Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 7 Science Chapter 2 प्राणियों में पोषण Textbook Exercise Questions and Answers.
पृष्ठ 16
प्रश्न 1.
वमन के समय भोजन विपरीत दिशा में किस प्रकार जाता है?
उत्तर:
वमन के समय भोजन विपरीत दिशा में आमाशय में होने वाली क्रमांकुचन गति (Antiperistaltic movement) के कारण जाता है।
पृष्ठ 19
प्रश्न 2.
रूमिनन्ट जन्तु भोजन करते समय इसे भलीभाँति क्यों नहीं चबा पाते?
उत्तर:
रूमिनट मुख्यतः घास खाने वाले जन्तुओं को कहा जाता है। इन जन्तुओं के भोजन (पास) में सेलुलोस की प्रचुरता होती है, जो एक प्रकार का कार्बोहाइड्रेट होता है। सेलुलोस के पाचन के लिए बड़ी मात्रा में लार तथा चबाने की आवश्यकता होती है। इसलिए इन जनाओं को भोजन को काफी देर तक चबाना पड़ता है।
प्रश्न 3.
मनुष्य मवेशियों की तरह सेलुलोस को क्यों नहीं पचा सकता?
उत्तर:
मवेशियों में शुदांत्र एवं बृहदांत्र के बीच एक थैलीनुमा बड़ी संरचना होती है, जिसे 'अंधनाल' कहते हैं। भोजन के सेलुलोस का पाचन यहाँ पर कुछ जीवाणुओं द्वारा किया जाता है। मनुष्य के आहारनाल में यह जीवाणु अनुपस्थित होते हैं। इस कारण मनुष्य मवेशियों की तरह सेलुलोस को नहीं पचा सकते।
प्रश्न 1.
उचित शब्द द्वारा रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
(क) मानव पोषण के मुख्य चरण ....................... , ....................... , ....................... , ....................... एवं ....................... हैं।
(ख) मानव शरीर की सबसे बड़ी ग्रंथि का नाम ....................... है।
(ग) आमाशय में हाइड्रोक्लोरिक अम्ल एवं ....................... का खाव होता है, जो भोजन पर क्रिया करते हैं।
(घ) मृदांत्र की आंतरिक भित्ति पर अंगुली के समान अनेक प्रवध होते हैं, जो ....................... कहलाते हैं।
(च) अमीबा अपने भोजन का पाचन ....................... में करता हैं।
उत्तर:
(क) अन्तर्ग्रहण, पाचन, अवशोषण, स्वांगीकरण, निष्कासन
(ख) यकृत
(ग) पाचक रस (जठर रस)
(घ) दीर्घरोम (रसांकुर)
(च) खाद्य धानी।
प्रश्न 2.
सत्य एवं असत्य कथनों को चिह्नित कीजिए:
(क) मंड का पाचन आमाशय से प्रारम्भ होता है।
(ख) जीभ लाला - प्रथि को भोजन के साथ मिलाने में सहायता करती है।
(ग) पित्ताशय में पित्त रस अस्थायी रूप से भंडारित होता है।
(घ) रूमिनन्ट निगली हुई घास को अपने मुख में वापस लाकर धीरे - धीरे चबाते रहते हैं।
उत्तर:
(क) असत्य
(ख) सत्य
(ग) सत्य
(घ) सत्य
प्रश्न 3.
निम्न में से सही विकल्प पर (√) का चिह्न लगाइए:
(क) वसा का पूर्णरूपेण पाचन जिस अंग में होता है, वह है:
(i) आमाशय
(ii) मुख
(iii) क्षुद्रांत्र
(iv) बृहदांत्र
(ख) जल का अवशोषण मुख्यत: जिस अंग द्वारा होता है, वह है:
(i) आमाशय
(ii) ग्रसिका
(iii) क्षुद्रांत्र
(iv) बृहदांत्र
उत्तर:
(क) (iii) क्षुद्रांत्र
(ख) (iv) बृहदांत्र
प्रश्न 4.
कॉलम A में दिए गए कवनों का मिलान कॉलम B में दिए गए कथनों से कीजिए:
कॉलमA खाद्य घटक |
कॉलम B पाचन के उत्पाद |
कार्बोहाइड्रेट्स |
वसा अम्ल एवं ग्लिसरॉल |
प्रोटीन |
शर्करा |
वसा |
ऐमीनो अम्ल |
उत्तर:
कार्बोहाइड्रेट्स = शर्करा
प्रोटीन = ऐमीनो अम्ल
वसा = वसा अम्ल एवं ग्लिसरॉल
प्रश्न 5.
