Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 7 Science Chapter 4 ऊष्मा Textbook Exercise Questions and Answers.
पृष्ठ 38
प्रश्न 1.
"बायाँ हाथ कहता है कि मगल में पानी गर्म है तथा दाहिना हाथ उसी पानी को ठण्डा बताता है।" इससे क्या निष्कर्ष निकलता है?
उत्तर:
इससे यह निष्कर्ष निकलता है कि यह निश्चय करने के लिए कि कोई वस्तु गरम है या ठण्डी, हम अपनी स्पर्श-इंद्रिय पर विश्वास नहीं कर सकते।
पृष्ठ 41
प्रश्न 2.
क्या प्रयोगशाला तापमापी द्वारा हमारे शरीर का ताप मापा जा सकता है?
उत्तर:
नहीं, प्रयोगशाला तापमापी का उपयोग हमारे शरीर का ताप मापने के लिए सुविधाजनक नहीं है।
प्रश्न 3.
जब तापमापी का बल्ब किसी वस्तु के सम्पर्क में आता है, तो पारे के तल में परिवर्तन क्यों होता है?
उत्तर:
जब तापमापी का बल्ब किसी वस्तु के सम्पर्क में आता है, तब वस्तु का तापमान, तापमापी के बल्ब के तापमान जितना नहीं होने पर बल्ब का तापमान बदलता है। इससे पारे के तल में भी परिवर्तन हो जाता है।
पृष्ठ 42
प्रश्न 4.
यदि दो वस्तुओं का ताप समान होगा, तो क्या ऊष्मा स्थानान्तरित नहीं होगी?
उत्तर:
हाँ, क्योंकि ऊष्मा सदैव गर्न वस्तु से अपेक्षाकृत ठंडी वस्तु की ओर प्रवाहित होती है।
प्रश्न 1.
प्रयोगशाला तापमापी तथा डॉक्टरी थर्मामीटर के बीच समानताएँ तथा अन्तर लिखिए।
उत्तर:
(क) प्रयोगशाला तापमापी तथा डॉक्टरी धर्मामीटर के बीच समानताएं:
(ख) असमानताएँ
प्रश्न 2.
ऊष्या चालक तथा ऊष्मारोधी, प्रत्येक के दो उदाहरण दीजिए।
उत्तर:
प्रश्न 3.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
(क) कोई वस्तु कितनी गरम है इसकी जानकारी .................................... द्वारा प्राप्त होती है।
(ख) उबालते हुए पानी का ताप .................................... तापमापी से नहीं मापा जा सकता।
(ग) ताप को डिग्री .................................... में मापते हैं।
(घ) बिना किसी माध्यम द्वारा ऊष्या स्थानान्तरण के प्रक्रम को .................................... कहते हैं।
(च) स्टील की एक ठंडी चम्मच गर्म दूध के प्याले में रखी गई है। यह अपने दूसरे सिरे तक ऊष्मा का स्थानान्तरण .................................... प्रक्रम द्वारा करेगी।
(छ) हल्के रंग के वस्त्रों की अपेक्षा .................................... रंग के वस्त्र कृष्मा का अधिक अवशोषण करते हैं।
उत्तर:
(क) उसके ताप
(ख) डॉक्टरी
(ग) सेल्सियस
(घ) विकिरण
(च) चालन
(छ) गहरे।
प्रश्न 4.
कॉलम A में दिए गए कथनों का कॉलम B के शब्दों से मिलान कीजिए:
कॉलम A |
कॉलम B |
(क) थल समीर के बहने का समय |
(i) गर्मियों |
(ख) समुद्र समीर के बहने का समय |
(ii) सदियाँ |
(ग) गहरे रंग के कपड़े पसन्द करने का समय |
(iii) दिन |
(घ) हल्के रंग के कपड़े पसन्द करने का समय |
(iv) रात |
उत्तर:
कॉलम A |
कॉलम B |
(क) थल समीर के बहने का समय |
(iv) रात |
(ख) समुद्र समीर के बहने का समय |
(iii) दिन |
(ग) गहरे रंग के कपड़े पसन्द करने का समय |
(ii) सदियाँ |
(घ) हल्के रंग के कपड़े पसन्द करने का समय |
(i) गर्मियों |
प्रश्न 5.
