Engaging with these Hamara Rajasthan Book Class 8 Solutions and कक्षा 8 हमारा राजस्थान पाठ 4 के प्रश्न उत्तर जनसंख्या will strengthen your knowledge and prepare you for assessments.
Class 8 Hamara Rajasthan Chapter 4 Question Answer in Hindi जनसंख्या
कक्षा 8 हमारा राजस्थान पाठ 4 के प्रश्न उत्तर
I. निम्नलिखित प्रश्नों के सही उत्तर के विकल्प को कोष्ठक में लिखिए-
1. राजस्थान में न्यूनतम लिंगानुपात किस जिले में है-
(क) कोटा
(ख) धौलपुर
(ग) जोधपुर
(घ) अलवर
उत्तर:
(ख) धौलपुर
2. राजस्थान के किस भौगोलिक क्षेत्र में जनसंख्या घनत्व सबसे कम पाया जाता है-
(क) पूर्वी मैदान
(ख) मरुस्थल प्रदेश
(ग) हाडौती का पठार
(घ) अरावली पर्वतमाला
उत्तर:
(ख) मरुस्थल प्रदेश
II. अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
राजस्थान में सर्वाधिक एवं न्यूनतम साक्षरता वाले जिलों के नाम लिखिए।
उत्तर:
राजस्थान में कोटा 76.6 प्रतिशत के साथ सर्वाधिक और जालोर 54.9 प्रतिशत के साथ न्यूनतम साक्षरता वाले जिले हैं।
![]()
प्रश्न 2.
राजस्थान में सर्वाधिक नगरीय जनसंख्या किस जिले में पाई जाती है?
उत्तर:
राजस्थान में सर्वाधिक नगरीय जनसंख्या कोटा जिले में पाई जाती है।
III. लघुत्तरात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
राजस्थान में जनसंख्या के प्रादेशिक वितरण को समझाइये।
उत्तर:
राजस्थान में जनसंख्या का वितरण असमान है। यथा-
- पश्चिमी राजस्थान में कम तो उत्तरी-पूर्वी राजस्थान में जनसंख्या अधिक है।
- राज्य की कुल जनसंख्या का 10 प्रतिशत भाग केवल जयपुर जिले में रहता है जबकि जैसलमेर जिले में राज्य की एक प्रतिशत जनसंख्या निवास करती है।
- पश्चिमी मरुस्थलीय प्रदेश में राज्य के 61 प्रतिशत भू भाग पर लगभग 40 प्रतिशत जनसंख्या निवास करती है। ‘यहाँ जनघनत्व सबसे कम 130 व्यक्ति प्रति वर्ग कि.मी. है।
- राज्य के पूर्वी समतल मैदानी प्रदेश में राज्य के केवल 20 प्रतिशत भू-भाग पर राज्य की लगभग 33 प्रतशत जनसंख्या निवास करती है। यहाँ जनघनत्व 332 व्यक्ति है? प्रति वर्ग किमी है।
प्रश्न 2.
