Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 7 Maths Chapter 15 ठोस आकारों का चित्रण Ex 15.4 Textbook Exercise Questions and Answers.
प्रश्न 1.
निम्नलिखित ठोसों के ठीक ऊपर एक जलता हुआ बल्ब रखा गया है। प्रत्येक स्थिति में प्राप्त छाया के आकार का नाम बताइए। इस छाया का एक रफ चित्र बनाने का प्रयास कीजिए।( पहले आप प्रयोग करने का प्रयास करें और फिर उत्तर दें।)
हल:
जब बल्ब ठोसों के ऊपर जलता हुआ रखा है :
गेंद: इसकी छाया वृत्त की तरह प्रतीत होगी।
बेलनाकार पाइप: इसकी छाया आयत की तरह की होगी।
पुस्तक: इसकी छाया वर्ग की तरह की होगी।
प्रश्न 2.
यहाँ कुछ 3-D वस्तुओं की छायाएँ दी गई हैं जो उन्हें एक ओवरहैड प्रोजेक्टर के लैंप (बल्ब) के अन्तर्गत या नीचे रख कर प्राप्त की गई हैं। प्रत्येक छाया से मिलान वाले ठोस की पहचान कीजिए। (इनमें एक से अधिक उत्तर हो सकते हैं।)
हल:
ठोसों का मिलान नीचे दिया गया है :
(i) एक गेंद, एक प्लेट आदि।
(ii) एक घन, एक पुस्तक आदि।
(iii) एक शंकु, एक जोकर की टोपी आदि।
(iv) एक बेलनाकार पाइप, एक घनाभ आदि।
प्रश्न 3.
जाँच कीजिए कि क्या ये कथन सत्य हैं :
(i) एक घन एक आयत के आकार की छाया दे सकता है।
हल:
सत्य,
(ii) एक घन एक षड्भुज के आकार की छाया दे सकता है।
हल:
असत्य।