Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 8 Maths Chapter 115 आलेखों से परिचय Intext Questions Textbook Exercise Questions and Answers.
(सोचिए, चर्चा कीजिए और लिखिए - पृष्ठ 253)
प्रश्न 1.
एक कार की पेट्रोल टंकी को भरने के लिए दी गई राशि खरीदे गए पेट्रोल की मात्रा (लीटर में) द्वारा निश्चित होती है। यहाँ पर कौन-सा चर स्वतंत्र है? चर्चा कीजिए।
हल:
चूँकि कार की पेट्रोल टंकी को भरने के लिए दी गई राशि खरीदे गए पेट्रोल की मात्रा द्वारा निश्चित होती है इसलिए, खरीदे गए पेट्रोल की मात्रा स्वतंत्र चर है।
(प्रयास कीजिए - पृष्ठ 254)
प्रश्न 1.
आलेख से ज्ञात कीजिए कि 800 रुपए में कितना पेट्रोल खरीदा जा सकता है?
हल:
आलेख में y-अक्ष पर एक बिन्दु R बनाएँ जो 800 को दर्शाए। R से एक क्षैतिज रेखा खींचें जो आलेख में S पर मिले। S बिन्दु से :-अक्ष पर ST लम्ब खींचिए। T का निर्देशांक 16 है। इस प्रकार निम्न आलेख के अनुसार 800 रुपए का 16 लीटर पेट्रोल खरीदा जा सकता है।
(प्रयास कीजिए - पृष्ठ 255)
प्रश्न 1.
क्या पाठ्यपुस्तक का उदाहरण 7 एक समानुपात का उदाहरण है?
हल:
हाँ, यह एक समानुपात का उदाहरण है।