Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 8 Science Chapter 11 बल तथा दाब Textbook Exercise Questions and Answers.
पृष्ठ 128
प्रश्न 1.
चुम्बक एक लोहे के टुकड़े को अपनी ओर आकर्षित करता है। क्या आकर्षण भी एक खिंचाव (अभिकर्षण) है? किसी चुम्बक के दो समान धुवों के बीच प्रतिकर्षण के बारे में आप क्या सोचते हैं? यह खिंचाव (अभिकर्षण) है या धक्का (अपकर्षण)?
उत्तर:
हाँ, आकर्षण भी एक खिंचाव (अभिकर्षण) है। किसी चुम्बक के दो समान धूवों के बीच प्रतिकर्षण धक्का (अपकर्षण) है।
पृष्ठ 130
प्रश्न 2.
यदि किसी वस्तु पर विपरीत दिशाओं में लगने वाले बल बराबर हैं तो क्या उस पर लगने वाला भेट बल शून्य होगा?
उत्तर:
हाँ, इस स्थिति में नेट बल शून्य होगा।
पृष्ठ 139
प्रश्न 3.
जल संभरण के लिए प्रयोग किये जाने वाले पाइपों के लीक करते हुए जोड़ों या सुराखों से पानी के फुव्वारे बाहर आना क्या पानी द्वारा पाइप की दीवारों पर लगाये जाने वाले दाब के कारण होता है?
उत्तर:
हाँ, यह पानी द्वारा पाइपों की दीवारों पर लगाये जाने वाले दाव के कारण होता है।
पृष्ठ 141
प्रश्न 4.
यदि सिर का क्षेत्रफल 15 cm x 15 cm हो तो सिर पर वायु कितना बल लगा रही है?
उत्तर:
एक 15 cm x 15 cm क्षेत्रफल वाले सिर पर वायुमण्डल की ऊँचाई के बराबर ऊँचाई के स्तम्भ में वायु के कारण लगने वाले बल का मान, लगभग 225 Kg. द्रव्यमान की किसी वस्तु पर लगने वाले गुरुत्व बल (2250N) के बराबर होगा। अत: सिर पर वायु द्वारा 2250 N का बल लगाया जा रहा है।
प्रश्न 1.
धक्के या खिंचाव के द्वारा वस्तुओं की गति की अवस्था में परिवर्तन के दो - दो उदाहरण दीजिए।
उत्तर:
धक्के के द्वारा वस्तुओं की गति की अवस्था में परिवर्तन के उदाहरण:
खिंचाव के द्वारा वस्तुओं की गति की अवस्था में परिवर्तन के उदाहरण:
प्रश्न 2.
ऐसे दो उदाहरण दीजिए जिनमें लगाए गए बल - द्वारा वस्तु की आकृति में परिवर्तन हो जाए।
उत्तर:
प्रश्न 3.
निम्नलिखित कथनों में रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:
(क) कुएँ से पानी निकालते समय हमें रस्सी को ............................ पड़ता है।
(ख) एक आवेशित वस्तु अनावेशित वस्तु को ............................ करती है।
(ग) सामान से लदी ट्रॉली को चलाने के लिए हमें उसको ............................ पड़ता है।
(घ) किसी चुम्यक का उत्तरी ध्रुव दूसरे चुम्बक के उत्तरी ध्रुव को ............................ करता है।
उत्तर:
(क) खींचना
(ख) आकर्षित
(ग) धकेलना
(घ) प्रतिकर्षित।
प्रश्न 4.
एक धनुर्धर लक्ष्य पर निशाना साधते हुए अपने धनुष को खींचती है। तब वह तीर को छोड़ती है जो लक्ष्य की ओर बढ़ने लगता है। इस सूचना के आधार पर निम्नलिखित प्रकचनों में दिए गए शब्दों का उपयोग करके रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:
पेशीय / सम्पर्क / असम्पर्क / गुरुत्व / घर्षण / आकृति / आकर्षण।
(क) धनुष को खींचने के लिए धनुर्धर एक बल लगाती है जिसके कारण, इसकी ............................ में परिवर्तन होता है।
(ख) धनुष को खोंचने के लिए धनुर्धर द्वारा लगाया गया बल ............................ बल का उदाहरण है।
(ग) तीर की गति की अवस्था में परिवर्तन के लिए उत्तरदायी बल का प्रकार ............................ बल का उदाहरण है।
(घ) जब तीर लक्ष्य की ओर गति करता है तो इस पर लगने वाला बल ............................ तथा वायु के ............................ कारण होते हैं।
उत्तर:
(क) आकृति
(ख) पेशीय
(ग) सम्पर्क
(घ) गुरुत्व, घर्षण।
प्रश्न 5.