राजस्थान की जनजातियों पर टिप्पणी लिखिए।
उत्तर:
राजस्थान की जनजातियाँ
- निवास-राजस्थान में जनजातियाँ अधिकतर गाँवों में, पहाड़ों, पठारों और जंगलों में निवास करती हैं। राजस्थान में जनजातीय आबादी सिरोही, उदयपुर, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, बाँसवाड़ा जिलों में बहुतायत में है। इसके अतिरिक्त बारां सवाई माधोपुर, करौली, टोंक दौसा तथा जयपुर जिले में भी जनजातियाँ प्रमुख रूप से निवास करती हैं।
- जनसंख्या – जनगणना 2011 के अनुसार राजस्थान राज्य की लगभग 135 प्रतिशत जनसंख्या जनजातियों की है।
- व्यवसाय – यहाँ की अधिकांश जनजातियाँ खेती, मजदूरी, जंगल के उत्पादं एकत्र कर अपना जीवन व्यतीत करती हैं।
- प्रमुख जनजातियाँ – राज्य की प्रमुख जनजातियाँ मीणा, भील, डामोर, सांसी, गरासिया और सहरियाँ हैं। राज्य की सर्वाधिक जनजातीय जनसंख्या मीणा जनजाति की है। भील राजस्थान की एक प्राचीन जनजाति है। डामोर जनजाति मुख्यत: डूंगरपुर जिले में, गरासिया मुख्यतः सिरोही, उदयपुर जिलों में, सांसी भरतपुर जिले में तथा सहरिया बारां जिले में सर्वाधिक है।
Class 8 Hamara Rajasthan Chapter 4 Important Question Answer in Hindi
वस्तुनिष्ठ प्रश्न-
1. राजस्थान के जिस जिले में जनसंख्या घनत्वं सर्वाधिक पाया जाता है, वह है-
(अ) जैसलमेर
(ब) जयपुर
(स) जोधपुर
(द) कोटा
उत्तर:
(ब) जयपुर
2. राजस्थान में सर्वाधिक लिंगानुपात वाला जिला है-
(अ) धौलपुर
(ब) भरतपुर
(स) डूंगरपुर
(द) जयपुर
उत्तर:
(स) डूंगरपुर
3. राजस्थान में सबसे कम साक्षरता वाला जिला है-
(अ) जालौर
(ब) कोटा
(स) जैसलमेर
(द) जोधपुर
उत्तर:
(अ) जालौर
![]()
4. राजस्थान में महिला-साक्षरता दर है-
(अ) 66.10 प्रतिशत
(ब) 54.9 प्रतिशत
(स) 79.10 प्रतिशत
(द) 52.12 प्रतिशत
उत्तर:
(द) 52.12 प्रतिशत
5. राजस्थान में सबसे कम जनसंख्या निवास करती है-
(अ) कोटा जिले में
(ब) डूंगरपुर जिले में
(स) जयपुर जिले में
(द) अलवर जिले में
उत्तर:
(ब) डूंगरपुर जिले में
6. राजस्थान में साँसी जनजाति किस जिले में पाई जाती
(अ) जयपुर जिले में
(ब) सिरोही जिले में
(स) भरतपुर जिले में
(द) बारां जिले में
उत्तर:
(स) भरतपुर जिले में
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
1. आपके जिले का नाम ……….. एवं उसकी जनसंख्या वृद्धि दर ……….. प्रतिशत है।
उत्तर:
बाड़मेर, 32.5
2. आपके जिले का नाम ……….. एवं उसका जनसंख्या घनत्व ……….. है।
उत्तर:
बाड़मेर, 92
3. आपके जिले का नाम ……….. एवं उसका लिंगानुपात ……….. है।
उत्तर:
बाड़मेर, 902
4. आपके जिले का नाम ……….. एवं उसकी साक्षरता ……….. दर है।
उत्तर:
बाड़मेर, 565
5. 2011 में राजस्थान राज्य की जनसंख्या वृद्धि दर ……….. प्रतिशत पाई गई है।
उत्तर:
21, 31
अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
राजस्थान में सर्वाधिक और न्यूनतम जनसंख्या वृद्धि दर वाले जिलों के नाम लिखिए।
उत्तर:
राजस्थान में 2011 में बाड़मेर जिले में सर्वाधिक (32.5 प्रतिशत) तथा गंगानगर जिले में सबसे कम ( 10.0 प्रतिशत) जनसंख्या वृद्धि दर रही।
प्रश्न 2.
राजस्थान में सर्वाधिक एवं सबसे कम जनघनत्व वाले जिलों के नाम लिखिए।
उत्तर:
राजस्थान में जयपुर जिले में सर्वाधिक एवं जैसलमेर जिले में सबसे कम जनघनत्व पाया जाता है।
प्रश्न 3.
राजस्थान में सर्वाधिक एवं सबसे कम लिंगानुपात वाले जिलों के नाम लखिए।
उत्तर:
राजस्थान में सर्वाधिक लिंगानुपात डूंगरपुर (994) जिले में एवं सबसे कम (846) धौलपुर जिले में है।
प्रश्न 4.
राजस्थान में सर्वाधिक ग्रामीण जनसंख्या किस जिले में पाई जाती है?
उत्तर:
राजस्थान में सर्वाधिक ग्रामीण जनसंख्या डूंगरपुर जिले में पाई जाती है।
प्रश्न 5.