दीर्घरोम क्या हैं? वह कहाँ पाए जाते हैं एवं उनके कार्य क्या हैं?
उत्तर:
प्रश्न 6.
पित्त कहाँ निर्मित होता है? यह भोजन के किस घटक के पाचन में सहायता करता है?
उत्तर:
प्रश्न 7.
उस कार्बोहाइड्रेट का नाम लिखिए, जिसका पाचन रूमिनन्ट द्वारा किया जाता है परन्तु मानव द्वारा नहीं। इसका कारण बताइए।
उत्तर:
प्रश्न 8.
क्या कारण है कि हमें ग्लूकोस से ऊर्जा तुरन्त प्राप्त होती है?
उत्तर:
ग्लूकोस, कार्बोहाइड्रेट का सरलतम रूप होता है। इस कारण ऊर्जा प्राप्त करने के लिए ग्लूकोस के अणु को सरलता से तोड़ा जा सकता है और हमें तुरन्त ऊर्जा प्राप्त हो जाती है। इसी कारण ग्लूकोस को 'त्वरित कर्जा दाता' भी कहा जाता है।
प्रश्न 9.
आहारनाल के कौन - से भाग द्वारा निम्न क्रियाएँ संपादित होती हैं:
(i) पचे भोजन का अवशोषण ............................. ।
(ii) भोजन को चबाना ............................. ।
(iii) जीवाणु नष्ट करना ............................. ।
(iv) भोजन का सम्पूर्ण पाचन ............................. ।
(v) मल का निर्माण ............................. ।
उत्तर:
(i) क्षुद्रांत्र (छोटी आँत)
(ii) मुख - गुहिका
(iii) आमाशय
(iv) शुद्रांत्र (छोटी आँत)
(v) बृहदांत्र (बड़ी आँत)।
प्रश्न 10.
मानव एवं अमीबा के पोषण में कोई एक समानता एवं एक अंतर लिखिए।
उत्तर:
प्रश्न 11.
कॉलम A में दिए गए शब्दों का मिलान कॉलम B के उचित कथन से कीजिए:
कॉलम A |
कॉलम B |
(क) लाला - ग्रोथ |
(i) पित्त रस का स्रवण |
(ख) आमाशय |
(ii) बिना पचे भोजन का भण्डारण |
(ग) यकृत |
(iii) लाला रस लावित करना |
(घ) मलाशय |
(iv) अम्ल का निर्मोचन |
(च) क्षुद्रात्र |
(v) पाचन का पूरा होना |
(छ) बृहदांत्र |
(vi) जल का अवशोषण |
कॉलम A |
(vii) मल त्याग |
उत्तर:
कॉलम A |
कॉलम B |
(क) लाला - ग्रोथ |
(iii) लाला रस लावित करना |
(ख) आमाशय |
(iv) अम्ल का निर्मोचन |
(ग) यकृत |
(i) पित्त रस का स्रवण |
(घ) मलाशय |
(ii) बिना पचे भोजन का भण्डारण |
(च) क्षुद्रात्र |
(v) पाचन का पूरा होना |
(छ) बृहदांत्र |
(vi) जल का अवशोषण |
प्रश्न 12.
चित्र में दिए हुए पाचन तंत्र के आरेख को नामांकित कीजिए।
उत्तर:
प्रश्न 13.
क्या हम केवल हरी सब्जियों/घास का भोजन कर जीवन निर्वाह कर सकते हैं? चर्चा कीजिए।
उत्तर:
नहीं, हम केवल हरी सब्जियों / घास का भोजन कर जीवन निर्वाह नहीं कर सकते। हरी सब्जियों/घास के भोजन में मुख्यत: सेलुलोस होता है, जिसे हम नहीं पचा सकते। स्वस्थ जीवन जीने के लिए हमें सभी पोषक तत्वों को संतुलित रूप में अपने भोजन में शामिल करना आवश्यक होता है। अतः केवल हरी सब्जियों / पास को भोजन में शामिल कर हम जीवन निर्वाह नहीं कर सकते।