Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 6 Social Science Geography Chapter 5 पृथ्वी के प्रमुख परिमंडल Textbook Exercise Questions and Answers.
पृष्ठ 31
प्रश्न 1.
क्या सभी स्थलीय भू - भाग एक - दूसरे से आपस में जुड़े हुए हैं?
उत्तर:
नहीं, सभी स्थलीय भू - भाग एक - दूसरे से आपस में जुड़े हुए नहीं हैं। लेकिन एशिया, यूरोप तथा अफ्रीका आपस में जुड़े हुए हैं। इसी प्रकार उत्तरी अमेरिका तथा दक्षिणी अमेरिका भी आपस में जुड़े हुए हैं।
पृष्ठ 34
प्रश्न 1.
उत्तर अमेरिका महाद्वीप तीन महासागरों से घिरा है। क्या आप इन महासागरों के नाम बता सकते हैं?
उत्तर:
(1) आर्कटिक महासागर
(2) प्रशांत महासागर
(3) अटलांटिक महासागर।
प्रश्न 2.
भारत एवं श्रीलंका के बीच स्थित जलसंधि का नाम बताओ।
उत्तर:
पाक जलसंधि।
पृष्ठ 35
प्रश्न 1.
चित्र में दिए गए वर्गों को गिनिए एवं निम्नलिखित के उत्तर दीजिए:
(क) सबसे बड़े महाद्वीप का नाम लिखिए
(ख) कौन बड़ा है - यूरोप या आस्ट्रेलिया?
उत्तर:
(क) एशिया
(ख) यूरोप।
प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए।
(i) पृथ्वी के चार प्रमुख परिमंडल कौन - कौन से हैं?
उत्तर:
पृथ्वी के चार प्रमुख परिमंडल हैं:
(ii) पृथ्वी के प्रमुख महाद्वीपों के नाम लिखिए।
उत्तर:
पृथ्वी के प्रमुख महाद्वीप:
(iii) दो महाद्वीपों के नाम लिखिए, जो पूरी तरह से दक्षिणी गोलार्ध में स्थित हों।
उत्तर:
(iv) वायुमंडल की विभिन्न परतों के नाम लिखिए।
उत्तर:
(v) पृथ्वी को नीला ग्रह क्यों कहा जाता है?
उत्तर:
पृथ्वी के 71% भाग पर जल तथा 29% भाग पर स्थल है। अत: जलीय भाग अधिक होने के कारण पृथ्वी को नीला ग्रह कहा जाता है।
(vi) उत्तरी गोलार्ध को स्थलीय गोलार्ध क्यों कहा जाता है?
उत्तर:
पृथ्वी पर स्थल का बहुत बड़ा भाग उत्तरी गोलार्ध में हो पाया जाता है। अत: उत्तरी गोलार्थ को स्थलीय गोलार्ध कहा जाता है।
(vii) जीवित प्राणियों के लिए जीवमंडल क्यों महत्त्वपूर्ण है?
उत्तर:
जीवित प्राणियों के लिए जीवमंडल इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यहाँ जीवन हेतु सभी उपयुक्त परिस्थितियाँ पाई जाती हैं। यही एक ऐसा भाग है जहाँ जीवन पाया जाता है मनुष्य सहित सभी प्राणी, जीवित रहने के लिए एक - दूसरे सेवा जीवमंडल से जुड़े हुए हैं।
प्रश्न 2.
सही उत्तर चिह्नित (√) कीजिए।
(i) कौन सी पर्वत श्रृंखला एशिया एवं यूरोप को अलग करती है?
(क) एंडीज
(ख) हिमालय
(ग) यूराल
(ii) उत्तर अमेरिका, दक्षिण अमेरिका से कैसे जुड़ा है?
(क) स्थलसंधि
(ख) जलसंधि
(ग) नहर
(iii) वायुमंडल में किस गैस का प्रतिशत सर्वाधिक है?
(क) नाइट्रोजन
(ख) ऑक्सीजन
(ग) कार्बन डाइआक्साइड
(iv) पृथ्वी का कौन - सा भाग ठोस चट्टानों का बना है?
(क) वायुमंडल
(ख) जलमंडल
(ग) थलमंडल
(v) सबसे बड़ा महाद्वीप कौन - सा है?
(क) अफ्रीका
(ख) एशिया
(ग) आस्ट्रेलिया
उत्तर:
(i) (ग) यूराल
(ii) (क) स्थलसंधि
(iii) (क) नाइट्रोजन
(iv) (ग) थलमंडल
(v) (ख) एशिया।
प्रश्न 3.
खाली स्थान भरें।
(i) पृथ्वी का सबसे गहरा भाग ............. प्रशांत महासागर में स्थित है।
(ii) ............. महासागर का नाम एक देश के नाम पर रखा गया है।
(iii) ............ स्थल, जल एवं हवा का एक सीमित भाग है, जो जीवन के लिए सहायक है।
(iv) यूरोप एवं एशिया महाद्वीप को एक साथ ............. कहा जाता है।
(v) पृथ्वी पर सबसे ऊँचा पर्वत शिखर ............. है।
उत्तर:
(i) मेरियाना गर्त
(ii) हिन्द
(iii) जीवमंडल
(iv) यूरेशिया
(v) माउंट एवरेस्ट।