राजस्थान राज्य की कितनी प्रतिशत जनसंख्या अनुसूचित जनजातियों की है?
उत्तर:
राजस्थान में 13.5 प्रतिशत जनसंख्या अनुसूचित जनजातियों की है।
![]()
प्रश्न 6.
राजस्थान में सर्वाधिक जनसंख्या किस जनजाति की है?
उत्तर:
राजस्थान में सर्वाधिक जनसंख्या मीणा जनजाति की है।
प्रश्न 7.
भील जनजाति किन जिलों में निवास करती है?
उत्तर:
भील जनजाति मुख्यतः बाँसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़ और सिरोही जिलों में निवास करती है।
प्रश्न 8.
भारत सरकार ने राजस्थान की किस जनजाति को आदिम जनजाति समूह की सूची में शामिल किया है?
उत्तर:
सहरिया जनजाति को।
लघूत्तरात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
जनसंख्या परिवर्तन से क्या आशय है? जनसंख्या की धनात्मक एवं ऋणात्मक वृद्धि को स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
जनसंख्या परिवर्तन- किसी निश्चित अवधि में जनसंख्या में आए बदलाव को जनसंख्या परिवर्तन कहते हैं। जनसंख्या का बढ़ना और घटना दोनों ही जनसंख्या परिवर्तन कहलाता है।
धनात्मक एवं ऋणात्मक वृद्धि-अगर किसी कारण से किसी स्थान की जनसंख्या, किसी एक वर्ष या दशक में कम हो जाए तो उसे ऋणात्मक वृद्धि और यदि बढ़ जाए तो उसे धनात्मक वृद्धि कहते हैं।
प्रश्न 2.
राजस्थान राज्य की जनसंख्या परिवर्तन किस बात का सूचक है?
उत्तर:
राजस्थान की जनसंख्या लगातार बढ़ रही है जो कि उच्च वृद्धि दर का सूचक है। राज्य की जनसंख्या में वृद्धि दर सन् 2011 में 21.31 प्रतिशत पायी गयी है।
प्रश्न 3.
जनसंख्या घनत्व से क्या आशय है? राजस्थान में जनसंख्या घनत्व कितना है?
उत्तर:
जनसंख्या घनत्व एक स्थान के क्षेत्रफल (सामान्यतः प्रति वर्ग किलोमीटर) पर निवास करने वाले व्यक्तियों की संख्या बताता है। राजस्थान में जनसंख्या घनत्व 200 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी. है अर्थात् राजस्थान में प्रति वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में औसतन 200 व्यक्ति निवास करते हैं।
प्रश्न 4.
पश्चिमी राजस्थान में जनघनत्व कम क्यों है?
उत्तर:
पश्चिमी राजस्थान का अधिकांश भाग मरुस्थलीय है। यहाँ कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और आधारभूत सुविधाओं की कमी के कारण जनघनत्व कम है।
![]()
प्रश्न 5.
राजस्थान के मैदानी भाग में जनघनत्व अधिक क्यों है?
उत्तर:
राजस्थान के मैदानी क्षेत्र के जिलों में जनसंख्या का घनत्व 332 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी है, जो राज्य में सर्वाधिक है। यहाँ जन घनत्व अधिक होने के कारण हैं- (1) कृषि के अनुकूल मैदानी परिस्थितियों का होना, जैसे- समतल मैदान, पानी की उपलब्धता, (2) देश की राजधानी दिल्ली से समीपता तथा (3) उद्योग, वाणिज्य और परिवहन की आधारभूत सुविधाओं की पर्याप्तता।
प्रश्न 6.
लिंगानुपात से क्या आशय है? राजस्थान में लिंगानुपात कितना है?
उत्तर:
लिंगानुपात – प्रति हजार पुरुषों पर स्त्रियों की संख्या को लिंगानुपात कहा जाता है।
राजस्थान में लिंगानुपात – 2011 की जनगणना के अनुसार राजस्थान में लिंगानुपात 928 है जबकि 6 वर्ष से कम आयु के बच्चों में लिंगानुपात केवल 888 है, जो अत्यन्त कम राजस्थान में सर्वाधिक लिंगानुपात डूंगरपुर (994) जिले में एवं सबसे कम धौलपुर (846) जिले में है।
प्रश्न 7.
