Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 8 Maths Chapter 4 प्रायोगिक ज्यामिती Ex 4.1 Textbook Exercise Questions and Answers.
RBSE Class 8 Maths Solutions Chapter 4 प्रायोगिक ज्यामिती Ex 4.1
प्रश्न 1.
निम्नलिखित चतुर्भुजों की रचना कीजिए
(i) चतुर्भुज ABCD जिसमें
BC = 5.5 cm
CD = 4 cm
AD = 6 cm
AC = 7 cm है।
हल:
सबसे पहले चतुर्भुज ABCD की कच्ची आकृति खींचकर चित्र के अनुसार इनकी लम्बाई AL लिखेंगे। अब हम इन्हें दो आसानी से बनने वाले त्रिभजों ABC तथा ACD में बाँटेंगे।

रचना के पद:

- AC = 7 cm खींचिए।
- A को केन्द्र मानकर तथा 4.5 cm त्रिज्या 6 cm लेकर AC के नीचे एक चाप लगाइए।
- C को केन्द्र मानकर तथा 5.5 cm त्रिज्या लेकर चाप लगाइए जो पहली चाप को B पर काटती है।
- AB और BC को मिलाइए।
- A को केन्द्र मानकर और 6 cm त्रिज्या लेकर AC के ऊपर एक चाप लगाइए।
- C को केन्द्र मानकर तथा 4 cm त्रिज्या लेकर दूसरा चाप लगाइए जो पहले चाप को D पर काटता है।
- AD और CD को मिलाइए। इस प्रकार ABCD वांछित चतुर्भुज प्राप्त हो जाता है।

(ii) चतुर्भुज JUMP जिसमें AB = 4.5 cm
JU = 3.5 cm
UM = 4 cm
MP = 5 cm
PJ = 4.5 cm
PU = 6.5 cm है।
हल:
पहले हम चतुर्भुज JUMP की एक आकृति खींचेंगे और उनकी माप लिखेंगे। अब हम इसको दो आसानी से बनने वाले त्रिभुजों PJU और PMU में बाँटेंगे।

रचना के पद

- PU = 6.5 cm खींचेंगे।
- P को केन्द्र मानकर तथा 4.5 cm त्रिज्या लेकर PU के नीचे एक चाप लगाइए।
- U को केन्द्र मानकर तथा 3.5 cm त्रिज्या 5 cm लेकर दूसरा चाप लगाकर जो पहले चाप को J पर काटता है।
- PJ और JU को मिलाइए।
- P को केन्द्र मानकर तथा 5cm त्रिज्या लेकर PU के ऊपर एक चाप लगाइए।
- U को केन्द्र मानकर तथा 4cm त्रिज्या लेकर दूसरा चाप लगाइए जो पहली चाप को M पर काटता है।
- PM और UM को मिलाइए। इस प्रकार JUMP वांछित चतुर्भुज प्राप्त होता है।
(iii) समान्तर चतुर्भुज MORE जिसमें
OR = 6 cm
RE = 7.5 cm
EO = 7.5 cm है।
हल:
वांछित चतुर्भुज की एक कच्ची आकृति खींचिए तथा इसकी माप लिखिए।

रचना के पद:

- OR = 6 cm खींचिए।
- O को केन्द्र मानकर 5 तथा 7.5 cm त्रिज्या लेकर 2 एक चाप लगाइए।
- R को केन्द्र मानकर तथा 7.5 cm त्रिज्या लेकर एक दूसरा चाप लगाइए जो पहले चाप को E पर काटता है।
- OE और RE को मिलाइए।
- O को केन्द्र मानकर तथा 7.5 cm त्रिज्या लेकर एक चाप लगाइए।
- E को केन्द्र मानकर और 6 cm त्रिज्या लेकर एक अन्य चाप लगाइए जो पहले चाप को M पर काटता है।
- MO और ME को मिलाइए। इस प्रकार MORE वांछित समान्तर चतुर्भुज प्राप्त हो जाता है।

(iv) सम चतुर्भुज BEST जिसमें
BE = 4.5 cm और
ET = 6 cm है।
हल:
वांछित सम चतुर्भुज की एक कच्ची आकृति खींचिए तथा इसकी माप लिखिए।

रचना के पद

- BE = 4.5 cm खींचिए।
- B को केन्द्र मानकर तथा 4.5 cm त्रिज्या लेकर एक चाप लगाइए।
- E को केन्द्र मानकर तथा 6 cm त्रिज्या लेकर दूसरा चाप लगाइए जो पहले चाप को T पर काटता है।
- BT और ET को मिलाइए।
- T को केन्द्र मानकर तथा 4.5 cm त्रिज्या लेकर एक चाप लगाइए।
- E को केन्द्र मानकर तथा 4.5 cm त्रिज्या लेकर दूसरा चाप लगाइए जो पहले चाप को S पर काटता है।
- TS और ES को मिलाइए। इस प्रकार BEST वांछित सम चतुर्भुज प्राप्त हो जाता है।