RBSE Solutions for Class 8 Social Science Geography Chapter 1 संसाधन

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 8 Social Science Geography Chapter 1 संसाधन Textbook Exercise Questions and Answers.

RBSE Class 8 Social Science Solutions Geography Chapter 1 संसाधन

RBSE Class 8 Social Science संसाधन InText Questions and Answers

पृष्ठ 1 : आओ कुछ करके सीखें-

प्रश्न 1. 
अपने घर और अपनी कक्षा में उपयोग किए जाने वाले किन्हीं पांच संसाधनों की सूची बनाइए। 
उत्तर:
घर में काम आने वाले संसाधन-(1) खाद्य पदार्थ (2) बिजली (3) जल (4) रसोई गैस (5) स्कूटर। 
कक्षा में उपयोग किए जाने वाले संसाधन-(1) टेबल (2) कुर्सी (3) पंखा (4) बोर्ड (5) पानी। 

पृष्ठ 2 : क्रिया-कलाप-

प्रश्न 1. 
अम्मा की सूची से उन संसाधनों पर गोला बनाइए जिनका अभी वाणिज्यिक मल्य नहीं है-
अम्मा की सूची-सूती वस्त्र, लौह अयस्क, बुद्धि, औषधीय पौधे, चिकित्सा ज्ञान, कोयला निक्षेप, मनोरम दृश्य, कृषि भूमि, शुद्ध पर्यावरण, लोक गीत, सुहावना मौसम, संसाधन परिपूर्णता, एक अच्छी संगीत ध्वनि, दादी माँ के घरेलू नुस्खे, मित्रों एवं परिवारों से स्नेह। 
उत्तर:
अम्मा की उपर्युक्त सूची में निम्न संसाधनों का अभी वाणिज्यिक मूल्य नहीं है-
बुद्धि, मनोरम दृश्य, शुद्ध पर्यावरण, लोकगीत, सुहावना मौसम, एक अच्छी संगीत ध्वनि, दादी मां के घरेलू नुस्खे, मित्रों एवं परिवारों से स्नेह।

पृष्ठ 3 : आओ कुछ करके सीखें-

प्रश्न 1. 
कुछ नवीकरणीय संसाधनों के बारे में सोचिए और बताइए कि किस प्रकार संसाधनों का अधिक उपयोग उनके भंडार को प्रभावित करता है। 
उत्तर:
नवीकरणीय संसाधन वे संसाधन हैं जो शीघ्रता से नवीकृत अथवा पुनः पूरित हो जाते हैं। कुछ नवीकरणीय संसाधन तो असीमित हैं, जैसे-पवन ऊर्जा. सौर ऊर्जा आदि। इन पर मानवीय उपयोग का प्रभाव नहीं पड़ता है। किन्तु कुछ नवीकरणीय संसाधन ऐसे हैं जो असीमित प्रतीत होते हैं, जैसे-जल। परन्तु इनके अत्यधिक उपयोग से इनकी कमी होने लगती है जिस प्रकार आज देश के कई शहरों में पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है। 

RBSE Solutions for Class 8 Social Science Geography Chapter 1 संसाधन

पृष्ठ 3 : आओ कुछ करके सीखें-

प्रश्न 1. 
पाँच मानव निर्मित संसाधनों की सूची बनाइए जिन्हें आप अपने चारों ओर देख सकते हैं। 
उत्तर:
पाँच मानव निर्मित संसाधन-

  • वाहन
  • पुल
  • सड़क
  • मशीनें
  • उपकरण।

RBSE Class 8 Social Science संसाधन Textbook Questions and Answers

प्रश्न 1. 
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
(i) पृथ्वी पर संसाधन असमान रूप से क्यों वितरित हैं?
उत्तर:
(i) संसाधनों की उपलब्धता धरातल की बनावट, जलवायु, वर्षा, मौसम, जल उपलब्धता आदि पर निर्भर करती है। पृथ्वी पर इन सबमें काफी भिन्नता पाई जाती है, अतः संसाधनों के वितरण में भी असमानता पाई जाती है। 

