Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 6 Social Science Geography Chapter 4 मानचित्र Textbook Exercise Questions and Answers.
पृष्ठ 26
प्रश्न 1.
चित्र 4.1 (पाठ्यपुस्तक में) से निम्नलिखित दिशाओं का पता लगाइए:
(i) विकास के घर में सामुदायिक केंद्र तथा खेल के मैदान की दिशा।
(ii) दुकानों से विद्यालय की दिशा।
उत्तर:
पृष्ठ 28
प्रश्न 1.
चित्र 4.4 (पाठ्यपुस्तक में) को देखें एवं पता लगाएं
(i) नदी किस दिशा में बह रही है?
(ii) इमरी गांव के पास से किस प्रकार की सड़क गुजरती है।
(iii) किस प्रकार की रेलवे लाइन के पास सुंदरपुर स्थित है?
(iv) रेलवे पुल के किस तरफ पुलिस स्टेशन स्थित है?
(v) निम्नलिखित स्थान रेलवे लाइन के किस तरफ स्थित हैं।
(क) छत्तरी
(ख) गिरजाघर
(ग) तालाब
(घ) मस्जिद
(च) नदी
(छ) पोस्ट एवं टेलीग्राफ ऑफिस
(ज) कब्रिस्तान।
उत्तर:
(1) नदी दक्षिण दिशा में बह रही है।
(ii) डुमरी गांव के पास से पक्की सड़क गुजरती है।
(iii) सुंदरपुर बड़ी रेलवे लाइन के पास स्थित है।
(iv) रेलवे पुल के दक्षिण - पूर्व में पुलिस स्टेशन स्थित है।
(v)
(क) छतरी - दक्षिणी तरफ
(ख) गिरजाघर - दक्षिणी तरफ
(ग) तालाब - उत्तरी तरफ
(घ) मस्जिद - उत्तरी तरफ
(च) नदी - दक्षिणी तरफ
(छ) पोस्ट एवं टेलीग्राफ ऑफिसदक्षिणी तरफ
(ज) कब्रिस्तान - दक्षिणी तरफ।
प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए।
(i) मानचित्र के तीन घटक कौन - कौन से हैं?
उत्तर:
मानचित्र के तीन घटक हैं:
(ii) प्रधान दिग्बिंदु कौन - कौनसे हैं?
उत्तर:
प्रधान दिग्बिदु चार मुख्य दिशाएँ हैं:
(iii) मानचित्र के पैमाने से आप क्या समझते हैं?
उत्तर:
स्थल पर वास्तविक दूरी तथा मानचित्र पर दिखाई गई दूरी के बीच का अनुपात मानचित्र का पैमान कहलाता है।
(iv) ग्लोब की अपेक्षा मानचित्र अधिक सहायक होते हैं, क्यों?
उत्तर:
ग्लोथ की अपेक्षा मानचित्र निम्न कारणों से अधिक सहायक होते हैं:
1. मानचित्रों से हमें एक ग्लोब की अपेक्षा अधिक जानकारी प्राप्त होती है।
2. मानचित्र में एक छोटे क्षेत्र को एवं कुछ तथ्यों को दर्शाया जा सकता है। दूसरे मानचित्र में एक बड़ी किताब की तरह तथ्य हो सकते हैं। जब बहुत से मानचित्रों को एक साथ रख दिया जाता ह तब एक एटलस बन जाता है। एटलस विभिन्न प्रकारों तथा अलग - अलग पैमाने से खींची गई मापों पर आधारित होता है।
3. मानचित्रों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाना ज्यादा आसान होता है।
(v) मानचित्र एवं खाका के बीच अन्तर बताएँ।
उत्तर:
मानचित्र |
खाका |
मानचित्र पृथ्वी की सतह या इसके एक भाग का रेखाचित्र होता है। |
खाका एक छोटे क्षेत्र या - भवन का रेखाचित्र होता हैं। |
यह छोटे - बड़े पैमाने पर आधारित होता है। |
यह अधिक बड़े पैमाने पर आधारित होता है। |
मानचित्र से बहुत - सी जानकारियाँ प्राप्त नहीं होती हैं। |
खाका से सम्बन्धित क्षेत्र की लगभग पूरी जानकरी प्राप्त होती है। |
(vi) कौनसा मानचित्र विस्तृत जानकारी प्रदान करता हैं?
उत्तर:
बड़े पैमाने वाला मानचित्र विस्तृत जानकारी प्रदान करता है।
(vii) प्रतीक किस प्रकार मानचित्रों के अध्ययन में सहायक होते हैं?
उत्तर:
प्रश्न 2.
सही उत्तर चिड़ित (√) कीजिए।
(i) वृक्षों के वितरण को दिखाने वाले मानचित्र हैं
(क) भौतिक मानचित्र
(ख) थिमैटिक मानचित्र
(ग) राजनीतिक मानचित्र
(ii) नीले रंग का इस्तेमाल किसे दिखाने में किया जाता है
(क) जलाशयों
(ख) पर्वतों
(ग) मैदानों
(iii) दिक्सूचक का उपयोग किया जाता है
(क) प्रतीकों को दिखाने के लिए।
(ख) मुख्य दिशा का पता लगाने के लिए
(ग) दूरी मापने के लिए
(iv) पैमाना आवश्यक है
(क) मानचित्र के लिए
(ख) रेखाचित्र के लिए
(ग) प्रतीकों के लिए
उत्तर:
(i) (ख) थिमैटिक मानचित्र
(ii) (क) जलाशयों
(iii) (ख) मुख्य दिशा का पता लगाने के लिए
(iv) (क) मानचित्र के लिए।