागों में विभाजित किया गया है।
इनके नाम इस प्रकार हैं- (1) जयपुर (2) जोधपुर (3) बीकानेर (4) अजमेर (5) कोटा (6) उदयपुर (7) भरतपुर।

हमारा राजस्थान कक्षा 6 पाठ 1 के प्रश्न उत्तर राजस्थान एक परिचय

प्रश्न 2.
राजस्थान की स्थिति एवं विस्तार को संक्षेप में समझाइये।
उत्तर:
राजस्थान की स्थिति एवं विस्तार – भौगोलिक दृष्टि से राजस्थान भारत के उत्तरी-पश्चिमी भाग में 23°3′ से 30°12′ उत्तरी अक्षांश एवं 69°30′ से 78°17′ पूर्वी देशान्तरों के मध्य स्थित है। इसका कुल क्षेत्रफल लगभग 3,42,239 वर्ग किलोमीटर है। इसका विस्तार उत्तर से दक्षिण तक 826 किलोमीटर एवं पूर्व से पश्चिम तक 869 किलोमीटर है।

Class 6 Hamara Rajasthan Chapter 1 Important Question Answer in Hindi

बहुचयनात्मक प्रश्न-

1. हमारे राज्य का क्या नाम है?
(अ) दिल्ली
(ब) हरियाणा
(स) उत्तर प्रदेश
(द) राजस्थान
उत्तर:
(द) राजस्थान

2. क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य कौनसा है?
(अ) उत्तर प्रदेश
(ब) मध्य प्रदेश
(स) राजस्थान
(द) तमिलनाडु
उत्तर:
(स) राजस्थान

3. राजस्थान राज्य का सबसे छोटा जिला कौनसा है?
(अ) जैसलमेर
(ब) धौलपुर
(स) करौली
(द) चुरू
उत्तर:
(ब) धौलपुर

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
राजस्थान राज्य भारत के किस भाग में स्थित है?
उत्तर:
राजस्थान राज्य भारत के उत्तरी – पश्चिमी भाग में स्थित है।

प्रश्न 2.
राजस्थान राज्य भारत के कितने प्रतिशत भाग पर फैला हुआ है?
उत्तर:
राजस्थान राज्य भारत के 10.41 प्रतिशत भाग पर फैला हुआ है।

प्रश्न 3.
राजस्थान में कुल कितने जिले हैं?
उत्तर:
राजस्थान में कुल 33 जिले हैं।

हमारा राजस्थान कक्षा 6 पाठ 1 के प्रश्न उत्तर राजस्थान एक परिचय

प्रश्न 4.
राजस्थान के साथ सबसे लंबी सीमा कौनसा राज्य बनाता है?
उत्तर:
मध्य प्रदेश।

लघूत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
राजस्थान के धौलपुर जिले की दो मुख्य विशेषताएँ बताइए।
उत्तर:

  1. धौलपुर, राजस्थान राज्य का सबसे छोटा जिला है।
  2. यह राजस्थान का सबसे पूर्वी जिला है, इसलिए राज्य में सबसे पहले सूर्योदय तथा सूर्यास्त इसी जिले में होता है।

प्रश्न 2.
राजस्थान की अन्तर्राष्ट्रीय सीमा के बारे में बताइये।
उत्तर:
राजस्थान की पश्चिमी अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पाकिस्तान देश से मिलती है, जो लगभग 1070 किलोमीटर लंबी है। हमारे देश एवं राज्य को पाकिस्तान से अलग करने वाली इस रेखा को ‘रेडक्लिफ रेखा’ कहा जाता है। इसका निर्धारण आजादी के समय सन् 1947 में भारत-पाकिस्तान बँटवारे के तहत किया गया था।

निबन्धात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
राजस्थान के सभी संभागों तथा उनमें आने वाले जिलों की सूची बनाइये।
उत्तर:
राजस्थान के संभाग एवं उनसे सम्बन्धित जिले

संभाग संबंधित जिले
1. जयपुर जयपुर, दौसा, सीकर, अलवर व झुंझुनूं।
2. जोधपुर जोधपुर, पाली, जालोर, सिरोही, बाड़मेर एवं जैसलमेर।
3. बीकानेर बीकानेर, चुरू, श्रीगंगानगर एवं हनुमानगढ़।
4. अजमेर अजमेर, भीलवाड़ा, टोंक एवं नागौर।
5. कोटा कोटा, बूँदी, बारां एवं झालावाड़।
6. उदयपुर उदयपुर, राजसमंद, चित्तौड़गढ़, बाँसवाड़ा, डूंगरपुर एवं प्रतापगढ़।
7. भरतपुर भरतपुर, धौलपुर, करौली एवं सवाई माधोपुर।

हमारा राजस्थान कक्षा 6 पाठ 1 के प्रश्न उत्तर राजस्थान एक परिचय

प्रश्न 2.
राजस्थान की कुल स्थलीय सीमा कितनी है? इसके पड़ोसी राज्यों के बारे में बताइये।
उत्तर:
राजस्थान की कुल स्थलीय सीमा लगभग 5920 किलोमीटर है। राजस्थान राज्य के पाँच पड़ोसी राज्य हैं-
(1) पंजाब (2) हरियाणा, (3) उत्तर प्रदेश (4) मध्य प्रदेश एवं (5) गुजरात। राजस्थान के साथ सबसे लंबी सीमा बनाने वाला राज्य मध्य प्रदेश है। जबकि राजस्थान के साथ सबसे छोटी सीमा उत्तर में पंजाब राज्य द्वारा बनाई जाती हैं।

Leave a Comment