Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 7 Science Chapter 3 रेशों से वस्त्र तकग Textbook Exercise Questions and Answers.
पृष्ठ 28
प्रश्न 1.
जब कोई हमारे बालों को खींचता है, तो दर्द होता है, परन्तु जब हम बाल कटवाते है,तब दर्द नहीं होता है। ऐसा क्यों?
उत्तर:
जब कोई हमारे आलों को खींचता है तो हमें दर्द होता है क्योंकि तब खींचे गये बालों की जड़ जो त्वषा से जड़ी होती है, उत्तेजित होती है। परन्तु बाल कटवाते समय दर्द नहीं होता क्योंकि तब बालों के किनारे काटे जाते हैं, जो मृत होते हैं, इसलिए कोई दर्द महसूस नहीं होता।
पृष्ठ 29
प्रश्न 2.
सर्दियों में सूती कपड़े हमें उतना गर्म क्यों नहीं रख पाते हैं, जितना ऊनी स्वेटर रखता है?
उत्तर:
सूती कपड़े अपेक्षाकृत पतले होते हैं तथा इनके बोच हबा भी नहीं समाती है। परन्तु ऊन, सूती कपड़े की तुलना में मोटी होती है और इससे अने स्वेटर में बीचबीच में जगह होती है, जहाँ हवा भर जाती है। चौंक हवा, कृष्णा की कुचालक होती है। इसलिए यह शरीर की ऊष्मा को बाहर नहीं निकलने देती है। इसी कारण सर्दियों में सूती कपड़े की तुलना में ऊनी स्वेटर हमें गर्म रखता है।
पृष्ठ 32
प्रश्न 3.
क्या कपास के धागे और रेशम के धागे की कताई और बनाई एक ही प्रकार से की जाती है?
उत्तर:
नहीं, कपास के धागे और रेशम के धागे की कताई और बुनाई अलग - अलग प्रकार से की जाती है।
प्रश्न 1.
संभवतः आपने नर्सरी कक्षा में निम्नलिखित पंक्तियाँ पढ़ी होंगी
(क) 'बा बा ब्लेक शीप हेव यू एनी वूल'
(ख) 'मेरी हेड ए लिट्ल लैम्ब, हूज़ फ्लीस वास व्हाइट एस स्नो'
ऊपर लिखी पंक्तियों के आधार पर यह बताइए कि
(i) ब्लेक शीप (काली भेड़) के किन भागों में ऊन होती है?
(ii) मेमने (लैम्ब) के सफेद रोमों का क्या तात्पर्य है?
उत्तर:
(क) ब्लेक शीप (काली भेड़) के मुख्यतः पेट और पीठ पर ऊन होती है।
(ख) मेमने (लैम्ब) के सफेद रोमों से तात्पर्य सफेद बालों से है, जो ऊन बनाने के काम आते हैं।
प्रश्न 2.
रेशम कीट (अ) कैटरपिलर, (ब) लावा है। सही विकल्प चुनिए।
(क) केवल (अ)
(ख) केवल (ब)
(ग) (अ) और (ब)
(घ) नही (अ) और न (ब)
उत्तर:
(क) केवल (अ)
प्रश्न 3.
निम्नलिखित में से किससे ऊन प्राप्त नहीं होती?
(क) बाक
(ख) ऊँट
(ग) बकरी
(घ) घने बालों वाला कुत्ता
उत्तर:
(घ) घने बालों वाला कुत्ता।
प्रश्न 4.
निम्नलिखित शब्दों का क्या अर्थ है?
(क) पालन
(ख) ऊन कटाई
(ग) रेशम कीट पालन
उत्तर:
(क) पालन: किसी को पालना-पोसना 'पालन' कहलाता है। जैसे-रेशम कीट पालन, भेड़ पालन आदि ।
(ख) ऊन कटाई: भेड़ के बालों को त्वचा की पतली परत के साथ शरीर से उतारने की प्रक्रिया 'ऊन कटाई' कहलाती है।
(ग) रेशम कीट पालन: रेशम प्राप्त करने के लिए रेशम के कीटों को पालन 'रेशम कीट पालन (सेरीकल्चर)' कहलाता है।
प्रश्न 5.
ऊन के संसाधन के विभिन्न चरणों के क्रम में कुछ चरण नीचे दिए गए हैं। शेष चरणों को उनके सही क्रम में लिखिए। ऊन कटाई, ....................... , छैटाई, ....................... ....................... ।
उत्तर;
ऊन कटाई, अभिमार्जन, इंटाई, रंगाई, रीलिंग।
प्रश्न 6.
रेशम कीट के जीवन चक्र की उन दो अवस्थाओं के चित्र बनाइए जो प्रत्यक्ष रूप से रेशम के उत्पादन से सम्बन्धित हैं।
उत्तर:
प्रश्न 7.
निम्नलिखित में से कौन - से दो शब्द रेशम उत्पादन से सम्बन्धित है? रेशम कीट पालन, पुष्प कृषि, शहतूत कृषि, मधुमक्षि पालन, वनवर्धन।
संकेत:
(i) रेशम उत्पादन में शहतूत की पत्तियों की खेती और रेशम कीटों को पालना सम्मिलित हैं।
(ii) शहतूत का वैज्ञानिक नाम मोरस एल्था है।
उत्तर:
रेशम कीट पालन और शहतूत कृषि।
प्रश्न 8.
कॉलम A में दिए गए शब्दों को कॉलम B में दिए गए वाक्यों से मिलाइए
कॉलम A |
कॉलम B |
(क) अभिमार्जन |
(i) रेशम फाइबर उत्पन्न |
(ख) शहतूत की पत्तियाँ |
(ii) ऊन देने वाला जंतु |
(ग) याक |
(iii) रेशम कीट का भोजन |
(घ) कोकून |
(iv) रीलिंग |
|
(v) काटी गई ऊन की सफाई |
उत्तर:
कॉलम A |
कॉलम B |
(क) अभिमार्जन |
(v) काटी गई ऊन की सफाई |
(ख) शहतूत की पत्तियाँ |
(iii) रेशम कीट का भोजन |
(ग) याक |
(ii) ऊन देने वाला जंतु |
(घ) कोकून |
(i) रेशम फाइबर उत्पन्न |
प्रश्न 9.
इस पाठ पर आधारित एक वर्ग पहेली दी गई है। रिक्त स्थानों को उन अक्षरों से भरने । के लिए संकेतों का उपयोग करिए, जो अक्षर को पूरा करते है।
सीधे
2. कार्तित ऊन को अच्छी तरह से धोने का प्रक्रम
3. एक प्रकार का जांतव रेशा
6. लम्बी धागे जैसी संरचना जिससे बुनकर वस्त्र बनाते हैं।
ऊपर से नीचे
1.इससे बुने वस्त्र शरीर को गरम रखते हैं।
4. इसकी पत्तियों को रेशम कीट खाते हैं
5.रेशम कीट के अंडे से निकलते हैं।
उत्तर:
सीधे
2. अभिमार्जन
3. रेशम
6. फाइबर
ऊपर से नीचे
1. ऊन
4. शहतूत
5. कैटरपिलर