RBSE Solutions for Class 7 Maths Chapter 1 पूर्णांक Ex 1.2

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 7 Maths Chapter 1 पूर्णांक Ex 1.2 Textbook Exercise Questions and Answers.

RBSE Class 7 Maths Solutions Chapter 1 पूर्णांक Ex 1.2

प्रश्न 1.
ऐसा पूर्णांक युग्म लिखिए जिसका
(a) योग-7 है
हल:
पूर्णांक युग्म जिनका योग - 7 है, (-10) तथा 3 हो सकते हैं। .
क्योंकि (-10) + 3 = - 7

(b) अन्तर - 10 है
हल:
एक पूर्णांक युग्म जिनका अन्तर - 10 है, हो सकते हैं (-6) तथा (4) .
क्योंकि - 6 - (+ 4) = - 6 - 4 = - 10

(c) योग 0 है।
हल:
एक पूर्णांक युग्म जिनका योग 0 हो, हो सकते हैं 3 और (-3)
क्योंकि (3) + (-3) = 0

RBSE Solutions for Class 7 Maths Chapter 1 पूर्णांक Ex 1.2

प्रश्न 2.
(a) एक ऐसा ऋणात्मक पूर्णांक युग्म लिखिए जिसका अन्तर 8 है।
हल:
एक ऐसा ऋणात्मक पूर्णांक युग्म जिसका अन्तर 8 हो, हो सकता है - 2 और - 10 
∴ (- 2) - (-10) = - 2 + 10 = 8

(b) एक ऋणात्मक पूर्णांक और एक धनात्मक पूर्णांक लिखिए जिनका योग - 5 है।
हल:
एक ऋणात्मक पूर्णांक तथा एक धनात्मक पूर्णांक जिनका योग - 5 है, हो सकते हैं - 6 और 1
∴ (- 6) + 1 = - 6 + 1 = - 5

(c) एक ऋणात्मक पूर्णांक और एक धनात्मक पूर्णांक लिखिए जिनका अन्तर - 3 है।
हल:
एक ऋणात्मक पूर्णांक व एक धनात्मक पूर्णांक जिनका अन्तर - 3 हो, हो सकते हैं - 1 और 2
∴ (-1) - 2 = - 1 - 2 = - 3

प्रश्न 3.
किसी प्रश्नोत्तरी के तीन उत्तरोत्तर चक्करों (rounds) में टीम A द्वारा प्राप्त किए गए अंक -40, 10, 0 थे और टीम B द्वारा प्राप्त किए गए अंक 10, 0, -40 थे। किस टीम ने अधिक अंक प्राप्त किए? क्या हम कह सकते हैं कि पूर्णांकों को किसी भी क्रम में जोड़ा जा सकता है?
हल:
A टीम के प्राप्तांक = (-40) + 10 + 0
= [(-40) + 10] + 0
= [- 40 + 10] + 0
= - 30 + 0 = - 30
और B टीम के प्राप्तांक = 10 + 0 + (-40)
= [10 + 0] - 40
= 10 - 40 = - 30
अतः प्रत्येक टीम के प्राप्तांक समान हैं।
चूँकि दोनों टीमों द्वारा प्राप्त अंक समान हैं। अतः किसी भी टीम ने एक दूसरी टीम से अधिक अंक नहीं प्राप्त किए।
हाँ, हम पूर्णांकों को किसी भी क्रम में जोड़ सकते हैं।

RBSE Solutions for Class 7 Maths Chapter 1 पूर्णांक Ex 1.2

प्रश्न 4.
निम्नलिखित कथनों को सत्य बनाने के लिए रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:
(i) (- 5) + (- 8) = (- 8) + (..........)
(ii) - 53 + ............ = - 53
(iii) 17 + .......... = 0
(iv) [13 + (- 12)] + (.....) = 13 + [(- 12) + (-7)]
(v) (- 4) + [15 + (- 3)] = [- 4 + 15] + ..........
हल:
(i) (- 5) + (- 8) = (- 8) + (- 5)
(ii) - 53 + 0 = - 53
(iii) 17 + (- 17) = 0
(iv) [13 + (- 12)] + (- 7)= 13 +[(- 12) + (- 7)]
(v) (- 4) + [15 + (- 3)] = [(- 4) + 15] + (- 3)

Bhagya
Last Updated on June 20, 2022, 11:16 a.m.
Published June 20, 2022