RBSE Solutions for Class 6 Social Science Geography Chapter 2 ग्लोब: अक्षांश एवं देशांतर

Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 6 Social Science Geography Chapter 2 ग्लोब: अक्षांश एवं देशांतर Textbook Exercise Questions and Answers.

RBSE Class 6 Social Science Solutions Geography Chapter 2 ग्लोब: अक्षांश एवं देशांतर

RBSE Class 6 Social Science ग्लोब: अक्षांश एवं देशांतर Textbook Questions and Answers


प्रश्न 1. 
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए। 
(i) पृथ्वी का सही आकार क्या है? 
उत्तर:
हमारी पृथ्वी गोलाकार नहीं है। यह उत्तर एवं दक्षिण ध्रुवों पर थोड़ी चपटी तथा मध्य में थोड़ी उभरी हुई है। यही इसका सही आकार है। 

RBSE Solutions for Class 6 Social Science Geography Chapter 2 ग्लोब: अक्षांश एवं देशांतर

(ii) ग्लोब क्या है? 
उत्तर:
ग्लोब पृथ्वी का लमु रूप में एक वास्तविक प्रतिरूप है। ग्लोब पर देशों, महाद्वीपों तथा महासागरों को उनके सही आकार में दिखाया जाता है। 

(iii) कर्क रेखा का अक्षांशीय मान क्या है? 
उत्तर:
कर्क रेखा का अक्षांशीय मान 23° उत्तरी अक्षांश है। 

(iv) पृथ्वी के तीन ताप कटिबन्ध कौन - से हैं? 
उत्तर:
पृथ्वी के तीन ताप कटिबन्ध निम्न प्रकार हैं:

  • उष्ण कटिबन्ध 
  • शीतोष्ण कटिबन्ध 
  • शीत कटिबन्ध।

(v) अक्षांश एवं देशान्तर रेखाएँ क्या हैं? 
उत्तर:
अक्षांश रेखाएँ: विषुवत् वृत्त से ध्रुवों तक स्थित सभी समानांतर वृत्तों को अक्षांश रेखाएं कहा जाता है। इनें समानांतर रेखाएँ भी कहते हैं। देशान्तर रेखाएँ-पृथ्वी की सतह के समानांतर वे कारपनिक रेखाएँ जो उत्तरी ध्रुव को दक्षिणी ध्रुव से मिलाने पर विषुवत् रेखा व अन्य अक्षांश रेखाओं के लम्बवत् होती हैं, देशान्तर रेखाएँ अथवा देशानारीय याम्योत्तर कहलाती हैं। 

(vi) ऊष्मा की सबसे अधिक मात्रा उष्ण कटिबन्ध क्यों प्राप्त करते हैं? 
उत्तर:
उष्ण कटिबन्ध में कर्क रेखा एवं मकर रेखा के बीच के सभी अक्षांशों पर सूर्य वर्ष में एक बार दोपहर में सिर के ठीक ऊपर होता है। इसलिए इस क्षेत्र में सबसे अधिक ऊष्मा प्रास होती है। 

(vii) जब भारत में शाम के 5:30 बजते हैं, तब लंदन में दोपहर के 12 क्यों बजते हैं? 
उत्तर:
लंदन, इंग्लैंड में स्थित है। इंग्लैंड की मुख्य याम्योत्तर ग्रीनिच से निकलती है जो है। भारत ग्रीनिच के पूर्व 82°30' पू. में स्थित है तथा यहाँ का समय ग्रीनिच समय से 5 घंटा 30 मिनट आगे है। दूसरे शब्दों में लंदन का समय भारत के समय से 5 घंटा 30 मिनट पीछे है। अतः जब भारत में शाम के 5:30 बजे होंगे, तब लंदन में दोपहर के 12 बजे होंगे। 

प्रश्न 2. 
सही उत्तर चिह्नित (√ ) कीजिए। 
(i) प्रमुख याम्योत्तर का मान है:
(क) 90°
(ख) 0° 
(ग) 60° 

(ii) शीत कटिबंध किसके नजदीक पाया जाता है? 
(क) ध्रुवों
(ख) विषुवत् वृत्त
(ग) पूर्वी गोलार्ध में

(iii) देशांतरों की कुल संख्या है:
(क) 360 
(ख) 180 
(ग) 90 

(iv) दक्षिण ध्रुव वृत्त स्थित है:
(क) उत्तरी गोलार्ध में 
(ख) दक्षिणी गोलार्ध में 
(ग) पूर्वी गोलार्ध में 

(v) ग्रिड किसका जाल है:
(क) अक्षांशों (समानांतर) रेखाओं एवं देशांतरीय याम्योत्तरों 
(ख) कर्क रेखा एवं मकर रेखा का 
(ग) उत्तर ध्रुव एवं दक्षिण ध्रुव का 
उत्तर:
(i) (ख) 0°
(ii) (क) ध्रुवों 
(iii) (क) 360
(iv) (ख) दक्षिणी गोलार्ध में
(v) (क) अक्षांशों (समानांतर) रेखाओं एवं देशांतरीय याम्योत्तरों। 

RBSE Solutions for Class 6 Social Science Geography Chapter 2 ग्लोब: अक्षांश एवं देशांतर

प्रश्न 3. 
खाली स्थान भरें। 
(i) मकर रेखा ............. पर स्थिति है। 
(ii) भारत का मानक याम्योत्तर ............. है। 
(iii) याम्योत्तर को .............. के नाम से जाना जाता है। 
(iv) देशांतरों के बीच की दूरी .............. की तरफ घटती जाती है। 
(v) उत्तर ध्रुव वृत्त .............. गोलार्थ में स्थित है। 
उत्तर:
(1) 23° दक्षिणी अक्षांश 
(ii) 821° पूर्वी देशान्तर 
(iii) प्रमुख याम्योत्तर 
(iv) ध्रुवों 
(v) उत्तरी।

Bhagya
Last Updated on June 4, 2022, 5:52 p.m.
Published June 4, 2022