(iii) संसाधन संरक्षण क्या है? 
उत्तर:
संसाधन संरक्षण-संसाधनों का सतर्कतापूर्वक उपयोग करना और उन्हें नवीकरण के लिए समय देना, संसाधन संरक्षण कहलाता है। 

(ii) मानव संसाधन महत्वपूर्ण क्यों हैं? 
उत्तर:
मानव संसाधन अत्यन्त महत्वपूर्ण संसाधन हैं क्योंकि मानव ही प्रकृति के अन्य संसाधनों का उपयोग करता है। लोग और अधिक संसाधन बनाने के लिए प्रकृति का सबसे अच्छा उपयोग तभी कर सकते हैं जब उनके पास ऐसा करने का ज्ञान, कौशल तथा प्रौद्योगिकी उपलब्ध हो; अतः मनुष्य एक विशिष्ट प्रकार का संसाधन है। शिक्षा तथा स्वास्थ्य, लोगों को बहुमूल्य संसाधन बनाने में मदद करते

(iv) सततपोषणीय विकास क्या है? 
उत्तर:
सततपोषणीय विकास-संसाधनों का उपयोग करने की आवश्यकता और भविष्य के लिए उनके संरक्षण में सन्तुलन बनाए रखना, सततपोषणीय विकास कहलाता है। इससे न केवल वर्तमान पीढ़ी की अपितु भावी पीढ़ियों की भी आवश्यकताएँ पूरी होती रहेंगी। 

RBSE Solutions for Class 8 Social Science Geography Chapter 1 संसाधन

प्रश्न 2. 
सही उत्तर पर निशान लगाइए-
(i) निम्नलिखित में से कौन संसाधन को निर्धारित नहीं करता? 
(क) उपयोगिता 
(ख) मूल्य 
(ग) मात्रा 
उत्तर:
(ग) मात्रा 

(ii) निम्नलिखित में से कौनसा मानव निर्मित. संसाधन है? 
(क) कैंसर उपचार की औषधियाँ 
(ख) झरने का जल 
(ग) उष्णकटिबंधीय वन 
उत्तर:
(क) कैंसर उपचार की औषधियाँ 

(iii) कथन पूरा कीजिएअनवीकरणीय संसाधन ............... होते हैं। 
(क) सीमित भंडार वाले 
(ख) मनुष्यों द्वारा निर्मित 
(ग) निर्जीव वस्तुओं से व्युत्पन्न 
उत्तर:
(क) सीमित भंडार वाले 

RBSE Solutions for Class 8 Social Science Geography Chapter 1 संसाधन

प्रश्न 3. 
क्रियाकलाप-
"रहिमन पानी राखिये बिनु पानी सब सून। 
पानी गये न ऊबरे मोती, मानुस, चून......" 
ये पंक्तियाँ अकबर के दरबार के नौ रत्नों में से एक कवि अब्दुर रहीम खानखाना द्वारा लिखी गई थीं। कवि किस प्रकार के संसाधन की ओर संकेत कर रहा है? इस संसाधन के समाप्त हो जाने पर क्या होगा? इसे 100 शब्दों में लिखिए।
उत्तर:
कवि यहाँ पर जल संसाधन की ओर संकेत कर रहा है। कवि के अनुसार पानी एक अमूल्य संसाधन है। उन्होंने पानी का महत्त्व बताते हुए कहा है कि पानी ही जीवन है। पानी से ही मानव जीवन सार्थक है। पानी पीने के उपयोग में आता है। सिंचाई के लिये उपयोग में आता है। पीने के अतिरिक्त स्नान करना, कपड़े धोना, भोजन बनाना आदि पानी पर ही निर्भर करता है। यदि पानी समाप्त हो गया तो मानव जीवन नष्ट हो जायेगा। इसके साथ-साथ वनस्पति तथा जन्तु| जगत भी पानी के अभाव में जिंदा नहीं रह सकते। इसलिये पानी का सर्वाधिक महत्त्व है। पानी एक नवीकरणीय संसाधन है किन्तु शुद्ध पानी की मात्रा कम पड़ती जा रही है। अतः पानी का समुचित उपयोग करना चाहिए।

admin_rbse
Last Updated on June 1, 2022, 8:23 p.m.
Published June 1, 2022