निम्न स्थितियों में बल लगाने वाले कारक तथा जिस वस्तु पर बल लग रहा है, उनको पहचानिए। प्रत्येक स्थिति में जिस रूप में बल का प्रभाव दिखाई दे रहा है, उसे भी बताइए।
(क) रस निकालने के लिए नींबू के टुकड़ों को अंगुलियों से दबाना।
(ख) दंत मंजन की ट्यूब से पेस्ट बाहर निकालना।
(ग) दीवार में लगे हुए हुक से लटकी कमानी के दूसरे सिरे पर लटका एक भार।
(घ) ऊँची कूद करते समय एक खिलाड़ी द्वारा एक निश्चित ऊँचाई की छड़ (बाधा) को पार करना।
उत्तर:
स्थिति |
बल का कारक |
बल प्रभावित वस्तु |
परिणाम |
(क) |
अंगुलियाँ |
नींबू |
रस का स्राव |
(ख) |
अंगुलियाँ |
दंत मंजन की ट्यूब |
पेस्ट का बाहर निकलना |
(ग) |
लटकता भार |
कमानी |
कमानी का लंबा होना |
(घ) |
टाँग का पेशीय बल |
खिलाड़ी का शरीर |
ऊँची कूद |
प्रश्न 6.
एक औजार बनाते समय कोई लोहार लोहे के गर्म टुकड़े को हथौड़े से पीटता है। पीटने के कारण लगने वाला बल लोहे के टुकड़े को किस प्रकार प्रभावित करता है?
उत्तर:
पीटने के बल के कारण लोहे का टुकड़ा चपटा हो जाता है।
प्रश्न 7.
एक फुलाए हुए गुब्बारे को संश्लिष्ट कपड़े के टुकड़े से रगड़कर एक दीवार पर दबाया गया। यह देखा गया कि गुब्बारा दीवार से चिपक जाता है। दीवार तथा गुब्बारे के बीच आकर्षण के लिए उत्तरदायी बल का नाम दीजिए।
उत्तर:
स्थिरवैद्युत बल।
प्रश्न 8.
आप अपने हाथ में पानी से भरी एक प्लास्टिक की बाल्टी लटकाए हुए हैं। बाल्टी पर लगने वाले बलों के नाम बताइए। विचार - विमर्श कीजिए कि बाल्टी पर लगने वाले बलों द्वारा इसकी गति की अवस्था में परिवर्तन क्यों नहीं होता।
उत्तर:
प्लास्टिक की बाल्टी पर लगने वाले बल हैं:
दोनों बलों से बाल्टी की गति की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं आता, क्योंकि यह एक - दूसरे के प्रभाव को समाप्त करते हैं। बाल्टी के भार के कारण से पेशियाँ खिंच जाती है।
प्रश्न 9.
किसी उपग्रह को इसकी कक्षा में प्रमोचित (launch) करने के लिए किसी रॉकेट को ऊपर की ओर प्रक्षेपित किया गया। प्रमोचन मंच को छोड़ने के तुरन्त बाद रॉकेट पर लगने वाले दो बलों के नाम बताइए।
उत्तर:
प्रमोचित किट पर लगने वाले बल हैं:
प्रश्न 10.
जब किसी ड्रॉपर में चंचु (नोजल) को पानी में रखकर इसके बल्ब को दबाते हैं तो ड्रॉपर की वायु बुलबुलों के रूप में बाहर निकलती हुई दिखलाई देती है। बल्ब पर से बाब हटा लेने पर डॉपर में पानी भर जाता है। ड्रॉपर में पानी के चढ़ने का कारण है:
(क) पानी का दाय
(ख) पृथ्वी का गुरुत्व
(ग) रबड़ के बल्ब की आकृति
(घ) वायुमंडलीय दाब
उत्तर:
(घ) वायुमंडलीय दाब।