सर्दियों में एक मोटा वस्त्र पहनने की तुलना में उसी मोटाई का कई परतों का बना वस्व अधिक उष्णता क्यों प्रदान करता है? व्याख्या कीजिए।
उत्तर:
जब वस्त्र कई परतों का बना होता है, तब उसकी परतों के बीच में हवा भी एकत्रित हो जाती है। चूंकि हवा ऊष्मा की कुचालक होती है, इसलिए ऐसा वस्त्र अधिक उष्णता प्रदान करता है।
प्रश्न 6.
चित्र को देखिए। अंकित कीजिए कि कहाँकहाँ चालन, संवहन तथा विकिरण द्वारा ऊष्मा स्थानान्तरित हो रही है।
उत्तर:
प्रश्न 7.
गरम जलवायु के स्थानों पर यह परामर्श दिया जाता है कि घरों की बाहरी दीवारों पर श्वेत (सफेद) पेंट किया जाए। व्याख्या कीजिए।
उत्तर:
चूँकि श्वेत (सफेद) रंग अपने ऊपर पड़ने वाली अधिकांश ऊष्मा को परावर्तित कर देते हैं, जिससे बाहर से बहुत कम ऊष्मा पर के भीतर प्रवेश कर पाती है। अतः घरों को गरम होने से बचाने के लिए इनकी बाहरी दीवारों पर श्वेत (सफेद) पेंट किये जाने की सलाह दी जाती है।
प्रश्न 8.
30°C के एक लीटर जल को 50°C के एक लीटर जल के साथ मिलाया गया।मिश्रण का ताप होगा
(क) 80°C
(ख) 50°C से अधिक लेकिन 80°C से कम
(ग) 20°C
(घ) 30°C तथा 50°C के बीच
उत्तर:
(घ) 30°C तथा 50°C के बीच।
प्रश्न 9.
40°C ताप की लोहे की किसी गोली को कटोरी में भरे 40°C ताप के जल में डुबाया गया। इस प्रक्रिया में ऊष्मा
(क) लोहे की गोली से जल की ओर स्थानान्तरित होगी।
(ख) न तो लोहे की गोली से जल की ओर और न ही जल से लोहे की गोली की ओर स्थानान्तरित होगी।
(ग) जल से लोहे की गोली की ओर स्थानान्तरित होगी।
(घ) दोनों के ताप में वृद्धि कर देगी।
उत्तर:
(ख) न तो लोहे की गोली से जल की ओर और नही जल से लोहे की गोली की ओर स्थानान्तरित होगी।
प्रश्न 10.
लकड़ी की एक चम्मच को आइसक्रीम के प्याले में डुबोया गया है। इसका दूसरा सिरा
(क) चालन के कारण ठंडा हो जाएगा।
(ख) संवहन के कारण ठंडा हो जाएगा।
(ग) विकिरण के कारण ठण्डा हो जाएगा।
(घ) टंडा नहीं होगा।
उत्तर:
(घ) ठंडा नहीं होगा।
प्रश्न 11.
स्टेनलेस इस्पात की कड़ाही में प्राय: कॉपर (ताँबे) की तली लगाई जाती है। इसका कारण हो सकता है
(क) तांबे की तली काही को अधिक टिकाऊ बना देती है।
(ख) ऐसी कड़ाही देखने में सुन्दर लगती है।
(ग) स्टेनलेस इस्पात की अपेक्षा तांबा ऊष्मा का अच्छा
(घ) स्टेनलेस इस्पात की अपेक्षा ताँबे को साफ करना अधिक आसान है।
उत्तर:
(ग) स्टेनलेस इस्पात की अपेक्षा ताँबा ऊष्मा का अच्छा चालक है।