लिंगानुपात से हमें समाज की किस स्थिति का पता चलता है?
उत्तर:
लिंगानुपात से हमें समाज में महिलाओं की स्थिति का पता चलता है। यदि समाज में महिलाओं की स्थिति अच्छी होगी एवं उनका सम्मान होगा तो उस समाज या प्रदेश में लिंगानुपात उच्च होगा और जिस समाज में महिलाओं की स्थिति निम्न होगी उस समाज में लिंगानुपात भी निम्न होगा।
प्रश्न 8.
साक्षरता दर से क्या आशय है? इससे किस बात का पता लगता है?
उत्तर:
साक्षरता दर – किसी क्षेत्र अथवा राज्य की कुल जनसंख्या में से पढ़ने एवं लिखने की क्षमता से सम्पन्न जनसंख्या वहाँ की साक्षरता दर कहलाती है।
जनसंख्या की साक्षरता दर से किसी भी क्षेत्र की सामाजिक- आर्थिक स्थित का पता लगता है।
प्रश्न 9.
राजस्थान राज्य की साक्षरता पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
उत्तर:
राजस्थान राज्य में साक्षरता की स्थिति – सन् 2011 की जनगणना के अनुसार राजस्थान राज्य की कुल साक्षरता 66.11 प्रतिशत है। 76.6 प्रतिशत के साथ कोटा राज्य की सर्वाधिक साक्षरता वाला जिला है जबकि सबसे कम साक्षरता जालोर में 54.9 प्रतिशत है।
राजस्थान में पुरुषों में साक्षरता दर 79.19 प्रतिशत है। जबकि महिलाओं में साक्षरता दर 52.12 प्रतिशत है। पुरुष और महिला साक्षरता क्रमशः झुंझुनूं एवं कोटा में सर्वाधिक तथा क्रमश: प्रतापगढ़ व जालौर में न्यूनतम है।
प्रश्न 10.
राजस्थान में ग्रामीण एवं नगरीय जनसंख्या पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
उत्तर:
राजस्थान में ग्रामीण एवं नगरीय जनसंख्या-
- राजस्थान राज्य की अधिकांश जनसंख्या लगभग 75 प्रतिशत गांवों में निवास करती है तथा राज्य की शहरी आबादी लगभग 25 प्रतिशत है जो छोटे बड़े शहरों में निवास करती है।
- वर्तमान में राज्य में नगरीय जनसंख्या लगातार बढ़ रही है।
- राजस्थान में सर्वाधिक नगरीय जनसंख्या कोटा जिले में है जबकि डूंगरपुर जिले में सबसे कम जनसंख्या नगरों में निवास करती है।
![]()
प्रश्न 11.
राज्य की प्रमुख जनजातियों पर एक टिप्पणी लिखिए।
उत्तर:
राज्य की प्रमुख जनजातियाँ मीणा, भील, डामोर, सांसी, गरासिया और सहरिया हैं। यथा-
- मीणा – राजस्थान की जनजातियों में सर्वाधिक जनसंख्या मीणा जनजाति की है। यह जनजाति मुख्यत: जयपुर, दौसा, सवाई माधोपुर, करौली, अलवर, उदयपुर, कोटा, बूँदी आदि जिलों में निवास करती है।
- भील भील राजस्थान की एक प्राचीन जनजाति है जो मुख्यतः बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, सिरोही आदि जिलों में निवास करती है।
- डामोर – डामोर जनजाति डूंगरपुर जिले के सिमलवाड़ा क्षेत्र में मिलती है।
- गरासिया – गरासिया जनजाति मुख्यतः सिरोही जिले की आबू रोड़ एवं पिंडवाड़ा तहसीलों में पायी जाती है। डूंगरपुर, उदयपुर एवं पाली जिलों की सीमा पर भी गरासिया लोग निवास करते हैं।
- सांसी-सांसी जनजाति भरतपुर में पायी जाती है।
- सहरिया – सहरिया राजस्थान की एकमात्र जनजाति है जिसे भारत सरकार ने आदिम जनजाति सूची में शामिल किया है। राजस्थान के बारां जिले में सहरिया जनजाति सर्वाधिक है।